शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

25602 की मौत, संक्रमित 10 लाख पार

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 34,956 नए मामले सामने आए हैं | वही 687 लोगों की मौत हुई है | देश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 3 हज़ार 832 हो गई है | इनमें 3 लाख 42 हज़ार 473 एक्टिव केस हैं तो वहीं 6,35,757 लोग ठीक हो चुके हैं | 25,602 लोगों ने अबतक जान गंवाई है |


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है | अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है | लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है | देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है |


आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3,42,473 कोरोना के एक्टिव केस हैं | सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं | महाराष्ट्र में 99 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है | इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है | इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं | एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है | यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है |           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...