रविवार, 25 दिसंबर 2022

ठाकुर को 'भाजपा' के विधायक दल का नेता चुना 

ठाकुर को 'भाजपा' के विधायक दल का नेता चुना 

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।

भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी के सभी 24 विधायकों ने ठाकुर को इस पद के लिए निर्विरोध चुना।

भाजपा विधायकों की एक बैठक यहां हुई और ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़ा इसमें शामिल हुए। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सर्वाधिक मतों के अंतर से सिराज से जीत हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...