मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

पीएम ने बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित किया

पीएम ने बहराइच में चुनावी रैली को संबोधित किया    

संदीप मिश्र    

लखनऊ। यूपी में बाकी चरणों के लिए चुनाव प्रचार लगातार जारी है। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगातार रैलियां कर रहे हैं। अब यूपी के बहराइच में पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने एक बार फिर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, साथ ही यूपी चुनाव के दौरान पीएम ने इशारों-इशारों में यूक्रेन संकट का जिक्र कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, आप देख रहे हैं कि इस समय दुनिया में कितनी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में आज भारत का ताकतवर होना, भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत जरूरी है। आज आपका एक-एक वोट भारत को ताकतवर बनाएगा। सुहेलदेव की धरती के लोगों का एक-एक वोट, देश को मजबूती देगा। पीएम मोदी का इशारा यहां यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव पर हो सकता है। जिसका जिक्र कर उन्होंने एक बार फिर देश को ताकतवर बनाने की बात कही है।

पीएम मोदी ने बहराइच में अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, यूपी आज विकास के जिस रास्ते पर चल पड़ा है, उसमें डबल इंजन की सरकार उतनी ही जरूरी है। मैंने 2014 से लेकर 2017 तक इन घोर परिवारवादियों का कामकाज, उनका कामकाज, उनके कारनामे बहुत करीब से देखे हैं। दुख होता है जब अपने स्वार्थ के लिए घोर परिवारवादियों की सरकारें जनता के हित को ही स्वाहा कर देती हैं। 2017 से पहले बस्ती, बलरामपुर और बहराइच के लोगों ने भी बहुत भेदभाव झेला है।

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में महिला समेत 3 की मौंत

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में महिला समेत 3 की मौंत    

नरेश राघानी      

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों में पति-पत्नी व फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर शामिल है। हादसे में कार में सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लाठी थाना एएसआई दीपाराम ने बताया कि हादसे में मोहनगढ़ के रहने वाले महावीर पुत्र जेठमल, चम्पा देवी पत्नी ओमप्रकाश और ओमप्रकाश पुत्र देवाराम की मौत हुई है। मरने वालों में चम्पा देवी और ओमप्रकाश पति-पत्नी थे। एएसआई ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में 8 लोग जोधपुर के पास देचू गांव में किसी रिश्तेदार की मौत पर दुख व्यक्त करने जा रहे थे। 

खेतोलाई गांव में गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ओमप्रकाश का शव बुरी तरह से फंस गया। जिसको निकालने में पुलिस को दो घंटे का समय लग गया। पुलिस के अनुसार सभी लोग जोधपुर में रिश्तेदार की मौत में दुख व्यक्त करने जा रहे थे। हादसे में 5 घायलों आबाराम, पर्वताराम, मुकनाराम, पप्पूदेवी और आशुदेवी को पोकरण अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पप्पू देवी पत्नी चुन्नीलाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया हैं। अन्य घायलों की स्थिति ठीक है। उनका पोकरण अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


ऊना: फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौंत, 12 झुलसे

ऊना: फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौंत, 12 झुलसे   

श्रीराम मौर्य     

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। 12 घायलों को ऊना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में सभी 6 महिलाएं है। एसपी ऊना अर्जित सेन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है। घायलों को ऊना के सिविल अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर 6 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं। मृतकों में एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।

एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान 6 महिलाओं की मौत हो गई है। फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। वहींं स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि हमारे से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। पहले यहां धर्मकंडा था। साथ ही यह फैक्ट्री अवैध है।

भारत: शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया

भारत: शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया    

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के मामलों को लगातार गिरावट आ रही है। जिसके कारण सभी राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया गया है। लेकिन देशभर में 10वीं-12वीं की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट कल (बुधवार) सुनवाई करेगा। मिली जानकारी के अनुसार याचिका में सभी राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है।

बता दें आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा की वह बुधवार को सीबीएसई और अन्य कई बोर्डों द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं-12वीं के लिए ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं न कराने की मांग पर सुनवाई की जाएगी। जस्टिस एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका की अग्रिम प्रति केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के स्थायी वकील और अन्य संबंधित प्रतिवादियों को दे दी जाए।

व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी

व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। हाल में ही इसके कई फीचर्स को बीटा फेज में स्पॉट किया गया है। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म ने बैकग्राउंड में वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी है। अब ऐप वॉयस कॉल्स के लिए एक नया इंटरफेस रोलआउट कर रहा है। हालांकि, यह इंटरफेस अपेडट अभी बीटा वर्जन में मिल रहा है। यानी जो यूजर्स वर्कशॉप का बीटा वर्जन इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ही नया इंटरफेस नजर आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को व्हाट्सएप पर कॉलिंग के वक्त नया इंटरफेस नजर आएगा. यूजर्स को अब रियल टाइम वॉयस वेवफॉर्म में ग्रुप कॉल के वक्त नजर आएगी, जिससे आपको पता चलेगा कि कौन बोल रहा है।

