रविवार, 6 मार्च 2022

वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग, जिम्मेदारियों से भाग चुका

वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग, जिम्मेदारियों से भाग चुका   

मिनाक्षी लोढी    

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग, जो अतीत में जिम्मेदारियों से भाग चुके है। वे हाल में हुए निकाय चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए राज्य के नेतृत्व पर दोषारोपण कर रहे हैं। घोष का बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और प्रदेश इकाई के अन्य नेताओं ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पर चुनावी धांधली करने का आरोप लगाने की बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और निकाय चुनावों तथा उपचुनावों में भगवा दल के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाना चाहिए।

घोष ने किसी का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा कि टिप्पणी करना आसान काम होता है। चुनाव के दौरान जिन्होंने जनता के बीच जाकर काम नहीं किया और अपनी जिम्मेदारियों से भाग गए, वे ऐसे बयान दे रहे हैं और पार्टी पर दोषारोपण कर रहे है। लेकिन उन्होंने हाल में संगठन के लिए क्या किया है। पिछले महीने हुए निकाय चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को 108 में से 102 नगर निकायों में जीत मिली थी। तृणमूल कांग्रेस को 63.45 प्रतिशत मत मिले थे और भाजपा को मात्र 12.57 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा था। भाजपा को कोलकाता नगर निगम चुनाव में भी खराब प्रदर्शन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने भी हाल में ट्वीट किया था कि प्रदेश इकाई के शुतुरमुर्गी रवैये के कारण निकाय चुनावों में पार्टी ने खराब प्रदर्शन किया।

दावा: 25 साल तक एमपी में नहीं आएगी कांग्रेस

दावा: 25 साल तक एमपी में नहीं आएगी कांग्रेस    

मनोज सिंह ठाकुर     

भोपाल। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि जैसे मप्र में झूठ बोला था एक बार फिर वहां भी बोल दिया। उन्होंने कहा था 10 दिन में किसानों को 2 लाख का कर्जा माफ करेंगे। कर्जा माफ नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांंग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एमपी में कांग्रेस की सरकार में बिना लेनदेन के कुछ नहीं होता था। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि 25 साल तक एमपी में अब कांग्रेस नहीं आएगी। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बजट सत्र पर कहा कि कमलनाथ पूरे सत्र के दौरान मौजूद रहे हैं। उनकी संसदीय का विधायकों को लाभ मिले। पिछली बार चले गए थे, फिर विधायकों का क्या हाल हुआ था। सब जानते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 11 प्रतिशत डीए बढ़ाने पर गृह मंत्री ने कहा मैं सीएम शिवराज का आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि यह कर्मचारी हितेषी सरकार है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एमपी में कोरोना के 156 नए मामले आये हैं। ठीक होने वाले 400 मरीज हैं। एक्टिव मामले 1315 है। जबकि 49 हजार लोगों के सैंपल लिए हैं। जिसमें 24 पुलिसकर्मी पॉजिटिव है। गृह मंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मध्य प्रदेश के 454 लोग फंसे थे। जिसमें से 421 लोग घर आ चुके हैं, कुछ रास्ते में है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शिवानी से बात हो गई है, वो भी इंडिया वापस आ रही है।

पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो विस्तार का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो विस्तार का उद्घाटन किया   

कविता गर्ग    

पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (छह मार्च, 2022) को पुणे मेट्रो विस्तार का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके बाद टिकट लेकर बच्चों के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर किया। इस दौरान वह कुछ स्कूली बच्चों से मुखातिब हुए। बच्चे पीएम मोदी को अपने आसपास देखकर और उनसे बात कर के काफी खुश नजर आए। पीएम के टि्वटर हैंडल से उन बच्चों से जुड़े चार फोटो भी शेयर किए गए, जो मोदी के साथ मेट्रो के सफर में साथ रहे थे। कैप्शन में साथ लिखा गया, “अपने युवा मित्रों के साथ पुणे मेट्रो ट्रेन की सवारी करते हुए।” पीएम ने मेट्रो में गढ़वैयर कॉलेज स्टेशन से आनंद नगर स्टेशन तक की यात्रा की। इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। 

