सोमवार, 9 अगस्त 2021

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

पंकज कपूर                       
देहरादून। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। 11 व 12 को भी राज्य के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, विशेषकर कुमाऊं में तीव्र बौछार हो सकती है।
सोमवार को दून में दोपहर के समय हल्की बारिश होगी, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। दिन में एक दो बार हल्की या मध्यम तक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

योगी सरकार को बदहाली का जिम्मेदार बताया

हरिओम उपाध्याय                         
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को किसानो की बदहाली का जिम्मेदार बताते हुये कहा कि विज्ञापन देकर अन्नदाताओं की बदहाली को छिपाया नहीं जा सकता।
कानपुर देहात में फसल बर्बादी को लेकर किसान की आत्महत्या की रिपोर्ट के संदर्भ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया " किसान इस देश की आत्मा हैं। उप्र सरकार फुल पेज विज्ञापन देकर किसानों की बदहाली छिपा नहीं सकती। बताइए आपने क्या किया।"
उन्होने इसी ट्वीट में पांच सवाल सरकार से किये जिसमें उन्होने कहा छुट्टा पशुओं की समस्या,फसल नुकसान के मुआवजे,गन्ना मूल्य के भुगतान,काले कृषि कानूनों और महंगाई और बिजली के दाम को लेकर सरकार ने क्या किया।

डेंगू 'संक्रमण' के मामलें में रामनगर बना हॉटस्पॉट

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के खतरे के बीच डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बीते 7 दिन में डेंगू के 40 और नए मामले आए सामने। वहीं जनवरी 2021 से लेकर अब तक 113 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
डेंगू संक्रमण के मामले में रामनगर बना हॉटस्पॉट। अब तक 50 मामले सामने आए हैं। पिछले तीन साल की तुलना में इस वर्ष सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। डेंगू की जांच और जनजागरूकता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। नगर निगम अमला जोन स्तर एंटीलार्वा के छिड़काव शुरू कर दिया है।

पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर सुरक्षा बढ़ाईं

ढाका। बांग्लादेश के खुलना जिले में उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के कम से कम चार मंदिरों, कुछ दुकानों और घरों पर हमला किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।
‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, घटना शनिवार को रूपशा उपजिला के शियाली गांव में हुई। शुक्रवार की रात को गांव के हिंदू और मुस्लिम निवासियों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ था। स्थानीय निवासियों और पीड़ितों के अनुसा,र उपद्रवियों ने सबसे पहले शियाली महाश्मशान मंदिर पर हमला किया।
उन्होंने श्मशान और मंदिर में मूर्तियों को क्षति पहुंचाई। खबर के अनुसार, वहां से उपद्रवी शियाली पुरबापारा इलाके में गए, जहां उन्होंने हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर और गोविंदा मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें कहा गया है कि स्थानीय हिंदू समुदाय के लोगों की छह दुकानों और दो घरों में भी तोड़फोड़ की गई।
रूपशा उपजिला पूजा उद्यापन परिषद के महासचिव कृष्ण गोपाल सेन ने कहा कि हमलों के दौरान चार मंदिरों में कम से कम 10 मूर्तियों को तोड़ा गया। सेन ने बताया कि क्षेत्र में अत्यधिक तनाव है। लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए काम कर रहा है।
कुछ स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि हमलावर पड़ोसी शेखपुरा, बामनडांगा और चाडपुर इलाकों से थे। लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। रूपशा पुलिस थाने के प्रभारी सरदार मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि हमलों के बाद तनाव बढ़ने पर इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हुसैन ने बताया, ”हम स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क और सक्रिय हैं।
स्थानीय मस्जिद के इमाम मौलाना नाजिम उद्दीन ने बताया कि ईशा की नमाज के दौरान हिंदू कीर्तन गाते हुए शियाली महाश्मशान मंदिर की ओर जा रहे थे जिसके कारण विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि जब मैंने उनसे नमाज के दौरान मस्जिद के सामने कीर्तन नहीं गाने का अनुरोध किया, तो किसी ने मुझे धक्का दे दिया जिससे स्थिति बिगड़ गई। हालांकि, पुलिस के आने और हस्तक्षेप करने के बाद स्थिति को सुलझा लिया गया। हालांकि, सेन ने कहा कि हिंदुओं के समूह में से किसी ने भी इमाम को धक्का नहीं दिया था।

फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं अभिनेत्री कंगना

कविता गर्ग                      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि फिल्म धाकड़ का किरदार उनके साथ सदा रहेगा। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग खत्म होने को है। इसी बीच कंगना ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अपने विचार सामने रखे हैं।
एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “जैसा कि शूट खत्म होने को है, ये हमेशा मुझमें रहेगी, फिल्म के बाद भी। वो खुद से और अपने अंदर के शैतान से आगे बढ़ेगी। अग्नि। धाकड़। 

'हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा: फैसला

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के लुइसियाना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल भी ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का आयोजन आमतौर पर वसंत ऋतु में किया जाता है। लेकिन इस साल इसके आयोजन के लिए आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। पिछले साल भी कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। आयोजकों ने क्षेत्र में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और साथ ही जन स्वास्थ्य आपात स्थिति का हवाला देते हुए घोषणा की कि उत्सव का आयोजन योजना के मुताबिक नहीं होगा।
आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ” हम अब अगली वसंत ऋतु का इंतजार कर रहे हैं, जब हम उतसव के पारंपरिक समय के अनुसार इसका आयोजन कर पाएंगे।” आयोजकों ने बताया कि अगले साल उत्सव का आयोजन 29 अप्रैल से आठ मई के बीच होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल के कार्यक्रम के लिए टिकट लेने वालों को इस सप्ताह एक ‘ई-मेल’ भेजा जाएगा, जिसमें टिकट के पैसे वापस लेने की प्रक्रिया समेत सभी विस्तृत जानकारी होगी। ‘जैज़ फेस्ट’, न्यू ऑर्लीन्स और लुइसियाना के जातीय संगीत एवं संस्कृति के जश्न के तौर पर अयोजित किया जाता है।

महापंचायत में आर-पार की रणनीति तैयार होगीं

विजय भाटी         
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली भाकियू की महापंचायत में आर-पार की रणनीति तैयार होगी। किसान नेता टिकैत ने रविवार शाम को नोएडा के जेवर क्षेत्र में सबौता अंडर पास के पास आयोजित एक रैली के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग को दोहराते हुए कहा कि ये कृषि कानून किसान मजदूर और आमजन के विरोधी हैं। टिकैट ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने के लिए बिना मांगे ये कृषि कानून देश के किसानों पर थोप दिए गए हैं, जिससे किसान पहले कर्ज में डूबेगा, फिर धीरे-धीरे पूंजीपति किसानों से उनकी जमीन हड़पने का काम करेंगे। देश के लोग किसान आंदोलन से नहीं वैचारिक क्रांति से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। टिकैत ने कहा कि सरकार केवल इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का आंदोलन बता रही है, लेकिन इसमें 550 से अधिक किसान संगठन जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह गलतफहमी छोड़ दे कि किसान थक कर घर वापस चले जाएंगे। महापंचायत में जेवर के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा सहित कई जिलों के लोग भी पहुंचे थे।

देश में संक्रमितों की संख्या-3,19,69,954 हुईं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के 35,499 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,69,954 हो गई। वहीं, संक्रमण से 447 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,309 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,02,188 हो गई है। जो कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।
कोरोना के पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 4,634 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 48,17,67,232 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। जिनमें से 13,71,871 नमूनों की जांच रविवार को की गई।दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है, जो पिछले 14 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 50.86 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

शुरुआती कारोबार में 200 अंक तक चढ़ा 'सेंसेक्स'


