मंगलवार, 26 जुलाई 2022

गिरावट: 55,268.49 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'  

गिरावट: 55,268.49 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'  

कविता गर्ग         

मुंबई। शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी मंगलवार को करीब एक प्रतिशत के नुकसान में रहे। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 497.73 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,268.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 562.79 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 147.15 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,483.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज लैब, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और बजाज फाइनेंस लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक आज (मंगलवार) से शुरू हुई है। इसमें नीतिगत दर में 0.75 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।

इसके अलावा खासकर पश्चिमी बाजारों में मंदी की आशंका से बाजार धारणा पर असर पड़ा।’’ नायर ने कहा, ‘‘हालांकि, घरेलू बाजार में मजबूती दिख रही है, लेकिन पश्चिमी बाजारों की आर्थिक हालात का असर पड़ना तय है।’’ एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था।अमेरिकी बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत उछलकर 106.6 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 844.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

मदद करने के लिए कंपनी से संपर्क कर रही हैं, सरकारें 

मदद करने के लिए कंपनी से संपर्क कर रही हैं, सरकारें 

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। व्यापार समूह की सफलता को दुनिया भर में मान्यता मिलने को देखते हुए अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने मंगलवार को कहा कि कई विदेशी सरकारें अब अपने भौगोलिक क्षेत्रों में काम करने और उनके अवसंरचना निर्माण में मदद करने के लिए कंपनी से संपर्क कर रही हैं। वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 2022 में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए अदानी ने कहा,“ इस वर्ष हमारे समूह का बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।उन्होंने कहा, ”हम अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अरबों डॉलर जुटाने में सक्षम थे। यह भारत और अदानी के विकास की कहानी में खुद पर भरोसे का एक प्रत्यक्ष सत्यापन है।” अदानी ने कहा कि समूह के पास एक प्रमुख ग्लोबल नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो है और बीते 12 महीनों में कई अन्य उद्योगों में भी आवश्यक प्रगति की गयी है। उन्होंने कहा,”एक झटके में हम देश के सबसे बड़े हवाईअड्डा संचालक बन गए हैं। हमारे द्वारा संचालित किये जा रहे हवाईअड्डों के आसपास हम एरोट्रोपोलिस विकसित करने और स्थानीय समुदाय आधारित आर्थिक केंद्र बनाने से जुड़े व्यवसायों में लगे हुए हैं।

” उन्होंने कहा,”अदानी विल्मर का हमारा सफल सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) हमें देश की सबसे बड़ी रोजमर्रा का समान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी बनाता है और देश में होल्सिम की संपत्ति के अधिग्रहण के बाद जिसमें देशभर में दो सबसे अधिक मान्यता प्राप्त ब्रांड एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं, अब हम भारत में दूसरे सबसे बड़े सीमेंट निर्माता बन गए हैं।” उन्होंने कहा,”यह कार्यस्थल पर हमारे समीपता-आधारित व्यापार मॉडल का एक उपयोगी उदाहरण है।

इसके अलावा हमने डेटा सेंटर, डिजिटल सुपर ऐप और इंडस्ट्रियल क्लाउड से लेकर रक्षा और एयरोस्पेस, धातु और उत्पाद क्षेत्रों में भी प्रवेश किया और यह सभी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।” उन्होंने कहा कि अदानी परिवार ने एक साथ आकर 60,000 करोड़ रुपये का योगदान देने का फैसला किया है। जिसमें ग्रामीण भारत पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित धर्मार्थ गतिविधियों पर खर्च किया जाएगा।

किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे, सिन्हा 

किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे, सिन्हा 

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से बनाए गए उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आगे के राजनीतिक सफर को लेकर उन्होंने आज एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह फ़िलहाल किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

यशवंत सिन्हा (84) ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह अब सार्वजनिक जीवन में क्या भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं निर्दलीय रहूंगा और किसी अन्य दल में शामिल नहीं होऊंगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह तृणमूल के नेतृत्व के संपर्क में हैं, सिन्हा ने ‘‘नहीं” में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने मुझसे बात नहीं की और मैंने भी किसी से बात नहीं की। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह निजी आधार पर एक तृणमूल नेता के संपर्क में हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे देखना होगा कि मैं क्या भूमिका निभाऊंगा, मैं कितना सक्रिय रहूंगा। मैं अब 84 साल का हूं, तो ये भी एक समस्या हैं। मुझे देखना होगा कि मैं कितने लंबे समय तक काम कर सकता हूं। भाजपा के धुर आलोचक सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मार्च 2021 में तृणमूल में शामिल हो गए थे। वह 2018 में भाजपा से अलग हो गए थे।

अदम्य साहस का प्रदर्शन, वीर सपूतों को नमन किया 

अदम्य साहस का प्रदर्शन, वीर सपूतों को नमन किया 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर मातृभूमि की रक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले देश के वीर सपूतों को नमन किया। भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे पतर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद जीत की घोषणा करते हुए 26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का ऐलान किया था।

पाकिस्तान पर भारत की जीत को याद करने लिए 26 जुलाई को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘करगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!’’

