बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

यूपी: फैक्ट्री में लगीं आग से लोगों में दहशत पसरीं

हरिओम उपाध्याय      
आगरा। रिहायशी इलाके में लगी केमिकल फैक्ट्री में सवेरे के समय आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। रिहायशी इलाके में बनी केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से लोगों में दहशत पसर गई और वह अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को जानकारी देते हुए मौके पर बुलवाया। 10 गाड़ियों के साथ पहुंचे दमकलकर्मी अभी तक आग को बुझाने में लगे हुए हैं।
बुधवार की सवेरे ताजनगरी आगरा के हरी पर्वत थाना क्षेत्र में वाटर वर्क्स स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री के भीतर से आग की ऊंची उठती लपटों को देखते ही आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग लगने के इस हादसे की जानकारी दी। रिहायशी क्षेत्र में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में बुरी तरह से दहशत पसर गई। जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री एक गली में है, जो काफी लंबे अरसे से बंद पड़ी हुई थी। फैक्ट्री के भीतर केमिकल रखे हुए थे, जिसके चलते केमिकल में लगी आग फायर कर्मियों के प्रयासों के बावजूद अभी तक बुझ नहीं सकी है। दमकलकर्मियों द्वारा आसपास की दो जूता फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है। अभी किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य बादस्तूर जारी है।

19 नवंबर को होगा साल का दूसरा 'चंद्र ग्रहण'

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। 26 मई 2021 को साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण लगा था। अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण तब होता है। जब पृथ्वी की छाया सूर्य से आने वाले प्रकाश को अवरुद्ध कर देती है। इससे चंद्रमा पृथ्वी के उपछाया के नीचे आ जाता है, जिसके परिणामस्वरूप आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। 
भारत में यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के तौर पर दिखाई देगा, जिस कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चन्द्र ग्रहण मुख्यत। पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका से दर्शनीय होगा। साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
इस राशि पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। ऐसे में इस राशि और इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस दिन सावधानी बरतने की खास जरूरत है। वृषभ राशि के लोग इस दौरान किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। साछ ही कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसपर अच्छी तरह से सोच-विचार करें। इस दौरान वृषभ राशि के लोग यात्रा करने से भी बचें।

सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया

कविता गर्ग          
मुबंई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो को अपलोड करते वक्त केप्सन में लिखा है कि छोटी कियारा से डिंपल के रूप में मिलें। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में लोगों का दिल जीत चुके हैं। फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर लोग रील्स बना रहे हैं। इस डॉयलॉग पर खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक वीडियो क्लिप किया है।
इस वीडिया में उनके साथ छोटी बच्ची दिखाई दे रही है, जो कि डिम्पल चीमा का डायलॉग बोल रही है। छोटी बच्ची ने कहा है कि तुझे आर्मी जॉइन करनी है, बताया क्यों नहीं मुझे। इस पर सिद्धार्थ बोलते हैं, क्योंकि तू उस किसम की लड़की लगती नहीं है जो आर्मी जॉइन करने वाले लड़कों को डम्प कर दे। इस पर बच्ची बोलती है, अगर बंदा दिल की बात न बताए तो उसे डम्प करने में मैनूं दो मिनट नहीं लगते हैं, समझ आई। इस वीडियो को यूजर्स खूब पंसद कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां कर रहे हैं और साथ में इमोजी भी शेयर कर रहे है।

एमपी: 13 शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिएं

मनोज सिंह ठाकुर     
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी के जिला कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सेंधवा विकासखंड के विद्यालयों से अनुपस्थित पाए गए 13 शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के उपरांत शासन के निर्देश पर विद्यालयों को पुनः आरंभ कराया गया है। जिले से भेजे गए विभागीय अधिकारियों के दल ने सेंधवा विकासखंड के कई विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए तथा कुछ निर्धारित समय के पूर्व ही विद्यालय बंद कर चले गए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर 13 शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

