मंगलवार, 16 अगस्त 2022

डीएम ने अवस्थापनागत सुविधाओं का जायजा लिया

डीएम ने अवस्थापनागत सुविधाओं का जायजा लिया

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शासन की मंशानुसार कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदूपुर प्रथम, विकास खंड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में मौजूद अवस्थापनागत सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक संप्राप्ति के स्तर का भी मूल्यांकन किया। कक्षा 02 में पढ़ने वाली शिवानी ने A से Z तक अल्फाबेट को ब्लैक बोर्ड पर लिखा तो जिलाधिकारी ने ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि स्कूल रेडिनेस के अंतर्गत सप्ताहवार एवं विषय के अनुरूप लक्ष्यों को प्राप्त करने लिए शिक्षकों को कक्षावार और हर संभव प्रयास तक विद्यार्थीवार लर्निंग आउटकम निर्धारित करके बच्चों की प्रोफाइल तैयार की जाएं। प्रोफ़ाइल में बच्चों के व्यक्तिगत विवरण के साथ साथ उनके अभिभावकों के आय के स्रोत की भी सूचना अंकित की जाएं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षकों की प्रोफाइल तैयार करके उनकी अभिरुचि के अनुसार उत्तरदायित्व देने एवं नियमित रूप से इसके मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय परिसर की साफ सफाई और साथ ही साथ वहां पूर्व में रोपित किये गए पौधों के संरक्षण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों से भी वार्ता की एवं उनसे कहा कि विद्यालय में मौजूद वर्तमान सुविधाओं के अतिरिक्त ऐसी कौन सी सुविधाएं वे चाहते हैं, जिससे विद्यालय के अवस्थापनागत एवं शैक्षिक गुणवत्ता में उन्नयन हेतु सुधार किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मौजूद खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि 01 सप्ताह के भीतर मानव संपदा, अवस्थापना से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके एक कार्य योजना तैयार कर ली जाएं एवं इसे पूर्ण किये जाने की समय सीमा तय की जाएं। विद्यालय बाउंड्री वाल से संबंधित विवाद के न्यायालय में लंबित होने की जानकारी प्रधानाध्यापक द्वारा दिये जाने जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जिला पंचायत विभाग से इस संबंध में प्रभावी के कार्यवाही करते हुए मामले को यथाशीघ्र निस्तारित कराए जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा निपुण भारत में शासन की मंशानुसार कक्षावार बच्चों में शिक्षण संप्राप्ति का स्तर प्राप्त किए जाने हेतु सभी शिक्षकों को निरंतर प्रयास करना है।
जिलाधिकारी द्वारा मध्याह्न भोजन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से मीनू के अनुसार बनवाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच/भोजन को चखने के लिए बनी समिति में अभिभावकों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाएं।

आजादी का 75वां 'अमृत महोत्सव' धूमधाम से मनाया 

आजादी का 75वां 'अमृत महोत्सव' धूमधाम से मनाया 

अविनाश श्रीवास्तव 

चक्की। प्रखंड मुख्यालय में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बी. डी. ओ. शिल्पी कुमारी व ब्लाक प्रमुख कमलेश कुमार रजक ने झंडा तोलन किया, तथा राष्ट्रगान गा कर तिरंगे को सलामी दी गई। जिसमें तिरंगे को प्रशासन की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसमें वहां विशेष मान्य गण लोग मौजूद रहे। सीओ कौशल कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह तथा अन्य लोग मौजूद थे। साथी चक्की प्रखंड के अन्य संस्थानों पर भी झंडा तोलन का कार्यक्रम बड़ा धूमधाम से मनाया गया।

अनिता द्वारा नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया

अनिता द्वारा नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया 


धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र ने किया नवनिर्मित शाला भवन का लोकार्पण