कविता गर्ग                      
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, आईटीसी और एचयूएल जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 219.52 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 54,497.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 65.05 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 16,303.25 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,277.72 पर और निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 16,238.20 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 69.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.82 प्रतिशत गिरकर 69.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-359 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 10, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 8 अगस्त 2021

चीन से हुए समझौतें में भारत ने काफी कुछ खोया

बीजिंग/ नई दिल्ली। जाने-माने जियोस्ट्रैटेजिस्ट और लेखक ब्रह्म चेलानी ने कहा है कि चीन से हाल में हुए समझौतें में भारत ने काफी कुछ खो दिया है। इसमें सिर्फ ड्रैगन का फायदा नजर आ रहा है। चेलानी ने यह दावे शनिवार (सात अगस्त, 2021) को कुछ सिलसिलेवार ट्वीट्स के जरिए किए। उन्होंने पीपी17ए पर दोनों मुल्कों के पीछे हटने से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति को साझा करते हुए लिखा, “भारत की तरफ से घोषित (विघटन या पीछे हटने की प्रक्रिया) जुलाई 2020 गलवान और फरवरी 2021 के पैंगोंग क्षेत्र के विसैन्यीकरण के जैसी है। यह चीन को सचमुच दो बार जीतने की अनुमति देता है। चीन पहले अतिक्रमण करता है। फिर यथास्थिति को औपचारिक रूप देते हुए भारत पर बफर जोन थोपता है।”

18 अगस्त से खुलेंगे हल्द्वानी के सभी स्कूल, आदेश

पंकज कपूर                

हल्द्वानी। 18 अगस्त से हल्द्वानी और उसके आसपास के सभी प्राइवेट स्कूल कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के सभी निजी स्कूल खुल जाएंगे। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने कि आज ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि सभी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। स्कूलों में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कराया जाएगा।

सीएम भूपेंद्र के वकील ने कोर्ट में पेशी से छूट मांगी

राणा ओबराय          
पंचकूला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में पंचकूला प्लॉट आवंटन मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के वकील ने कोर्ट में नियमित पेशी से छूट मांगी। वकील ने कहा कि डॉक्टर ने हुड्डा को चार हफ्ते तक सार्वजनिक स्थल में जाने और यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस पर ईडी की विशेष अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह छूट आज के लिए मानी जा सकती है। लेकिन अदालत आने से उन्हें नियमित छूट नहीं दी जा सकती है। इस मामले में ईडी कोर्ट ने उनकी नियमित कोर्ट में नहीं आने की अर्जी खारिज कर दी है। मामले की अगली सुनवाई नौ अगस्त को होगी।

पंचायत अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

कौशाम्बी। मंझनपुर विकास खण्ड के टेवां गांव में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में गांव के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहकर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर का स्वागत किया। गांव के लोगो ने अपनी समस्याएं भी बताई है। जिसके निस्तारण के लिए आश्वासन दिया है। 
बता दे कि टेवां में शनिवार को जिला पंचायत के स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर अपने समर्थकों के साथ वहॉ पहुंची। उनके पहुॅचते ही पूर्व प्रधान बीरेन्द्र सिंह व गांव के लोग ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि पहले उन्हें जिला पंचायत सदस्य जिताकर जिले में भेजा, जिसकी बदौलत उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के सदैव ऋणी रहूॅगी। कल्पना सोनकर ने सरकार के द्वारा चलाये जा रही योजनाओं के बारे बताया है। साथ ही उन्हे लाभ दिलाये जाने के लिए भी कहा है। 
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने गांव के लोगो से रूबरू हुई। जिसमें गांव के लोगो ने अपनी समस्याओं को बताया है।गांव के लोगो ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आपात्र लोगो को दिया जा रहा है। साथ ही गांव के लोगो ने नाली, खडन्जा के निर्माण कार्य व गांव में साफ व्यवस्था को लेकर शिकायत किया है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव के लोगो को भरोसा जताते हुए कहा कि उनके इस शिकायत को वह अधिकारियों को निर्देशित करेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनकर, बीरेन्द्र सिंह, रामजीत, सहित गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अजीत कुशवाहा 

