रविवार, 17 अक्तूबर 2021

लड़ाकू विमानों की डिलीवरी करने की गुहार

लड़ाकू विमानों की डिलीवरी करने की गुहार लगाई

बीजिंग। चीन से बढ़ते खतरे के बीच ताइवान ने अमेरिका से जल्द से जल्द एफ-16 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी करने की गुहार लगाई है। अब ताइवा ने चीन के साथ दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। यही वजह है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए पहले से ज्यादा तैयार दिख रहा है। चीनी लड़ाकू विमानों की घुसपैठ और ड्रैगन से बढ़ते खतरे के बीच रिपोर्टें सामने आई हैं कि ताइवान के अधिकारियों ने वाशिंगटन से ताइपे को अमेरिकी-निर्मित एफ-16 फाइटर जेट की डिलीवरी में तेजी लाने का आग्रह किया है।

ताइपे टाइम्स ने सीएनएन की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने ताइवान के अधिकारियों के साथ ताइवान को अमेरिकी निर्मित एफ-16 की डिलीवरी में तेजी लाने की संभावना पर चर्चा की है। बता दें कि 2019 में ताइवान ने अमेरिका से F-16 फाइटर जेट खरीदने का सौदा किया था, जो करीब 10 साल में पूरा होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 फाइटर जेट्स की बिक्री को 2019 में मंजूरी दी गई थी, मगर चीनी उकसावे और खतरे के मद्देनजर ताइवान को वास्तविक डिलीवरी के समय में तेजी लाने की उम्मीद है, जिसमें आमतौर पर 10 साल तक का समय लग सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डेवलपमेंट ऐसे वक्त में आया है, जब पेंटागन इंडो-पैसिफिक कमांड ने बढ़ती चिंता को देखा रहा है, क्योंकि चीन ने अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण किया है और ताइवान को ध्यान में रखते हुए अपने प्रशिक्षण में सुधार किया है।
ताइपे टाइम्स ने ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि लगभग 150 चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैन्य विमानों ने 1-5 अक्टूबर से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसपैठ की है। ये बीजिंग की ओर से पिछले कुछ दिनों में ताइवान की सबसे बड़ी घुसपैठ है। यह घुसपैठ तब हुई, जब बीजिंग ने ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा किया। ताइवान और चीन के पुन: एकीकरण की जोरदार वकालत करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बीते दिनों कहा था कि 'ताइवान प्रश्न' का मुद्दा सुलझाया जाएगा और उसे फिर से चीन में मिलाया जाएगा।
हालांकि, चीनी राष्ट्रपति के बयान का मुंहतोड़ जवाब देते हुए ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा था कि ताइवान बीजिंग के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपने लोकतांत्रिक जीवन की रक्षा करेगा। ताइवान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने एक भाषण में कहा कि हम जितना अधिक हासिल करते हैं, चीन से उतना ही अधिक दबाव का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोई भी ताइवान को चीन के बनाए रास्‍ते पर चलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने ताइवान को "लोकतंत्र की रक्षा की पहली पंक्ति पर खड़ा" बताया। ताइवान की राष्ट्रपति का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब चीन की ओर से लगातार हवाई घुसपैठ की हिमाकत हो रही है और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के एकीकरण की वकालत की है।
ताइवान और चीन 1949 में गृह युद्ध के बीच उस समय अलग हो गए थे जब माओ जेदोंग के नेतृत्व में देश के मुख्य हिस्से पर साम्यवादियों (कम्युनिस्ट) की सत्ता में आने के बाद सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट पार्टी के लोग भागकर इस द्वीप पर चले गए थे। इसके बाद से ताइवान में स्वशासन है और चीन ने इसे वैधता प्रदान करने से इनकार कर दिया।
इस्कान मंदिर पर भीड़ ने कथित तौर पर हमला किया

ढाका। बांग्लादेश के मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंदुओं पर हमले के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों दुर्गा पंडाल में हुए हमले के बाद अब शुक्रवार को बांग्लादेश के नोआखली जिले में एक इस्कान मंदिर पर भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इसमें एक इस्कान मंदिर के सदस्य (श्रद्धालु) की मौत हो गई। इस पूरे हिंसक मामले पर भारत के इस्कान समुदाय के लोगों में रोष का माहौल है। कोलकाता के इस्कान मंदिर के उपाध्यक्ष राधारमण दाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटनाक्रम से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के आवास पर फोन किया और उनके सचिव से पीएम को सूचित करने का अनुरोध किया कि उन्हें हिंसा के इस चक्र को समाप्त करने के लिए बांग्लादेश के पीएम से बात करनी चाहिए। कल लगभग 500 लोगों की भीड़ ने हमारे मंदिर परिसर में प्रवेश किया और देवताओं को तोड़ा, भक्तों को बेरहमी से घायल किया। उनमें से एक की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र को भी एक पत्र लिखा है और उनसे इसकी निंदा करने और बांग्लादेश में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की अपील की है। यह एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
बांग्लादेश के नोआखली इस्कान समुदाय ने घटना की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। ट्वीट में कहा, यह बहुत दुख के साथ है कि इस्कान सदस्य पार्थ दास की कल 200 से अधिक लोगों की भीड़ ने बेरहमी से हत्या कर दी। उनका शव मंदिर के बगल में एक तालाब में मिला। हम बांग्लादेश सरकार से आह्वान करते हैं कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की जाए।
इस्कान ने एक और ट्वीट में कहा, ‘इस्कॉन मंदिर और भक्तों पर आज नोआखली, बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हिंसक हमला किया गया। मंदिर को काफी नुकसान हुआ और एक भक्त की हालत गंभीर बनी हुई है। हम बांग्लादेश सरकार से सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं। हिंदुओं और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।
 साढ़े तीन घंटे के बाद पृथ्वी पर पहुंचा अंतरिक्ष केंद्र