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का किया सम्मान

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा मंगलवार को शासकीय विद्यालय बरौड़ा में लगभग 12 लाख रुपए से नवनिर्मित नवीन शाला भवन का विधिवत पूजा-पाठ कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा नए भवन के बनने से निश्चित ही यहां के विद्यार्थियों का लाभ होगा। साथ ही हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा क्रांति चल रही है। प्रदेश भर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा का नया इतिहास लिखा जा रहा है। जिससे प्रदेश के उस वर्ग का विकास हो रहा है, जिनकी आय निम्न हैं, जो लोग कभी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने में असमर्थ थे। आज निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने गांव अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ हमारी सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चल रही हैं, जिससे लगातार प्रदेश नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रदेश सरकार की कई योजनाएं आज देश भर में मॉडल बन चुकी हैं।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि आज हमें हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर अपनी मातृभूमि की रक्षा होगी। पर्यावरण संतुलित रहेगी और हम सभी को एक शुद्ध वातावरण मिलेगा। आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खनिज  विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेंश्वरी वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवव्रत नायक, जनपद सदस्य धनेश निषाद, जनपद सदस्य प्रतिनिधि टोकेंद्र गायकवाड, ग्राम पंचायत सरपंच प्रदीप मढरिया, उपसरपंच संत राम कुर्रे,  तेजपाल, लकेश्वर कोसले, कृष्ण कुमार निर्मलकर, वीर नारायण बंजारे, ओमकार प्रसाद वर्मा, सविता बंजारे, कुमारी बंजारे, बसंती यदु सहित भारी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

मनोज धामा की लोकप्रियता आज भी बरकरार 

मनोज धामा की लोकप्रियता आज भी बरकरार 

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। स्वाभिमान तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा और आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक ने बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया हैं। भारत के नक्शे पर राष्ट्रीय ध्वज की छाया का प्रतिबिंब स्वरूप आवरण प्रत्येक भारतवासी को गौरवविंत कराने के लिए बाध्य कर रहा था। आजादी की पूर्व संध्या 14 अगस्त शाम 5:00 बजे नगर पालिका परिषद लोनी के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा के द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। 

इस तिरंगा यात्रा में लगभग 10000 लोगों ने सहयोग और समर्थन किया। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यात्रा आयोजित करने हेतु शाम के समय का अनुमोदन किया था। वही साथ में मौसम खराब होने के कारण यह यात्रा एक पूरक आयोजन नहीं कहा जा सकता है। लेकिन पूर्व चेयरमैन मनोज धामा की लोकप्रियता इस प्रकार जड़वत बनी रहेगी ? यह किसी ने अनुमान नहीं लगाया था। बरसात के मौसम में धामा के समर्थक  बेपरवाह रैली में भागीदारी के लिए तत्पर रहें। बिना किसी दल एवं पार्टी से जुड़े, व्यक्तिगत तौर पर इस प्रकार भीड़ एकत्रित करना स्थानीय राजनेताओं के लिए सपने के जैसा है। बल्कि कई राज्य स्तर के नेताओं के लिए भी इस प्रकार की भीड़ इकट्ठा करना दूर की कौड़ी है। तिरंगा यात्रा से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि मनोज धामा की लोकप्रियता विपक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। 

स्वाभिमान यात्रा के संयोजक मनोज धामा ने अपने संबोधन में कहा कि 'कुत्ते भोंकते रहते हैं और मस्त हाथी चलता रहता है' ठीक उसी प्रकार हम जनता की सेवा के लिए दिन रात काम करते हैं। नगर की जनता के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत है। नगर की जनता के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और इसे बेहतर करने का प्रयास जारी है। यदि जनता को पीने के पानी में भी दिक्कत है तो ऐसे खोखले जनप्रतिनिधित्व का क्या लाभ ? ऐसी घटिया मानसिकता सामान्य राजनीति का समर्थन नहीं करती है। हम द्वेष भावना से दूर, जनता की सेवा में समर्पित है। हमारा कोई विशेष उद्देश्य नहीं है। केवल माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान अनुसार तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया है। जो लोग इस यात्रा में हमारे सहयोगी के रुप में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे और आगे बढ़े, उनका धन्यवाद।