घरेलू उपायों से चमकदार व आकर्षक बनेगीं त्वचा

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। चीजें जो आपको आसानी से घर मे उपलब्ध हैं। जिनसे आपकी त्वचा चमकदार व आकर्षक जरूर बन जायेगी। यहां 4 घरेलू उपचार दिए गए हैं। जो आपकी मदद कर सकते हैं।
हल्दी अपनी मजबूत एंटीऑक्सीडेंट और विरोधी भड़काऊ गुणों के लिए जाना जाता है। यह कोलेजन के उत्पादन में सहायता करता है। जो त्वचा को चमकने में मदद करता है। इतना ही नहीं, करक्यूमिन त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स से भी छुटकारा दिलाता है। यह आपका गो-टू क्लीन्ज़र हो सकता है और आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हुए साफ़ कर सकता है। हफ्ते में एक से दो बार ही इसका इस्तेमाल करने से आपको असर दिखने लगेगा।
कैसे इस्तेमाल करें। एक कटोरी में हल्दी पाउडर और थोड़ा सा बेसन मिलाएं। पेस्ट बनाने के लिए दूध या पानी डालें। अपने चेहरे और गर्दन को पेस्ट से ढक लें। इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें।
बिना साबुन के सादे नल के पानी से कुल्ला करें।
अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है, तो नारियल तेल आपकी त्वचा को बचाने के लिए है। यह आपकी त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है, आपकी त्वचा में नमी रखता है और इसके आवश्यक फैटी एसिड इसे पोषण देने में मदद करते हैं। ये सभी गुण आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें: हल्के गोलाकार गति में नारियल के गर्म तेल से अपने चेहरे और गर्दन की मालिश करें। इसे तुरंत न धोएं और तेल को रात भर लगा रहने दें। अगर आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं, तो आप इसमें थोड़ी चीनी मिला सकते हैं और इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
जब त्वचा की देखभाल की बात आती है तो एलोवेरा जेल एक लोकप्रिय घटक है। इसके कायाकल्प और पौष्टिक प्रभावों के लिए जाना जाता है, यह आपकी त्वचा को एक प्राकृतिक चमक देता है।
कैसे इस्तेमाल करें। एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद और दूध मिलाएं। इस मिश्रण में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। बिना साबुन के गुनगुने पानी से धो लें।
शहद आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और झुर्रियों को दूर रखता है। युवा त्वचा और चिकनी बनावट के लिए, सप्ताह में तीन से चार बार शहद की मालिश निश्चित रूप से काम करेगी।
कैसे इस्तेमाल करे। शहद को साफ और नम त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ मिनट मसाज करें। इसे 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

17 साल की उम्र के 413 बच्चों का हेल्थ सर्वे किया

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में रहने वाले 75.4% बच्चे घुटन महसूस करते हैं। इंस्टीट्यूट की स्टडी में यह खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने दिल्ली में 14-17 साल की उम्र के 413 बच्चों का हेल्थ सर्वे किया। इसमें पाया गया कि 75.4% ने सांस फूलने की शिकायत की 24.2% ने आंखों में खुजली की शिकायत की 22.3% ने नियमित रूप से छींकने या नाक बहने की शिकायत और 20.9% बच्चों ने सुबह खांसी की शिकायत बताई।
 

सपा ने कानपुर से अपने अभियान की शुरुआत की

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022  के लिए समाजवादी पार्टी ने कानपुर से अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘विजय रथ यात्रा’ लेकर यूपी भ्रमण के लिए निकल पड़े हैं। सपा की विजय रथ यात्रा को खजांची नाम के बच्चे ने हरी झंडी दिखाई। साल 2016 में हुई नोटबंदी के दौरान पैसे निकालने के लिए बैंक की लाइन में लगी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम खजांची रखा गया अखिलेश यादव हर साल खजांची का जन्मदिन मनाते हैं।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी SP 400 सीटें जीतेगी।
सपा की विजय रथ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 400 सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश में 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा ने अखिलेश पर तंज कसा कि खुद को समाजवादी बताने वाले फाइव स्टार होटल वाली सुख सुविधाओं से सुसज्जित बस से यूपी भ्रमण पर निकल रहे हैं। भाजपा की इस टिप्पणी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे दी।

