सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

90 साल का अध्ययन, 'आर्डवार्क' का जन्म हुआ

90 साल का अध्ययन, 'आर्डवार्क' का जन्म हुआ     

सुनील श्रीवास्तव       
लंदन। ब्रिटेन के चेस्टर नामक चिड़ियाघर में 90 साल के इतिहास में पहली बार एक आर्डवार्क का जन्म हुआ है। जू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि जन्म लेने वाला आर्डवार्क फीमेल है। इसका नाम हैरी पॉटर सीरीज के कैरेक्टर डॉबी के नाम पर रखा गया है। बता दें कि आर्डवार्क उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते हैं। जहां कृषि विकास के परिणामस्वरूप उनके आवास नष्ट होते जा रहे हैं। चिड़ियाघर ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि बेबी आर्डवार्क के बड़े झुके हुए कान, बिना बालों वाली झुर्रीदार त्वचा और बड़े पंजे हैं। उसका काफी ख्याल रखा जा रहा है। हर कुछ घंटों में उसे खाने को दिया जाता है और एक्सपर्ट्स की टीम लगातार उस पर नजर रखे हुए है। 
इस जू के 90 साल के इतिहास में पहली बार किसी आर्डवार्क का जन्म हुआ है। इस वजह से ये आर्डवार्क प्रेमियों के लिए अद्भुत पल है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि किसानों के साथ संघर्ष के चलते आर्डवार्क की संख्या घट रही है। ऐसी भी खबरें हैं कि मांस के लिए उनका शिकार किया जा रहा है। ट्विलाइट के टीम मैनेजर डेव व्हाइट ने कहा कि इस जू में पैदा होने वाला यह पहला आर्डवार्क है और इसलिए यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। डेव व्हाइट ने कहा कि जब हमने इस बच्चे को अपनी मां के पास लेटे देखा तो वो बिल्कुल हैरी पॉटर के कैरेक्टर डॉबी जैसा नजर आया।
इसलिए हमने उसका नाम भी यही रख दिया।
यूरोप के चिड़ियाघरों में केवल 66 और दुनियाभर के चिड़ियाघरों में महज 109 आर्डवार्क ही बचे हैं। वेबसाइट के अनुसार, आर्डवार्क शब्द का अफ्रीकी भाषा में मतलब है 'अर्थ पिग'। ये नाक्टर्नल एनिमल चींटियों और दीमकों को खोज निकालने के लिए अपनी लंबी नाक और सूंघने शक्ति का इस्तेमाल करते हैं। इनकी जीभ 25 सेमी तक लंबी होती है।

बिहार: लालू को 5 वर्ष की कैद, 60 लाख का जुर्माना

बिहार: लालू को 5 वर्ष की कैद, 60 लाख का जुर्माना   

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद यादव को पांच वर्ष की कैद एवं 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी है। आज स्पेशल कोर्ट के जज एसके शशि ने यह फैसला सुनाया है। 
बता दें सीबीआई की विशेष कोर्ट के जज एस के शशि ने 15 फरवरी को लालू समेत 38 दोषियों को दोषी करार देते हुए सजा पर सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की थी। लालू के वकील ने बताया कि आगे बेल के लिए अर्जी दी जाएगी। लेकिन बेल नहीं मिलने तक लालू को जेल में ही रहना पड़ेगा।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है बैंगन, जानिए

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है बैंगन, जानिए      

सरस्वती उपाध्याय        

विभिन्न मौसमों में अलग-अलग फल और सब्जियों का सेवन किया जा सकता है, ये बहुत पौष्टिक होते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये फूड्स कई तरह से आपकी मदद करते हैं। वजन कम करने से लेकर शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने तक ये सब्जियां और फल आपके लिए बहुत अच्छी होते है। ऐसा ही एक पौष्टिक फूड है। जिसे आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं और वो है बैंगन। गर्मागर्म बैंगन की सब्जी के साथ रोटी का खाने का मजा ही अलग है। विशेष रूप से सर्दियों की शाम को इस फूड को खाने का अलग ही आनंद है। बैंगन केवल स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

बैंगन के स्वास्थ्य लाभ...

