गुरुवार, 3 मार्च 2022

कांग्रेस के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया: सीएम

कांग्रेस के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया: सीएम   

दुष्यंत टीकम     

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला में चुनार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा का गुजरात मॉडल है जिसमें देश की सारी संपत्ति बिक रही हैं, आपके जेब से पैसा निकाला जा रहा है। किसानों को दाम नहीं मिल रहा है, नौजवानों से नौकरी छीनी जा रही है। 

दूसरी तरफ कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल, जिसमें जनता से जो वादा किया गया उसे पूरा किया गया। अब आपको तय करना है कि आपको कौन सा मॉडल चाहिए। भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया गया है। यही कारण है कि आज घर के लोग भी बगावत पर उतर आए हैं। उन्होने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह चरणों में प्रदेश से भाजपा का सूफड़ा साफ है।

ऑस्ट्रेलिया: सड़क पर दिखा 'एलियन जैसा जीव'

ऑस्ट्रेलिया: सड़क पर दिखा 'एलियन जैसा जीव'     

अखिलेश पांडेय      

सिडनी। धरती पर एलियन की मौजूदगी को लेकर कई शोध हो रहे हैं। कई वैज्ञानिक एलियन के अस्तित्व को मानते हैं तो कई इसे खारिज कर देते हैं। एलियंस को लेकर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। अब सड़क पर एक एलियन जैसा जीव देखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के मैरिकविले में सड़क पर एक अजीब दिखने वाला जीव मिला है। कुछ लोग इसे एलियन बता रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी किसी समुद्री जीव का भ्रूण हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहले उन्होंने कभी ऐसा जीव नहीं देखा है।

बताया जा रहा है कि मैरिकविले में हैरी हेस नाम के शख्स सुबह टहल रहे थे। इसी दौरान हैरी का पैरा उससे टकराया। शहर में हाल के दिनों में भारी बारिश हुई है, लेकिन विचित्र दिखने वाला जीव बाढ़ क्षेत्र में नहीं पाया गया। शुरू में उसे किसी प्रकार का भ्रूण समझ में आया लेकिन कोविड, युद्ध और बाढ़ की स्थिति में यह उसे दूसरी जगह का प्राणी समझने लगे।जीवविज्ञानी, शिक्षाविद और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह जीव हैरान करने वाला है। हैरी ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जहां से यह वायरल हो गया। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि वह प्राणी को छड़ी से मारता है, लेकिन वह स्थिर रहता है। एक जीवविज्ञानी ने इसकी पहचान करने में लोगों से मदद मांगी है। लैडबिल ने सिडनी विश्वविद्यालय और न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय से जीव की पहचान करने के लिए संपर्क किया है।

शिल्पा ने फिल्म 'सुखी' का पहला पोस्टर शेयर किया

शिल्पा ने फिल्म 'सुखी' का पहला पोस्टर शेयर किया   

कविता गर्ग          

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म सुखी का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म सुखी में नजर आएंगी। शिल्पा ने अपनी नई फिल्म 'सुखी' का पहला पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सुखी' का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह हाथों में कई सारे घरेलू समान लिए हुए दिख रही हैं और इसी के साथ वह खुद को कई अलग-अलग अवतारों में इमेजिन करती हुयी दिन में सपने देखते हुए नजर आ रही हैं।

पोस्टर में शिल्पा सिंपल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, "थोड़ी बेधड़क सी हूं मैं, मेरी जिंदगी है खुली किताब, दुनिया बेशर्म कहती है तो क्या, किसी से कम नहीं है मेरे ख्वाब!" फिल्म सुखी का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है।अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज फिल्म के निर्माता हैं।

मुंबई: वेबसीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज हुआ

मुंबई: वेबसीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज हुआ    

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की वेबसीरीज अनामिका का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सनी लियोनी ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज अनामिका में शीर्षक किरदार निभाया है। यह स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें सनी का किरदार एक बागी स्पाई एजेंट का है, जिसे एजेंसी ढूंढ रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और सीरीज 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।अनामिका वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं। समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

