शनिवार, 13 अगस्त 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-309, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 14, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:47, सूर्यास्त: 07:03। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ 'अमृत महोत्सव' मनाया

फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ 'अमृत महोत्सव' मनाया 


जे.एस.वी. किड्स एकेडमी में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अमृत महोत्सव 

गोपीचंद 

बागपत। शुक्रवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जे.एस.वी. किड्स एकेडमी महावीर मार्ग बड़ौत जैन गली नम्बर तीन में छोटे बच्चों के साथ आजादी का 'अमृत महोत्सव' मनाया और साथ साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर स्कूल की प्रधानाचार्या मीता अरोरा ने बच्चों के साथ अमृत महोत्सव की एक रैली भी निकाली। बच्चों ने हाथ में लिए तिरंगे झंडे को लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ के तहत इस बार हर घर तिरंगा, हर गाँव तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वंदना गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चो की इस रैली का पूरा-पूरा श्रेय स्कूल की प्रधानाचार्य मीता अरोरा ओर उनके पूरे स्टाफ को जाता है, जो अपना पूरा समय उन छोटे बच्चों पर उनके संस्कारो पर देते है। इस मौके पर मीता अरोरा, वंदना गुप्ता शालू गुप्ता रेनू गुप्ता, संगीता गुप्ता,पायल , पूनम,राधिका,दिव्या, मानशी, प्रीति, दीपिका,अलका, पलक,विकास गुप्ता अनिल अरोरा, हर्षित अरोरा  मौजूद रहे।

देवरिया: परिसर में झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की 

देवरिया: परिसर में झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की 

हरिशंकर त्रिपाठी

देवरिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं नागरिकों तक झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडों के वितरण के लिए डूडा कार्यालय परिसर में एक झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज द्वारा बृहस्पतिवार को उक्त झण्डा वितरण केन्द्र का उद्घाटन किया गया, एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से वार्ता करते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को को सफल बनाने हेतु सभी को झंडा उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि डूडा द्वारा गठित एसएचजी द्वारा विभिन्न प्रकार के झंडों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमे मुख्यतः झंडे कॉटन एवं पॉलिस्टर के 30X20 एवं 60×40 आकार के हैं, जिनका मूल्य ₹25 से लेकर ₹500 तक है।

जनपद में अबतक शहरी स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित 10000 झंडों का निर्माण एवं वितरण किया जा चुका है। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक अनूप शुक्ला, सिविल इंजीनियर प्रभात कुमार, सामुदायिक आयोजक आदित्य सिंह एवं जिला समन्वयक धनंजय मल्ल के साथ साथ स्वयं सहायता समूहों से प्रीति वर्मा, सीमा जायसवाल, अंजली श्रीवास्तव, शबाना इत्यादि उपस्थित रहे।

बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग खारिज: एससी 

बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग खारिज: एससी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के उस प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को रद्द कर दी, जिसके तहत देश में मतदान के लिए मतपत्र की जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल की शुरुआत हुई थी। जस्टिस एस के कौल और जस्टिस एम एम सुंदरेश की बेंच ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-61ए को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जो कि चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल से संबंधित है।

याचिका दायर करने वाले वकील एम एल शर्मा ने संविधान के अनुच्छेद 100 का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि यह एक अनिवार्य प्रावधान है। अनुच्छेद 100 सदन में मतदान और रिक्तियों के बावजूद सदन के कार्य करने के अधिकार से संबंधित है। शर्मा ने कहा, ‘मैंने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-61ए को यह कहते हुए चुनौती दी है कि इसे लोकसभा या राज्यसभा में मतदान के जरिए पारित नहीं किया गया है।

बेंच ने याचिकाकर्ता से पूछा यह सवाल...

बेंच ने पूछा, ‘क्या आप सदन में जो कुछ होता है, उसे चुनौती दे रहे हैं? या आप आम मतदान को चुनौती दे रहे हैं? आप किस चीज को चुनौती दे रहे हैं।’ शर्मा ने कहा कि वह अधिनियम की धारा-61ए को चुनौती दे रहे हैं, जिसमें ईवीएम के उपयोग की इजाजत है, जबकि इसे मतदान के माध्यम से सदन में पारित नहीं किया गया था। पीठ ने कहा कि हमें इसमें कोई गुण-दोष नहीं मिला… इसलिए इसे खारिज किया जाता है। याचिका में केंद्रीय कानून मंत्रालय को एक पक्ष बनाया गया था। इसमें ईवीएम के इस्तेमाल से संबंधित प्रावधान को ‘अमान्य, अवैध और असंवैधानिक’ घोषित करने की मांग की गई गई थी।

शामली: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन

शामली: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया, तथा प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में भारत के विभाजन के समय की पीड़ा को दर्शाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन गांव भैंसवाल के ग्राम प्रधान प्रह्लाद सिंह द्वारा किया गया तथा वरिष्ठ नागरिकों और अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। प्रदर्शनी स्कूल- स्टूडेंट सहित आमजन के लिए 14 अगस्त तक खुली रहेगी।

स्कूल प्राचार्य किरण प्रकाश ने बताया कि विभाजन की पीड़ा को दर्शाया गया है। भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है‌,‌ जिसमें लाखों लोग अनजान लोगों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तलाश रहे थे। लाखों लोग भारत से पाकिस्तान गए और वहां से भारत आए। इस दौरान हजारों लोग मारे भी गए थे। इस दौरान सोमवीर सिंह, ओमवीर सिंह, ओम कुमार और स्कूल स्टाफ़ सहित अभीभावक मौजूद रहे।

13 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा 

13 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जनपद में 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज द्वारा किया जाएगा। लोक अदालत के विषय में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह द्वारा बताया गया कि प्रातः 10ः00 बजे जनपद न्यायाधीश मुजफ्फरनगर चवन प्रकाश द्वारा लोक अदालत का उद्घाटन किया जाएगा। इस बार की लोक अदालत में कई विशेष सुविधाएं आमजन को प्रदान की जा रही हैं। इस लोक अदालत में बैंक ऋण के जो मामले हैं उसमें लगभग हर बैंक जैसे पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि द्वारा न्यूनतम 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट भी जिस तिथि पर खाता एनपीए घोषित हुआ है उस तिथि पर देय धनराशि पर प्रदान की जाएगी। निजी वित्तीय संस्थान जैसे श्रीराम ट्रांसपोर्ट एवं श्री राम सिटी द्वारा समस्त पेनाल्टी माफ की जा रही है। उनके द्वारा इसके अतिरिक्त ब्याज में भी 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। बीएसएनएल द्वारा भी विशेष छूट प्रदान की जा रही है।

लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, लघु फौजदारी वाद मोटर एक्सीडेंट क्लेम के मामले, पारिवारिक वाद सिविल मामले आदि संबंधित न्यायालयों द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह द्वारा मुजफ्फरनगर की जनता से यह अपील की गई है कि लोक अदालत के इस पर्व में सम्मिलित होकर इसका लाभ उठाएं तथा लंबे समय से लंबित चले आ रहे अपने मामलो का निस्तारण कराएं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...