मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

आर्थिक विकास, समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख

आर्थिक विकास, समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख  

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के मौके पर मंगलवार को देश के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।
नरेंद्र मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पिछले आठ वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “इस समय हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं। हम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त देखभाल भी कर रहे हैं, जिस पर भारत को गर्व है।”

चिकित्सा सेवाओं पर खर्च, लोगों की जान बच सकतीं

चिकित्सा सेवाओं पर खर्च, लोगों की जान बच सकतीं 

संदीप मिश्र             
लखनऊ। बलिया में बीमार महिला को ठेले में अस्पताल ले जाने संबंधी वायरल वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे विज्ञापनों पर खर्च करने के बजाय, चिकित्सा सेवाओं पर खर्च किया जाता तो गरीब-बीमार लोगों की जान बचाईं जा सकती थीं।
(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया "उप्र में चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापनों में जितना खर्च किया जाता है। उसका थोड़ा-सा हिस्सा भी अगर सपा के समय सुधरी चिकित्सा सेवाओं पर लगातार खर्च किया जाता रहा होता तो आज भाजपा के राज में स्ट्रेचर व एम्बुलेन्स के अभाव में लोगों की जो जान जा रही है, वो बचाई जा सकती थी।
गौरतलब है कि बलिया के चिलकहर में बुजुर्ग सुकुल प्रजापति अपनी बीमार पत्नी जाेनिया देवी को ठेले में अस्पताल ले गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मामले के जांच के आदेश दिए थे। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

2 एसएचओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल: अधीक्षक

2 एसएचओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल: अधीक्षक   

भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जनपद की कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दृष्टि से दो एसएचओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल करते हुए उन्हें इधर से उधर भेजा है। तबादलों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अब अपने स्थानांतरण की भी संभावनाएं उत्पन्न हो गई है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की ओर से किए गए एसएचओ के तबादलों के अंतर्गत झिंझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को स्थानांतरित कर कांधला थाना भेजा गया है। कांधला में अभी तक अपने पांव जमाये बैठे इंस्पेक्टर अब रोजन त्यागी झिंझाना थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इस समय पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला एक्सप्रेस चल रही है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के तकरीबन सभी जनपदों में इंस्पेक्टरों एवं दरोगाओ के तबादलों का दौर चल रहा है। कहीं सूक्ष्म तो कहीं बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टरों एवं दरोगाओं के तबादले किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई थानों में तस्वीर इस कदर बदल चुकी है कि इंस्पेक्टर से लेकर लगभग सभी दरोगा एकदम नए दिखाई दे रहे हैं।

'ध्रुवीकरण' की राजनीति कर जीत हासिल: गांधी

'ध्रुवीकरण' की राजनीति कर जीत हासिल: गांधी     

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार विपक्ष को निशाना बना रही है और उसकी आवाज दबाने की कोशिश में हर हथकंडे अपना रही है। लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी और जनता के मुद्दों के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।
सोनिया गांधी ने मंगलवार को संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के चुनाव में सत्ताधारी दल ने ध्रुवीकरण की राजनीति कर जीत हासिल की है। लेकिन कांग्रेस इससे निराश नहीं है और आगे भी जनता के मुद्दे उठाकर के जनता के हितों के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। महंगाई के मुद्दे पर वह विपक्ष की बात नहीं सुन रही और श्रमिक वर्ग का लगातार उनका शोषण कर रही है। सरकार की नीतियों के विरुद्ध पिछले 28 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल ने साबित कर दिया है कि सरकार को जनता के मुद्दों को लेकर झुकना पड़ेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार सरकार पर देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा कराने की मांग कर रही है लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है और पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार चर्चा कराने की बजाय विपक्ष को दबाने की कोशिश में लगी है।
उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे है और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति में भी इस बात को लेकर की चर्चा हुई है। इस संबंध में उन्हें जो सुझाव मिले हैं उस पर वह गंभीरता से विचार कर रही हैं। उनका कहना था कि पार्टी के लिए सभी मुद्दों पर विचार के वास्ते शिविर आयोजन करना आवश्यक हो गया है।
गांधी ने कहा कि पार्टी के समक्ष आगे और ज्यादा चुनौतियां है इसलिए सभी को एक होकर के काम करना है और संगठन को मजबूत बनाना है। सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई को जारी रखना है।

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौंत

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौंत  

संदीप मिश्र              
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी, जबकि 24 से अधिक घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावटी गांव निवासी श्रद्धालु शीतला देवी माता मन्दिर मैनपुरी से नैजा चढाकर वापस लौट रहे थे कि ग्राम नगला हार के पास मैनपुरी औछा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी।
इस हादसे में मालती देवी (35), पुत्री गरिमा (10), रागिनी (16) और गीतादेवी (65) की मौत हो गयी जबकि अलका, रीना, सुंदरवती, लक्ष्मी, मीरा, कमलेश, चरण सिंह, छोटेलाल, ओमवती, सुषमा, जय देवी.केशवती, गुड्डी, संध्या, प्रिया, नीलेश, रिया समेत अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

100 दिनों में कियें जाने वाले कामों की रिपोर्ट: सीएम

100 दिनों में कियें जाने वाले कामों की रिपोर्ट: सीएम  

संदीप मिश्र       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नवगठित मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों से मंगलवार को अगले 100 दिनों में किये जाने वाले विभागीय कामों की कार्ययोजना रिपोर्ट लीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ विभागीय कामों की समीक्षा बैठक की। इसमें सभी मंत्रियों से अगले 100 दिन के काम का प्लान मांगा।
मुख्यमंत्री योगी अब मंत्रियों द्वारा दी गयी विभागवार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देख उसकी समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकभवन मे समीक्षा बैठक आहूत की है। गौरतलब है कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर राज्य में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का आगाज किया था।
मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किये जाने के साथ ही योगी ने सभी मंत्रियों से उनके संबद्ध विभागों के अगले 100 दिन के कामों की कार्ययोजना रिपोर्ट देने को कह दिया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-179, (वर्ष-05)
2. बुधवार, अप्रैल 6, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।      
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...