शिवसेना ने भी इसके पीछे का कारण नहीं स्पष्ट किया कि आखिरकार वह किस वजह से इस मेगा इवेंट में शामिल नहीं हुए। हालांकि, कुछ पार्टी नेताओं की ओर से बताया गया कि सीएम ठाकरे पीएम मोदी को इसके जरिए कड़ा संदेश देना चाहते हैं कि शिवसेना और महाविकास अघाड़ी (महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन) के नेताओं खिलाफ उनकी सरकार जो कुछ भी कर रही, वह उन्हें रत्ती भर भी नहीं पसंद आया है।मोदी की मेट्रो रेल यात्रा में जो बच्चे उनके हमसफर बने, उनमें से कुछ कैजुअल ड्रेस में थे, जबकि कई स्कूली ड्रेस में थे। चूंकि, यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ, लिहाजा सोशल मीडिया पर फोटो देख यूजर्स ने तरह-तरह की राय भी जाहिर की, जिसमें कुछ आपस में ही भिड़ गए।

82 वर्षीय बुजुर्ग ने 38 साल की महिला से शादी रचाई

82 वर्षीय बुजुर्ग ने 38 साल की महिला से शादी रचाई   

मनोज सिंह ठाकुर  

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुजुर्ग और एक महिला ने अनोखी शादी रचाई है। यह शादी इसलिए चर्चा में है, क्योंकि दूल्हे की उम्र 82 साल और दुल्हन की 38 की है। अपने से आधी उम्र की महिला से बुजुर्ग ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत कोर्ट मैरिज की। जहां दोनों ने एक-दूसरे का सहारा बनने की बात कही है।

बुजुर्ग पीडब्ल्यूडी विभाग में सेक्शन हेड पद से रिटायर्ड हैं, वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते थे। उन्होंने एडीएम के पास विशेष विवाह अधिनियम के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें पुरुष की उम्र अधिक है, जबकि महिला की उम्र कम है। लिहाजा आवेदन पर विचार करते हुए विधि संगत विवाह कराया गया है।
इस विवाह में दूल्हे की उम्र लगभग 82 साल और दुल्हन की करीब 38 साल बताई जा रही है। एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि दोनों ने ही अपनी जानकारी डिस्क्लोज न करने का अनुरोध किया था और दोनों के आवेदन अनुसार हमारे द्वारा विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत के बाद से अकेली रह रही थी और बुजुर्ग भी रिटायरमेंट के बाद से अकेले रह रहे थे। उनकी करीब 30 हजार रुपये महीने की पेंशन आती है और यही इनका सहारा है।महिला के बच्चे भी हैं लेकिन उसके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं था। इसलिए दोनों ने सहमति से एक-दूसरे का सहारा बनने की बात कही है। 
यह शादी पूरे इलाके में बेहद चर्चा हैं। बताया जा रहा है कि इस अनोखी शादी के बाद नव दंपति बेहद खुश दिखे। इस दौरान दोनों तरफ के करीबी लोग ही शामिल थे। लेकिन इस दौरान एडीएम कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थे।

यूक्रेन-रूस विवाद, पीएम ने उच्च स्तर की मीटिंग की

यूक्रेन-रूस विवाद, पीएम ने उच्च स्तर की मीटिंग की   

सुनील श्रीवास्तव     

कीव/मास्को/नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी एक उच्च स्तर की मीटिंग की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक में ऑपरेशन गंगा की सफलता का अपडेट लिया। बता दें कि विदेश मंत्रालय के अनुसार सभी भारतीयों को खारकीव से निकाल लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार से ऐसी कई बैठकों की अध्यक्षता कर चुके हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार उन भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए प्रयासरत है जो यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से निकलना चाहते है।

मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके कैबिनेट सहयोगी पीयूष गोयल के अलावा कई शीर्ष नौकरशाह शामिल हुए। भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ शुरू किया है और इस कवायद के समन्वय के लिए 4 केंद्रीय मंत्रियों को प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा है। आपको बता दें अब से कुछ देर पहले ही विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘शनिवार को स्पेशल फ्लाइट के जरिए 3 हजार भारतीयों को यूक्रेन से वापस लाया गया। इन लोगों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से एयरलिफ्ट करके भारत आने वाली स्पेशल फ्लाइट में बैठाया गया। अब तक स्पेशल फ्लाइट के जरिए 13 हजार 700 भारतीय सुरक्षित वापस लाए जा चुके हैं।

