रविवार, 29 अगस्त 2021

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात क्षेत्र में तब्दील हुआ

मनोज सिंह ठाकुर         
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। मानसून ट्रफ भी ग्वालियर से होकर गुजर रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दिनों दो सिस्टम के असर से मानसून सक्रिय हो गया है।जिसके चलते सोमवार से पूरे मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रीवा में 17, धार में 10, मंडला, गुना, छिंदवाड़ा में एक, भोपाल (शहर) में 0.4, जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सोमवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा और उत्तर आंध्रप्रदेश तट के बीच कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस सिस्टम के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। मानसून ट्रफ फिरोजपुर, दिल्ली, ग्वालियर, झारसुगड़ा से कम दबाव के क्षेत्र से तब्दील होकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इन दो सिस्टमों के असर से सोमवार से पूरे मप्र में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

हिंसा के केस में ब्यूरो ने 2 आरोपियों को अरेस्ट किया

कोलकता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुए बड़े पैमाने पर हिंसा के केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस केस में सीबीआई ने अब तक 21 केस दर्ज किए हैं। 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। सीबीआई को कलकत्ता हाई कोर्ट ने जांच करने के आदेश दिए हैं। बंगाल में इस साल मई में चुनाव के नतीजे आने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। कहा जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद कई महिलाओं ने रेप और हत्या के आरोप लगाए थे। सीबीआई ने नादिया जिले में भाजपा समर्थक धर्म मंडल पर हुए कथित हमले के सिलसिले में सीबीआई ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक दो आरोपी- बिजॉय घोष और असीम घोष-को जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी से पहले कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था।


2 अगस्त से चल रही हड़ताल के अट्ठाइस दिन पूरे

पंकज कपूर             
हल्द्वानी। 2 अगस्त से चल रही आशा हड़ताल के अट्ठाइस दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार और उसके मुखिया अभी भी अनिर्णय के शिकार हैं। आज के धरने से जारी बयान में ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने कहा कि, "आशा आंदोलन और हड़ताल को चलते हुए एक महीना होने को है लेकिन आशाओं के मासिक वेतन पर सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। यूनियन द्वारा यह पहले ही घोषणा की गई थी कि यदि सरकार विधानसभा सत्र तक भी कोई निर्णय नहीं लेगी तो महीने के अंत में "मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय, खटीमा चलो" का कार्यक्रम लिया जायेगा।"
यूनियन ने कहा कि, "राज्य सरकार अभी भी आशाओं की समस्याओं के समाधान में टालमटोल कर रही है। अतः "31 अगस्त को "मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय खटीमा" जाकर मुख्यमंत्री से आशाओं के मासिक वेतन पर जवाब माँगा जायेगा। सभी जिलों से सैकड़ों की संख्या में आशाएँ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय कूच में शामिल होंगी।
यूनियन महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, "सेवा के नाम पर पिछले पंद्रह साल से शोषण झेल रही आशा वर्कर्स ने अब अपने अधिकार और सम्मान के लिए कमर कस ली है। अब आशाएँ अपना हक लेकर ही आंदोलन खत्म करेंगी। इसलिए राज्य सरकार आशाओं के जज्बे को समझते हुए आशाओं के पक्ष में फैसला ले और मासिक वेतन व पेंशन की घोषणा करे।"
आज हल्द्वानी में महिला अस्पताल परिसर में बने धरना स्थल पर डॉ कैलाश पाण्डेय, रिंकी जोशी, रीना बाला, पुष्पलता, सायमा सिद्दीकी, मुन्नी रौतेला,  रेखा भट्ट, रेशमा, राजेश्वरी जोशी, सरिता साहू, माया शाह, पुष्पा आर्य, गंगा बिष्ट, कमला बिष्ट, दीपा आर्य, हेमा शर्मा, सरस्वती, मालती देवी, कमलेश आदि आशाएँ सम्मिलित रहीं।

अनियंत्रित होकर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी कार

पंकज कपूर           
देहरादून। मसूरी-देहरादून लाइब्रेरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग ही सवार थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात तेज रफ्तार देहरादून से मसूरी की ओर से जा रही कि अचानक आइटीबीपी गेट के पास कार पैराफिट पर चड़ गई जिससे वह मुख्य सड़क से निचे सड़क पर जा गिरी। ताजा खबरों के लिए 
स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को कार से निकाल अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार कार में सवार लोग शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे कोहरे के कारण उनकी कार पैराफिट से टकरा गई और एक सड़क नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। घायलों में गौरव पुत्र खडू, शिवा पुत्र चुंदरू और संचिन पुत्र राजपाल निवासी पूरमपूर नवादा को हल्की चोट आई है जिनको अस्पताल भिजवाया गया है।


 

दुबई से आए यात्री के पास से 335 ग्राम सोना बरामद

बेंगलुरु। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर सीमाशुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री के पास से 335 ग्राम सोना बरामद किया है। इसकी कीमत 16,21,400 रुपए आकी गई है। यह सोना केरल के कासरगोड निवासी मोहम्मद नवास के पास से बरामद किया गया। इसे दो स्केटिंग बोर्ड में लगी रॉड में छिपा कर रखा गया था।
यह यात्री एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 384 से शनिवार को दुबई से यहां पहुंचा था। सीमाशुल्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सीमाशुल्क अधीक्षक एम मनोकर्थायिनी की अगुवाई में यह अभियान चला जिसमें अधीक्षक बी एम नागेश कुमार, नवीन कुमार, शुभेंदु रंजन बेहेरा, विराग शुक्ला, वी एस अजित कुमार, पीसी पधी, सतीश कुमार और निरीक्षक प्रफुल मित्तल शामिल थे। मामले की जांच की जा रही है।

पंचायतों में कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध लागू किए जाएंगे

तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूआईपीआर) में सात प्रतिशत से ऊपर हो रही वृद्धि को देखते हुए शहरी वार्डों और पंचायतों में कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की है। केरल में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और एक दिन में कोरोना संक्रमण की वजह से 153 लोगों की जान चली गई।
मुख्य सचिव डॉ वीपी जॉय ने आज यहां बताया कि सरकार ने राज्य में कोविड के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि देखते हुए 30 अगस्त से पुलिस अधिकारियों ने सख्ती से लागू लाकडाउन का पालन कराने के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) आज से साप्ताहिक आधार पर महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अधिसूचित करेंगे और वेबसाइटों और अन्य मीडिया के जरिए पर्याप्त प्रचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के दिशा-निर्देशों के अनुसार सूक्ष्म निषेध क्षेत्रों को अधिसूचित कर वहां लॉकडाउन पाबंदी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया ट्रेड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आईटीआई को प्रायोगिक कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी गयी है। राज्य में 30 अगस्त से रात के दस बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है।

पदार्थ रखने के मामले में अरमान को गिरफ्तार किया

कविता गर्ग          
मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनसीबी ने कोहली के मुंबई स्थित घर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने के बाद शनिवार को उनसे पूछताछ की थी।
एक अधिकारी ने बताया कि कोहली के घर से कुछ नशीला पदार्थ मिलने के बाद एनसीबी की एक टीम ने शनिवार शाम को उनके घर पर छापा मारा और बाद में दक्षिण मुंबई में उन्हें एजेंसी के दफ्तर ले जाया गया।

सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से संक्षिप्त मात्रा में कोकीन मिली थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ विक्रेता, अजय राजू सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...