शनिवार, 16 अक्तूबर 2021

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

यूपी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को मेजा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जनशिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि  जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। समयसीमा के अन्तर्गत शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियोें के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु टीम गठित करने एवं मौका-मुआयना करते हुए एवं दोनों पक्षों को सुनते हुए विवादों को निस्तारित करने का निर्देश दिये है। इस अवसर पर कुल 226 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है।
इस अवसर पर सतीश चन्द्र मिश्र निवासी ग्राम शुक्लपुर, ब्लाक उरूवा थाना मेजा के द्वारा तलाब पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मेजा व सीओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार कैलाश पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम ऊंचडीह मेजा के द्वारा पृथक राशन कार्ड बनाये जाने हेतु दिये गये आवेदन का अभी तक निस्तारण न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राजकुमार पुत्र भगवान दीन निवासी तेंदुआ कला के द्वारा सड़क की जमीन पर कुछ लोगो के द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मेजा तथा सीओ मेजा को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सचिन विश्वास निवासी रामनगर, उरूवा मेजा के द्वारा बिना लाइसेंस के चलाये जा रहे फर्जी अस्पताल की शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
इस अवसर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने भी पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित थानाध्यक्षों को शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिये है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मेजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यूपी: विधानसभा में चुनाव को लेकर की गई चर्चा

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में
प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी व श्री अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक व श्री पंकज मलिक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निर्देश पर थानाभवन विधानसभा में चुनाव को लेकर की गई चर्चा।
मिशन 2022 के चुनाव को शामली जनपद मे कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लडवाना है। थानाभवन मे
डाॅ चैनसिंह पुण्डीर कांग्रेस जिला महासचिव के कांग्रेस आफिस पर हुई बैठक मे की गई चुनाव को लेकर चर्चा।
दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष 
ने कहा की थानाभवन विधानसभा मे कांग्रेस पार्टी के प्रंत्याशी को मजबूती से चुनाव लडाया जाएगा और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध यह है कि हर गाँव गाँव में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करने मे लग जाए। क्योंकि उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि आज किसान व व्यापारी व मजदूर बहुत परेशान हो चुकी भारत देश मे आज इतनी महंगाई हो चुकी है।
गहर्णी की रसोई पर भी बहुत मार पड गई हैं।
सरसों का तेल दालें एवं रसोई गैस सिलेंडर दिन पर दिन महंगाई बड रही हैं। मगर सरकार चुप बैठी है।
यही हाल पर्टोल डीजल का हो रहा हर दिन वृद्धि हो रही है।
बैठक में दीपक सैनी शामली, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष थानाभवन राकेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष बिर्जेस शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष आरिफ, कांग्रेस एडवोकेट जिला सचिव मुन्हवर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक सलीम, कांग्रेस थानाभवन नगर अध्यक्ष गुफराण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशरफ राव, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अल्पसंख्यक ओमप्रकाश सैनी, जिला सचिव जबरसिह पाल, जिला सचिव राहुल सैनी, 
मुसरत राव, कांग्रेसी बिजेन्द सैनी, किसन सैनी, विक्रम सैनी, मुजल्लि राव रामपाल पांचाल आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।
श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद्भागवत का आयोजन किया गया

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। श्रीमद्भागवत श्रद्धालुओ द्वारा देवी भागवत का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी भागवत में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। उसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।
पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सिद्ध पीठ देवी मंदिर अट्ठे वाला मैं देवी भक्तों द्वारा विधिपूर्वक वैदिकमंत्रों उपरांत देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भव्य व्यास पीठ पर विराजमान कु. वंशिका देवी कथावाचक ने सभी श्रद्धालुओं को देवी भागवत की अमृत वर्षा का रसपान कराया सभी श्रद्धालुगण देवी भागवत की अमृत वर्षा का रसपान करते हुए श्रद्धा से झूम उठे और माता के जयघोष से सारा क्षेत्र देवीमय गया। इसके उपरांत व्यासपीठ पर विराजमान कुमारी वंशिका देवी का देवी भक्तों द्वारा पकड़ी पहनाकर और माला अर्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कु. श्री वंशिका कथावाचक ने कहा जो श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक देवी भागवत को सुनते हैं, उस पर मनन करते हैं।उनके जीवन में सुख, शांति, वैभव ,कीर्ति ,यश, आदि बना रहता है उन्हें कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि माता रानी का आशीर्वाद उनके ऊपर हमेशा बना रहता है, देवी भागवत कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम कन्याओं को हलवा पुरी का भोजन करा कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
निजी आवास पर अरेस्ट कर, नजरबंद किया