वाशिंगटन डीसी। एक अंतरिक्ष यात्री और रूस के दो फिल्म निर्माता अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी पर सकुशल वापस लौट गए। सोयुज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के साढ़े तीन घंटे के बाद पृथ्वी पर पहुंचा। अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजकर 35 मिनट पर पैराशूट की मदद से कजाखस्तान में उतरा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।
अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देश शिपेंको  चैलेंज नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्तूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां ठहरे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है,  जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।





आम आदमी के खिलाफ 'संपादकीय'

आम आदमी के खिलाफ   'संपादकीय'
ना रोज़गार-रोटी, ना छत-मकान है,
चर्चे में सियासत के कब्रिस्तान है।
कुछ भीड़ इनके पीछे, कुछ भीड़ उनके आगे,
सचमुच यहाँ की हालत‌ भेड़िया धसान है।
भारत वर्ष के उत्कर्ष का स्वर्णिम वर्ष हर्ष के आगोश में मुस्कराते हुये नव वर्ष की तरफ शनैः शनैः अग्रेषित हो रहा है। चुनावी समीकरण को मन माफिक बनाने के लिये सियासी जमात के सहचर तमाम तरह के अलंकरण से जनमानस के बीच अपनी पहचान रखने वालो को बिभूषित कर रहे हैं। गरीबों के रहनुमाओं की पैदावार बढ गयी, उनके दर्द में फर्ज निभाने वालों की बाढ़ आ गयी है। इसी सीयासी तमाशे से लोगों की चीढ़ बढ़ गयी है। समय की मार देखिये, पढ़ें-लिखों को हर नुक्कड‌ हर चौराहे पर काम की तलाश में खड़ा बेकार देखिये।काम-धन्धे के अभाव में भूखमरी का दंश झेलता हुए गरीब के दिल मे बढता घाव देखिये। हर रोज बदलाव की हवा तेज होती जा रही है। महंगाई कि मार से हर आदमी मानसिक रुप से बीमार हो गया। हर तरफ‌ लूट मची है, हर तरफ अपना दबदबा कायम करता जा रहा‌ है भ्रष्टाचार। चारों तरफ हाहाकार है। फिर भी चुप सरकार है. ऐतिहासिक उत्कर्ष है साहब ! सब कुछ बिक रहा‌ है! रेल, तेल ,भेल ,खेल, जेल,आयुध कारखाना लाल किले का  तहखाना, हवाई अड्डा, ‌गांव गिराव का सरकारी गड्ढा... कल कारखाना, कोयला का खदान, सब कुछ खरीद रहा अडानी 'अम्बानी का खानदान। इसी की चपेट में आकर आन्दोलनरत है महीनों से किसान। वाह साहब देश नहीं बिकने दूंगा। शायद सुनने में गलती हो गयी। देश नहीं बचने दूंगा। गजब की सोच आखिर कैसा बन रहा‌ है हिन्दुस्तान? जहां गिरवी पड़ता जा रहा है स्वाभिमान। देश का ‌‌अन्नदाता आज सिसक रहा है। आने वाले कल में होने वाली त्रासदी को सोचकर‌ परेशान हैं। बंधक बनता जा रहा खेत और खलिहान है। भयंकर वारिस के चलते ,किसानों की खरीफ की फसलें नष्ट हो गईं हैं। किसान खून के आंसू रोने को मज़बूर है। उनकी चिंता बैंकों से लिए कर्ज की अदायगी कैसे करें? बच्चों की फीस,और दवा का इंतजाम कैसे करें? रोज मर्रा का घर का खर्चा कैसे चलेगा? बाढ़ के प्रभाव से शुद्ध पानी को मोहताज़ है। 
यदि पानी उबाल कर पियें तो गैस की मंहगाई चरम पर है। जहां बाढ़ का भयंकर प्रकोप है डायरिया फैलने लगा है। जल-जमाव से डेंगू मच्छरों का खतरा बढ़ा है। पशुओं के चारे का इंतजाम कहां से और कैसे करें? इस उधेड़बुन ने उनका जीना मुहाल कर रखा है। सरकार की ओर से अभी तक उनके दर्द पर मरहम लगाने की कोई घोषणा नहीं हुई। तबाही झेलता किसान संविधान के हासिये पर आजादी के समय ही कर दिया गया। उनके लिये न कोई आयोग से सहयोग मिला, केवल बर्बादी का रोग। सियासत के चुगलखोर चुनाव भर सुबह-शाम 'राम राम' बोलते हैं। चुनाव जीतते ही जय श्रीराम बोलकर भ्रष्टाचार के आगोश में मदहोश हो जाते हैं। चुनाव की दुन्दूभी बजने वाली है। हर कदम पर सियासी मदारी डेरा डाल रहे हैं। अपना करतब दिखाकर बहका कर अपनी झोली भरने की जुगत में है, सावधान रहें ! आप का एक वोट देश की तकदीर बदल सकता हैं।
बाजू पे अपने घर का पता बांध कर चलें,
महफूज़ मेरे शहर के रस्ते नहीं रहें।
जगदीश सिंह
भैय्यागिरी का दौर   'संपादकीय'
आधुनिक राजनीति में समसामयिक बदलावों के साथ प्रौद्योगिक क्रियाओं का बड़ा समावेश हुआ है। क्षेत्रवाद-जातिवाद के ध्रुवीकरण को केंद्रित करके राजनैतिक लाभ उठाने का दौर आज भी जारी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अधिकांश विधानसभाओं में आज भी भैय्यागिरी का दौर है। कई विधानसभाओं में संप्रदायिकता ही राजनीति का प्रथम घटक है। हिंसा और द्वेष की आधारशिला पर राजनीति की जाती है। नफरत के सैलाब में भाई बंदगी और प्यार-मोहब्बत का ढांचा धूं-धूं करके जल जाता है। एक ऐसी रेखा हमारे संबंधों के बीच में खींची जाती है, जिसे हम लक्ष्मणरेखा तो नहीं कह सकते लेकिन उसकी मजबूती चीन की दीवार से भी मजबूत होती है। हमारे विचारों को परिवर्तित करने का कार्य किया जाता है और हम सभी इस बंटवारे के मूकबधिर पात्र बन जाते है। 
सत्ता पाने के लालच में गणतंत्र की व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों का कोई वजूद नहीं रह जाता है। जिस प्रकार से जातिवाद की संरचना और विस्तार का दौर जारी है। यह सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करता है। परंतु किस स्तर तक प्रभावित करेगा, क्या इसका दुष्परिणाम होगा ? इसका अनुमान इस प्रक्रिया के संरक्षकों को भी नहीं है। राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के प्रति किए गए कूटनीतिक प्रयासों की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। किंतु कूटनीतिक प्रयासों की जड़ें कितनी गहरी है, उससे उत्पन्न होने वाले भावी परिणाम को समझना शुद्ध राजनीति है। हालांकि राजनीति की पृष्ठभूमि में बड़े परिवर्तन से नवीनीकरण की संभावनाएं बढ़ गई हैं। आधुनिकरण की पराकाष्ठा में प्रदेश की राजनीति का केंद्र विधानसभा चुनाव 2022 में भी जातिवाद और ध्रुवीकरण आधारित ही रहेगा। इसमें किसी प्रकार के किसी बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है। 
सत्तारूढ़ भाजपा की कूटनीति का विशेष और महत्वपूर्ण दांवपेच का कारोबार बल्कि दारमोदार यहीं से शुरू होगा। सामाजिक द्वेष की परिधि का दायरा बढ़ने से प्रदेश की कई विधानसभा में भाजपा के प्रति अप्रिय परिणाम तो फलीभूत होंगे ही साथ में अप्रत्याशित परिणाम भाजपा के पतन का प्रारंभ भी होगा। बढ़ते हुए द्वेष में आक्रोश का व्याप्त होना स्वभाविक है। योगी सरकार की असफलता और असंतुष्ट मतदाता उल्टे दिनों के प्रतिबिंब बन कर उभरेगें। इसके लिए ज़हन पर जोर देने की जरूरत नहीं है। उदाहरण के तौर पर लोनी विधानसभा में पहली बार भाजपा के विरुद्ध रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा। असंतुष्ट भाजपा कैडर और राजनेताओं में उत्पन्न मतभेद से जो व्यवधान उत्पन्न हुआ है। उसके परिणाम स्वरूप भाजपा को एक छत्र के नीचे लाना दुर्गम होता जा रहा है। स्वयं की विश्वसनीयता को स्थिर रख पाना राजनेताओं के लिए एक चुनौती बन गई है। वंही, जनता झूठी तसल्ली और खोखले वादों का असली सच समझ चुकी है। महामारी के दौर में लाचारी और महंगाई की मार ने आंखें खोल दी है। जिनको 1000-1200 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी-मजदूरी मिलती है। बस, वही लोग अपने संकल्प को नहीं तोड़ेंगे। जनता की बदहाली का आईना बिल्कुल साफ है।
राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'

