बुधवार, 21 जुलाई 2021

प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा पर्व की बधाई दी

दुष्यंत टीकम                  
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है। इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पर्व मनाते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी है।

कोविड-19 टीकों की 2.88 करोड़ खुराकें उपलब्ध

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की 2.88 करोड़ से अधिक शेष खुराकें उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों से टीकों की 43.25 करोड़ (43,25,17,330) से अधिक खुराकें मुहैया करायी जा चुकी हैं तथा 53,38,210 और खुराकें मिलने वाली हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इसमें से कुल खपत 40,36,44,231 खुराक है। इनमें बर्बाद हो गयी खुराकें भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि 2.88 करोड़ (2,88,73,099) से अधिक खुराकें राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश भर में टीकाकरण की गति को तेज करने और इसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 21 जून 2021 को कोविड टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण शुरू हुआ।
अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की उन्नत दृश्यता के जरिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि वे बेहतर योजना बना सकें और टीका आपूर्ति श्रृंखला को व्यवस्थित कर सकें। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है। टीकाकरण अभियान के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में खरीद और आपूर्ति करेगी।

घर पर आसानी से बनाएं चने की दाल का पराठा

चाय के साथ नाश्ते में कुछ अलग पराठा खाना है तो घर पर आसानी से बनाए चने की दाल का पराठा। ये खाने में बहुत स्वादिस्ट होता है। 
सामग्री : आटा - 2 कप
चने की दाल - 1/2 कप
हींग - चुटकीभर
जीरा - 1/4 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/4 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 1-2
अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ - 1/2
हरा धनिया बारीक कटा हुआ - 2 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - पराठे सेंकने के लिए लिए

विधि
इसे बनाने के लिए चने की दाल को धोकर 5-6 घंटों के लिए पानी में भिगो दें।
इसके बाद आटे में स्वादानुसार नमक, 1 बड़ी चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूंद लें और फिर इसे आधा घंटे के लिए ढककर रख दें।
कूकर में दाल और एक चौथाई कप पानी डालकर उबाल लें।
इसके बाद गैस बंद कर दें और कूकर को ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद दाल को कूकर से निकाल कर बिना पानी डालकर बारीक पीस लें।
फिर अब कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म करें और इसमें हींग और जीरा भून लें।
इसके बाद फिर अब इसमें पिसी हुई दाल, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भूने लें।
गैस बंद करके इसमें हरा धनिया मिलाएं।
अब आटे की 7-8 लोइयां बनाएं और एक लोई की छोटी पूरी बेलें।
अब पूरी के बीच में भरावन रखें और पूरी को चारों तरफ से पलटकर इसे बंद कर पराठा बेल लें।
 गैस पर तवा गर्म करके अच्छे से सेंक लें।
चना दाल पराठा तैयार है।

राज्यसभा सदस्य ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कविता गर्ग        
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की मृत्यु होने के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गयी। संजय राउत ने सरकार के इस उत्तर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गए। जिन लोगों के रिश्तेदार ऑक्सीजन की कमी की वजह से मारे गए, उन्हें केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए।” शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से बातचीत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”केंद्र सरकार सच से भाग रही है। मुझे लगता है कि यह पेगासस (इजराइली स्पाईवेयर) का असर है।” शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि जिन लोगों के रिश्तेदारों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु हुई, क्या वे इस मुद्दे पर संसद में दिए गए केंद्र के जवाब पर भरोसा करते हैं या नहीं।

तेल के दाम एक दिन की गिरावट के बाद फिर उछलें

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में फिलहाल नहीं आने वाले, केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है। वहीं अंतराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर उछल गए हैं। इसके बावजूद राहत की बात यह है कि लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। वहीं, देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है तो सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में।
दिल्ली के मुकाबले पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल करीब 17 रुपये सस्ता है। आज यानी बुधवार को पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का दाम 85.28 रुपये और डीजल 83.79 रुपये प्रति लीटर है।

'पोन्निईन सेलवन' में काम करती नजर आयेंगी ऐश्वर्या

कविता गर्ग                
मुंबई ।बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्निईन सेलवन' में काम करती नजर आयेंगी।
ऐश्वर्या राय काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। अभिषेक बच्चन के साथ शादी करने के बाद ऐश्वर्या राय बहुत ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं। वह चुनिंदा स्क्रिप्ट ही चुन रही हैं। ऐश्वर्या राय जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्निईन सेलवन' में नजर आएंगी। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऐश्वर्या ने लिखा, 'स्वर्णिम युग जिंदा होने जा रहा है। मणिरत्नम की पोन्निईन सेलवन।

ईद-उल-अजहा के अवसर पर मिठाई का आदान हुआ

जैसलमेर। भारत एवं पाकिस्तान के सीमा रक्षकों के बीच पुलवामा हमले के बाद पहली बार ईद-उल-अजहा के अवसर पर मिठाई का आदान प्रदान हुआ।
ईद के अवसर पर जैसलमेर-बाड़मेर से लगती अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर कई सीमा चौकियों पर भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी रेंजर्स को ईद के मौके पर शुभकामनाओं के साथ मिठाइयां भेंट की। इस मौके पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी बीएसएफ को मिठाइयां भेंट की। इस पर बीएसएफ ने उन्हें ईद की बधाइयां दी। इससे दोनोंदेशों के सीमा रक्षकों के बीच पुनः सौहार्दता कायम हुई।
उल्लेखीय है कि 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले के बाद भारत एवं पाकिस्तान के सीमा रक्षकों के बीच ऐसे मौकों पर मिठाइयां देकर शुभकामना देना बंद हो गया था।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...