बुधवार, 28 जुलाई 2021

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण, तिमाही में होने की संभावना

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 2022 की तीसरी तिमाही में होने की संभावना है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ”महामारी के दौर में अनलॉक की अवधि आरंभ होने के बाद अब सामान्य कार्य आरंभ होने को देखते हुए चंद्रयान-3 का 2022 की तीसरी तिमाही में प्रक्षेपण होने की संभावना है। चंद्रयान-3 पर कार्य प्रगति पर है। 

उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के कार्य में आकृति को अंतिम रूप दिया जाना, उप-प्रणालियों का निर्माण, समेकन, अंतरिक्ष यान स्तरीय विस्तृत परीक्षण और पृथ्वी पर प्रणाली के निष्पादन के मूल्यांकन के लिए कई विशेष परीक्षण जैसी विभिन्न प्रक्रियाएं शामिल हैं।


शिकायत दर्ज कराने गई नाबालिग ने जन्म दिया

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची नाबालिग ने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नाबालिग और नवजात को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
छिंदवाड़ा के कुंदीपुरा थाने में मंगलवार को नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने के लिए गई थी। अपने रिश्तेदार के साथ गांव के ही एक किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए गई नाबालिक को दर्द की शिकायत होने लगी। जिसके चलते वह वही जमीन पर बैठ गई। नाबालिग लड़की तभी अचानक जमीन पर बैठ कर प्रसव पीड़ा की वजह से चिल्लाने लगी। तुरंत ही पुलिसकर्मी उसे थाने के ही एक कमरे में ले गए। उन्होंने तत्काल ही गर्म पानी और कपड़े का इंतजाम किया। आधे घंटे के अंदर उसने बच्चे को जन्म दे दिया।'
डिलीवरी के तुरंत बाद पीड़िता और उसके बच्चे को महिला कॉन्स्टेबलों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।इस बीच पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आरोपी ने शादी झांसा देकर पीड़िता से बलात्कार किया। अपनी शिकायत में लड़की ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने बीते साल नवंबर और दिसंबर में उससे बलात्कार किया था और उसे पिछले 9 महीने से एफआईआर दर्ज करवाने से भी रोका। आरोपी ने लड़की से वादा किया था कि वह बच्चा जन्म लेने से पहले उससे शादी कर लेगा। हाल में, आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की के परिवारवालों ने उससे शिकायत दर्ज करवाने को कहा जिसके बाद वह पुलिस थाने में एफआईर लिखवाने आई थी।'
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376 (रेप) और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

चीन में बारिश के कारण मौतों की संख्या-73 हुईं

बीजिंग। चीन के हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण होने वाली मौतों की संख्या बुधवार दोपहर तक बढ़कर 73 हो गयी। 
प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग ने यह आज जानकारी दी। गत 16 जुलाई के बाद से जारी प्रचंड बारिश के कारण अब तक 150 काउंटी स्तर के क्षेत्रों के एक करोड़ 36 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण 10 लाख से अधिक हेक्टेयर में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है जबकि 7,84,200 मकान या तो ढह गये हैं या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण कुल 14.7 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।पूरे प्रांत में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है।

फटे बादल के बाद आई बाढ़ में 5 लोगों की मौंत हुईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। बारिश के दौरान गांव में फटे बादल के बाद आई बाढ़ की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से भी अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाना शुरू कर दिया है। बादल फटने की घटना उस समय हुई जब लोग ठीक से सो कर भी बुधवार की तड़के जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जनपद के होंजर गांव में बादल फट गया। जिसके बाद बाढ़ के रूप में आई आफत में 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और अनेक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने कहा कि आज यानी बुधवार तड़के करीब 4 बजे किश्तवाड़ जिले के दच्चन क्षेत्र के होंजर गांव में बादल फट गया। हमें रिपोर्ट मिल रही है कि 28 लोग लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी हमारे पास सटीक विवरण नहीं है। इलाके में कोई मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है। उठ सके थे।किश्तवाड़ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी शफकत भट ने कहा कि हमने मलबे से अब तक 5 शव बरामद किए हैं। हमारा मानना है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त गांव में 30 से 40 लोग थे। बता दें कि किश्तवाड़ शहर जम्मू से लगभग 200 किमी दूर है और दच्चन किश्तवाड़ जिले में एक दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्र है

राजमार्ग पर हुए हादसे में 18 यात्र‍ियों की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय                
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बस पर सवार 18 यात्र‍ियों की मृत्यु हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना स्थल से लौटने के आज सुबह यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजामार्ग पर कल्याणी नदी के पुल पर रात करीब एक बजे डबल डेकर बस का एक्सल टूट गया। तेज बारिश के कारण बस को पुल पर ही सड़क किनारे खड़ी कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में चालक और परिचालक बसकी मरम्मत करवा रहे थे। उसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी अधिकांश लोगों मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पोर्नोग्राफी के मामलें में प्राथमिकी दर्ज की: अपराध

कविता गर्ग               
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्नोग्राफी के मामले में एक नयी प्राथमिकी दर्ज की है और इसमें कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी के प्रोड्यूसरों के साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को नामजद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने मंगलवार को मलवानी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया। एक अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें हॉटशॉट्स ऐप के लिए पोर्नोग्राफिक फिल्म की शूटिंग के लिए मजबूर किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 392 (लूट के लिए सजा), 393 (लूटपाट की कोशिश) तथा महिलाओं का अश्लील चित्रण (प्रतिषेध) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अपराध शाखा ने पोनोग्राफिक फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें ऐप्स के जरिए प्रसारित करने के एक मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।कुंद्रा (45) को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में कहा कि कुंद्रा ने पोर्न फिल्मों के निर्माण और ऑनलाइन वितरण के अपने कारोबार से पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच कम से कम 1.17 करोड़ रुपये कमाए। कुंद्रा ने दलील दी कि उनके द्वारा बनायी गयी फिल्मों में प्रत्यक्ष या स्पष्ट तरीके से यौन कृत्यों को नहीं दिखाया गया। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी ऐप के लिए तीन फिल्मों में काम करने वाली वशिष्ठ ने एक वीडियो में कहा था कि कामुक सामग्री पोर्नोग्राफी से अलग थी।
वशिष्ठ को इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत दे दी गयी थी। वशिष्ठ और दो अन्य को अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ ने हाल में सम्मन भेजा था। 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले बताया था कि मुंबई अपराध शाखा के इस मामले की जांच करने से पहले महाराष्ट्र के साइबर विभाग को पोर्न फिल्मों के गिरोह के बारे में एक शिकायत मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कम से कम 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बादल फटने की घटना में 30 लोग लापता हुएं: पीएम

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना से उत्पन्न स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। ज्ञात हो कि किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में 30 से अधिक लोग लापता हो गए।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”केंद्र सरकार किश्तवाड़ और करगिल में बादल फटने की घटना से पैदा हुई स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। प्रभावित इलाकों में हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम की कामना करता हूं।”जम्मू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवाड़ के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...