उत्तरी क्षेत्रों में लोकप्रिय खाद्य व्यंजन हैं 'छोले भटूरे'

छोले भटूरे भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्रों में लोकप्रिय एक खाद्य व्यंजन है। यह चना मसाला (मसालेदार सफेद छोले) और भटूरा/पूरी का एक संयोजन है। जो मैदा से बनी एक तली हुई रोटी है। हालांकि इसे एक विशिष्ट पंजाबी व्यंजन के रूप में जाना जाता है, लेकिन पकवान की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न दावे हैं। छोले भटूरे को अक्सर नाश्ते के व्यंजन के रूप में खाया जाता है, कभी-कभी लस्सी के साथ। यह स्ट्रीट फ़ूड या संपूर्ण भोजन भी हो सकता है और इसके साथ प्याज, मसालेदार गाजर, हरी चटनी या आचार भी हो सकता है। मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये। गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर ढक कर रख दीजिये। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। गूथे हुये आटे से एक टेबिल स्पून आटे के बराबर आटा निकालिये। लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है। पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये। 
काबुली चना एक कटोरी या 150 ग्राम, खाना वाला सोडा आधा चम्मच, टमाटर -3-4 मीडियम साइज, हरी मिर्च - 2-3, अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून, जीरा - आधा छोटी चम्मच, धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम, गरम मसाला।
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये। पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दीजिय। कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये। दूसरी तरफ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये। चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये। उबले चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये। यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये। गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये। आपके छोले तैयार हैं। इन्हें भटूरे के साथ सर्व करें।
 
शुक्ल-पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है शरद पूर्णिमा

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल-पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा को 'कौमुदी व्रत', 'रास पूर्णिमा' और 'कोजागरी पूर्णिमा' भी कहा जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर (मंगलवार) को 7 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर को 8 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूरे साल में सिर्फ इसी दिन चांद अपनी 16 कलाओं से युक्त है। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चाँद 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर रातभर अमृत बरसता है। यही वजह है कि उत्तर भारत में शरद पूर्णिमा को रात में खीर बनाकर रातभर चाँदनी में रखने का रिवाज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रीकृष्ण ने निधिवन में गोपियों के साथ महारास रचाया था इसलिए इसे रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शरद पूर्णिमा को लेकर कई मान्यताएँ प्रचलित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन धन की देवी माँ लक्ष्‍मी जी का जन्‍म हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात लक्ष्‍मी माता घर-घर जाती हैं और जागने वाले भक्‍तों को धन-वैभव का वरदान देती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन ही वाल्मिकि जयंती भी मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा मनाने के पीछे एक धार्मिक मान्यता यह भी है कि शरद पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के चार माह के शयनकाल का अंतिम चरण होता है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो विवाहित स्त्रियां शरद पूर्णिमा का व्रत करती हैं उन्‍हें संतान-सुख की प्राप्‍ति होती है। वहीं, माताएँ अपनी संतान की दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं। कुँवारी कन्याओं को शारद पूर्णिमा का व्रत करने से मनवांछित व्रत की प्राप्ति होती है। शरद पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्‍नान करने के बाद व्रत का संकल्‍प लें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई कर पूजा की तैयारी कर लें। पूजा की तैयारी के बाद घर में मौजूद मंदिर में दीया जलाएं। दीपक जलाकर ईष्‍ट देवता का पूजन करें। साथ ही भगवान इंद्र और माता लक्ष्‍मी की पूजा करें। अब धूप, दीप और बत्ती से भगवान की आरती उतारें। शाम के समय लक्ष्‍मी जी की पूजा करें और आरती भी उतारें। अब चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर प्रसाद चढ़ाएं और आरती उतारें। इसके बाद व्रत तोड़ें। साथ ही प्रसाद की खीर को रात 12 बजे के बाद अपने दोस रिश्तेदारों में बांटें।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-362 (साल-04)
2. सोमवार, अक्टूबर 18, 2021
3. शक-1984,अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त 05:40।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 16 अक्तूबर 2021