वजन कम करने में मदद करता है: बैंगन फाइबर में उच्च और कैलोरी में कम होते हैं। आप इन्हें वजन घटाने की डाइट में शामिल कर सकते हैं। फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इससे आपको देर तक भरा हुआ भी महसूस होता है।

अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट: बैंगन न केवल विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्वों का पावरहाउस है, बल्कि इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स का सेवन करते हैं, तो आप अपने शरीर को हृदय रोग और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों से बचा सकते हैं।

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद: शोध के अनुसार नियमित रूप से बैंगन का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।बैंगन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये आपके पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। आप जितना अधिक फाइबर का सेवन करेंगे, आपका ब्लड शुगर का स्तर उतना ही अधिक नियंत्रण में रहेगा।

मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद: बैंगन में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स कोशिका झिल्ली को प्रोटेक्ट करते हैं। ये मस्तिष्क के स्मृति कार्य को बढ़ावा देते हैं।बैंगन में मौजूद तत्व में ब्रेन ट्यूमर से बचने की क्षमता होती है।

एनीमिया को रोकता है: अपने आहार में पर्याप्त आयरन न मिलना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है. इस कारण आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आयरन से भरपूर बैंगन जैसे फूड्स खाने से एनीमिया जैसी स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने में मदद मिल सकती है।

आज की युवा पीढ़ी, देश के भविष्य की कर्णधार हैं

आज की युवा पीढ़ी, देश के भविष्य की कर्णधार हैं    

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित वेबिनार के सत्र को संबोधित कर रहे हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल यूनिवर्सिटी के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी आज की युवा पीढ़ी देश के भविष्य की कर्णधार है। वही, भविष्य के नेशन बिल्डर हैं। इस दौरान उन्होंने नेशनल बजट में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलाव के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि 2022 के बजट में एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी पांच बातों पर बहुत जोर दिया गया है। 

जिसमें पहला है, हमारी शिक्षा व्यवस्था का विस्तार हो और उसकी क्वालिटी सुधारी जाए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, डिजिटल कनेक्टिविटी ही है। जिसने वैश्विक महामारी के इस समय में हमारी शिक्षा व्यवस्था को बचाए रखा। हम देख रहे हैं कि कैसे भारत में तेजी से डिजिटल डिवाइड कम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, केंद्रीय बजट 2022 का शिक्षा क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ेगा इसके बार में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ई-विद्या हो, वन क्लास वन चैनल हो, डिजिटल लैब्स हों, डिजिटल यूनिवर्सिटी हो, ऐसा एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर युवाओं को बहुत मदद करने वाला है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 16,051 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 16,051 नए मामलें      

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब पहले से बहुत कम हो गया है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 16,051 नए कोरोना मामलें आए और 206 संक्रमितों की जान चली गई। जबकि इससे एक दिन पहले कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए थे और 673 लोगों की जान गई थी। अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार 901 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि 22 हजार एक्टिव केस कम हो गए।
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 28 लाख 38 हजार 524 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 4 करोड़ 21 लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 3 लाख से कम है। कुल 2 लाख 2 हजार 131 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

यूके: 22 से 25 तक बारिश व बर्फबारी के आसार

यूके: 22 से 25 तक बारिश व बर्फबारी के आसार      

पंकज कपूर      
देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में इन दिनों शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी से मौसम फिर से करवट ले सकता है। ऐसे में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार लगाए है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
बता दें कि अगले पांच दिन मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी। 22 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। ऐसे में 23 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों और कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की आशंका है। इस दौरान 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 
24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। चमोली जिले में मौसम खराब होने के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि, दोपहर तक धूप व बादलों की आंख मिचौंली जारी रही।

दूसरा चक्र: भारतीय टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया

दूसरा चक्र: भारतीय टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया 

पंकज कपूर       
देहरादून। उत्तराखंड के खिलाड़ी लक्ष्य सेन के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन तो किया, मगर यह टीम सेमीफ़ाइनल में स्थान बनाने से चूक गई। चैंम्पियनशिप में भारत के ग्रुप में कोरिया, हांगकांग व इंडोनेशिया शामिल रहे।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने भारतीय टीम के खेल प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि कोरिया से 0-5 से हारने के बाद भारतीय टीम ने ज़बरदस्त वापसी की। दूसरे चक्र में भारतीय टीम ने हांगकांग को 3-2 से हराया। 
उन्होंने बताया कि दुनिया के 13वें नम्बर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हांगकांग के विश्व के 17वें नम्बर के खिलाड़ी ली चौक यू को आसानी से 21-19 व 21-10 से हराया। भारत के मंजूनाथ ने भी हांगकांग के जेसन को 21-14, 17-21 व 21-11 से हराया। भारतीय युगल जोड़ी ने भी जीत दर्ज कर हांगकांग को 3-2 से हरा दिया।

