बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

आरबीआई में नौकरी पाने का शानदार मौका, अवसर

आरबीआई में नौकरी पाने का शानदार मौका, अवसर  

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका है। अगर आपने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। यानी आप अगर सामान्य ग्रेजुएट भी हैं, तो आप आरबीआई में यह सरकारी नौकरी पा सकते हैं। बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। आरबीआई असिस्टेंट के करीब 1000 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन फॉर्म रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर 17 फरवरी 2022 को जारी किया जाएगा। सेलेक्शन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरबीआई सहायक की नौकरी और सैलरी की जानकारी आगे पढ़िए। 

इस भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें देश के विभिन्न शहरों में मौजूद आरबीआई की शाखाओं में नियुक्ति दी जाएगी। कुल 19 शहरों में वैकेंसी निकाली गई है।

व्यापार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल 'चीन'

व्यापार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल 'चीन'   

अखिलेश पांडेय  
वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका ने चीन पर विश्व व्यापार संगठन (विश्व व्यापार संगठन) के प्रति अपनी मुक्त व्यापार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह चीन के आक्रामक व्यापार व्यवहार से निपटने के लिए नए तरीकों की तलाश कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने बुधवार को डब्ल्यूटीओ नियमों के साथ चीन के अनुपालन पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चीन अपने वादों को पूरा नहीं कर रहा है। चीन ने 2001 में वैश्विक एजेंसी में शामिल होने के वक्त विदेशी प्रतिस्पर्धा के लिए अपने बाजारों को खोलने का वादा किया था।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, ‘‘चीन ने इसके बजाय अर्थव्यवस्था और व्यापार के लिए अपने सरकारी नेतृत्व वाले गैर-बाजार नजरिये को बरकरार रखा है और इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन की नीतियां और प्रथाएं विश्व व्यापार संगठन के नियमों के आधार को चुनौती देती हैं और दुनियाभर के श्रमिकों और व्यवसायों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। अमेरिका ने आरोप लगाया कि चीन अपनी कंपनियों के पक्ष में सब्सिडी और नियमों का उपयोग करता है। अमेरिकी व्यापार कार्यालय ने कहा कि वह चीन से इस बारे में बात कर रहा है।

7 साल कारावास की सजा निलंबित करने से इनकार

7 साल कारावास की सजा निलंबित करने से इनकार  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उपहार सिनेमा साक्ष्य छेड़छाड़ मामले में रियल एस्टेट कारोबारियों सुशील और गोपाल अंसल को दी गई सात साल कारावास की सजा निलंबित करने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि, जहां तक अंसल बंधुओं की बात है, तो मैं इस याचिका को खारिज कर रहा हूं। अंसल बंधुओं और अदालत के पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा तथा दो अन्य -पी. पी. बत्रा तथा अनूप सिंह करायत को निचली अदालत ने सात वर्ष कैद की सजा सुनाई थी और सत्र अदालत ने सजा स्थगित करने एवं उन्हें जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया था। सजा स्थगित करने की अंसल बंधुओं की याचिका को खारिज करते हुए सत्र अदालत ने कहा था कि यह मामला काफी गंभीर है और न्याय की राह में हस्तक्षेप करने के दोषियों के जानबूझकर किए गए षड्यंत्र का परिणाम प्रतीत होता है।

अंसल बंधुओं ने अधिक उम्र होने समेत विभिन्न आधार पर सजा को निलंबित किए जाने का अनुरोध किया था। दिल्ली पुलिस और उपहार त्रासदी पीड़ित संघ (एवीयूटी) ने इस याचिका का विरोध किया था। सबूतों के साथ छेड़छाड़ का मामला 20 जुलाई, 2002 को सामने आया था, जिसके बाद शर्मा के विरूद्ध विभागीय जांच शुरू की गई थी एवं उसे निलंबित कर दिया था। शर्मा को 25 जून, 2004 को बर्खास्त कर दिया गया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर यह मामला दर्ज किया गया था। उच्च न्यायालय ने एवीयूटी की अध्यक्ष नीलम कृष्णमूर्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था। उपहार सिनेमाघर में 13 जून, 1997 के दिन ‘बॉर्डर’ फिल्म के प्रदर्शन के दौरान आग लगी थी और 59 लोगों की जान चली गयी थी।

संगीतकार बप्पी के निधन पर सीएम का शोक व्यक्त

संगीतकार बप्पी के निधन पर सीएम का शोक व्यक्त    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”मशहूर गायक एवं संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन का दुखद समाचार मिला। बप्पी का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों एवं उनके चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

तेज गति से वृद्धि दर्ज करेगी 'भारतीय अर्थव्यवस्था'

तेज गति से वृद्धि दर्ज करेगी 'भारतीय अर्थव्यवस्था'    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा के मुताबिक आम बजट 2022-23 में सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बल पर भारतीय अर्थव्यवस्था, बड़े देशों में सबसे तेज गति से वृद्धि दर्ज करेगी। समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है, “पीएलआई योजनाओं और बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक पूंजीगत निवेश के चलते विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र वृद्धि के मुख्य वाहक होंगे।रिपोर्ट में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के जरिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य और आय हस्तांतरण से कृषि क्षेत्र में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।  रिपोर्ट में कहा गया कि भारत अभी तक एकमात्र बड़ा और प्रमुख देश है, आईएमएफ ने जिसका वृद्धि अनुमान 2022-23 के लिए बढ़ाया है।