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

यूपी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को मेजा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जनशिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि  जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। समयसीमा के अन्तर्गत शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियोें के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु टीम गठित करने एवं मौका-मुआयना करते हुए एवं दोनों पक्षों को सुनते हुए विवादों को निस्तारित करने का निर्देश दिये है। इस अवसर पर कुल 226 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है।
इस अवसर पर सतीश चन्द्र मिश्र निवासी ग्राम शुक्लपुर, ब्लाक उरूवा थाना मेजा के द्वारा तलाब पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मेजा व सीओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार कैलाश पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम ऊंचडीह मेजा के द्वारा पृथक राशन कार्ड बनाये जाने हेतु दिये गये आवेदन का अभी तक निस्तारण न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राजकुमार पुत्र भगवान दीन निवासी तेंदुआ कला के द्वारा सड़क की जमीन पर कुछ लोगो के द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मेजा तथा सीओ मेजा को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सचिन विश्वास निवासी रामनगर, उरूवा मेजा के द्वारा बिना लाइसेंस के चलाये जा रहे फर्जी अस्पताल की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
इस अवसर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने भी पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित थानाध्यक्षों को शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मेजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यूपी: विधानसभा में चुनाव को लेकर की गई चर्चा

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में
प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी व श्री अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक व श्री पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देश पर थानाभवन विधानसभा में चुनाव को लेकर की गई चर्चा।
मिशन 2022 के चुनाव को शामली जनपद मे कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लडवाना है। थानाभवन मे
डाॅ चैनसिंह पुण्डीर कांग्रेस जिला महासचिव के कांग्रेस आफिस पर हुई बैठक मे की गई चुनाव को लेकर चर्चा।
दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष 
ने कहा की थानाभवन विधानसभा मे कांग्रेस पार्टी के प्रंत्याशी को मजबूती से चुनाव लडाया जाएगा और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध यह है कि हर गाँव गाँव में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने मे लग जाए। क्योंकि उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि आज किसान व व्यापारी व मजदूर बहुत परेशान हो चुकी भारत देश मे आज इतनी महंगाई हो चुकी है।
गहर्णी की रसोई पर भी बहुत मार पड गई हैं।
सरसों का तेल दालें एवं रसोई गैस सिलेंडर दिन पर दिन महंगाई बड रही हैं। मगर सरकार चुप बैठी है।
यही हाल पर्टोल डीजल का हो रहा हर दिन वृद्धि हो रही है।
बैठक में दीपक सैनी शामली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष थानाभवन राकेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष बिर्जेस शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष आरिफ, कांग्रेस एडवोकेट जिला सचिव मुन्हवर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक सलीम, कांग्रेस थानाभवन नगर अध्यक्ष गुफराण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशरफ राव, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक ओमप्रकाश सैनी, जिला सचिव जबरसिह पाल, जिला सचिव राहुल सैनी, 
मुसरत राव, कांग्रेसी बिजेन्द सैनी, किसन सैनी, विक्रम सैनी, मुजल्लि राव रामपाल पांचाल आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।
श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद्भागवत का आयोजन किया गया

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। श्रीमद्भागवत श्रद्धालुओ द्वारा देवी भागवत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी भागवत में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। उसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।
पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सिद्ध पीठ देवी मंदिर अट्ठे वाला मैं देवी भक्तों द्वारा विधिपूर्वक वैदिकमंत्रों उपरांत देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भव्य व्यास पीठ पर विराजमान कु. वंशिका देवी कथावाचक ने सभी श्रद्धालुओं को देवी भागवत की अमृत वर्षा का रसपान कराया सभी श्रद्धालुगण देवी भागवत की अमृत वर्षा का रसपान करते हुए श्रद्धा से झूम उठे और माता के जयघोष से सारा क्षेत्र देवीमय गया। इसके उपरांत व्यासपीठ पर विराजमान कुमारी वंशिका देवी का देवी भक्तों द्वारा पकड़ी पहनाकर और माला अर्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कु. श्री वंशिका कथावाचक ने कहा जो श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक देवी भागवत को सुनते हैं, उस पर मनन करते हैं।उनके जीवन में सुख, शांति, वैभव ,कीर्ति ,यश, आदि बना रहता है उन्हें कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि माता रानी का आशीर्वाद उनके ऊपर हमेशा बना रहता है, देवी भागवत कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कन्याओं को हलवा पुरी का भोजन करा कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
निजी आवास पर अरेस्ट कर, नजरबंद किया