फाउंडेशन द्वारा 'स्वतंत्रता' दिवस का प्रोग्राम मनाया 

फाउंडेशन द्वारा 'स्वतंत्रता' दिवस का प्रोग्राम मनाया 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। आज सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा श्री राम पब्लिक स्कूल व आर्यन पब्लिक स्कूल ककोर गांव में (15 अगस्त) स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता और सभी स्मानित पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। शहीदो के याद में बच्चों के द्वारा प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय थी। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रबंधक अमित हुड्डा व सुनील सर ने बच्चों को उनकी प्रस्तुति देखकर सभी बच्चों का आवर्ड से स्मानित किया। इस मोके पर वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, विकास गुप्ता, शिवम तोमर,आदित्या भारद्वाज,सुमित शर्मा,उदयवीर सिंह,रामपाल उपाध्याय ,नदीम, एवं रामधन शर्मा, अमित, मास्टर अमित, शुभम तोमर, आर आर डी उपाध्याय आदि ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत धूमधाम के साथ मनाया।

19 को होगा 'जन्माष्टमी' पर्व नंद महोत्सव का आयोजन

19 को होगा 'जन्माष्टमी' पर्व नंद महोत्सव का आयोजन

इकबाल अंसारी 

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के सोला भागवत मंदिर में 19 अगस्त को विशेष जन्माष्टमी पर्व नंद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सोला भागवत विद्यापीठ के मैनेजिंग ट्रस्टी भागवत ऋषिजी ने बताया कि सोला भागवत विद्यापीठ में पहली बार आज से 22 अगस्त तक ‘श्री गौभक्तमाल कथा’ और गौभक्त पाठशाला का आयोजन तथा जन्माष्टमी के दिन 19 अगस्त को सोला भागवत मंदिर में विशेष जन्माष्टमी पर्व नंद महोत्सव का आयोजन किया गया है। भागवत ऋषि ने बताया कि चातुर्मास गौमंगल महोत्सव के सर्व कल्याणकारी समारोह में 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व-नंद महोत्सव, 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी महोत्सव, 4 सितंबर को राधा अष्टमी महोत्सव, 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी महोत्सव और चतुर्मास समापन समारोह भागवत विद्यापीठ परिसर में होगा।

उन्होंने 19 अगस्त जन्माष्टमी को भागवत विद्यापीठ में होने वाले ‘नंद महोत्सव’ की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह साढ़े छह बजे मंगला आरती के बाद श्रीजी को सात बजे पंचामृत स्नान, नौ बजे श्रृंगार, 11 बजे राजभोग, शाम 5:30 बजे भोग, 7 बजे शयन के दर्शन। जबकि नंद उत्सव के तहत 8:30 से 11:45 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन होंगे। उल्लेखनीय है कि आषाढ़ी पूर्णिमा से भद्रवी पूर्णिमा के दौरान सोला भागवत विद्यापीठ में रचनात्मक गौसेवा महाभियान गौधाम महातीर्थ पथमेड़ा संस्थापक परम श्रद्धेय गौऋषि दत्ताशरानन्दजी महाराजजी की उपस्थिति में चातुर्मास गौमंगल उत्सव मनाया जा रहा है।

नेताओं ने सीएम केजरीवाल के जन्मदिन की बधाई दी 

नेताओं ने सीएम केजरीवाल के जन्मदिन की बधाई दी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना सहित कई नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। केजरीवाल मंगलवार को 54 साल के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने लिखा, ‘‘ धन्यवाद सर।’’

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘‘ केजरीवाल के शिक्षा मॉडल’’ की सराहना करते हुए ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लिखा, ‘‘ निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की (सफलता की) कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है, जो भारत को अव्वल देश बनाने के लिए जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो अरविंद केजरीवाल सर।’’ आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपना गुरु बताया। चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले, राजनीति की परिभाषा बदलने वाले मेरे गुरु, दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

प्रभु आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और ढेर सारी ख़ुशियां दें, ऐसी प्रार्थना करता हूं।’’ दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। गहलोत ने कहा, ‘‘ दूरदर्शी नेता एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य दे।’’ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। गुप्ता ने ट्वीट किया , ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई। ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो।’’ हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