इसके अलावा व्हाट्सएप वॉयस कॉल इंटरफेस पर वॉलपेपर भी दिखाएगा। हालांकि, आप इसे फिलहाल चेंज या रिमूव नहीं कर सकते हैं, हो सकता है कंपनी बाद में आपको यह ऑप्शन उपलब्ध कराए। बता दें कि एंड्राइड यूजर्स को पहले से ही बीटा वर्जन में यह फीचर मिल रहा है। अब आईओएस यूजर्स भी अपडेटेड वॉयस इंटरफेस यूज कर सकेंगे। यह फीचर आईओएस के व्हाट्सएप 22.5.0.70 वर्जन में मिल रहा है।
ऐप कब तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सएप ने हाल में ही इ फोन और आईपैड यूजर्स के बैकग्राउंड में वॉयस मैसेज प्ले करने का फीचर जारी किया है। इसके साथ ही ऐप पर वॉयस मैसेज के दौरान रिकॉर्डिंग को पॉज और रिज्यूम करने का ऑप्शन भी मिल रहा है।
यानी इस फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजने वक्त रिकॉर्डिंग को बीच में रोक सकते हैं और फिर वहीं से अपने मैसेज की रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं।इस तरह के कई अन्य फीचर्स भी हैं, जो जल्द ही हमें व्हाट्सएप पर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसके रोल आउट होने की टाइम लाइन की जानकारी नहीं है।

5 बदमाशों ने बहस के कारण जवान पर हमला किया

5 बदमाशों ने बहस के कारण जवान पर हमला किया   

दुष्यंत टीकम   

रायपुर। रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस के जवान पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान शादी समारोह में शामिल होने दुर्गा पारा गया हुआ था। शादी से वापस लौटने के दौरान देर रात किसी बात को लेकर बदमाश मधु, चेतन, चंदन सहित 5 बदमाशों के साथ जवान की बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की बदमाशों ने जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने जवान के साथ जमकर मारपीट की। जवान के सिर पर कांच के बोतल से वार कर उसे घायल कर दिया।

घायल जवान का नाम हेमंत जगने बताया जा रहा है जो अभी पुलिस लाइन में आरआई रीडर के पद में पदस्थ है। घटना के बाद घायल जवान को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।पुलिय के अनुसार जिन बदमाशों ने जवान पर हमला किया है। उनमें से दो बदमाशों पर पहले से ही पुलिस की नज़र थी। 

इनके ऊपर पहले से ही टिकरापारा थाने में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बढ़ते अपराध के मामले को देखते हुए आईजी और एसएसपी ने पुलिस अफसरों की बैठक लेकर कड़ाई बरतने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से लगातार पुलिस ऐसे अड्डेबाज बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। जिस इलाके में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उसी इलाके में दो दिन पहले पुलिस अफसरों ने पेट्रोलिंग की थी और कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन फिर भी उस क्षेत्र के सबसे शातिर बदमाश मधु पुलिस हिरासत में नहीं आ पाया और उसने एक और घटना को अंजाम दिया।

कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा आयोग

कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा आयोग   

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग प्रदेश के पांच नगर निगम क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा। आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम चरौदा क्षेत्र में तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम रिसाली क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है।

इसी प्रकार 24 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम भिलाई क्षेत्र तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में एवं 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को संबंधित नगर निगमों के महापौर, सभापति एवं समस्त वार्ड पार्षदों को बैठक के संबंध में सूचित करने और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी व तबादले से भड़कें लोग

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी व तबादले से भड़कें लोग   

दुष्यंत टीकम      

रायगढ़। राजस्व न्यायलय में विवाद के बाद अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी और अब विवादित तहसीलदार सुनील अग्रवाल के जिले में ही तबादले से वकील ही नहीं, बल्कि आम लोग भी भड़क उठे हैं। यही वजह है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे वकीलों के प्रदर्शन को राजनैतिक दलों के साथ ही जन समर्थन भी मिलने लगा है। एक दिन पूर्व ही रायगढ़ कलेक्टर ने इस विवाद का पटाक्षेप करने की नीयत से रायगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल का धरमजयगढ़ तहसील में तबादला कर दिया, मगर हालात शांत होने की बजाय और बिगड़ गए। इस बार धरमजयगढ़ के वकीलों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उनके यहां सुनील अग्रवाल के तबादले का विरोध किया और कहा कि इस मामले में आम लोग भी सुनील अग्रवाल के धरमजयगढ़ में पदस्थ होने पर उनका विरोध करेंगे।

