बुधवार, 4 मार्च 2020

भाभी, भाभी की मां को उतारा मौत के घाट

आगरा। रिश्‍तों के कत्‍ल की वारदात एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार को अपनी मां के साथ ससुराल गई विवाहिता की रात के किसी पहर में उसी के देवर ने हत्‍या कर दी। साथ में विवाहिता की मां को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्‍या के बाद देवर घर से भागा नहीं बल्कि घर में ही छुपकर बैठा रहा। सूचना मिलते ही जब मौके पर पुलिस पहुंची तो घर की छानबीन के दौरान देवर हत्‍थे चढ़ गया। पुलिस के सामने उसने जुर्म भी कबूल लिया।


मामले के अनुसार कन्नौज के छिबरामऊ निवासी अंजू पुत्री रामकिशोर का विवाह डेढ़ साल पहले मैनपुरी के थाना बिछवा के गांव हैमपुरा निवासी सैनिक विपिन कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति.पत्नी के बीच विवाद हो होने लगा। ससुरालियों ने अंजू को घर से निकाल दिया। पति विपिन अपनी तैनाती पर चला गया। वह लगातार ससुरालियों से समझौता करने का प्रयास कर रही थी। एक सप्ताह पहले वह अपनी मां के साथ ससुराल पहुंची तो ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अंजू को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया लेकिन अंजू भय के कारण अकेले ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी। उसने पुलिसकर्मियों से साथ चलने का आग्रह किया था। लेकिन पुलिसकर्मी साथ नहीं गए तो वह थाने पर जमी रही। मंगलवार को थाना पुलिस उसे उसकी मां के साथ ससुराल छोड़ने के लिए गई थी। रात में अंजू अपनी मां सुखदेवी के साथ घर में सो रही थी तभी देवर कुलदीप ने चाकू से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। हत्‍या के बाद कुलदीप घर में ही रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पकड़े गए कुलदीप ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि आए दिन के हंगामे से परेशान होकर उसने अंजू और उसकी मां की हत्या की है। इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और अपर परीक्षक ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी आ गए हैं। उन्होंने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...