भानु प्रताप उपाध्याय         
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा उनके निजी आवास पर सुबह 7 बजे से हाउस अरेस्ट कर नजरबदं किया गया।सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक (पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सपा शामली/प्रभारी सहारनपुर) ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आन्दोलन के नाम पर नेता तो नजर आते है। किन्तु एक साल पूरा होने पर भी किसान भूखा प्यासा देश हित मे बोडर्र पर  पडा है। लखीमपुर खीरी काण्ड का आरोपी नजर नही आता। इस तरह के कारनामे कर पुलिस प्रशासन को आगे कर किसानो, मजदूरो की आवाज कम करना चाहती जो अब तक ये किसान विरोधी सरकार बार बार असफल हो रही है। ऐसे नेताओं को नजरबदं कर ये किसान एकता ओर ताकत को आन्दोलन करने के लिए  मजबूत कर रही है। सपा के प्रदेश सचिव रविन्द्र प्रधान जोगी प्रदेश (प्रभारी सहारनपुर)ने बताया कि आज सुबह 10बजे हमे अपने प्रदेश अध्यक्ष डा,राजपाल कश्यप (एम,एल,सी) की संविधान बचाओ सामाजिक न्याय यात्रा के सम्मेलन मे रायल मैरिज होम मल्हीपुर रोड सहारनपुर मे शामिल होने जाना था। जो इस हाउस अरेस्टीगं की वजह से नही जा पाये,सपा नेता रविन्द्र प्रधान जोगी ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये की समाजवादी पार्टी निंदा करती है। साथ रहे सपा नेता इसरार मलिक,अनुज सैनी,इजहार मलक आदि मौजूद रहे।
मेरठ: सड़कों की टूट-फूट भरपूर मात्रा में दिखाई 

सत्येंद्र पंवार                 
मेरठ। मेरठ के हालात मोहल्ले वार्ड या गांव सभी जगह गड्ढों की सड़कों की टूट-फूट भरपूर मात्रा में दिखाई दे रही है।
विधायक मेयर पार्षद प्रधान प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष आदि सबके होते हुए हालात बद से बदतर है। 49 मेरठ दक्षिण विधानसभा का मुआयना कर सकते हैं? बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने सुबह सवेरे मेरठ दक्षिण विधानसभा का मॉर्निंग वॉक करने में मुआयना किया तो मलिन बस्ती और मलिन बन गई है। मानो इनका सड़कों का कोई देखरेख करने वाला है ही नही। नालियों का साफ सफाई या गड्ढों मुक्त करने की बातें सरकार की केवल खोखले ही साबित हो रही है। बहुजन मुक्ति पार्टी केआर डी गादरे ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सीएम पीएम केवल अपना मुखौटा दिखाकर फंड जमा करने पर लगे हुए हैं। गांव देहात मोहल्ले वार्ड कि किसी को कोई चिंता नहीं बस चुनाव आए तो नेताजी दिखाई देने लगते हैं। इसीलिए बहुजन मुक्ति पार्टी ऐसी व्यवस्था का परिवर्तन करना चाहती है क्योंकि राजनीति तो सब करते हैं लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का काम बहुजन मुक्ति पार्टी ही कर सकती है। जाकिर कॉलोनी श्याम नगर शाहजहां कॉलोनी गांव इटायरा कताई मिल ततीना गगोल नरहैड जाना है तो सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे भरपूर मात्रा में मिल सकते हैं। आवागमन की व्यवस्था सब धूमिल हो रही है एक और कोरोना वायरस या बीमारियों का सैलाब उमरा हुआ है लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सरकार निजीकरण करने पर लगी हुई है। सरकार का शासन प्रशासन का क्या करना है। जनता महंगाई से जूझ रही है, बेरोजगारी से जूझ रही है। उधर किसानो की समस्या तीन कृषि काले कानून बनाकर सरकार देश को लूटने पर लगी हुई है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। इस जंगलराज को खत्म करना होगा और बहुजन मुक्ति पार्टी के व्यवस्था परिवर्तन में सहयोग देना होगा।
दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना की

कौशाम्बी। दुर्गा पूजा के लिए पंडालों में टेढ़ी मोड़, अंदावा, पल्टीपुर,  मीरापुर, सहजादपुर आदि स्थानों में भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना की। विजयादशमी के दिन भक्तों ने पांडाल में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिभाओं का गाजे, बाजे, ढोल, नगाड़े के साथ बड़ी ही धूमधाम से विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मां के जयकारे लगाते हुए बंधवा तालाब मीरापुर में विसर्जित किया है। दोपहर बाद श्रद्धालुओ ने गाजे बाजे डीजे के साथ पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली। गलियों में भक्त जयकारा लगाते रहे शोभायात्रा में हजारों नर नारी बच्चे बूढ़े नवजवान शामिल रहे।नवरात्रि भर मां जगत जननी का गुणगान करके गुरुवार को नवमी को पूजन कर कन्या भोज का आयोजन कर भक्तो ने आदि शक्ति दुर्गा मां को दशमी को विदा किया है।
इस वर्ष कोरोना के दूसरी लहर को देखते हुए भक्तों ने शासन द्वारा निर्धारित किये गए नियम निर्देशों का पालन करते हुए इस त्योहार को मनाया ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी के जयकारा लगाते रहे।
धर्मेंद्र सोनकर     

विवाद: सिंगर को जान से मारने की धमकी दीं

विवाद के चलते सिंगर को जान से मारने की धमकी

कविता गर्ग      

मुंबई। सिंगर राहुल वैद्य सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके हालिया रिलीज गरबा सॉन्ग को लेकर हुए विवाद के चलते सिंगर को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके गाने गरबे की रात में गुजरात में पूजे जाने वाली श्री मोगल मां का जिक्र होने से लोग नाराज हैं। राहुल ने विवाद बढ़ता देख लोगों से माफी मांगी और गाने में करेक्शन करने की बात कही है।

वैसे ये पहली बार नहीं है। जब किसी सेलेब्रिटी को जान से मारने की धमकी मिली हो। बॉलीवुड एक्टर्स को कभी उनकी फिल्म में रोल को लेकर या कभी दूसरे कंटेंट या बयान को लेकर एग्रेशन झेलना पड़ा है। इस फेहरिस्त में सलमान खान से आमिर खान तक के नाम शामिल हैं।चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को रवि पुजारा ने जान से मारने की धमकी दी थी। हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान सेट पर एक नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि शाहरुख खान उनका अगला टारगेट होगा। कहा गया कि ये नोट को कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन ने भेजा था।
2010 में अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई थी। आरोप था कि ब्लॉगर ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी। काफी समय से ब्लॉगर की धमकियां आ रही थीं। इसे बिग बी ने पहले तो नजरअंदाज किया। फिर नहीं मानने पर पुलिस में शिकायत की।

