शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

देवरिया: परिसर में झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की 

देवरिया: परिसर में झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की 

हरिशंकर त्रिपाठी

देवरिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं नागरिकों तक झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडों के वितरण के लिए डूडा कार्यालय परिसर में एक झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज द्वारा बृहस्पतिवार को उक्त झण्डा वितरण केन्द्र का उद्घाटन किया गया, एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से वार्ता करते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को को सफल बनाने हेतु सभी को झंडा उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि डूडा द्वारा गठित एसएचजी द्वारा विभिन्न प्रकार के झंडों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमे मुख्यतः झंडे कॉटन एवं पॉलिस्टर के 30X20 एवं 60×40 आकार के हैं, जिनका मूल्य ₹25 से लेकर ₹500 तक है।

जनपद में अबतक शहरी स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित 10000 झंडों का निर्माण एवं वितरण किया जा चुका है। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक अनूप शुक्ला, सिविल इंजीनियर प्रभात कुमार, सामुदायिक आयोजक आदित्य सिंह एवं जिला समन्वयक धनंजय मल्ल के साथ साथ स्वयं सहायता समूहों से प्रीति वर्मा, सीमा जायसवाल, अंजली श्रीवास्तव, शबाना इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...