अखिलेश यादव ने कहा, ”मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं कि वह यूपी विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान पैदल चलें, मैं साइकिल पर चलना शुरू कर दूंगा” गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने फिर साफ किया कि सपा छोटे दलों से अलायंस के लिए तैयार है, बड़े दलों के साथ गठजोड़ में नुकसान है यूपी चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सक्रियता पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इससे भाजपा को समस्या है, हमें नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में फर्क नहीं है, दोनों एक हैं

कानपुर से शुरू हुई ‘समाजवादी विजय यात्रा’ पहले दो दिनों में (12-13 अक्टूबर) कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर जिलों में जाएगी इसके बाद अन्य जिलों का रुख करेगी। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा की इस रथ यात्रा का उद्देश्य किसानों, युवाओं, दलितों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और सभी वर्गों को न्याय दिलाना और उन्हें भारतीय जनता पार्टी की निरंकुश और दमनकारी सरकार से छुटकारा दिलाना है। अखिलेश यादव की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए है।
मर्सिडीज बस पर निकल रही है ​समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा
समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा मर्सिडीज बस पर निकल रही है यह बस वैनिटी वैन की तरह है, जो एक तरह से चलता फिरता घर ही है इस बस में बेडरूम से लेकर, वॉशरूम तक है पानी स्टोरेज की व्यवस्था है। वस को समाजवादी पार्टी के रंग में रंगा गया है, लाल और हरा बस पर एक तरफ अखिलेश की फोटो तो दूसरी ओर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगी है मोहम्मद आजम खान समेत सपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी बस पर लगी हैं यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने इस बस को फाइव स्टार बताकर अखिलेश यादव पर तंज कसा था।

गाइडलाइन: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारी शुरू

हरिओम उपाध्याय      
जौनपुर। माहे रबी उल अव्वल का चांद नजर आते ही पूरे शहर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी स. अ. व. की तैयारी शुरू हो गई। 19 अक्टूबर को कोविड -19 की गाइडलाइन के साथ पुरे अक़ीदत व शानो शौकत के साथ मनाया जायगा। इसे लेकर मुस्लिम मोहल्लों में काफी चहल। पहल बढ़ गई है शहर के मुस्लिम मोहल्लो, मदरसों, मस्जिदों, आदि धार्मिक स्थलों को सजाया संवारा जा रहा। इसी क्रम में सेंट्रल सीरत कमेटी के तत्वाधान में जौनपुर कोतवाली चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर 12 तारीख दिन बुधवार कोसुबह 7:00 बजे से मिलादे अकबर व नाते नबी जलसा सीरत उन नबी (स. अ. व. )आयोजन हो रहा है। जो एक रबी उल अव्वल से 12 रवि उल – अव्वल तक चलेगा मिलाद के पांचवे दिन जलसे कि शुरुआत तिलावते कलाम ए पाक से कारी जिया जौनपुरी पेश इमाम शेर मस्जिद शाही पुल ने किया। जिसमें उलमा ए इकराम हजरत मौलाना सलीम चिस्ती ने दिल इमान अफरोज तकरीर किया नात ख्वा नसीम जौनपुरी, हसीन मीरमस्ती ने नाते नबी का नजराना पेश किया और सरवरे कायनात पर दुरूद व सलाम भेजा गया। महफिल को खिताब करते हुए मौलाना सलीम चिस्ती ने कहा कि हमारे नबी किसी एक कौम के लिए नहीं आए आपको सारी इंसानियत के लिए भेजा गया हम सभी उनके बताए हुए तरीकों पर चलकर पांच वक्त की नमाज कसरत से पढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर सेन्ट्रल सीरत कमेटी के सदर असलम शेर खा, मरकजी सीरत कमेटी के सदर जफर मसूद, शकील मंसूरी, सभासद साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, जावेद अज़ीम, फिरोज अहमद पप्पू, समीऱ खान, रफीक मंसूरी, अमजद आदि लोग रहे बाद ख़त्म महफ़िल आये हुए लोगो मे तबर्रूक तक्सीम किया गया।