करीना ने कैप्शन में ग्रीस की यादों को खास बताया

कविता गर्ग        

मुंबई। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान के साथ की एक पुरानी फ़ोटो शेयर करके उसके कैप्शन में ग्रीस की यादों को खास बताया। उन्होंने लिखा कि उस यात्रा ने उनकी जिंदगी बदल दी। ये दोनों हॉट कपल कई सालों पहले अपनी विदेश यात्रा के दौरान ग्रीस गए थे, वहां दोनों ने साथ कि फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल के रूप में जाने जाते हैं। उनके प्यारी तस्वीरों का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी रियल लाइफ के अलावा रील में भी कमाल दिखती है करीना और सैफ फिलहाल दो बच्चों के माता पिता है। एक के नाम तैमूर है और दूसरे का नाम जहांगीर। सैफ और करीना के नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। सैफ और करीना के बीच नजदीकियां फिल्म टशन के दौरान ही बढ़ने लगीं थी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था।


टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं रणवीर

कविता गर्ग       

मुंबई। रणवीर सिंह अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आज रात से उनका क्विज शो 'द बिग पिक्चर' शुरू हो रहा है। रणवीर इस शो के होस्ट हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है। जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। सेल्फी में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। साथ ही वह पसीने से भीगे हुए हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने गेम शो के अंदाज में कैप्शन लिखा है। उन्होंने चार ऑप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें क्या लगता है रणवीर सिंह को पसीना क्यों आ रहा है? रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ''रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं ? वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं। (बी) उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है। (सी) उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है। (डी) वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,40,53,573 हुईं

संक्रमण के मामलों की संख्या-3,40,53,573 हुईं

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,53,573 पर पहुंच गयी। जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचें गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गयी है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

लगातार तीसरे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की 

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से उबाल आने के बीच शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी। राजधानी दिल्ली मेंं आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
इससे पहले सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। उसके बाद दो दिनों तक शांति रही लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुयी है। बढ़़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपये और डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 114.09 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 103.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
झारखंड की राजधानी राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक साथ शतक लगाने की ओर बढ़ रही है। राँची में पेट्रोल 99.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है लेकिन राँची में पेट्रोल अभी भी पूरे देश में सबसे सस्ता है। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है।
इस महीने में अब तक 16 दिनों में से 13 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 3.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सप्ताहांत पर शुक्रवार को अमेरिका में कच्चे तेल में तेजी रही। इस दौरान कल रात कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.86 डॉलर की तेजी लेकर 84.86 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया।
सरकार की विफलताओं को रीसेट करने को तैयार हूं 
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी मोदी सरकार के उन नेताओं में से एक हैं जो अपनी पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते रहते हैं। अब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विदेश नीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर मोदी सरकार फेल साबित हुई है।
इस मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि “यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में विकास देने के मामले में असफल साबित हुई है। लद्दाख मामले में हमारी रक्षा नीति अब तक की सबसे बड़ी विफलता के रूप में नजर आ रही है।
मैं मोदी सरकार की विफलताओं को रिसेट करने में मदद करने के लिए तैयार हूं लेकिन इसमें अहंकार ही एक सबसे बड़ी बाधा है। इससे पहले भी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी कई बार देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं।
हाल ही में उन्होंने भारत की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को बेचे जाने के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी को लगा करारा झटका 

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे रईस अरबपति व्यक्ति एलन मस्क की धन दौलत में जबरदस्त इजाफा होने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को करारा झटका लगा है। अब मुकेश अंबानी टॉप 10 अरबपतियों की फेहरिस्त से बाहर हो गए हैं। उनकी दौलत में 30.2 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा होने से अब उनकी दौलत 236 बिलियन डालर हो गई है। दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जैफ बेजॉस अपने स्थान पर बने हुए हैं। जैफ बेजॉस की दौलत 5.63 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 197 बिलियन डालर तक पहुंच गई है। अब वह दौलत के मामले में एलन मस्क से महज 39 बिलियन डॉलर पीछे रह गए हैं। दौलत इकट्ठा करने के मामले में भारत के मुकेश अंबानी को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक करारा झटका लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की दौलत में 30.2 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है। अब मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 102 बिलियन डालर रह गया है। दौलत में आई इस गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी अब टॉप 10 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। जारी की गई रैंकिंग में उनका नाम 11 वे स्थान पर दर्ज किया गया है। अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी को इस दौरान भारी फायदा पहुंचा है। जिसके चलते उनकी दौलत अब 77 बिलियन डालर के आंकड़े को पार कर गई है। गौतम अडानी की दौलत इस समय 77.7 बिलियन डॉलर है और रैंकिंग के मामले में वह मुकेश अंबानी से महज दो पायदान पीछे रहते हुए 13 स्थान पर हैं। इसके अलावा भारत के अजीम प्रेमजी 40.5 बिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जबकि शिव नादर 30.7 बिलियन डॉलर के साथ 46वें स्थान पर हैं। राधाकिशन दमानी की दौलत 27.8 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के 55वें सबसे अमीर अरबपति हैं।