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामलें में ईडी दफ्तर पहुंची, गांधी

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामलें में ईडी दफ्तर पहुंची, गांधी 

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामलें में ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ईडी कार्यालय पहुंचे। पिछली पूछताछ में सोनिया के ईडी ने करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रही थीं। इधर, कांग्रेस ने सोनिया से पूछताछ को लेकर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेशी से पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास ’10 जनपथ’ व कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया। दरअसल, कांग्रेस ने इस समन के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ करने की घोषणा की थी। सोनिया 21-जुलाई को भी ईडी के सामने पेश हुई थीं।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ED से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्लेकार्ड और काले बैलून लेकर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की निंदा की है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी संसद के भीतर और बाहर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली स्थि पार्टी मुख्यालय में सोमवार शाम कांग्रेस महासचिवों, पार्टी के प्रदेश प्रभारियों और सांसदों की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करना चाहती थी, लेकिन दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली तथा वहां धारा 144 लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार हमें नहीं झुका सकती।’ कांग्रेस मुख्यालय पर भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोनिया गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज कांग्रेस का राजघाट पर धरना प्रदर्शन था… बीजेपी के लोग होते तो वे आगजनी करते, हम तो शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। आज अगर वहां प्रदर्शन होता तो ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं आती। हमारी पार्टी मुख्यालय के अंदर इंट्री बंद है। देश का हर नागरिक डरा हुआ है। बार-बार सोनिया जी को बुलाना… क्या पूछताछ करते हैं? इन्हें क्यों टारगेट बना रहे हैं।

बीजेपी ने सोनिया गांधी को घेरा...
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस के बवाल पर निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि क्या सोनिया गांधी से पूछताछ नहीं होनी चाहिए? सत्याग्रह के नाम पर हर जगह ट्रैफिक रोकने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध की जरूरत नहीं है बल्कि कन्फेशन की जरूरत है। ये 5 हजार करोड़ का गबन है। अभी स्वीकर करने की जरूत है कि किस प्रकार से इसका पूरा का पूरा षडयंत्र रचा गया था। यंग इंडिया कंपनी के माध्यम से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी ने यंग कपनी बनाकर इसका गबन किया।

मराक की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वॉरेंट जारी

मराक की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वॉरेंट जारी


विमलेश यादव   

शिलोंग। वेस्ट गारो हिल्स (मेघालय) के एसपी विवेकानंद सिंह के अनुसार, अपने फार्म हाउस में कथित तौर पर वेश्यालय चलाने के आरोपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन. मराक की गिरफ्तारी के लिए गैर-जमानती वॉरेंट जारी किया गया है। बकौल पुलिस, फार्म हाउस से 6 नाबालिगों को बचाने व 73 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से मराक फरार हैं। पश्चिम गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है।


मेघालय के तुरा शहर में वेश्यालय चलाने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बर्नार्ड एन मराक का बचाव करते हुए पार्टी ने दावा किया कि उन्हें फंसाया गया है और उनके खिलाफ आरोप हटा दिए जाने चाहिए। हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।पुलिस ने कहा था कि उसने तुरा के बाहरी इलाके में स्थित ईडनबारी में मराक के स्वामित्व वाले एक फार्महाउस से छह नाबालिगों को मुक्त कराया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने एक बयान में कहा कि मराक की जान को खतरा है। मावरी ने कहा, भाजपा ईडनबारी में की गई छापेमारी की निंदा करती है। बर्नार्ड मराक को फंसाया गया और बदनाम किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि वह राजनीतिक प्रतिशोध के शिकार हुए हैं। मैं सरकार से मराक की रक्षा करने और उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित आरोपों को वापस लेने का अनुरोध करता हूं।


भाजपा, राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन उसने स्वायत्त जिला परिषद चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा था। पूर्व उग्रवादी नेता मराक मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष के शुरू में हुए चुनावों में उतारे गए उम्मीदवार के खिलाफ आराम से जीत गए। भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ईडनबारी में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर 30 कमरे हैं, जिन्हें ‘होमस्टे’ के रूप में किराए पर दिया गया है और दूसरी मंजिल पर गारो हिल्स के वंचित बच्चों के लिए एक छात्रावास है। मावरी ने दावा किया कि बर्नार्ड आर्थिक रूप से उन बच्चों की मदद कर रहे थे।मावरी ने कहा, बनार्ड छह बच्चों में से पांच बच्चों की मदद करते रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराए जाने का दावा किया है। वे तुरा में ईडनबारी स्कूल और ऑक्सिलियम कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थीं हैं। पुलिस ने छात्रावास की देखरेख करने वाले व्यक्ति की पत्नी और बच्चे को भी इमारत परिसर में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले एक अन्य जोड़े के साथ हिरासत में ले लिया। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि रिसॉर्ट को वेश्यालय घोषित करना अत्यंत आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, रिसॉर्ट पिछले तीन वर्षों से चल रहा है और कभी कोई शिकायत नहीं हुई।

बिहार: एक बार फिर वायरस से संक्रमित हुए, सीएम 

बिहार: एक बार फिर वायरस से संक्रमित हुए, सीएम 

अविनाश श्रीवास्तव    

पटना। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी आई है। देश में रोजाना करीब 20 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। नीतीश कुमार को पिछले चार दिन से बुखार था, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनका कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया।

मंगलवार सुबह नीतीश कुमार की रिपोर्ट आई, जिसमें उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल नीतीश कुमार की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...