अत्याधुनिक रक्षा उपकरण व हथियार प्रणाली सौंपी 

अत्याधुनिक रक्षा उपकरण व हथियार प्रणाली सौंपी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां सेना को देश में ही बनाए गए अत्याधुनिक रक्षा उपकरण तथा हथियार प्रणाली सौंपी। इस मौके पर सिंह को भविष्य के पैदल सिपाही की जरूरतों से संबंधित अत्याधुनिक हथियारों, साजो सामान तथा प्रणालियों की भी जानकारी दी गयी। रक्षा मंत्री ने सेना को अत्याधुनिक बारूदी सुरंग निपुण, स्वचालित संचार प्रणाली, लंबी दूरी तक देखने में सक्षम उन्नत प्रणाली और उन्नत थर्मल इमेजर सौंपे।

इसके अलावा सेना के लिए कवच का काम करने वाले वाहन और असाल्ट बोट भी सेना को दिये गये जिससे सैनिक सीमाओं पर उत्पन्न किसी भी चुनौती का कड़ा तथा करारा जवाब दे सकें। ये उपकरण और हथियार प्रणाली सेना ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा उद्योग जगत ने बनाये हैं। श्री सिंह ने कहा कि इन उपकरणों और हथियार प्रणालियों से लैस होने के बाद सेना की संचालन तैयारी बढेगी तथा उसकी दक्षता एवं मारक क्षमता बढेगी।

उन्होंने कहा कि यह निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र की साझेदारी से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढने का उदाहरण है। रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि बदली परिस्थितियों में सशस्त्र सेनाओं की ढांचागत जरूरतें बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जरूरत को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद ली जानी चाहिए जिससे सशस्त्र सेनाओं को कम समय में भविष्य की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाया जा सके। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

शामली: कलेक्ट्रेट में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया 

शामली: कलेक्ट्रेट में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। शामली कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कांधला थाना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उन पुलिसकर्मियों की शह पर ही भू-माफिया कांधला में फल फूल रहे हैं। जो थानाध्यक्ष को सही फीडबैक नहीं देते हैं। जिस कारण उनपर समय रहते कार्रवाई नहीं होती है। सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया। उनकी मांग है कि सरकारी जमीन के रास्ते को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराया जाए। जिसको लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कांधला पुलिस पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। अवैध कब्जा हटाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उच्च अधिकारी को ज्ञापन दिया।

जनपद में पहले ही मुख्यमंत्री के आदेश पर भू-माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में आज भू-माफिया जाहिद कुरैशी और कांधला थाने पर तैनात अक्षय पवार और दो पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाएं।किसानों का सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन:पुलिस कर्मियों पर मिली भू-माफिया से मिली भगत का लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन शामली कलेक्ट्रेट में आज कांधला थाना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराने की मांग की।

झटका: अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की

झटका: अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की 

नई दिल्ली। महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। भारत की बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक अमूल का दूध और महंगा हो गया है। अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें 17 अगस्त से लागू होगी। अमूल कंपनी की तरफ बताया गया कि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

कंपनी ने बताया है कि आधा लीटर अमूल गोल्ड की नई कीमत अब 31 रुपये होगी। अमूल ताजा की नई कीमत 25 रुपये/आधा लीटर हो गई है। अमूल काउ मिल्क के आधे लीटर पैक की नई कीमत 27 रुपये होगी। अमूल शक्ति के आधा लीटर पैकेट की कीमत 28 रुपये हो जाएगी। अमूल द्वारा दाम बढ़ाए जाने के बाद अन्य कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी एलान किया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। नई कीमतें 17 अगस्त से लागू होंगी। इससे पहले इसी साल मार्च में भी मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ाई थी।

फूल क्रीम दूध 61 रुपये प्रति लीटर।

टोंड दूध 51 रुपये प्रति लीटर।

डबल टोंड 45 रुपये प्रति लीटर।

काउ मिल्क 53 रुपये प्रति लीटर।

टोकन वाला दूध 48 रुपये प्रति लीटर।

दूध कंपनियों का कहना है कि संचालन और उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में पशु आहार की लागत लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। अमूल ने कहा कि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए हमारी यूनियन के सदस्यों ने पिछले वर्ष की तुलना में किसानों को दी जाने वाली कीमतों में 8-9 फीसद की वृद्धि की है।

