गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

श्रीलंका के बाद नेपाल में भी आर्थिक संकट

श्रीलंका के बाद नेपाल में भी आर्थिक संकट

सुनील श्रीवास्तव 
कोलंबो। श्रीलंका के बाद नेपाल में भी आर्थिक संकट गहराने लगा है। पिछले 20 दिनों से दवा सहित रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ रहे हैं। नेपाल ने पिछले 5 साल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताश की गड्डी विदेशों से आयात की है। पेट्रोल 41 रुपये और डीजल 20 रुपये महंगा हो चुका है। यही नहीं सरसों तेल (15 लीटर टीन) के दाम में 350 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आर्थिक संकट को देखते हुए नेपाल ने शराब और तंबाकू समेत कारों और अन्य मंहगे सामानों के आयात पर औपचारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
नेपाल ने जुलाई 2021 के बाद से ही बढ़ते आयात, निवेश के प्रवाह में गिरावट और पर्यटन तथा निर्यात से कम आय के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखी है।‌ देश के केंद्रीय बैंक 'नेपाल राष्ट्र बैंक' के डिप्टी गवर्नर बम बहादुर मिश्रा ने कहा, ''प्रतिबंध मंगलवार से प्रभावी हो गया है और जुलाई, 2022 के मध्य तक लागू रहेगा। इस आशय का एक नोटिस नेपाल के राजपत्र में भी प्रकाशित किया गया है।
'नेपाल राष्ट्र बैंक' के डिप्टी गवर्नर ने कहा, ''तेजी से घट रही विदेशी मुद्रा को रोकने के लिए कार, 250 सीसी से ऊपर की बाइक, 32 इंच से ऊपर के रंगीन टीवी, तंबाकू और शराब जैसी लग्जरी वस्तुओं का आयात फिलहाल रोक दिया गया है।
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पाद का आयात बढ़ा कीमत पर होने से दवाइयों से लेकर सभी खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही हैं। 8 महीनों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। पर्यटन नेपाल की आय का बड़ा स्रोत है, जो कोविड के बाद प्रभावित हुआ है।
नेपाल ने पिछले पांच साल में करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताश विदेशों से आयात किया है। नेपाल में सिर्फ कैसिनो में ही नहीं बल्कि दशहरा, दिवाली जैसे मौके पर घर- घर में ताश खेलने की परम्परा है। सिर्फ दिवाली के मौके पर ही 9 करोड़ रुपए से अधिक का ताश आयात किया था।

48 मिलियन डॉलर की उच्चतम बोली, नीला हीरा

48 मिलियन डॉलर की उच्चतम बोली, नीला हीरा

अखिलेश पांडेय  
प्रिटोरिया। दुनिया का सबसे बड़ा नीले रंग का हीरा, जिसकी कीमत 57.5 मिलियन डॉलर, लगभग 4.4 अरब रुपये लगी। हांगकांग में फाइन आर्ट्स कंपनी सोथबी ने ये हीरा नीलाम किया। सोथबी के मुताबिक 15.10 कैरेट का स्टेप कट रत्न को ‘द डी बीयर्स कलिनन ब्लू’ नाम दिया गया है।
चार खरीदारों के बीच आठ मिनट तक बोली लगाने का युद्ध चलता रहा। एक अज्ञात खरीदार ने फोन कर इस हीरे के लिए 48 मिलियन डॉलर की उच्चतम बोली लगाई थी। यह दुर्लभ हीरा 2021 में दक्षिण अफ्रीका की कलिनन माइन में पाया गया था।
रंगीन हीरों में इसकी रैंकिंग उच्चतम है।
धरती की तरफ बढ़ रहा अब तक का सबसे बड़ा कॉमेट, 35 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार
सोथबी के एक बयान के मुताबिक जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका ने इस गहने को एक ‘फैंसी विविड ब्लू’ के रूप में वर्गीकृत किया है। संगठन में अब तक जितने भी ब्लू डायमंड भेजे गए हैं उनमें से इसकी कलर ग्रेडिंग टॉप पर है, जो अब तक सिर्फ एक ही फीसदी हीरों की ही है।
सोथबी ने हीरे को असाधारण रूप से दुर्लभ बताया और कहा कि अब तक 10 कैरेट से ऊपर के सिर्फ पांच रत्न नीलामी में आए हैं। कभी भी कोई 15 कैरेट से ज्यादा नहीं रहा। इस हीरे की नीलामी अपने आप में महत्वपूर्ण घटना है। द डी बीयर्स कलिनन ब्लू हीरे की नीलामी 57,471,960 डॉलर में हुई।ये हीरा सबसे महंगा हीरा होने का रिकॉर्ड बनाने से थोड़ा सा ही चूक गया।
समुद्र में मिले 5500 नए वायरस, नई बीमारियों की बन सकते हैं वजह- स्टडी
अभी तक सबसे महंगा हीरा 14.62 कैरेट का “ओपेनहाइमर ब्लू” है, जो 2016 में 57,541,779 डॉलर (4,404,218,780 रुपए) में नीलाम हुआ था। दोनों की कीमत में 70 हजार डॉलर का अंतर था।

