बुधवार, 14 सितंबर 2022

शामली: 'हिंदी' को विश्व की वैज्ञानिक भाषा बताया 

शामली: 'हिंदी' को विश्व की वैज्ञानिक भाषा बताया 


‘‘विद्यालय में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में गोष्टी का आयोजन’'

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंधित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, शामली में हिंदी दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सोमदत्त आर्य ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना एवं पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम ने हिंदी भाषा को विश्व की वैज्ञानिक भाषा बताते हुए कहा कि भारत के बहुत बड़े भूभाग पर हिन्दी बोली और समझी जाती है। हिन्दी विश्व की तीसरे नम्बर की भाषा है। हिन्दी का साहित्य सम्पूर्ण मानव जाति का मार्गदर्शन करने में सक्षम है। हिन्दी देशव्यापी संचार में मदद करती है तथा देश को एक मजबूत संघ में एक साथ जोड़ने में सहायक होती है। आओ आज हम अपनी भाषा पर गर्व करे जो दूसरी भाषा के शब्दों को भी अपने में समाहित करने की क्षमता रखती है।

कार्यक्रम में संस्था के प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन हिंदी को संवैधानिक रूप से भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। हिंदी हमारी मातृभाषा है और हमें इसके मूल्य को समझना चाहिए तथा अपने दैनिक जीवन में हिंदी के परिमार्जित रूप पर बल देना चाहिए। हिन्दी दिवस के अवसर पर छात्रों की एक निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जिसका परिणाम आगामी दिनों में घोषित किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य मलूक चन्द, आचार्य मोहर सिंह, नीटू कश्यप (हिन्दी प्रवक्ता), अशोक सोम, अंकित भार्गव, पवन कुमार, वसीम खान, पुष्पेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र सैनी, मधुबन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...