यूपी: किसानों का स्मारक बनवाने का ऐलान किया

अश्वनी उपाध्याय          
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर दिन रविवार को जिस स्थान पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ हिंसा की वारदात हुई थी वहां पर दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से किसानों का स्मारक बनवाने का ऐलान किया गया है। यह घोषणा तिकुनिया में हुई अंतिम अरदास के दौरान की गई है। घोषणा के मुताबिक तिकुनिया में 4 किसानों और एक पत्रकार का स्मारक बनवाया जाएगा।
दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में उस स्थान पर जहां 3 अक्टूबर दिन रविवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्र के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के दौरे का विरोध कर रहे किसानों के साथ हिंसा की वारदात हुई थी, उसी स्थान पर किसानों का स्मारक बनवाने का ऐलान किया गया है। इस आशय की घोषणा दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से बीते दिन मंगलवार को तिकुनिया में हुई किसानों की अंतिम अरदास सभा में की गई है। कमेटी की ओर से ऐलान किया गया है कि तिकुनिया में 4 किसानों के साथ एक पत्रकार का भी स्मारक बनेगा।
नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे किसान आंदोलन के 1 साल के भीतर यह तीसरा स्मारक होगा, जिसे बनवाने का ऐलान किया गया है। इससे पहले मेरठ और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का स्मारक बनवाने की घोषणा हो चुकी हैं। दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि तिकुनिया में लगभग उसी स्थान पर शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। जहां पर 4 किसानों व एक पत्रकार की शहादत हुई है। स्मारक बनवाने के लिए हमें करीब डेढ़ से 2 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी।
जमीन की पूर्ति के लिए हम आसपास के खेत के मालिकों से बातचीत करते हुए उनसे जमीन खरीदेंगे। स्मारक स्थल पर चारों किसानों व एक पत्रकार की प्रतिमा लगाई जाएगी। स्मारक पर जो पत्थर लगेंगे, उनके ऊपर यह पूरी घटना काले अक्षरों में दर्ज की जाएगी। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी को यह बात याद रहे कि सरकार ने कैसे जुल्म ढाया है, लेकिन किसान सरकार के जुल्मों के आगे दबे नहीं है।

सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में बयान दिया

नरेश राघानी          
जयपुर। राजस्थान के शिक्षा विभाग के मंत्री जीएस डोटासरा महिला सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में एक विवादित बयान दिया है।
काबीना मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद रहता है। मंत्री ने कहा है कि महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं। जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक सेरिडोन लेते हैं। काबीना मंत्री ने कहा है कि वह इससे आगे निकल गईं तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।

विस्फोट: 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

मैड्रिड। स्पेन के ला पाल्मा द्वीप पर हो रहे ज्वालामुखी विस्फोट के कारण करीब 700 से 800 लोगों को प्रभावित क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
स्थानीय आपातकालीन विभाग ने यह जानकारी दी है।
इससे पहले इस द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट के कारण करीब 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
ज्वालामुखी विस्फोट के कारण निकलने वाले लावा से करीब 1,281 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि वह बुधवार को ला पाल्मा का एक और दौरा करेंगे। यह तीन सप्ताह के दौरान ला पाल्मा का उनका चौथा दौरा होगा।

राज्य मंत्री अजय के इस्तीफे की मांग की, चेतावनी

आदर्श श्रीवास्तव           
लखीमपुर खीरी। तीन नये कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग करते हुये चेतावनी दी कि ऐसा न होने की सूरत में किसान सरकार विरोधी प्रदर्शन को बाध्य होंगेे।
लखीमपुर हिंसा के शिकार किसानों की अंतिम अरदास कार्यक्रम में भाग लेने आये किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो लखीमपुर से ही आंदोलन का बिगुल फूंका जायेगा। आंदोलन के तहत देश के अलग अलग हिस्सों में किसानों के अस्थि कलश भेजे जायेंगे और 24 अक्टूबर को अस्थि विसर्जन किया जायेगा। इसके बाद 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।
उन्होने कहा कि तीन अक्टूबर की जघन्य वारदात के सभी दोषियों को सजा दिलाए बिना किसान संयुक्त मोर्चा शांत बैठने वाला नहीं है। किसानो के दवाब में सरकार को आखिरकार मंत्री पुत्र आशीष मिश्र को गिरफ्तार करना पड़ा मगर अभी तक केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया है।
किसान नेता का तर्क था कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी के बगैर उनके पुत्र केे खिलाफ पुलिस की जांच पारदर्शिता से नहीं हो सकती। मंत्री को हटाये जाने तक किसानो का आंदोलन जारी रहेगा।