'पॉक्सो' के हत्यारे को फांसी की सजा देने की अपील

'पॉक्सो' के हत्यारे को फांसी की सजा देने की अपील   

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में देहरादून की नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मृत्युदंड सजायाफ्ता ने पोक्सो न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए कहा कि वो उस दौरान घायल था और ऐसा नहीं कर सकता था। न्यायालय में सोमवार को इस मामले में अभियुक्त और मैडिकल टीम मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के सम्मुख उपस्थित हुई थी।

लेकिन, न्यायालय ने 28 फरवरी की तिथि तय कर दी है।
देहरादून की नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पॉकसो अदालत से मृत्युदंड के आदेश को अभियुक्त ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अभियुक्त ने दुष्कर्म और हत्या करने के लिए देहरादून की पॉक्सो न्यायालय के हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने के खिलाफ अपील दायर की। उसने कहा कि घटना के दौरान वो बुरी तरह से घायल थे और ऐसा कर ही नहीं सकते थे, उन्हें झूठा फंसाया गया है।

प्रौद्योगिकी मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ

प्रौद्योगिकी मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ   

अमरावती। आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार को तड़के हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके एक करीबी सहायक ने यह जानकारी दी। वह 50 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। गौतम रेड्डी दुबई में 10 दिन बिताने के बाद, हाल में हैदराबाद लौटे थे। आंध्र प्रदेश उद्योग विभाग ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दुबई एक्स्पो में एक स्टॉल लगाया था। गौतम रेड्डी पूर्व सांसद मेकापति राजमोहन रेड्डी के बेटे थे।

अपोलो अस्पताल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गौतम रेड्डी को घर में बेहोश होने के बाद सुबह सात बजकर 45 मिनट पर अस्पताल लाया गया। बयान में कहा गया है। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, वह सांस नहीं रहे थे और उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। हमारे आपातकालीन विभाग ने उन्हें तत्काल सीपीआर दी और जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा। 90 मिनट से अधिक समय तक सीपीआर की गयी। हमारे काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

'गृहमंत्री' ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित किया

'गृहमंत्री' ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित किया    

संदीप मिश्र         

पीलीभीत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा जब वो संसद में धारा 370 हटाने के लिए बिल पेश कर रहे थे तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विरोध करते हुए कहा था कि अगर ऐसा करोगे तो खून की नदियां बह जाएंगी। धारा 370 हट गई और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया। खून की नदियां तो छोड़ो कहीं किसी की कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अखिलेश बाबू किसे डरा रहे हो, हम नहीं डरते आपसे।

पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में शहर विधायक संजय गंगवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पीलीभीत देशभक्तों की भूमि है। यहां दशम गुरू ने अपने पवित्र कदम इस जमीन पर रखे थे और उनके साहबजादों ने भी देश के लिए बलिदान दिया था, इसे भला कौन भूल सकता है।

21 को मनाया जाता है 'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस'

21 को मनाया जाता है 'अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस'   

भाषा के माध्यम से ही हम एक-दूसरे से बात करते हैं और फीलिंग को समझ पाते हैं। सोच कर देखिए अगर भाषा ही नहीं होती तो क्या होता और वो भी मातृभाषा ? क्योंकि सबसे पहले वो ही भाषा बोलना सीखते हैं। जो हमारे परिवार में बोलीं जाती है। अपनी मातृभाषा के प्रति सम्मान और जागरुकता फैलाना है। विश्व भर में 21 फरवरी को ‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ मनाया जाता है।

अंतरराष्‍ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाने के विचार को साल 1999 में यूनेस्को के आम सम्मेलन में मंजूरी दी गई थी और यह दिन साल 2000 से दुनिया भर में मनाया जा रहा है। हर साल इस दिन को एक खास थीम के जरिए मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय ‘बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियां और अवसर’ है और यह बहुभाषी शिक्षा को आगे बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की संभावित भूमिका को उजागर करेगा।

श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...