सोमवार, 6 जनवरी 2020

लगभग 60 जगहों पर चलाया नागरिकता संघोसन

ग़ाज़ीपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन की गति जनपद गाजीपुर में भाजपा द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरण अभियान से बढ़ती जा रही है। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भिन्न समाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और समूह का समर्थन लेने मे भाजपा कोई कोर कसर नहीं उठा रही है। आज दिन सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, गाजीपुर के तत्वाधान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में नगर के पीजी कॉलेज कैंपस में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. संगीता बलवंत व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह द्वारा तथा स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में सुनील सिंह, सैदपुर में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, स्टेशन रोड पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जंगीपुर मे रामनरेश कुशवाहा, सुहवल मे प्रवीण सिंह, जखनियां में विपिन सिंह, प्रमोद वर्मा, जलालाबाद मे अनिल पांडेय तथा मरदह में जितेन्द्र नाथ पांडेय के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही पूरे जनपद में लगभग 60 जगहों पर यह अभियान चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान की विशेषता यह रही कि छात्र छात्राओं और युवाओं ने बड़ी भागीदारी के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा इस कानून के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए प्रतिबद्धता भी जताई।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी, विश्व प्रकाश अकेला, चंदन बिंद, हर्षित सिंह, सौम्य वर्नवाल, अविनाश सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...