मंगल ग्रह पर 2 बड़े भयानक भूकंप दर्ज किए

मंगल ग्रह पर 2 बड़े भयानक भूकंप दर्ज किए 

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी/लंदन। मंगल ग्रह पर पिछले कुछ दिनों से रहस्यमयी भूकंप आ रहे हैं। इससे पहले ऐसी घटना वैज्ञानिकों ने कभी देखी नहीं थी। लेकिन हाल ही में दो बड़े भयानक भूकंप दर्ज किए गए‌। इन दोनों भूकंपों की तारीखें और तीव्रता नासा  के इनसाइट लैंडर  ने दर्ज की है। हालांकि यह माना जा रहा है कि लाल ग्रह के अंदर किसी तरह की ज्वालामुखीय घटना हो रही है। यह ग्रह काफी ज्यादा सक्रिय है। इनसाइट लैंडर ने नवंबर 2018 में मंगल ग्रह की सतह पर अपने कदम जमाए थे। तब से लेकर अब तक इसने कई मार्सक्वेक  यानी, मंगल ग्रह पर भूकंप दर्ज किए लेकिन हाल ही में दो बड़े स्तर के भूकंपों ने इस लैंडर को भी हिला दिया। इंग्लैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल में सीस्मोलॉजिस्ट एना होर्लेस्टन ने एक बयान में कहा कि यह बेहद बड़े और दूर तक असर दिखाने वाली गतिविधियां हैं।
मंगल ग्रह पर आए अब तक के भूकंपों में सबसे भयानक और बड़े जो इंसानों ने दर्ज किए है। पहले भूकंप को नाम दिया गया है S0976a। इसकी तीव्रता 4.2 थी। यह 25 अगस्त 2021 को आया था। इसका केंद्र मंगल ग्रह की सबसे बड़ी घाटी वैलेस मैरिनेरिस थी। यह घाटी 4000 किलोमीटर लंबी है। लेकिन इसकी तीव्रता को इस घाटी के विपरीत दिशा में ग्रह के दूसरी तरफ मौजूद इनसाइट लैंडर  ने दर्ज किया। इस घाटी में कई भूकंपीय फॉल्ट्स हैं। यह सौर मंडल का सबसे बड़ा कैनयन सिस्टम है। यहां प भूस्खलन भी होता रहता है। 'खतरनाक' एस्टेरॉयड, 780 मीटर है लंबाई दूसरे भूकंप का नाम है S1000a। पहले भूकंप के 24 दिन बाद 18 सितंबर को आया। इसकी तीव्रता 4.1 थी। लेकिन इसका केंद्र पता नहीं चल पाया। यह भूकंप 94 मिनट तक मंगल ग्रह को कंपकंपाता रहा। यह मंगल ग्रह पर अब तक दर्ज सबसे लंबी भूकंपीय गतिविधि थी। इनसाइट लैंडर के सीस्मोमीटर ने यहां पर धरती पर आने वाले भूकंपों की तरह दो तरह की तरंगों को महसूस किया। जिन्हें प्रेशर वेव्स गतिविधियों से यह पता चलता है कि मंगल ग्रह फिलहाल मरने वाला तो नहीं है। लेकिन उसके अंदर बहुत ज्यादा खलबली मची हैं। मंगल ग्रह के अंदर लगातार घरघराहट हो रही है। भूकंपीय गतिवधियां बढ़ी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया में स्थित ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के जियोफिजिसिस्ट हरवोए कालसिक ने कहा कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हम मंगल ग्रह के मैंटल  को समझे। हरवोए कालसिक ने कहा कि मैंटल को समझने से हम यह जान पाएंगे कि यहां इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं। दूसरा यह ग्रह कैसे विकसित हुआ। सौर मंडल में