इस बीच रायगढ़ के वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी है, और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुँच कर आंदोलन को समर्थन कर रहे है। इसी कड़ी में आज तमनार ब्लॉक के कोयला प्रभावित ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में धरनास्थल पर पहुँच गए। इतनी संख्या में ग्रामीणों के यहां पहुँचने के पीछे की वजह इनके विस्थापन की प्रक्रिया में राजस्व अमले का अपेक्षित सहयोग न मिलना और उनके द्वारा की जाने वाली रिश्वतखोरी को माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनकी भी मांग है कि राजस्व न्यायलय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोका जाये और वकीलों से विवाद के पीछे के दोषियों पर कार्रवाई की जाये।

25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम से रेप किया

25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम से रेप किया     

इकबाल अंसारी     

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में एक और मासूम से रेप का मामला सामने आया है। घटना इटारसी और हरदा के बीच की काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच की है। 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी के बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। जीआरपी में बच्ची से रेप के मामले को गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रेप का मामला 15 फरवरी को काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच डी-2 का है। 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) की यात्रा कर रही थी। कोच में बर्थ के बाजू में बैठे आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच में जब ट्रेन इटारसी खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई और मम्मी से युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए। 

आरोपी सोनू ने भागकर खुद को कोच की बथरूम में बंद कर लिया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकल पाया। यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुेचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। जीआरपी थाने में 376, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बढ़ोतरी: डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि करेगी सरकार

बढ़ोतरी: डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि करेगी सरकार    

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार कथित तौर पर डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि करेगी और जो 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ा हुआ वेतन, जनवरी और फरवरी के बकाया के साथ कर्मचारियों को मार्च में दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक अगर सरकार वेतन वृद्धि का ऐलान करती है, तो इससे पूरे भारत में लगभग 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पिछले साल सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था। कोविड-19 महामारी के बावजूद इन कर्मचारियों को डीए इंक्रीमेंट दिया गया। हालांकि इस संबंध में अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अभी 31 प्रतिशत है जो एलान के बाद बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। यदि मंहगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 20 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के डीए का निर्धारण बेसिक वेतन के आधार पर किया जाता है। अक्टूबर में 3 प्रतिशत और जुलाई में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद मौजूदा डीए की दर 31 प्रतिशत तक पहुंची है। महंगाई भत्ता कर्मचारी के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन का एक बड़ा हिस्सा है। यह भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके वेतन पर मुद्रास्फीति के प्रभाव को ऑफसेट करने के लिए दिया जाता है। 7वें वेतन आयोग (7वें सीपीसी) के तहत सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए में इंक्रीमेंट देती है।


गैस-सिलेंडर की कीमतें हो सकतीं हैं दोगुनी, उत्पादन

गैस-सिलेंडर की कीमतें हो सकतीं हैं दोगुनी, उत्पादन   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। आम लोगों को महगाई का एक और तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत हो गई है। अप्रैल में इसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है। इससे देश में गैस-सिलेंडर की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं।
वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत होने से न सिर्फ खाना बनाना महंगा हो जाएगा। बल्कि सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी। वाहन चलाने के साथ फैक्टरियों में उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी। सरकार के फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल में भी इजाफा होगा। कुल मिलाकर इन सबका असर आम उपभोक्ता पर ही पड़ने वाला है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर निकल रही है। इसके साथ ही दुनियाभर में ऊर्जा की मांग बढ़ रही है। लेकिन, मांग बढ़ने के साथ इसकी आपूर्ति के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। इससे गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है।
उद्योग के जानकारों का कहना है कि लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स की वजह से घरेलू उद्योग पहले से ही आयातित एलएनजी के लिए ज्यादा कीमत चुका रहा है। लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स में कीमत कच्चे तेल से जुड़ी हुई हैं। उद्योग ने स्पॉट मार्केट से खरीदारी कम कर दी है, जहां कई महीनों से कीमतों में आग लगी हुई है।

20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया: रैकेट

20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया: रैकेट  

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच टीम ने आगरा में सेक्स रैकेट चलाने वाली 20 हजार की इनामी महिला को शास्त्रीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। महिला समेत आठ लोगों पर 2020 में आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंगस्टर और देह व्यापार करने की कार्रवाई होने के बाद से गिरफ्तार आरोपी महिला पुलिस से बचने के लिए अपने नाम और ठिकाने बदल रही थी। गाजियाबाद पुलिस ने इसी गैंग की एक इनामी आरोपी रश्मि को 22 जनवरी को भोपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया था।
स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरफ्तार इनामी आरोपी दिव्यांशी उर्फ अमनप्रीत कौर उर्फ तबस्सुम फातिमा नई दिल्ली की रहने वाली है। आगरा पुलिस ने 2020 में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें आठ लोग लिप्त थे। इस गैंग की सरगना रोशनी नामक महिला थी। आगरा में यह गैंग विदेश से आने वाले लोगों को ड्रग्स के साथ युवतियों की व्यवस्था करता था। गैंग में युवतियों को जोड़ने का काम रश्मि और दिव्यांशी करती थी। इस मामले में फरार चल रही आरोपी रश्मि और दिव्यांशी पर आगरा पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...