उच्च स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के ऊंचे स्तर पर बने रहने के बीच आज लगातार दूसरे दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा। 
सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 110.38 रुपये और डीजल 101. रुपये प्रति लीटर पर है।
अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। इस महीने में सामेवार चार अक्टूबर को छोड़कर शेष पिछले 11 में से 10 दिनों में पेट्रोल 2.80 रुपये महंगा हो चुका है। डीजल भी इस दौरान 3.30 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। मंगलवार को अमेरिका में कच्चे तेल में उतार चढ़ाव का रूख देखा गया। इस दौरान कल रात कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.23 डॉलर की गिरावट लेकर 83.42 डॉलर प्रति बैरल पर रहा जबकि अमेरिकी क्रूड 0.10 डॉलर बढ़कर 80.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, अंजाम दिया

पंकज कपूर       
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ यौन हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की रात एक युवक ने रुद्रपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सत्यनारायण कॉलोनी निवासी काके की उसकी 7 वर्षीय बहन पर बुरी नजर थी। देर शाम आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एकांत में खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में इधर घर में बालिका की खोज बीन होने लगी तो काफी देर बाद डरी सहमी वह वापस लौटी। स्वजनों ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। घटना के बारे में सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सत्यनारायण कॉलोनी भूरारानी निवासी काके के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

न्यूनीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में निर्देश दिएं

पंकज कपूर        
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में अन्तरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पुनर्वासित परिवारों को पुनर्वास क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिन पुनर्वासित गांवों को सड़क से जोड़ा जाना है, उनकी सूची जल्द शासन को उपलब्ध कराई जाय। पुनर्वासित गांवों में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवस्था मनरेगा से कन्वरजेंस एवं जिलाधिकारी के नियंत्रणाधीन विभिन्न फंडों से की जाय। इसके बाद भी कोई परेशानी हो तो मामला शासन स्तर पर लाया जाय। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से आठ जनपदों के पुनर्वासित गांवों के लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का उचित हल निकालने का प्रयास किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील गांवों का लगातार सर्वे किया जाय। सर्वे के बाद जिन गांवों एवं परिवारों को तत्काल पुनर्वासित करने की आवश्यकता है, उसकी सूची भी जल्द उपलब्ध कराई जाय। पुनर्वासित परिवारों के लिए भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुसार धनराशि दी गई है। पुनर्वासित क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का कोविड से निधन हुआ उन्हें आपदा मद से 50 हजार रूपये की धनराशि देने की व्यवस्था की जा रही है।

नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

वाशिंगटन डीसी। जी-20 देशों के नेताओं ने मंगलवार को तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। जिसमें आतंकवाद रोधी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने और देश में अभी भी फंसे विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने पर भी बात की गई। व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी-20 देशों के नेताओं ने अफगानिस्तान पर जी-20 के शिखर सम्मेलन के दौरान स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। 
व्हाइट हाउस के मुताबिक जी-20 के नेताओं के साथ राष्ट्रपति बाइडन की बैठक के बारे में बयान में कहा गया, ”नेताओं ने आईएसआईएस-के से खतरों के खिलाफ स्थायी आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर एक ध्यान केंद्रित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर चर्चा की और अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे विदेशी नागरिकों तथा अफगान भागीदारों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की।”
व्हाइट हाउस ने कहा, ”नेताओं ने स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को सीधे मानवीय सहायता प्रदान करने और महिलाओं, लड़कियों तथा अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों सहित सभी अफगानों के लिए मौलिक मानवाधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।” व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में समस्याओं के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्हाइट हाउस ने कहा, ”अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने और अफगानिस्तान में हालात का समाधान करने तथा अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए राजनयिक, मानवीय और आर्थिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।” जी-20 की बैठक अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान से कतर के दोहा में मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई। अमेरिका ने अगस्त में युद्धग्रस्त देश से अपने सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार तालिबान के साथ आमने-सामने बातचीत की थी।

