मंगलवार, 10 अगस्त 2021

गेंद स्टेडियम से बाहर तो मैच नहीं खेला जाएंगा

अकांशु उपाध्याय                          
नई दिल्ली। 2021 के बचे हुए मैच 19 सितंबर से शुरू होंगे। इससे पहले कोरोनो प्रोटोकॉल को देखते हुए बीसीसीआई ने नए नियम की घोषणा कर दी है। अगर गेंद स्टैंड या स्टेडियम से बाहर जाएगी तो उससे दोबारा मैच नहीं खेला जाएगा। उसकी जगह दूसरी गेंद इस्तेमाल की जाएगी। स्टैंड में जाने वाली गेंद को सैनिटाइज किया जाएगा और उसे लाइब्रेरी में रख दिया जाएगा। पिछली बार स्टैंड खाली थे। इस कारण उन्हें सैनिटाइज करके मुकाबले कराए गए थे।

15 अगस्त पर पुलिसों को सम्मानित किया जाएंगा

पंकज कपूर                       
देहरादून। उत्तराखंड में हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त पर पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस-2021 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए डीजीपी अशोक कुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। 

यूपी में 12 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

हरिओम उपाध्याय                      
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती मण्डल में बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिले समेत आसपास के क्षेत्रों में 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। मौसम विभाग के सूत्रो ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह बस्ती जिले मे भारी वर्षा हुई है। बारिश का यह सिलसिला 12 अगस्त तक जारी रहने के आसार है।आसपास के जिलों महाराजगंज,बलरामपुर मे भी वर्षा का अनुमान है। बस्ती जिले मे सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है वर्तमान समय मे नदी का घटाव तेजी से हो रहा है दो दिन के भीतर नदी का जल स्तर खतरे के बिन्दु से 0.45 सेमी नीचे हो गया है लेकिन नदी कटान की ओर है। बाढ़ खण्ड के अधिकारी, कर्मचारी दिन रात बाढ़ वाले और कटान वाले क्षेत्रो मे निगरानी कर रहे है।

ओलंपिक के विजेता नीरज ने नतीजा हासिल किया

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोमवार को खुलासा किया कि टोक्यो खेलों में इतिहास रचने वाले प्रदर्शन के बाद उनका शरीर दुख रहा था। लेकिन उन्होंने जो एतिहासिक नतीजा हासिल किया। उसे देखते हुए यह दर्द सहन करने में कोई समस्या नहीं  थी।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर  द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में टोक्यो ओलंपिक खेलों के भारत के सात पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और टीमों को स्वदेश पहुंचे पर आज शाम सम्मानित किया। इस मौके पर भाला फेंक का ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि उन्हें पता था कि फाइनल में दूसरे प्रयास में उन्होंने भाले को 87.48 मीटर की दूरी तक फेंककर कुछ विशेष किया है। चोपड़ा ने इस दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा, ”मुझे पता था कि मैंने कुछ विशेष कर दिया है, असल में मैंने सोचा कि मैंने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मेरी थ्रो काफी अच्छी गई थी।” चोपड़ा का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर है जो उन्होंने इसी साल हासिल किया था। उन्होंने कहा, ”अगले दिन मेरे शरीर ने महसूस किया कि वह प्रदर्शन इतना विशेष था, शरीर दुख रहा था लेकिन यह दर्द सहन करने में कोई समस्या नहीं थी।” चोपड़ा ने कहा, ”यह पदक पूरे देश के लिए है।” सेना के 23 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि देश के खिलाड़ियों के लिए उनका एकमात्र संदेश यह है कि कभी भी डरो नहीं।

उन्होंने कहा, ”मैं सिर्फ इतना कहना चाहता, विरोधी चाहे कोई भी हो, अपना सर्वश्रेष्ठ दो। आपको बस यही करने की जरूरत है और इस स्वर्ण पदक के यही मायने हैं। कभी विरोधी से मत डरो।” चोपड़ा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले 13 साल में पहले भारतीय खिलाड़ी के अलावा ट्रैक एवं फील्ड में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय भी बने। चोपड़ा ने खेलों से पहले अपने लंबे बाल कटवा दिए थे और जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मुझे लंबे बाल पसंद हैं लेकिन मैं गर्मी से परेशान हो रहा था, लंबे बालों से काफी पसीना आता था। इसलिए मैंने बाल कटवा दिए।
चोपड़ा के स्वर्ण पदक के अलावा भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

समुंंद्र को वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा बताया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुंंद्र को अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा बताते हुए आज कहा कि हमारी इस साझी धरोहर के वातावरण एवं संसाधनों की रक्षा करना हम सबके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर मोदी ने कहा, “समंदर हमारी साझा धरोहर है। हमारे समुद्री रास्ते इंटरनेशनल ट्रेड की लाइफलाइन है और सबसे बड़ी बात ये है कि समंदर हमारे ग्रह के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”
प्रधानमंत्री ने सिंधुघाटी सभ्यता में लोथल बंदरगाह से होने वाले अंतरराष्ट्रीय कारोबार और मानवता के विकास के उदारण रखते हुए विश्व समुदाय के समक्ष समुद्री सुरक्षा के पांच मूल सिद्धांत साझा किये। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वैधानिक समुद्री कारोबार से सभी प्रकार की बाधाओं को हटाना चाहिए। क्योंकि हम सभी की समृद्धि समुद्री व्यापार की सक्रिय गति पर निर्भर है। इसमें आई अड़चनें पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती हो सकती हैं।
मोदी ने कहा कि समुद्री विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर ही होना चाहिए। आपसी भरोसे और विश्वास के लिए यह अति आवश्यक है। इसी माध्यम से हम वैश्विक शान्ति और स्थिरता सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने हिन्द महासागर क्षेत्र में सबके लिए सुरक्षा एवं प्रगति के सागर सिद्धांत को भी साझा किया।
उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक आपदाओं और शासनेत्तर ताकतों द्वारा पैदा किए गए समुद्री खतरों का मिल कर सामना करना चाहिए। इस विषय पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने कई कदम लिए हैं। उन्होंने चौथे एवं अंतिम सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें समुद्री वातावरण और समुद्री संसाधनों को संजो कर रखना होगा। जैसा कि हम जानते हैं, महासागरों का जलवायु पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, हमें अपने समुद्री वातावरण को प्लास्टिक और तेल के रिसाव जैसे प्रदूषणों से मुक्त रखना होगा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्ष 2021-22 के लिए भारत को अस्थायी सदस्य चुना गया है।
सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता हर माह बदलती है। इस बार अगस्त माह में भारत को अध्यक्षता मिली है। इस माह भारत समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षक अभियानों और आतंकवाद से मुकाबले के तीन प्रमुख क्षेत्रों में परिचर्चाओं का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में ‘समुद्री सुरक्षा का विस्तार- अंतरराष्ट्रीय सहयोग का मुद्दा’ शीर्षक से इस परिचर्चा में प्रधानमंत्री ने अध्यक्षता की।
ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की किसी बैठक की अध्यक्षता की है। अन्य दोनों विषयों शांतिरक्षक अभियान तथा आतंकवाद से मुकाबला, पर परिचर्चाओं में विदेश मंत्री एस जयशंकर स्वयं न्यूयॉर्क जाकर वहां बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-360 (साल-02)
2. बुधवार, जुलाई 11, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...