रविवार, 25 दिसंबर 2022

ठाकुर को 'भाजपा' के विधायक दल का नेता चुना 

ठाकुर को 'भाजपा' के विधायक दल का नेता चुना 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।

भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने ठाकुर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना।

भाजपा विधायकों की एक बैठक यहां हुई और ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा इसमें शामिल हुए। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सर्वाधिक मतों के अंतर से सिराज से जीत हासिल की।

'ओएनजीसी' के निदेशक मंडल में बड़े स्तर पर बदलाव 

'ओएनजीसी' के निदेशक मंडल में बड़े स्तर पर बदलाव 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के निदेशक मंडल में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें निदेशक के दो पदों को मिलाकर एक किया जा रहा है और कंपनी में नई जान फूंकने की कोशिश में कॉरपोरेट मामलों के निर्देशक के रूप में नए पद का सृजन किया जा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ओएनजीसी के निदेशक मंडल में फिलहाल छह निदेशक होते हैं- अन्वेषण, तटीय परिचालन, अपतटीय परिचालन, वित्त, मानव संसाधन और तकनीकी एवं फील्ड सेवा। कंपनी की कमान चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के हाथों में होती है।

सरकार ने तेल शोधन एवं विपणन कंपनी बीपीसीएल के प्रमुख पद से सेवानिवृत्त हुए अरूण कुमार सिंह को इसी महीने ओएनजीसी का चेयरमैन नियुक्त किया है। पहली बार किसी सेवानिवृत्त व्यक्ति को सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का प्रमुख बनाया गया है। हालांकि उन्हें प्रबंध निदेशक नहीं बनाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने निदेशक मंडल में बदलाव भी शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि जमीन पर स्थित तेल एवं गैस क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालने वाले निदेशक (तटीय परिचालन) और अपटतीय परिचालन के लिए जिम्मेदार निदेशक (अपतटीय परिचालन) के पदों का विलय करके नया पद निदेशक (उत्पादन) सृजित किया गया है।

इसके अलावा निदेशक (रणनीति एवं कॉरपोरेट मामले) का एक नया पद भी गठित किया गया है। निदेशक (तटीय परिचालन) अनुराग शर्मा के 28 फरवरी, 2023 को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद निदेशक (उत्पादन) का पद एक मार्च 2023 को प्रभाव में आ जाएगा।

इस पद पर संभवत: पंकज कुमार की नियुक्ति होगी जो इस समय निदेशक (अपतटीय) हैं। सूत्रों के मुताबिक, नए निदेशक (रणनीति एवं कॉरपोरेट मामले) ओएनजीसी के सूचना प्रौद्योगिकी, संचार सेवाएं, सुरक्षा, पर्यावरण, कारोबार विकास, संयुक्त उद्यम और विपणन आदि क्षेत्रों को देखेंगे।अभी ये काम विभिन्न निदेशक बारी-बारी से संभालते हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक मंडल में किए गए इस बदलाव का उद्देश्य परिचालन में बेहतर समन्वय बनाना और तेल एवं गैस उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना है तथा सभी क्षेत्रों की जिम्मेदारी एक निदेशक को सौंपना है।

इन बदलाव के सुझाव परामर्शदाता कंपनी मैकिंजी ने संगठन कायांतरण परियोजना (ओटीपी) के तहत दिए थे। इसके पहले मैकिंजी की ही ओटीपी योजना के तहत 2001 में मौजूदा निदेशक स्तर के पद सृजित हुए थे। ओटीपी की शुरुआत 2000 में ओएनजीसी के तत्कालीन चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास बोरा ने की थी।

सदस्यों ने मध्यरात्रि की प्रार्थना में हिस्सा लिया

सदस्यों ने मध्यरात्रि की प्रार्थना में हिस्सा लिया

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/अहमदाबाद। पूरे गुजरात में ईसाई समुदाय के सदस्यों ने क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना की और मध्यरात्रि की प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस अवसर पर गिरजाघर, मॉल और अन्य इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर नजर आए।बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को बधाई देने के लिए निकले और कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर उत्सव में हिस्सा लिया तथा उपहारों का आदान-प्रदान किया। यह क्रम शनिवार देर रात से शुरू होकर रविवार को भी जारी रहा।

अहमदाबाद और अन्य स्थानों में चर्च, मॉल, अन्य इमारतों और घरों को रोशनी, रंग-बिरंगे तोरण और क्रिसमस ट्री से सजाया गया। अहमदाबाद, वड़ोदरा और अन्य शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित समारोह में ईसाइयों के अलावा अन्य समुदायों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। कुछ शहरों में विभिन्न मॉल, उद्यानों और चर्च में सांता क्लॉज के रूप में सजे लोगों को आगंतुकों का अभिवादन करते देखा गया। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की पाबंदियों के बीच उत्सव का आयोजन किया गया था और पिछले साल भी त्योहार पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा था