मार्ग के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

अतुल त्यागी             
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर जट्ट मार्ग के किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृत युवक 2 दिन पहले ही नौकरी की तलाश में दिल्ली के लिए निकला था। लेकिन नौकरी तो नहीं मिली। मगर आज युवक की गांव के रास्ते के किनारे लाश मिली है। युवक की हत्या कर शव को गांव के रास्ते पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्त ताहिर पुत्र याकूब के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक ग्राम ऊचाअमीपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर का निवासी है। जो अपनी ससुराल गांव करनपुर जट्ट में करीब 10 वर्षों से रह रहा था।मृतक ताहिर दो दिन पहलें घर से दिल्ली नौकरी की तलाश में गया था। रविवार सुबह गांव के रास्ते पर झांडियों के पास युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त की हैं।
पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छूट: हरियाणा के तहत राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया

राणा ओबरॉय           

चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब 23 अगस्त सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जबकि छूट पहले की तरह जारी रहेंगी। हरियाणा में 2 सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन। “महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा” की अवधि 23 अगस्त 2021 की सुबह 5 बजे तक बढ़ाई गई। नए नियमों के तहत समय संबंधित पाबंदी हटाई गई। साथ ही नाईट कर्फ्यू भी हटाया गया। हरियाणा सरकार ने किया आदेश जारी।मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश के जारी।

वैक्सीन को भारत में उपयोग के लिए मंजूरी मिलीं

लदंन। जॉनसन की कोविड-19 के खिलाफ एकल खुराक वाली वैक्सीन को शनिवार को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई है। जे एंड जे सिंगल-डोज वैक्सीन के साथ, भारत में अब टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए कुल 5 आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण टीके (ईयूए) हैं।
अन्य चार में सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन, रूस का स्पुतनिक वी मॉडर्ना शामिल हैं। जे एंड जे के टीके को मंजूरी मिलने से कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, भारत ने अपनी वैक्सीन टोकरी का विस्तार किया! जॉनसन एंड जॉनसन की एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है।
अब भारत के पास 5 आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण टीके हैं। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा कि इसे भारत की स्वदेशी वैक्सीन निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ आपूर्ति समझौते के जरिए भारत लाया जाएगा।
जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 7 अगस्त 2021 को भारत सरकार ने भारत में जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 एकल-खुराक वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) जारी किया, ताकि 18 वर्ष उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोविड को रोका जा सके।
इस बीच, भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 50 करोड़ का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है भारत में अब तक कुल 50,10,09,609 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में लगभग 50 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई।
जैसा कि भारत ने शुक्रवार को कोविड वैक्सीन लगाने की संख्या में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत प्रोत्साहन मिला है।
डिस्क्लेमर यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।