गौरतलब है कि आईएमएफ ने वर्ष 2022 के लिए अपने वैश्विक वृद्धि अनुमान को घटा दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक, “भारत के लोगों के लचीलेपन और उसकी नीति निर्माण की दूरदर्शिता के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के 2022-23 में दुनिया के बड़े देशों के बीच सबसे तेजी से बढ़ने का अनुमान है, जबकि यह 2020-21 में 6.6 प्रतिशत घटी थी।” रिपोर्ट में कहा गया है कि आम बजट 2022-23 ने पिछले बजट में तय दिशा को मजबूत किया है।

गोलीकांड केस में होमगार्ड की संलिप्तता उजागर हुईं

गोलीकांड केस में होमगार्ड की संलिप्तता उजागर हुईं    

संदीप मिश्र        

पीलीभीत। बीयर बार में हुए गोलीकांड के केस में एक होमगार्ड की भी संलिप्तता उजागर हुई है। वह भी घटना की रात मौके पर मौजूद था और झगड़े में शामिल रहा। छानबीन के दौरान होमगार्ड के होने के साक्ष्य सामने आए हैं। इसे लेकर अब कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम विस्तृत जानकारी जुटा रही है। ऐसे में होमगार्ड की मुश्किल भी बढ़ सकती हैं। मुख्य आरोपी के एक करीबी दोस्त की गिरफ्तारी को भी कई जगह दबिशें दी गई, लेकिन अभी सफलता नहीं मिल सकी है।टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहा के पास स्थित मीनार बार में आठ फरवरी की रात घटना हुई थी। 

पूर्व चेयरमैन के भतीजे मोहल्ला डोरीलाल के निवासी विवेक अग्रवाल ने ठेकेदार मोहल्ला अशरफ खां निवासी कासिफ के सीने में तमंचे से गोली मार दी थी। सुनगढ़ी थाने में ठेकेदार के पिता यामीन खां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस पर साक्ष्य संकलन में लापरवाही के आरोप लगे तो विवेचना कोतवाली स्थानांतरित कर दी थी। मुख्य आरोपी विवेक, उसके भाई अमन समेत चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश है। इन दोनों में एक होमगार्ड है। उसकी घटना में संलिप्तता उजागर होने पर पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। घटना की रात शोर मचा रहा था कि एक सिपाही भी मुख्य आरोपी के पक्ष में पहुंचा था। 

अब माना जा रहा है कि होमगार्ड को ही सिपाही समझ लिया गया होगा। होमगार्ड कौन है और कहां का रहने वाला है। इसके बारे में छानबीन तेज कर दी गई है। इसके अलावा दूसरा युवक, जिसकी पुलिस को तलाश है, वह मुख्य आरोपी का करीबी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम की मदद से दबिशें दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के घर में घुसपैठ की कोशिश

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के घर में घुसपैठ की कोशिश   

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के घर में घुसपैठ की कोशिश की गई। बुधवार सुबह एक शख्स ने अजीत डोभाल के घर घुसने की कोशिश की। शख्स का नाम शांतनु रेड्डी है और वो कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। शांतनु ने नोएडा से रेड कलर की एसयूवी किराए पर ली थी। रेड्डी ने जब डोभाल के घर घुसने की कोशिश की तो उसे गेट पर ही दबोच लिया गया। सुरक्षा में सेंध का ये मामला दिल्ली के हाई सिक्योरिटी इलाके में हुआ है। एनएसए अजीत डोभाल की सिक्योरिटी भी काफी कड़ी रहती है। डोभाल देश के उन 40 लोगों में शामिल हैं। जिन्हें जेेेड़+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। देश में वीवीआईपी को अलग-अलग कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है। इसमें एसपीजी कवर के बाद जेेेड़+ भारत की सर्वोच्च सुरक्षा की कैटेगरी है।

हर एक वीवीआईपी जिसको जेड़+ कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। उसके चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा पहरा होता है। इसमें 58 जवान शामिल होते हैं। इस कैटेगरी में 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड, 6 पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड), 24 जवान, 5 वॉचर्स (दो शिफ्ट में) तैनात रहते हैं। साथ ही एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर भी इंचार्ज के तौर पर रहता है। इनके अलावा वीवीआईपी के घर में आने-जाने वाले लोगों के लिए 6 फ्रीस्किंग और स्क्रीनिंग करने वाले तैनात रहते हैं। 6 ट्रेन्ड ड्राइवर भी रहते हैं।

1. एक्स कैटेगरी इसमें दो सुरक्षाकर्मी (कमांडो नहीं) तैनात होते हैं। एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल होता है।
2. वाई कैटेगरी इसमें 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। इसमें एक या दो कमांडो और दो पीएसओ भी शामिल होते हैं।
3. वाई+ कैटेगरी 11 सुरक्षाकर्मियों के अलावा एस्कॉर्ट वाहन भी रहता है। एक गार्ड कमांडर और चार गार्ड आवास पर भी तैनात होते हैं।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...