बुधवार, 14 सितंबर 2022

शामली: 'हिंदी' को विश्व की वैज्ञानिक भाषा बताया 

शामली: 'हिंदी' को विश्व की वैज्ञानिक भाषा बताया 


‘‘विद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में गोष्टी का आयोजन’'

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंधित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, शामली में हिंदी दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना एवं पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने हिंदी भाषा को विश्व की वैज्ञानिक भाषा बताते हुए कहा कि भारत के बहुत बड़े भूभाग पर हिन्दी बोली और समझी जाती है। हिन्दी विश्व की तीसरे नम्बर की भाषा है। हिन्दी का साहित्य सम्पूर्ण मानव जाति का मार्गदर्शन करने में सक्षम है। हिन्दी देशव्यापी संचार में मदद करती है तथा देश को एक मजबूत संघ में एक साथ जोड़ने में सहायक होती है। आओ आज हम अपनी भाषा पर गर्व करे जो दूसरी भाषा के शब्दों को भी अपने में समाहित करने की क्षमता रखती है।

कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन हिंदी को संवैधानिक रूप से भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। हिंदी हमारी मातृभाषा है और हमें इसके मूल्य को समझना चाहिए तथा अपने दैनिक जीवन में हिंदी के परिमार्जित रूप पर बल देना चाहिए। हिन्दी दिवस के अवसर पर छात्रों की एक निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जिसका परिणाम आगामी दिनों में घोषित किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य मलूक चन्द, आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप (हिन्दी प्रवक्ता), अशोक सोम, अंकित भार्गव, पवन कुमार, वसीम खान, पुष्पेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र सैनी, मधुबन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

डीएम की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक: देवरिया 

डीएम की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक: देवरिया 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का संबंध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
सैनिक बन्धु की बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी (अवकाश प्राप्त) ने अवगत कराया कि ईसीएचएस कैंटीन के लिए पिपरपाती गांव में भूमि चिन्हित की गयी है। प्रशासन से स्वीकृति मिलने के उपरान्त इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। ईसीएचएस में मॉडल पॉलिक्लिनिक की सुविधा भी होगी।

उन्होंने सीएसडी कैंटीन के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा अपने जनपद में ही मिलने से काफी सहूलियत होगी। इस मांग पर डीएम ने शीघ्र ही भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में अग्रिम कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया। कनर्ल अरुण प्रकाश पांडेय (से0नि0) ने कोटे की दुकान में 5 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के राजस्व एवं शस्त्र लाइसेन्स स्वीकृति से जुडे प्रकरणों का माह में दो बार समीक्षा करने का निर्देश दिया। पूर्व सैनिकों ने रुद्रपुर के गनियारी गांव के शौर्य चक्र विजेता (मरणोपरांत) शहीद लांस नायक ज्योतिष प्रकाश की स्मारिका उनके विद्यालय हनुमान विद्या इंटर कॉलेज बरांव में बनाने की मांग की।

इस मांग पर जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव की बात होगी। इससे जनपद के युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह, नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित मौजूद थे।

स्थानीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने पर जोर नहीं 

स्थानीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने पर जोर नहीं 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/सूरत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को यहां कहा कि पिछली सरकारों ने स्थानीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने पर जोर नहीं देकर देश को कमजोर करने की कोशिश की। यहां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राजभाषा हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं को लेकर अंग्रेजों ने जो भाषाई हीनता का वातावरण बनाया था, उसे समाप्त करना होगा।

उन्होंने कहा, पिछली सरकारों ने स्थानीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने पर जोर नहीं देकर देश को कमजोर करने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंचों पर हिंदी में बोलना शुरू किया और उन्हें अंग्रेजी में बोलने वाले नेताओं से अधिक गंभीरता से सुना जाता है। शाह ने युवाओं से अपील की कि भाषा से संबंधित हीनता को भुलाकर अपनी मातृभाषा और राजभाषा हिंदी को स्वीकार करें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों से मातृभाषा में बात करें। उन्होंने कहा, जब तक हमारे युवा अपनी मातृभाषा में बात नहीं करेंगे, वे समाज के सामने अपनी क्षमता प्रदर्शित नहीं कर सकते। मौलिक सोच की अभिव्यक्ति अपनी मातृभाषा के बजाय किसी अन्य भाषा में नहीं हो सकती।

अग्निपथ योजना का ‘पूरा समर्थन’ करेगी, सरकार 

अग्निपथ योजना का ‘पूरा समर्थन’ करेगी, सरकार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अग्निपथ योजना का ‘‘पूरा समर्थन’’ करेगी। पंजाब सरकार द्वारा भर्ती का समर्थन नहीं करने की खबरों के बीच केजरीवाल ने यह स्पष्टीकरण दिया है। गौरतलब है कि आप ने पहले अग्निपथ योजना की आलोचना की थी और केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दें।