कैसे ग्रहों का निर्माण हुआ। बहुत समय से वैज्ञानिक यह मानकर चल रहे थे कि मंगल ग्रह शांत है। किसी तरह की गतिविधियां नहीं हो रही हैं, हो सकता है कि वह मरने की कगार पर जा रहा हो। लेकिन इन गतिविधियों ने बता दिया कि मंगल जीवित है और पूरी तरह से दमदार है। आएगा बदलाव मंगल ग्रह  के पास चुंबकीय शक्ति बहुत कम है। किसी भी ग्रह की चुंबकीय शक्ति उसके अंदर से पैदा होती है। जिसे आमतौर पर डायनमो  कहते हैं। यानी एक गर्म तरल पदार्थ का घूमता हुआ इलेक्ट्रकिली चार्ज्ड गोला। इसकी वजह से काइनेटिक एनर्जी चुंबकीय शक्ति में बदल जाती है। इसकी वजह से ग्रह के चारों तरफ मैग्नेटिक फील्ड का निर्माण होता है। मंगल ग्रह के चारों तरफ चुंबकीय शक्तियां कम हैं। चुंबकीय शक्ति की वजह से किसी भी ग्रह के लिए जीवन और मौत के बीच की प्रमुख डोर होती है। जैसे धरती पर मौजूद चुंबकीय शक्ति कि वजह से ग्रह और इस पर रहने वाले जीव-जंतु अंतरिक्ष के रेडिएशन से बच जाते हैं। मंगल ग्रह पर रेडिएशन का स्तर बहुत ज्यादा है। जबकि, धरती की तुलना में वह सूरज से काफी ज्यादा दूर है। हरवोए कालसिक ने कहा कि बिना चुंबकीय शक्ति के किसी भी ग्रह पर जीवन संभव नहीं है। लेकिन जब साल 2018 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा  के इनसाइट लैंडर  ने मंगल ग्रह की धड़कनों को सुनना शुरु किया तो वैज्ञानिकों को पहली बार इस बात के पुख्ता सबूत मिले कि वहां पर भूकंप आते हैं। इनसाइट ने सैकड़ों भूकंपों को दर्ज किया है। जियोफिजिसिस्ट वीजिया सुन ने मंगल ग्रह से संबंधित इनसाइट और उससे अलग डेटा की स्टडी की। दोनों ने गैर-पारंपरिक तरीके से इनकी गणना की। मंगल ग्रह पर आने वाले भूकंपों को मार्सक्वेक  कहते हैं। इन दोनों ने 47 जोड़े भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन किया। जोड़े से मतलब ये है कि भूकंप की लहर एक तरफ से जाकर वापस लौटे तो उसे जोड़ा कहा जाता है। दोनों वैज्ञानिकों ने देखा कि यह भूकंप मंगल ग्रह के सेरबेरस फॉसे नाम की जगह से पैदा हो रहे हैं। यह ऐसा स्थान है। जहां पर कई फॉल्ट्स बने हैं। साल 2019 में मई से जुलाई महीने के बीच इस जगह से दो बड़े भूकंप पैदा हुए। जिनके आसपास कई छोटे भूकंपों की सीरीज चलती रही। हर सीरीज हर एक बड़े भूकंप से संबंधित थी। लेकिन इन भूकंपों के पैदा होने की सही वजह नहीं पता चल रही थी। हरवोए कालसिक ने कहा कि नासा के डेटा के अनुसार पहले आए भूकंप रात में रिकॉर्ड किए गए। लेकिन जिन 47 भूकंपों की बात हम कर रहे हैं, वो मंगल ग्रह के मैंटल की वजह से पैदा हुए हैं। इनकी शुरुआत सेरबेरस फॉसे से हुई। यह इलाका एक करोड़ से साल से काफी ज्यादा सक्रिय है। यहां पर काफी ज्यादा भूकंप आ रहे हैं। क्योंकि मंगल ग्रह के अंदर मैग्मा का बहाव काफी ज्यादा हो रहा।

