बुधवार, 12 अप्रैल 2023

अल नीनो साल, बारिश में बेहद कमी होती है

अल नीनो साल, बारिश में बेहद कमी होती है

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में मानसून के सामान्य रहने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना के बाद अल नीनो साल में बारिश में बेहद कमी होती है। लगातार तीन बार ला नीना के प्रभाव के बाद इस साल अल नीनो की स्थिति बनेगी। ला नीना की स्थिति अल नीनो से विपरीत होती है। ला नीना स्थिति के दौरान आमतौर पर मानसून के मौसम में अच्छी बारिश होती है। आईएमडी ने मंगलवार को अपने अनुमान में कहा था कि अल नीनो की स्थिति बनने के बावजूद भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

ऐसी स्थिति से कृषि क्षेत्र को खासी राहत मिलेगी। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने मॉनसून के दौरान देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है। आईआईटी बंबई और मैरीलैंड विश्वविद्यालय में अध्यापन करने वाले प्रोफेसर रघु मुर्तुगुड्डे ने कहा था कि 60 प्रतिशत अल नीनो साल में जून-सितंबर के दौरान 'सामान्य से कम' बारिश दर्ज की गई है लेकिन विश्लेषण से पता चलता है कि ला नीन  साल के बाद आने वाले अल नीनो साल में मानसून के दौरान बारिश की कमी की प्रवृत्ति रहती है।

आईएमडी के अनुसार अल नीनो की स्थिति के जुलाई के आसपास विकसित होने की उम्मीद है और इसका प्रभाव मॉनसूनी मौसम के दूसरे हिस्से में महसूस किया जा सकता है। आईएमडी ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) की स्थिति उत्पन्न होने की उम्मीद है और उत्तरी गोलार्ध तथा यूरेशिया पर बर्फ का आवरण भी दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक सामान्य से कम था।

आईओडी को अफ्रीका के पास हिंद महासागर के पश्चिमी भागों और इंडोनेशिया के पास महासागर के पूर्वी भागों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर से परिभाषित किया गया है। एक सकारात्मक आईओडी भारतीय मॉनसून के लिए अच्छा माना जाता है। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के शोध निदेशक अंजल प्रकाश ने कहा कि 40 प्रतिशत अल नीनो वर्षों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि 60 प्रतिशत साल में कम बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने सवाल किया, "हम उन बड़े रुझानों को समझने के बजाय छोटे मूल्यों पर क्यों गौर करते हैं जो दिखाते हैं कि अल नीनो का मॉनसून की बारिश की पद्धति (पैटर्न) पर प्रभाव पड़ता है।" भारत के कृषि परिदृश्य के लिए सामान्य बारिश महत्वपूर्ण है क्योंकि खेती वाले क्षेत्र का 52 प्रतिशत इसी पर निर्भर है। यह देश भर में बिजली उत्पादन के अलावा पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलाशयों में जल के भंडारण के लिए भी जरूरी है।

देश के कुल खाद्य उत्पादन में वर्षा आधारित कृषि का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत है, जिससे यह भारत की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देता है। आईएमडी के मुताबिक, 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच 50 साल के औसत 87 सेमी की बारिश को सामान्य माना जाता है। दीर्घावधि औसत के हिसाब से 90 प्रतिशत से कम वर्षा को कमी, 90 से 95 प्रतिशत के बीच सामान्य से कम 105 से 110 प्रतिशत के बीच सामान्य से अधिक और 100 प्रतिशत से अधिक वर्षा को अधिक वर्षा माना जाता है। 

सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, विरोध प्रदर्शन 

सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, विरोध प्रदर्शन 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और ‘आप’ नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद पूर्व मंत्रियों के नामों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार "अपराधियों" की सरकार है। सचदेवा ने ‘आप’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आयोजित समारोह में केजरीवाल के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने (केजरीवाल ने) कहा कि उन्हें मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति खल रही है।

सचदेवा ने कहा, "मैं केजरीवाल को आश्वस्त करना चाहता हूं, वह जल्द ही सिसोदिया और जैन के पास जाएंगे। आपराधिक आरोपों में जेल में बंद ‘आप’ नेताओं की एक लंबी सूची है और भाजपा अगले तीन महीने शहर के हर घर पहुंचकर पार्टी को बेनकाब करेगी।" सचदेवा ने यह दावा भी किया कि दो अन्य मंत्री - गोपाल राय और कैलाश गहलोत - भी भ्रष्टाचार के आरोपों के दायरे में हैं।

सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौंत

सैन्य ठिकाने पर गोलीबारी, 4 सैनिकों की मौंत

अमित शर्मा 

चंडीगढ़/बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौंत हो गई। राज्य पुलिस ने इसे आपस में हुई गोलीबारी की घटना बताया है। सेना ने बताया था कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया दल तत्काल सक्रिय हो गए और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक बयान में कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सेना के चार जवानों की जान चली गई।

किसी अन्य के घायल होने या संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बयान के अनुसार, दो दिन पहले एक इंसास राइफल और उसकी 28 गोलियां गुम होने के साथ साथ, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस परमार ने फोन पर एक न्यूज एजेंसी को बताया,  यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है।

उन्होंने कहा,  हम सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। बठिंडा छावनी पुलिस थाने के थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मामले में अबतक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि किसने गोलीबारी की तो उन्होंने कहा कि अभी उनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। जब पूछा गया कि क्या इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है तो थाना प्रभारी ने कहा,  हम मामले में प्राथमिकी दर्ज करेंगे।

उनसे पूछा गया कि राइफल गुम होने की खबर पुलिस को कब दी गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को इसकी सूचना दी गई थी। बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने पत्रकारों से कहा, यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है। यह एक आंतरिक मामला है, यह आपस में हुई गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है। हमारे जांच दल सभी फॉरेंसिक उपकरणों के साथ (सैन्य स्टेशन) अंदर पहुंच गए हैं। जांच की जा रही है। सेना ने कहा कि इलाके को सील कर दिया है और मामले के तथ्यों का पता लगाने के लिए पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है।

सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

श्रीराम मौर्य 

शिमला/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में राज्य में सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को फसलों की स्थिति पर दैनिक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से बात की और राज्य के किसानों के लिए मौसम की सटीक जानकारी मुहैया कराने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने की योजना तैयार किया गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में राज्य में पानी का संकट नहीं होगा। पानी की आपूर्ति टैंकरों और अन्य उपलब्ध साधनों से की जाएगी।

उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश सरकार निकट भविष्य में सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।" उन्होंने बताया कि हमीरपुर या कांगड़ा में मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए वेधशालाएं स्थापित की जाएंगी और आदिवासी बहुल किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों में दो डॉपलर रडार स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नादौन में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण किया और परियोजना को समय पर पूरा करने के दिशा-निर्देश जारी किए।

विपक्षी दलों को एकजुट कर चुनाव लड़ने का फैसला 

विपक्षी दलों को एकजुट कर चुनाव लड़ने का फैसला 

अकांशु उपाध्याय/अविनाश श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा अन्य नेताओं ने बुधवार को यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करके सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर चुनाव लड़ने का ऐतिहासिक फैसला लिया। बैठक के बाद गांधी ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताया और कहा कि विपक्षी दलों के साथ एकता की तरफ बढ़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पूछने पर कि किस रणनीति के साथ विपक्षी दल एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे तो  गांधी ने कहा कि विपक्षी दल एक साथ और एकजुटता के साथ खड़े होंगे और आगे बढना शुरु करेंगे तो स्वत: तय हो जाएगा कि गठबंधन की मजबूती के लिए किस तरह से काम करना है।

उन्होंने कहा कि जब सभी दलों के नेता एक साथ मिलकर बैठेंगे और एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे तो ये विचार स्वत: आना शुरु हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश के लिए एकजुट हो रहे हैं और मिलकर देश की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस बीच सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर तक विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक हो सकती है जिसमें विपक्षी एकता को एकजुट करने का मिलकर प्रयास किया जाएगा। बैठक में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष लल्लन सिह, राष्ट्रीय जनता दल-राजद नेता तेजस्वी यादव, मनोज झा सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

खड़गे ने कहा “संविधान सुरक्षित रखेंगे और लोकतंत्र बचाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा अन्य नेताओं से मुलाक़ात करके, जनता की आवाज़ को एक साथ उठाने और देश को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया। आज हमारी ऐतिहासिक बैठक हुई है। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम सबने यह निर्णय लिया है कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे और मिलकर आने वाला आम चुनाव मिलकर लड़ेगे।कुमार ने कहा विपक्षी दलों को जितना हो सके एकजुट करेंगे और सब मिलकर आगे बढेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-181, (वर्ष-06)

2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 13, 2023

3. शक-1944, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...