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अग्निपथ योजना पर केंद्र के साथ हमारे मतभेद थे, लेकिन चूंकि केंद्र ने इसे लागू किया है, इसलिए हम योजना का पूरा समर्थन करेंगे। हम योजना और सेना के साथ पूरा सहयोग करेंगे।’’ बाद में, उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि अग्निपथ योजना पर ‘‘पूर्ण समर्थन’’ के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इस घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री मान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी उपायुक्तों को भर्ती अभियान के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि राज्य से अधिकतम उम्मीदवारों का चयन हो सके। गौरतलब है कि ‘अग्निपथ’ योजना 14 जून को घोषित की गई थी, जिसमें साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के युवाओं को चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है।

छत्रपति शिवाजीराजे का 75 वर्ष की उम्र में निधन 

छत्रपति शिवाजीराजे का 75 वर्ष की उम्र में निधन 

कविता गर्ग

मुंबई/पुणे। छत्रपति शिवाजी महाराज की बारहवीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके भतीजे व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले ने ट्वीट किया, छत्रपति परिवार के वंशज और सतारा के पूर्व महापौर श्रीमंत छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सतारा के अदालत वाड़ा में अंतिम दर्शन के लिये रखा जाएगा। आदरणीय चाचाजी को भावभीनी श्रद्धांजलि।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवेंद्र राजे ने कहा कि सतारा के महापौर के तौर पर उनका काम उल्लेखनीय था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका निधन 12 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था।

मोदी की 24 काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी

मोदी की 24 काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के मंडी में 24 सितंबर काे होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे कांगनी हेलीपैड में उतरेंगे और 11.30 बजे रैली शुरू होगी। मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक में कश्यप ने आज कहा कि रैली का नाम ‘युवा विजय संकल्प रैली’ रखा गया है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ज्योति कपूर ने रैली की दृष्टि से युवा मोर्चा द्वारा की गई तैयारियों पर पूरी प्रस्तुति दी। कश्यप ने कहा कि युवा संकल्प रैली भाजयुमो द्वारा आयोजित एक रैली है।

यह रैली ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में मोर्चा की रैली में शामिल होगा। इस रैली में 40 साल से कम उम्र के युवा शामिल होंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए 14 कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली में एक लाख युवा हिस्सा लेंगे, भाजयुमो का संगठनात्मक ढांचा अच्छा है, जहां 7792 बूथों पर भाजयुमो के 20 युवा सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल में रिवाज बदलने का समय आ गया है। युवा शक्ति प्रदेश में फिर से कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के अंदरूनी इलाकों के युवा भी इस रैली में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

पूरे प्रदेश दे युवा शक्ति इस रैली में भाग लेने जा रही है और इस बार हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए संकल्पित है। इससे पहले मंडी पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया, उनका स्वागत प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल, संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह और दिलीप ठाकुर ने किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश जामवाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव लिए गए।

'हिजाब' मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा 

मुसलमानों के लिए 'हिजाब' जरूरी धार्मिक प्रथा 

नरेश राघानी 

जयपुर। ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरा मानना है कि वो फैसला (ज्ञानवापी फैसला) गलत है। ये फैसला पूजा स्थल अधिनियम 1991 के खिलाफ है। ये भविष्य में ऐसे बहुत से मसलों को खोल देगा। ये फैसला देश में अस्थिर प्रभाव पैदा कर सकता है। वहीं, ओवैसी ने कहा कि हिजाब मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा है। अगर सरकारी स्कूल अन्य धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दे रहे हैं, तो इसको क्यों नहीं दिया जा रहा है। महिला अपने सिर पर पहन रही है, अपने दिमाग पर नहीं। अगर कोई लड़की हिजाब पहनना चाहती है तो आप उसे क्यों रोकना चाहते हैं?

इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हमेशा रहेगी और हम जीतने के लिए यहां हैं… हम राज्य में अपनी पार्टी के काम का आकलन करेंगे, राजस्थान चुनाव के लिए फीडबैक लेंगे। महिला उम्मीदवारों को समान प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, वे देश की आधी आबादी बनाती हैं।

बता दें कि एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी बुधवार से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने जयपुर में जनसंपर्क करके अपने पार्टी के राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज़ किया। इसके बाद ओवैसी सीकर के लिए रवाना होंगे। वहां आज शाम को शेखावाटी अंचल के सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ में जनसंपर्क के साथ ही चुनावी जनसभाएं भी करेंगे।इसके अलावा 15 सितंबर को असदुद्दीन ओवैसी चूरू होते हुए नागौर जाएंगे और वहां लाडनूं में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा के बाद एआईएमआईएम का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...