यूपी: रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइकों पर चढ़ाईं कार

हरिओम उपाध्याय        
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत दो युवकों ने सेल टैक्स दफ्तर के पास स्थित रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइकों पर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से नौ बाइकें टूट गई, वहीं एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में ग्रिल रेस्टोरेंट है। मंगलवार की देर रात रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर करीब 20 बाइकें खड़ी थी। जिसमें सबसे ज्यादा एक फूड होम डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों की बाइकें थी। यह कर्मचारी अपने आर्डर लेने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर थे। रात करीब दस बजे नशे में धुत कार सवार दो युवकों ने बाइकों के ऊपर कार चढ़ा दी। तेज आवाज सुनकर लोग बाहर आ गए। इस हादसे के दौरान बाइक पर बैठा फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हिमांशु भारद्वाज घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने साथ ही कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम एकांश अग्रवाल व शरद अग्रवाल निवासी जैन मंदिर रामगंगा विहार बताए। दोनों युवक नशे में धुते थे। वहीं उनकी कार के अंदर भी शराब की छोटी बोतलें पड़ी थी। पुलिस ने घायल कर्मचारी से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परास्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट जारी की

संदीप मिश्र        
बरेली। बरेली कॉलेज ने परास्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में आने वाले छात्र 13 व 14 अक्टूबर को महाविद्यालय में संबंधित विभाग में प्रवेश ले सकेंगे। कई पाठ्यक्रमों के कई वर्ग की सीटें फुल हो गई हैं तो कई में अभी भी मेरिट इंडेक्स काफी हाई है। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि छात्रों को विलंब शुल्क न देना हो, इसके लिए छुट्टी में भी दो दिन कर्मचारी काम करेंगे।
हालांकि कर्मचारियों ने पहले इसको लेकर विरोध भी किया था। दूसरी मेरिट में एमएससी वनस्पति विज्ञान का इंडेक्स सामान्य ओपन का इंडेक्स 144.927 से 143.159, ईडब्ल्यूएस का 141.699 से 135.587, ओबीसी ओपन का 142.778 से 142.571 तक पहुंचा है।
इसी तरह से एमकॉम का मेरिट इंडेक्स सामान्य- 62.222 से 61.050, सामान्य महिला- 60.800 से 57.429, ओबीसी ओपन-61.050 से 56.250, ओबीसी महिला- 56.000 से 54.700, डीएफ- 53.050 से 48.800, एससी ओपन- 59.750 से 49.050, एससी महिला- 48.250 से 46.000, एमए समाजशास्त्र में सामान्य महिला-99.763 से 96.833, ओबीसी ओपन- 104.917 से 103.316, ओबीसी महिला-103.313 से 102.634, नान स्ट्रीम- 51.152 से 49.000, एससी ओपन-94.833 से 90.000, महिला- 89.486 से 88.000, नानस्ट्रीम- 45.889 43.800, एमएससी भौतिक विज्ञान में सामान्य महिला-134.279, ईडब्ल्यूएस-136.569 से 133.342, ओबीसी ओपन-133.408 से 133.063, एससी ओपन- 130.143, एससी महिला-123.588, एमए अंग्रेजी में सामान्य ओपन- 108.791, सामान्य महिला-102.286 से 99.833, ओबीसी ओपन- 99.167 से 98.167 व ओबीसी महिला- 97.778 से 96.866 तक पहुंचा है।

श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन किया

संदीप मिश्र             
बरेली। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिले के कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया की बीते दिनों लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कार से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी गई थी। हादसे में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास ( श्रद्धांजलि सभा ) हुई। जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने मृतक किसानों को और पत्रकार रमन कश्यप को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, सरदार आदित्य सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-423 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 14, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...