सनी लियोनी ने कहा, "एक्शन एक ऐसा जॉनर है, जिसमें मैंने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया और जब मैंने अनामिका की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं बेहद टैलेंटेड विक्रम भट्ट के मार्गदर्शन में इस दमदार किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित थी। जिस तरह से मुझे अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग दी गई और सभी कलाकारों के बीच एक तालमेल रहा है, यह बहुत बढ़िया अनुभव था। अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।" अनामिका हिंदी के साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब की जा रही है।

सीएम योगी ने बूथ संख्या-249 में जाकर वोट डाला

सीएम योगी ने बूथ संख्या-249 में जाकर वोट डाला   

संदीप मिश्र    
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित प्राथमिक कन्या पाठशाला में बूथ संख्या-249 में कतार में लग कर मतदान किया। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को छठे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सवेरे ही अपने बूथ संख्या-249 में जाकर अपना वोट डाला। 
अपना वोट डालने के बाद सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना विक्टरी बनाते हुए ट्वीट किया 'नए उत्तर प्रदेश' की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद: रूस

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद: रूस   

सुनील श्रीवास्तव     

कीव/ मास्को/नई दिल्ली। पीएम मोदी और पुतिन की बातचीत के बाद गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हमारी सेना कीव और खारकीव से भारतीय छात्रों को निकालने में पूरी मदद कर रही है, लेकिन यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन अब भारतीय छात्रों को ढाल बना रहा है, वहां भारतीय छात्रों को रोक लिया गया है। रूस ने कहा कि भारतीयों को खारकीव से निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच रूसी दावे के बाद यूक्रेन की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर भारत समेत उन देशों से आह्वान किया है कि वे अपने छात्रों को निकालने के लिए एक कॉरिडोर बनाने को लेकर रूस से बात करें। यूक्रेन ने भारत, पाकिस्तान, चीन से आह्वान किया है कि वे रूसी आक्रमण के कारण खारकीव और सूमी समेत अन्य शहरों में फंसे अपने छात्रों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाने को लेकर रूस से बात करें।

गौरतलब है कि भारत की ओर से रूस से ये मांग की गई थी कि वे भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने में मदद करें, वहीं रूस ने इस मामले में यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगा दिए, रूस की ओर से कहा गया कि जो टैंक रोके जा रहे हैं, उसमें भारतीय छात्रों को ही ढाल बनाया जा रहा है। वहीं, बेलारूस के राजदूत ने यूएन में दावा किया कि पोलैंड में बॉर्डर गार्ड्स ने करीब 100 भारतीय छात्रों से मारपीट की और उन्हें वापस यूक्रेन की ओर भेज दिया गया, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन से अब तक 17 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बता दें कि खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर पीएम मोदी ने बुधवार रात को पुतिन से बात की है, क्योंकि अभी भी खारकीव में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जंग के दौरान पहली बार जब पीएम मोदी ने पुतिन से बात की थी तो उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने पर जोर दिया था। इस बार भी पीएम मोदी ने उनसे बात की है।

चीन, पाक एवं रूस के करीब आने का मुद्दा: राहुल

चीन, पाक एवं रूस के करीब आने का मुद्दा: राहुल    

दुष्यंत टीकम    

रायपुर। यूक्रेन मामले पर गुरुवार को विदेश मामलों की सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के रूस के करीब आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता यूक्रेन से छात्रों को निकालना है। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि यूक्रेन से बाहर न‍िकाले जा रहे छात्रों को उनकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में संदेह था।

जहां यूक्रेन सरकार स्थिति पर आश्वासन दे रही थी।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नागर‍िकों को बाहर न‍िकालने और वर्तमान स्थिति पर बैठक में प्रेजेंटेशन दी। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा पर‍िषद में मतदान से दूर रहने के सरकार के रुख का समर्थन किया।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...