देह व्यापार: संलिप्त महिलाओं सहित 6 अरेस्ट

देह व्यापार में संलिप्त 3 महिला 3 ग्राहक गिरफ्तार   
शेर पुर कलां के बाबा दीप सिंह नगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर थाना माेती नगर पुलिस ने रेड कर अड्डा संचालिका दो महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित शर्मा   
लुधियाना। शहर में देह व्यापार के अड्डाें पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार काे शेर पुर कलां के बाबा दीप सिंह नगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर थाना माेती नगर पुलिस ने रेड कर अड्डा संचालिका, दो महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत केस दर्ज करके शनिवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।एएसआइ मेवा राम ने बताया कि आरोपितों की पहचान न्यू अंबेडकर नगर की गली नंबर 4 निवासी सीमा देवी, कलावती, सीता, ढोलेवाल निवासी राम कुमार, बस्ती मोहल्ला की गली नंबर 2 निवासी सुनील कुमार तथा नरेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस को शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू अंबेडकर नगर इलाके में रहने वाली सीमा देवी का बाबा दीप सिंह नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा करती है।

परशुराम के जयकारे के साथ रावण का पुतला गिराया

राणा ओबरॉय       

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले में नेकीराम पार्क में रामलीला का आयोजन होना था। रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर दिए थे। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने भगवान परशुराम के जयकारे के साथ रावण के पुतले को गिरा दिया। शरारती तत्वों को रामलीला कमेटी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। दरअसल, श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी ने इस बार रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के लाखों रुपये की लागत से पुतले बनवाये थे। दशहरा के दिन शाम को रामलीला के मंचन के बाद इन पुतलों को दहन करना था। लेकिन उससे पहले ही दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने रावण के पुतले पर लाठी, डंडों के साथ पत्थरों से वार कर जमीन पर गिरा दिया।

नशे में धुत नग्न अवस्था में एयरपोर्ट पहुंची महिला

नशे में धुत नग्न अवस्था में एयरपोर्ट पहुंची महिला


 डेनवर। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को भीड़ के बीच बिना कपड़ों के टहलते देखा गया। इससे पहले पुलिस इस महिला को देखती वह साथी यात्रियों से बात करते हुए नजर आई। एयरपोर्ट पर मौजूद भीड़ में महिला लोगों से पूछ रही थी, ‘आप कैसे हैं?’, ‘आप कहां से हैं?’ तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और महिला को कंबल से ढकने की कोशिश करने लगे।

कंबल से कवर किए जाने के दौरान महिला हंस रही थी और पुलिसकर्मी उसे ढकने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना पिछले महीने की है। एक वीडियो में उसे 19 सितंबर को सुबह पांच बजे गेट ए-37 के पास टर्मिनल पर टहलते हुए देखा गया। KCNC-TV की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पुलिस ने कहा कि उन्हें नशे में धुत एक नग्न महिला के बारे में जानकारी मिली थी।

महिला को भेजा गया अस्पताल

पुलिस ने कहा कि देखने से लग रहा था कि महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि नशे में धुत नग्न महिला के बारे में पता चलते ही पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और भीड़ में घूम महिला की तलाश की। महिला को अज्ञात मेडिकल कारणों के चलते यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था। घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिकीनी पहनकर एयरपोर्ट पहुंची महिला
इससे पहले मियामी एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब दृश्य को देखकर सभी हैरान रह गए थे। एयरपोर्ट परिसर में एक महिला बिकीनी और फेस मास्क पहनकर आ गई जिसे देखकर सभी चौंक गए। महिला का इंस्टाग्राम वीडियो ‘Humans of Spirit Airlines’ नाम के पेज से शेयर किया गया और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘जब दोपहर में आप पूल पार्टी करें और 4 बजे आपकी फ्लाइट हो।’



अमित शर्मा   
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पंजाब के फिरोजपुर से एक युवक को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। युवक बसपा नेता बताया जा रहा है। सरहद पार से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये पाकिस्तानी नशा तस्करों से उसने हेरोइन मंगवाई थी। बरामद की गई 6 किलो 710 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 34 करोड़ बताई जा रही है।नारकोटिक्स कंट्रोल सेल ने फिरोजपुर पंजाब के गांव नौरंगके सियाल से बसपा नेता को छह किलो 710 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सरहद से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। उधर, थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।उधर, सियासी लोगों का कहना है कि आरोपी बसपा की टिकट से कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के खिलाफ वर्ष 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। चुनाव में इसे लगभग बारह हजार वोटें मिलने की बात कही जा रही है। 
एसएसपी हरमनदीप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने वीरवार को आरोपी दीदार सिंह (पूर्व सरपंच) पुत्र कश्मीर सिंह वासी नौरंगके सियाल को 120 ग्राम हेरोइन के साथ पीरां वाला मोड़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दीदार ने बताया कि उसने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जो बीएसएफ की चौंकी टापू के पास फेंसिंग पार धान के खेतों में पाक तस्कर छिपाकर गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बीएसएफ की बटालियन-116 के वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल किया। आरोपी की निशानदेही पर सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट नंबर-177 के पास बार्डर पिल्लर नंबर-177/10 के नजदीक बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम को छह किलो 610 ग्राम हेरोइन एक प्लास्टिक की बोरी में बरामद हुई है। 

भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया 3 की मौत 

जकार्ता। इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में शनिवार को आये भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है और इसके कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने जानकारी दी कि भूकंप स्थानीय समयानुसार आज तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर आया और इसका केंद्र करंगसेम जिले से आठ किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी के अनुसार इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है। भूकंप के कारण भूस्खलन भी हुआ है।

शिया मस्जिद में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत की राजधानी कंधार में एक मस्जिद में हुये आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। कंधार शहर में शुक्रवार को हुये इस आतंकवादी हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत होने और कई अन्य के घायल होने की रिपोर्ट है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान धार्मिक स्थलों पर हमलों समेत आतंकवाद के सभी रूपों और गतिविधियों की निंदा करता है।”बयान में कहा गया, “पाकिस्तान की सरकार और लोग अफगानिस्तान के लोगों के प्रति अपना समर्थन और गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।” स्थानीय मीडिया के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद कंधार के एक शिया मस्जिद के अंदर यह विस्फोट उस समय हुआ जब सैंकड़ों लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।