भारत जोड़ो यात्रा, देश को कार्यक्रमों की बेहद जरूरत

भारत जोड़ो यात्रा, देश को कार्यक्रमों की बेहद जरूरत

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस ने अपनी आगामी “भारत जोड़ो यात्रा” के महत्व को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि देश को ऐसे कार्यक्रमों की “बेहद जरूरत” है। क्योंकि, आजकल विघटनकारी शक्तियां प्रबल हैं और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इन शक्तियों को “संरक्षण” मिला हुआ है। पार्टी की ओर से कहा गया कि भारत एक अहम दौर से गुजर रहा है जब विघटनकारी और सांप्रदायिक ताकतें इसे धार्मिक आधार पर तोड़ने का अभियान चला रही हैं।

कांग्रेस ने कहा कि उसने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी और वह इस समय मूक दर्शक बनकर नहीं रह सकती। यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि हाल में उदयपुर चिंतन शिविर में निर्णय लिया गया था कि पार्टी को लोगों से जुड़ने और भाजपा तथा आरएसएस की विभाजनकारी विचारधारा का विरोध करने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक विशिष्ट देश है जहां कई जातियों, धर्मों और समुदाय के लोग साथ मिलकर रहते हैं इसलिए विभाजनकारी राजनीति और साजिश से देश कमजोर होगा।

अनवर ने कहा, “इसलिए हमें लगता है कि भारत जोड़ो समय की मांग है। इसकी बेहद जरूरत है क्योंकि आजकल विघटनकारी शक्तियां बहुत सक्रिय हैं और यह दुःख की बात है कि केंद्र सरकार द्वारा इन शक्तियों को संरक्षण दिया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा निकालने का निश्चय किया है। राज्य में यात्रा के सम्बन्ध में केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के तहत समन्वय समिति का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा, “राहुल गांधी यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने देशभर में चलकर लोगों से मिलने और उन्हें यह बताने का निर्णय लिया है कि यह (सांप्रदायिकता) रास्ता देश के लिए ठीक नहीं है।

सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला 

सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने ऐसे सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिनकी सतर्कता से भ्रष्टाचार और कोष के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिली है। सीवीसी ने केंद्र सरकार के सभी विभागों और संगठनों से ऐसे कर्मचारियों का नामांकन मांगा है ताकि उनके प्रयास की सराहना की जा सके और अन्य को प्रोत्साहित किया जा सके। सीवीसी ने एक आदेश में कहा, ‘‘ आयोग हमेशा निवारक सतर्कता के जरिए लोक शासन में सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने को सर्वोच्च महत्व देता है।”

आदेश के मुताबिक, “ हर संगठन में ऐसे मामले होते हैं जिनमें अधिकारियों/कर्मियों की त्वारित और निवारक कार्रवाई संगठन में कोष के दुरुपयोग को रोकने में मदद करती है।” इसमें कहा गया है कि आयोग ऐसे अधिकारियों की सतर्क कार्रवाइयों को सम्मानित करने का लगातार प्रयास करता रहा है जिनकी कार्रवाई की वजह से कोष का दुरुपयोग रुका, धोखाधड़ी और अवांछित घटनाओं को टाला जा सका और संगठन को आर्थिक और प्रतिष्ठा के नुकसान से बचाया जा सका।

सीवीसी ने कहा, “ आयोग ने फैसला किया है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वीएडब्ल्यू) 2022 के लिए संगठनों से नामांकन मगाये जाएं ताकि ऐसे कर्मचारियों की कोशिशों को सम्मानित किया जा सके जो निश्चित रूप से अन्य अधिकारियों को अपने काम में सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सभी मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) से कहा गया है कि वे अपने-अपने संगठनों में ऐसे अधिकारियों की पहचान करें, जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान भ्रष्टाचार रोकने के लिए कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक, ऐसे कर्मचारियों के नाम उनके संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मंजूरी लेकर सीवीसी को भेजे जाएं। वीएडब्ल्यू 2021 के दौरान आयोग ने सराहनीय काम करने वाले कर्मचारियों के नाम मांगे थे और उन्हें सम्मानित किया था।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...