बैंक ऑफ इंडिया, 696 पदों पर निकाली भर्ती

बैंक ऑफ इंडिया, 696 पदों पर निकाली भर्ती 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कुल 696 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन 26 अप्रैल 2022 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मई 2022 है।
बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया ने 19 अप्रैल को एक भर्ती विज्ञापन जारी किया था। इसमें विभिन्न विभागों में स्केल 4 तक के अधिकारी रैंक के पदों पर नियमित और संविदा के आधार पर भर्तियों के लिए अधिसूचना है।
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी करके करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है।
यह नौकरियां बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकाली गई है। कुल पदों की संख्या 696 है। इसके लिए आवेदन 26 अप्रैल 2022 से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया किस आधार पर होगी।
इससे अभ्यर्थियों को आवेदन में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मई 2022 है। बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया ने 19 अप्रैल को एक भर्ती विज्ञापन जारी किया था। इसमें विभिन्न विभागों में स्केल 4 तक के अधिकारी रैंक के पदों पर नियमित और संविदा के आधार पर भर्तियों के लिए अधिसूचना है।
विज्ञापन के आधार पर रिस्क मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट, इकनॉमिस्ट, स्टैटिस्टिशियन, क्रेडिट ऑफिसर, टेक अप्रेजल और आइटी ऑफिसर-डाटा सेंटर के कुल 594 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा 102 पदों पर संविदा आधार पर सीनियर मैनेजर (आइटी), मैनेजर आइटी, सीनियर मैनेजर (नेटवर्क सिक्यूरिटी), सीनियर मैनेजर (नेटवर्क राउटिंग एण्ड स्वीचिंग स्पेशलिस्ट्स), मैनेजर (इंड प्वाइंट सिक्यूरिटी), मैनेजर (डाटा सेंटर), मैनेजर (डाटाबेस एक्टपर्ट), मैनेजर (टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट) और मैनेजर (अप्लीकेशन आर्किटेक्ट) की भर्ती की जाएगी।

मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे, योगी की प्रशंसा

मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारे, योगी की प्रशंसा
कविता गर्ग  
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है। राज ठाकरे ने ट्वीट कर लिखा है कि धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई ‘योगी’ नहीं है, हमारे पास भोगी हैं। मैं ईश्वर से सद्बुद्धि देने की पार्थना करता हूं।
विवाद की शुरुआत राज ठाकरे ने ही की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा था।
इसके बाद यह विवाद महाराष्ट्र से यूपी तक पहुंच गया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देते हुए कहा कि यदि कहीं लाउडस्पीकर बज भी रहा है तो उसकी आवाज परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। यूपी में 72 घंटे के भीतर करीब 11 हजार लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं।

सरकार का राज्य सरकारों के बीच अंतर व्यवहार

सरकार का राज्य सरकारों के बीच अंतर व्यवहार 

मीनाक्षी लोढी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैर-भाजपा शासित राज्यों पर पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर नहीं कम करने का आरोप लगाया है, लेकिन तथ्य यह है कि केंद्र सरकार सिर्फ भाजपा शासित राज्यों को तरजीह दे रही है और बाकी की अनदेखी कर रही है, बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रही है। बीते दिनों  सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने के लिए भाजपा शासित राज्य सरकारों की प्रशंसा की, जबकि ऐसा नहीं करने के लिए गैर-भाजपा राज्यों की आलोचना की।

ममता बनर्जी ने कहा कि हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय बकाया के भुगतान के मामले में भाजपा शासित राज्य और गैर-भाजपा राज्य सरकारों के बीच अंतर व्यवहार कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका दिए बिना एकतरफा व्याख्यान दिया।ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हम पहले से ही पेट्रोल और डीजल पर 1 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दे रहे हैं। केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल सरकार का कुल बकाया 97,000 करोड़ रुपये है। मैं प्रधानमंत्री से हमें भुगतान करने का अनुरोध करती हूं। हमें उस राशि का आधा भी मिले तो हम भाजपा शासित राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल पर बहुत अधिक सब्सिडी देंगे।

