शनिवार, 21 अगस्त 2021

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मरें


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलवामा में अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने शनिवार सुबह एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।
उन्होंने बताया कि जंगल में घुसने के दौरान आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर हमला करने के बाद शुरु हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए है। कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के है। वन क्षेत्र में तलाशी अभी भी जारी है।

परिवर्तन यात्रा के लिए तराई के क्षेत्र को चुना: कांग्रेस

पंकज कपूर                     
देहरादून। तीन सितंबर से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शुरू होने वाली है। कांग्रेस ने इस बार परिवर्तन यात्रा के लिए पहला चरण तराई के क्षेत्र को चुना है। क्योंकि तराई के क्षेत्र में इन दिनों किसान आंदोलन अपनी चरम सीमा पर है और वह लगातार भाजपा का विरोध कर रहे है।
ऐसे में कांग्रेस भी इन सब मुद्दों को भुनाने की कोशिश कर रही है, तीन सितंबर से मुख्यमंत्री की विधानसभा खटीमा से पर्यटन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगार है। स्वास्थ्य सेवाओ की व्यवस्था बदहाल है, तो वही किसान सड़कों पर है, ऐसे में तमाम मुद्दे जो जिसको लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।
जिसमें उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश के अंदर भाजपा सरकार द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।
कोविड-19 में प्रदेश की जनता ने उपचार के दौरान पैसा खर्च करने के बाद जो अपनों को खोया है। उसका दर्द आज भी लोगों के मन में बैठा है। वही राज्य में युवा बेरोजगार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। महंगाई आसमान छूने को तैयार है। जिससे आम आदमी का जेब दिन प्रतिदिन ढीली होती जा रही है, तो वही सरकारी कर्मचारी भी सरकार की कार्यशैली से बहुत परेशान है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा की पोल खोलने को तैयार है। जिसकी शुरुआत तराई के क्षेत्र खटीमा से होगी पर यह यात्रा नैनीताल व उधम सिंह नगर के जिले में पूरी तरह से चलेगी और उसके बाद पहाड़ के अन्य जनपदों में भी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी।

तेज बारिश के कारण कई जगह यातायात बाधित हुएं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश से विभिन्न इलाकों में जलभराव के कारण आईटीओ, मिंटो ब्रिज सहित कई जगह यातायात बाधित हो गए है।
शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि से हो रही बारिश के कारण सड़कों और सभी निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह 2.30 से 5.30 बजे के दौरान 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि इसी अवधि में पालम में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बोस्टन: तालिबान की वेबसाइटें इंटरनेट से गायब हुईं

बोस्टन। तालिबान द्वारा अफगान और दुनिया के लोगों को अपने और अपनी जीत के बारे में आधिकारिक संदेश देने वाली वेबसाइटें शुक्रवार को अचानक इंटरनेट की दुनिया से गायब हो गईं। हालांकि अभी तक ऐसा होने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
इसे तालिबान की ऑनलाइन माध्यम से लोगों तक पहुंच को रोकने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। अभी स्पष्ट नहीं है कि पश्तो, उर्दू, अरबी, अंग्रेजी और डारी भाषा वाली वेबसाइटें शुक्रवार को क्यों ऑफलाइन हो गई। इन वेबसाइटों को सैन फ्रांसिस्को की एक कंपनी क्लाउडफायर से सुरक्षा मिली हुई थी।
यह कंपनी वेबसाइट को विषय-वस्तु प्रदान करने और इसे साइबर हमलों से बचाने में मदद करती है। इस घटनाक्रम पर टिप्पणी के लिए क्लाउडफायर को ईमेल करने के साथ ही साथ फोन भी किया गया था लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। इस घटना की खबर सबसे पहले ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने दी। ऑनलाइन चरमपंथी सामग्रियों पर नजर रखनेवाले एसआईटीई ख़ुफ़िया समूह की निदेशक रीता काट्ज ने कहा कि शुक्रवार को व्हाट्सऐप ने तालिबान से संबंधित कई समूहों को भी हटा दिया है।
वेबसाइटों का इंटरनेट की दुनिया से गायब होना अस्थायी हो सकता है क्योंकि तालिबान द्वारा नई होस्टिंग (जहां से वेबसाइट को चलाने के लिए मंच मिलता है) की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले व्हाट्सऐप की मूल कंपनी फ़ेसबुक ने भी तालिबान से संबंधित फ़ेसबुक खातों को मंगलवार को हटा दिया था और यह सह अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हुआ है।
व्हाट्सऐप के प्रवक्ता डेनियल मिस्टर ने व्हाट्सऐप समूहों को हटाने की पुष्टि नहीं की है लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी की ओर से दिए उस बयान का हवाला दिया, जिसमें यह कहा गया था कि ‘कंपनी अमेरिकी प्रतिबंध क़ानून को मानने के लिए बाध्य’ है। हालांकि, ट्विटर ने तालिबान के खातों को नहीं हटाया है। वहीं फेसबुक की तरह ही गूगल का यूट्यूब तालिबान को आतंकवादी संगठन मानता है और यह इसके खातों को चलाने से रोकता है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश नियमावली जारी की

संदीप मिश्र                     
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए प्रवेश नियमावली जारी कर दी है। महाविद्यालयों को प्रवेश नियमावली के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसे लेने के लिए उन्हें विश्वविद्यालय में जाना होगा। प्रवेश नियमावली में दो प्रमुख संशोधन किए गए हैं। इसके अलावा पूर्व के ही नियम लागू होंगे।
नियमावली जारी होने के बाद अब महाविद्यालयों में प्रवेश की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, क्योंकि अभी तक महाविद्यालय नियमावली न होने के चलते प्रवेश करने में दिक्कते गिना रहे थे। 
अधिकांश महाविद्यालयों का कहना है कि पूर्व के वर्षों में प्रवेश नियमावली मुफ्त ही दी जाती थी लेकिन इस बार शुल्क वसूला जा रहा है।
प्रवेश नियमावली लेने से पहले विश्वविद्यालय के कैश काउंटर पर रकम जमा करनी पड़ रही है। कुछ महाविद्यालयों ने गुरुवार को नियमावली मंगा ली और बचे हुए शनिवार को नियमावली मंगवाएंगे। बताया जा रहा है कि नियमावली में सिर्फ गेप ईयर और सब्जेक्ट कांबिनेशन में ही बदलाव किया गया है। यह नई शिक्षा नीति के तहत किया गया है। इसके अलावा भारांक व अन्य कोई नियम में बदलाव नहीं हुआ है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-371 (साल-02)
2. रविवार, अगस्त 22, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...