भानु प्रताप उपाध्याय         
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा उनके निजी आवास पर सुबह 7 बजे से हाउस अरेस्ट कर नजरबदं किया गया।सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक (पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सपा शामली/प्रभारी सहारनपुर) ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आन्दोलन के नाम पर नेता तो नजर आते है। किन्तु एक साल पूरा होने पर भी किसान भूखा प्यासा देश हित मे बोडर्र पर  पडा है। लखीमपुर खीरी काण्ड का आरोपी नजर नही आता। इस तरह के कारनामे कर पुलिस प्रशासन को आगे कर किसानो, मजदूरो की आवाज कम करना चाहती जो अब तक ये किसान विरोधी सरकार बार बार असफल हो रही है। ऐसे नेताओं को नजरबदं कर ये किसान एकता ओर ताकत को आन्दोलन करने के लिए  मजबूत कर रही है। सपा के प्रदेश सचिव रविन्द्र प्रधान जोगी प्रदेश (प्रभारी सहारनपुर)ने बताया कि आज सुबह 10बजे हमे अपने प्रदेश अध्यक्ष डा,राजपाल कश्यप (एम,एल,सी) की संविधान बचाओ सामाजिक न्याय यात्रा के सम्मेलन मे रायल मैरिज होम मल्हीपुर रोड सहारनपुर मे शामिल होने जाना था। जो इस हाउस अरेस्टीगं की वजह से नही जा पाये,सपा नेता रविन्द्र प्रधान जोगी ने पुलिस प्रशासन के इस रवैये की समाजवादी पार्टी निंदा करती है। साथ रहे सपा नेता इसरार मलिक,अनुज सैनी,इजहार मलक आदि मौजूद रहे।
मेरठ: सड़कों की टूट-फूट भरपूर मात्रा में दिखाई 

सत्येंद्र पंवार                 
मेरठ। मेरठ के हालात मोहल्ले वार्ड या गांव सभी जगह गड्ढों की सड़कों की टूट-फूट भरपूर मात्रा में दिखाई दे रही है।
विधायक मेयर पार्षद प्रधान प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष आदि सबके होते हुए हालात बद से बदतर है। 49 मेरठ दक्षिण विधानसभा का मुआयना कर सकते हैं? बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने सुबह सवेरे मेरठ दक्षिण विधानसभा का मॉर्निंग वॉक करने में मुआयना किया तो मलिन बस्ती और मलिन बन गई है। मानो इनका सड़कों का कोई देखरेख करने वाला है ही नही। नालियों का साफ सफाई या गड्ढों मुक्त करने की बातें सरकार की केवल खोखले ही साबित हो रही है। बहुजन मुक्ति पार्टी केआर डी गादरे ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सीएम पीएम केवल अपना मुखौटा दिखाकर फंड जमा करने पर लगे हुए हैं। गांव देहात मोहल्ले वार्ड कि किसी को कोई चिंता नहीं बस चुनाव आए तो नेताजी दिखाई देने लगते हैं। इसीलिए बहुजन मुक्ति पार्टी ऐसी व्यवस्था का परिवर्तन करना चाहती है क्योंकि राजनीति तो सब करते हैं लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का काम बहुजन मुक्ति पार्टी ही कर सकती है। जाकिर कॉलोनी श्याम नगर शाहजहां कॉलोनी गांव इटायरा कताई मिल ततीना गगोल नरहैड जाना है तो सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे भरपूर मात्रा में मिल सकते हैं। आवागमन की व्यवस्था सब धूमिल हो रही है एक और कोरोना वायरस या बीमारियों का सैलाब उमरा हुआ है लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सरकार निजीकरण करने पर लगी हुई है। सरकार का शासन प्रशासन का क्या करना है। जनता महंगाई से जूझ रही है, बेरोजगारी से जूझ रही है। उधर किसानो की समस्या तीन कृषि काले कानून बनाकर सरकार देश को लूटने पर लगी हुई है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। इस जंगलराज को खत्म करना होगा और बहुजन मुक्ति पार्टी के व्यवस्था परिवर्तन में सहयोग देना होगा।
दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना की

कौशाम्बी। दुर्गा पूजा के लिए पंडालों में टेढ़ी मोड़, अंदावा, पल्टीपुर,  मीरापुर, सहजादपुर आदि स्थानों में भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर पूजा अर्चना की। विजयादशमी के दिन भक्तों ने पांडाल में स्थापित मां दुर्गा के प्रतिभाओं का गाजे, बाजे, ढोल, नगाड़े के साथ बड़ी ही धूमधाम से विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मंगल कामना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मां के जयकारे लगाते हुए बंधवा तालाब मीरापुर में विसर्जित किया है। दोपहर बाद श्रद्धालुओ ने गाजे बाजे डीजे के साथ पूजा स्थल से शोभायात्रा निकाली। गलियों में भक्त जयकारा लगाते रहे शोभायात्रा में हजारों नर नारी बच्चे बूढ़े नवजवान शामिल रहे।नवरात्रि भर मां जगत जननी का गुणगान करके गुरुवार को नवमी को पूजन कर कन्या भोज का आयोजन कर भक्तो ने आदि शक्ति दुर्गा मां को दशमी को विदा किया है।
इस वर्ष कोरोना के दूसरी लहर को देखते हुए भक्तों ने शासन द्वारा निर्धारित किये गए नियम निर्देशों का पालन करते हुए इस त्योहार को मनाया ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी के जयकारा लगाते रहे।
धर्मेंद्र सोनकर     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...