पीएम मोदी समाचार विदेश मंत्रालय ने कहा खारकीव और सूमी को छोड़कर यूक्रेन से 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। हम सूमी से लोगों को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पश्चिमी सीमाओं पर भारतीयों को कुछ और घंटों तक इंतजार करना होगा। लेकिन इतना भरोसा रखें कि आपको जल्द ही निकाल लिया जाएगा।

मुंबई: जन्मदिन पर 25 साल की हुईं एक्ट्रेस जाह्नवी

मुंबई: जन्मदिन पर 25 साल की हुईं एक्ट्रेस जाह्नवी   

कविता गर्ग          

मुंबई। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर रविवार को 25 साल की हो गई हैं। ऐसे में जाह्नवी को बॉलीवुड के सेलेब्स, परिवार, दोस्तों और फैंस से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। श्रीदेवी की वजह से ही जाह्नवी एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। दोनों मां-बेटी के बीच प्यार के साथ-साथ मस्ती-मजाक भी चलता रहता था। ऐसा ही मस्ती मजाक, हमें दस साल पहले एक इवेंट में देखने को मिला था।

जाह्नवी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। सेलिब्रिटी पेरेंट्स होने की वजह से जाह्नवी कभी भी लाइमलाइट से दूर नहीं रही हैं। ऐसे में वह कई बार मां श्रीदेवी के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती थीं। जब जाह्नवी कपूर 15 साल की थीं, तो वह मां श्रीदेवी संग एक इवेंट में पहुंची थीं। साल 2012 में हुए इस इवेंट में जाह्नवी की हिंदी को सुनने के बाद श्रीदेवी ने उनका मजाक भी उड़ाया था।
2012 में पीपल्स मैगजीन के कवर पर श्रीदेवी छाई थीं। इस कवर फोटो में श्रीदेवी के साथ जाह्नवी और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी थीं। ऐसे में इस मैगजीन के लॉन्च इवेंट में श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां पहुंची थीं। इस लॉन्च इवेंट में मीडिया ने जाह्नवी कपूर से हिंदी में कुछ शब्द कहने के लिए कहा था। दिलचस्प बात ये है कि जाह्नवी कपूर को उस समय बहुत अच्छे से हिंदी नहीं आती थी।
जाह्नवी ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा था, 'हिंदी में। जी मुझे नहीं पता मैं अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हूं। इसे सुनकर श्रीदेवी ने बेटी जाह्नवी कपूर का मजाक उड़ाया था। श्रीदेवी ने मीडिया से कहा था कि जाह्नवी से हिंदी में बोलने के लिए ना कहें। उन्होंने कहा था कि जाह्नवी से जबरदस्ती हिंदी बुलवा तो सकते हैं लेकिन वह बोलते समय बहुत अटकती हैं। इसके बाद श्रीदेवी ने जाह्नवी कपूर की टूटी-फूटी हिंदी की नकल भी की थी, जिसे देखकर सभी हंसने लगे थे। जाह्नवी भी मां के इस अंदाज को देखकर हंस पड़ी थीं।
जाह्नवी कपूर ने 2018 में मां श्रीदेवी को खो दिया था। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। इस साल जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया था। आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म गुड लक जेरी, मिस्टर एंड मिसेज माही और मिली में नजर आने वाली हैं।

पंजाब: बीएसएफ मेस में फायरिंग, 5 जवानों की मौंत

पंजाब: बीएसएफ मेस में फायरिंग, 5 जवानों की मौंत   

अमित शर्मा        

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर आईं हैं। खासा में बीएसएफ मेस में हुईं फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अपनी ड्यूटी से परेशान एक बीएसएफ जवान ने रविवार सुबह मेस में अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें पांच की मौत हो गई। जबकि 1 जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं इस घटना में फायरिंग करने वाला जवान की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खासा बीएसएफ कैंप में जवान ने अज्ञात कारणों से अपने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में 6 जवानों को गोली लगी थी, जिसमें से 5 की मौत हो गई है। इस घटना पर बीएसएफ की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। वहीं अभी तक बीएसएफ जवान की तरफ से गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...