बासी रोटी खाने के फायदे

बासी रोटी खाने के फायदे   
रात का बचा हुआ खाना सुबह डस्टबीन में फेंकने की बुरी आदत कई लोगों को होती है। ये खाना खराब ना होने के बावजूद लोग इसे बड़ी लापरवाही से कूड़ेदान में फेंक देते हैं। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल तकरीबन 40 फीसद खाना बर्बाद किया जाता है। भूख से जुड़ी समस्या और खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्ध दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। आइए आज इसी कड़ी में आपको रात की बची बासी रोटी खाने के फायदे बताते हैं जो शायद आज से पहले आपको नहीं पता होंगेडायबिटीज के रोगियों को फायदा- डॉक्टर्स कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी काफी फायदेमंद होती है। रोज सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाने से आपके शरीर में शुगर का लेवल बैलेंस रहता है। इससे शरीर को इनफ्लेमेशन की दिक्कत से भी राहत मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल- ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए भी बासी रोटी खाना काफी लाभकारी है। सुबह के वक्त ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। एसिडिटी से राहत- पेट की समस्याओं एसिडिटी और कब्ज से जूझ रहे लोगों को भी बासी रोटी से राहत मिल सकती है। सुबह दूध के साथ इसका सेवन करने से आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।
जिम जाने वालों के लिए फायदेमंद- बहुत कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि जिम जाने वाले लोगों के लिए भी बासी रोटी फायदेमंद है। जिम में मसल्स गेन करने वालों के लिए भी बासी रोटी के कई फायदे हैं। एक जानकार जिम ट्रेनर से आप इसके फायदों के बारे में पूछ सकते हैं।
ताजी रोटी से ज्यादा पौष्टिक- ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्ट‍िक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं, उनसे भी सेहत को फायदा हो सकता है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रोटी 12 से 16 घंटे से ज्यादा बासी ना हो।

अरब मुल्कों में खूब जानी-पहचानी है जलेबी
 जलेबी उत्तर भारत-पकिस्तान व मध्यपूर्व का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार पेंचदार होता है और स्वाद करारा मीठा। इस मिठाई की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है। इस बीच भारत, बांग्लादेश पाकिस्तान, ईरान के साथ तमाम अरब मुल्कों में भी यह खूब जानी-पहचानी है। आमतौर पर तो जलेबी सादी ही बनाई व पसंद की जाती है, पर पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बडे चाव से खाते हैं। जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इस मिठाई का असली नाम है जलाबिया। यूं जलेबी को विशुद्ध भारतीय मिठाई मानने वाले भी हैं। शरदचंद्र पेंढारकर (बनजारे बहुरूपिये शब्द) में जलेबी का प्राचीन भारतीय नाम कुंडलिका बताते हैं। वे रघुनाथकृत ‘भोज कुतूहल’ नामक ग्रंथ का हवाला भी देते हैं जिसमें इस व्यंजन के बनाने की विधि का उल्लेख है। भारतीय मूल पर जोर देने वाले इसे ‘जल-वल्लिका’ कहते हैं। रस से परिपूर्ण होने की वजह से इसे यह नाम मिला और फिर इसका रूप जलेबी हो गया। फारसी और अरबी में इसकी शक्ल बदल कर हो गई जलाबिया। उत्तर पश्चिमी भारत और पाकिस्तान में जहां इसे जलेबी कहा जाता है वहीं महाराष्ट्र में इसे जिलबी कहा जाता है और बंगाल में इसका उच्चारण जिलपी करते हैं। जाहिर है बांग्लादेश में भी यही नाम चलता होगा।

सोशल मीडिया पर दावा झूठा व पूरी तरह फर्जी

 आजकल एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत नौकरियां, लैपटॉप और मोबाइल फोन दे रही है। लेकिन इस मैसेज को आगे भजेने या इस पर गौर करने से पहले इसकी पुष्टि आपके लिए बेहद जरूरी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि ‘PIB Fact Check’ ने बताया कि यह दावा पूरी तरह झूठा और फर्जी है। सरकार इस योजना के तहत ऐसा कुछ नहीं कर रही है। इसलिए आप इस दावे पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और न ही इस मैसेज को फॉरवार्ड करें। PIB फैक्ट चेक ने यह जानकारी दी है।

क्या कहा गया है इस दावे में?
PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करके ये जानकारी दी और बताया कि एक फर्जी विज्ञापन सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत नौकरियां, लैपटॉप और मोबाइल दे रही है। यह दावा पूरी तरह से झूठा और फर्जी है। सरकार इस योजना के तहत ऐसी कोई सुविधा नहीं देने जा रही है। सरकार का इस योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को पैसे देने का प्रावधान नहीं है।

पीआईबी ने शेयर किया फोटो 

पीआईबी ने इस फर्जी विज्ञापन का फोटो भी शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि लोगों को एसएमएस भेजने को कहा गया है। ऐसा करने पर उन्हें पैसे, लैपटॉप का लालच दिया गया है। इसके तहत उनसे अपना नाम, पता भी एसएमएस भी शेयर करने को कहा गया है। लेकिन, आप सावधान रहें, यह अपराधियों द्वारा आपको धोखाधड़ी में फंसाने का जरिया है।

पीआईबी ने चेताया है कि अगर आप भी यह विज्ञापन कहीं देखते हैं या व्हाट्सऐप पर इसे आपको भेजा जाता है, तो इस पर बिल्कुल विश्वास नहीं करें। इसमें दिए नंबर पर कोई एसएमएस न भेजें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ऐसा करको आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी इस फर्जीवाड़े के बारे में अवगत कराएं। आजकल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

PIB फैक्ट चेक करता है खंडन 

आपको बता दें कि PIB फैक्ट चेक सरकारी नीतियों या स्कीमों पर गलत जानकारी का खंडन करता है। अगर आपको कोई सरकार से संबंधित समाचार के फर्जी होने का शक है, तो आप PIB फैक्ट चेक को इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए आप 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-361 (साल-04)
2. रविवार, अक्टूबर 17, 2021
3. शक-1984,अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त 05:40।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...