इस बार लोगों ने भव्य जश्न मनाने का मौका नहीं छोड़ा। कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि भारत यात्रा पर आने वाले चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगी। 

एमपी: सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'सपा'

एमपी: सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'सपा'

संदीप मिश्र/मनोज सिंह ठाकुर

लखनऊ/भोपाल। मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नया दांव चला है। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान अखिलेश यादव ने किया है। यूपी से बाहर भी अब समाजवादी पार्टी संभावनाओं को तलाश रही है। बता दें कि समाजवादी पार्टी को गुजरात में एक सीट पर जीत मिली है। 

मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। शनिवार को पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश के सीधी में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा पूरी मजबूती से वहां तीसरा विकल्प बनकर भाजपा की नफरत की राजनीति खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है।

2003 में सपा को मिली थीं 7 सीटें

2003 में सपा को मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी सफलता मिली थी। तब पार्टी 161 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, इसमें सपा को 7 सीटों पर जीत मिली थी। 2008 में सपा को एक सीट पर जीत मिली थी। 2018 में एक सीट पर सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। पार्टी ने अब कहा है कि आगामी राज्य चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के एक प्रवक्ता का कहना है भाजपा की नफरत की राजनीति के विकल्प के रूप में उभरने के लिए पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। यह केवल हमारी समाजवादी विचारधारा है जो भाजपा की नफरत की राजनीति को समाप्त करेगी।

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के बाहर एक प्रमुख राजनीतिक ताकत के रूप में नहीं देखा जाता है। हालांकि, पार्टी ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनावों में एक सीट जीती है। सपा की स्थापना 1992 में मुलायम सिंह यादव ने की थी। सितंबर में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प लिया था।

किसानों को धोखा दे रही भाजपा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। भाजपा पिछले आठ सालों से किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करती है। पहले कहा गया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, अब किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फ्रांस की सरकार से समझौता हो रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जब से बनी है किसानों के दुर्दिन शुरू हो गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर उन्हें बहकाया गया, सम्मान निधि देकर जबरन वसूली शुरू कर दी गई, बिजली बिल माफी का सपना दिखाकर वोट बटोरे गए पर कोई रियायत नहीं दी गई, उसको मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी नहीं मिली।

एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखें 'हिरन'

एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखें 'हिरन'

सरस्वती उपाध्याय 

रविवार को पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। बाजारों में क्रिसमस पर लोगों को उपहार खरीदते और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजे हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को अपने-अपने तरीके से बधाइयां भी दे रहे हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के होश इड़ गए हैं।अमीरात एयरलाइंस ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद रोमांचक वीडियो पोस्ट किया है, जो आपको भी बहुत पसंद आने वाला है।

अमीरात एयरलाइंस ने एक बहुत ही अनोखा और दिलचस्प वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ऑनलाइन शेयर किया है, जिसमें रनवे पर 'हिरनों' को एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखाया गया है। रोमांच से भरे इस वीडियो ने हजारों ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहले आप इस वीडियो को गौर से देखिए।

अनोखे तरीके से दी क्रिसमस की बधाई

छोटे से वीडियो में आप कई 'हिरन' को रनवे पर एक हवाई जहाज को ले जाते हुए देख सकते हैं। ये सभी हिरन जैसे ही धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाते हैं, वे विमान को, आकाश में लेकर उड़ जाते हैं।  इस विमान की एक खास बात और नजर आती है कि उसके ऊपर सांता की टोपी भी लगी होती है। इस दिलचस्प वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, "कैप्टन क्लॉज, टेक-ऑफ की अनुमति के लिए अनुरोध कर रहा हूं। अमीरात की तरफ से मेरी क्रिसमस।"

वायरल हुआ वीडियो

लोगों ने इस छोटी सी क्लिप पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया है और कमेंट बॉक्स को दिल वाले इमोजी से भर दिया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि, "इतना प्यारा, इतना सुंदर! इसमें शामिल लोगों को बधाई, यह बहुत कमाल है!" एक दूसरे यूजर्स ने कहा है कि, "अमीरात हमेशा से सबसे अलग कुछ करता है और ये भी बहुत शानदार है।"

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-75, (वर्ष-06)

2. सोमवार, दिसंबर 26, 2022

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...