इजराइल के हवाई हमले का जवाब देगा हिजबुल्ला

लेबनान। आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने शनिवार को कहा कि उसका समूह लेबनान पर भविष्य में इजराइल के किसी भी हवाई हमले का जवाब देगा। इससे एक दिन पहले हिजबुल्ला ने इजराइल की ओर कई रॉकेट दागे थे। नसरल्लाह ने कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि हिजबुल्ला लेबनान में आंतरिक मतभेदों या देश के खराब आर्थिक हालात के कारण रुकेगा। नसरल्ला की यह टिप्पणियां तब आयी है जब एक दिन पहले उसके समूह ने इजराइल की ओर रॉकेट दागते हुए इसे दक्षिण लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों का जवाब बताया।
लेबनान की सीमा पर लगातार तीन दिन से हमले हो रहे हैं। लेबनान की सीमा पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक प्रमुख स्थान है, जहां इजराइल और ईरान के बीच तनाव रहता है। ईरान हिजबुल्ला का समर्थन करता है। नसरल्ला ने 2006 के इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध को खत्म होने की 15वीं वर्षगांठ पर टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा, ''लेबनान पर इजराइली वायु सेना के किसी भी हवाई हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा क्योंकि हम अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं। यह कहकर गलत आकलन न करें कि हिजबुल्ला लेबनान की समस्याओं में व्यस्त है।'' हिजबुल्ला के नेता ने कहा कि रॉकेट दागना एक ''स्पष्ट संदेश'' था। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला ने खुले मैदान में 20 रॉकेट दागे क्योंकि इजराइल ने भी खुले मैदान में बृहस्पतिवार को हवाई हमले किए थे।
गौरतलब है कि लेबनान अपने आधुनिक इतिहास में अब तक के सबसे खराब आर्थिक और वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इजराइल ने अनुमान जताया कि हिजबुल्ला के पास 130,000 से अधिक रॉकेट और मिसाइल हैं तथा वह देश में कहीं भी हमले करने में समर्थ है। नसरल्ला ने कहा, ''हम हमेशा कहते हैं कि हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।'' हिजबुल्ला नेता ने अपने भाषण में उस न्यायाधीश की कड़ी आलोचना की जिसने बेरूत के एक बंदरगाह में पिछले साल हुए विस्फोट की जांच की थी जिसमें कई लोग मारे गए और कई जख्मी हुए। नसरल्ला ने कहा कि न्यायाधीश तारिक बितर का काम ''राजनीति'' से प्रेरित है।

तालिबान ने सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले बढ़ाएं

काबूल। अफगानिस्तान से विदेशी बलों की वापसी के बाद से ही तालिबान ने नागरिकों, अफगान रक्षा और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपने हमले बढ़ा दिए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शुक्रवार को अफगानिस्तान सरकार के मीडिया सूचना केंद्र के निदेशक की हत्या को भयावह करार दिया और कहा कि नागरिकों के खिलाफ तालिबान के जानबूझकर हमले युद्ध और मानवीय शालीनता कानून का उल्लंघन हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अफगानिस्तान सरकार के मीडिया और सूचना केंद्र का नेतृत्व करने वाले दावा खान मेनपाल की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। तालिबान ने उसकी मौत की जिम्मेदारी ली है। दावा खान ने 2015 में कंधार में अफगान सरकार के मीडिया विंग के प्रमुख के रूप में कार्य किया था और 2016 से 2020 तक उप राष्ट्रपति के प्रवक्ता के रूप में काम किया था।
इससे पहले मंगलवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री जनरल बिस्मिल्लाह मोहम्मदी के आवास के पास काबुल शहर में कई विस्फोटों और छिटपुट गोलियों की आवाज सुनी गई थी। अफगान मीडिया के अनुसार, विस्फोट एक कार बम हमले के कारण हुआ। हालांकि बाद में तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अफगानिस्तान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने बाद में बताया कि वह और उनका परिवार काबुल में अपने आवास पर "आतंकवादी हमले" के बाद सुरक्षित हैं।

दिल्ली में ब्लैक फंगस के 1,858 मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के अब तक 1,858 मामले सामने आये हैं। जिनमें से पांच अगस्त तक 686 मरीज उपचाराधीन थे। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि दिल्ली को इस बीमारी के इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 51,540 शीशियां आवंटित की गई हैं। जिनमें से 42,960 शीशियां "प्राप्त की गई हैं और अस्पतालों को वितरित की गई हैं और 8,080 शीशियों का इंतजार है।
बयान में कहा गया है, ''भारत सरकार ने अब आवंटन बंद कर दिया है और सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे अब अपनी जरूरत के अनुसार एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन सीधे निर्माताओं से खरीदें। दिल्ली सरकार ने भी लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की 26,700 शीशियां और एम्फोटेरिसिन बी लिपिड कॉम्प्लेक्स की 25,000 शीशियों की खरीद की है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...