175 जीडबल्यू क्षमता का संयंत्र, करेंगे स्थापित

175 जीडबल्यू क्षमता का संयंत्र, करेंगे स्थापित

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। भारत के पास दिसंबर 2022 तक 175 जीडबल्यू क्षमता के 'स्वच्छ ऊर्जा संयंत्र' स्थापित करने का लक्ष्य है। फिलहाल अप्रैल का महीना ख़त्म हो रहा है और मार्च 2022 तक कुल 110 जीडबल्यू रिन्युब्ल एनेर्जी क्षमता स्थापित हुई है। जो, कि 175 जीडबल्यू लक्ष्य का 63% है।
ग्लोबल थिंक टैंक एम्बर की एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत के चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने तो, अपने रिन्युब्ल एनेर्जी क्षमता के लक्ष्यों को पार कर लिया है। लेकिन 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब भी लक्ष्य से दूर हैं। इससे साफ़ होता है कि साल के बचे हुए महीनों में बड़े स्तर पर प्रयास करने होंगे देश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए।
रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत ने मार्च 2022 तक 110 जीडबल्यू अक्षय ऊर्जा क्षमता (बड़े हाइड्रो पावर प्लांट्स को छोड़कर) स्थापित किया। जो कि 175 जीडबल्यू लक्ष्य का 63% है। 54 जीडबल्यू सौर क्षमता और ग्रिड पर 40 जीडबल्यू पवन क्षमता के साथ, राष्ट्र अपने सौर ऊर्जा लक्ष्य के आधे और 2022 के लिए अपने पवन ऊर्जा लक्ष्य के दो-तिहाई पर है।
मार्च तक, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार के केंद्र क्षेत्र के राज्यों ने अपने सालाना लक्ष्यों को पार कर लिया था। गुजरात और तमिलनाडु भी अपने लक्ष्यों के करीब आ रहे हैं। अन्य राज्यों में सिर्फ उत्तराखंड और सिक्किम हैं जिन्होंने अपने लक्ष्यों का 50% से अधिक हासिल किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी राज्यों को योगदान करने की आवश्यकता है, क्योंकि दिसंबर तक 175 जीडबल्यू के अक्षय ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करने के लिए राष्ट्र को अगले नौ महीनों में 65 जीडबल्यू अधिक की आवश्यकता होगी।
इस 65 जीडबल्यू की कमी में पांच प्रमुख भारतीय राज्य दो-तिहाई के हिस्सेदार हैं: महाराष्ट्र (11 जीडबल्यू), उत्तर प्रदेश (10 जीडबल्यू), आंध्र प्रदेश (9 जीडबल्यू), मध्य प्रदेश (7 जीडबल्यू), और तमिलनाडु (5 जीडबल्यू)।
एम्बर के वरिष्ठ बिजली नीति विश्लेषक आदित्य लोला कहते हैं, "प्रमुख राज्यों में प्रगति की कमी भारत को इस दौड़ में जीतने में बाधक बन रही है। सभी राज्यों को इस दिशा में सहयोग करना होगा जिससे देशहित में यह लक्ष्य हासिल किए जा सकें।”
अगले नौ महीनों में सौर ऊर्जा क्षमता स्थापना के 100 जीडबल्यू के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस दिशा में 85% की विकास दर वृद्धि की आवश्यकता है। वहीं पवन ऊर्जा को 60 जीडबल्यू लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अगले तीन तिमाहियों में लगभग 50% की वृद्धि की आवश्यकता है।
भारत 2030 तक 450 जीडबल्यू रिन्युब्ल एनेर्जी और 500 जीडबल्यू गैर-जीवाश्म क्षमता के लक्ष्य को देख रहा है। 110 जीडबल्यू पहले से ही स्थापित होने के साथ, राष्ट्र को 340 जीडबल्यू नई अक्षय ऊर्जा क्षमता या औसतन 42.5 जीडबल्यू प्रति वर्ष की दर से अगले आठ साल क्षमता स्थापित करनी होगी 2030 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए।
इस दौरान देश की सौर क्षमता को 54 GW से पांच गुना बढ़कर 280 जीडबल्यू पहुँचना होगा और पवन ऊर्जा को बढ़कर 140 जीडबल्यू पहुँचना होगा।
रिपोर्ट में अंततः यह कहा गया है कि भारत के लिए यह बिलकुल संभव है कि वह 2030 तक अपने 450 जीडबल्यू के रिन्युब्ल एनेर्जी लक्ष्य को हासिल कर ले, बस ज़रूरत होगी राज्यों के सहयोग की।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...