शनिवार, 10 जुलाई 2021

उत्तर भारत के कई हिस्सों को कवर करने की संभावना

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। पूर्वी हवाओं ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बना दी हैं और इसके एक दिन के भीतर दिल्ली, हरियाणा तथा पंजाब सहित उत्तर भारत के हिस्सों को कवर करने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाएं उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ गई हैं और शनिवार को दिल्ली, हरियाणा तथा पूर्वी राजस्थान तक पहुंच रही हैं। 

आईएमडी ने कहा, ”इसलिए, अगले 24 घंटे के दौरान स्थितियां दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के कुछ और हिस्सों के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल बनी रहेंगी।” इसने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान देश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के और आगे बढ़ने के लिए भी स्थितियां अनुकूल हैं।

तमिलनाडु में 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य में लागू कोविड लॉकडाउन को अतिरिक्त राहत के साथ एक सप्ताह और बढ़ाए जाने की शनिवार को घोषणा की। एम के स्टालिन ने यहां एक बयान में कहा कि राज्य में गत 10 मई से लॉकडाउन लगाया गया था। जिसमें प्रत्येक सप्ताह चरणबद्ध ढंग से विस्तार किया जाता रहा है। मौजूदा लॉकडाउन की मियाद सोमवार को समाप्त होने जा रही है। जिसे अब 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

हालांकि, पहले से घोषित छूट जारी रहेंगी। इसके साथ ही पुड्डुचेरी को छोड़कर अन्य अंतर्राज्यीय सार्वजनिक और निजी परिवहन चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनुमति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाओं को छोड़कर थिएटर, बार, स्विमिंग पूल, प्राणी उद्यान, स्कूल और काॅलेज बंद रहेंगे तथा सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होंगी।

वाहनों की स्पीड लिमिट को लेकर नए नियम लागू किएं

राणा ओबराय          

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में वाहन चलाने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में ड्राइविंग संबंधी कई नियम बदल गए हैं। अब यहां वाहनों स्पीड लिमिट को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। अब ट्रैफिक पुलिस नए नियमों के तहत ही चालान कर रही है। नए नियमों के मुताबिक 8 लोगों तक की क्षमता वाले वाहनों को डिवाइडर वाली सड़क पर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा, एकल सड़क पर 50 किमी और सेक्टर के अंदर की सड़कों पर 40 किमी की रफ्तार तय की गई है। 

नौ लोगों से अधिक की क्षमता वाले वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी और एकल व सेक्टर के अंदर की सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।दोपहिया और तीन पहिया वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 45 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वाहन डिवाइडर वाली सड़क पर 50 किमी, एकल व सेक्टरों के अंदर वाली सड़क पर 40 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं।

एडवोकेट मुकेश के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ किया

सत्येंद्र पंवार            
मेरठ। बहुजन मुक्ति पार्टी की पश्चिमांचल जॉन की परिवर्तन ङुयात्रा सहारनपुर के बेहट विधानसभा में हथिनीकुंड से एडवोकेट मुकेश कुमार के नेतृत्व में यात्रा का आरम्भ। हथनी कुंड बांध पर एडवोकेट मुकेश कुमार एवं इंजी सिंह ने फीता काटकर शुरू की तथा संरक्षक के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर डीपी सिंह, राजू गादरे प्रदेश मीडिया प्रभारी,अरजुणेश कुमार प्रदेश सचिव बहुजन मुक्ति पार्टी राजकुमार कर्णवाल,राजेश कोहली ,सुनील शास्त्री पूर्णकालिक प्रचारक,मोहकम सिंह, जिला अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक, आवेश अहमद एड सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख की सीट पर जीत का लहराया परचम

कौशाम्बी। कड़ा विकासखंड क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के नेता अनुज यादव ने 5 वर्षों पहले भी ब्लॉक प्रमुख की सीट पर जीत का परचम लहराया था। इस बार भी समाजवादी पार्टी ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया। जिस पर अनुज यादव ने सपा के बैनर तले बीडीसी सदस्यों से संपर्क कर मतदान करने की अपील की। अनुज यादव के कार्यकुशलता और व्यवहारिकता पर बीडीसी सदस्यों ने उन पर भरोसा जताया और भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए अनुज यादव दूसरी बार कड़ा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। उनके ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होते ही समर्थकों ने माल्यार्पण कर जीत का जश्न मनाया है।
सुशील केसरवानी 

लालच के लिए सभी को खतरे में डाल रहे दुकानदार

अतुल त्यागी               
हापुड़। आपको बता दें कि जहां पर शासन प्रशासन कोरोना की चेन तोड़ने में दिन रात लगे हुए हैं। वहीं पर चंद दुकानदार छोटे से लालच के लिए सभी को खतरे में डाल रहे हैं। जिस प्रकार शासन धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। उसी प्रकार जनपद में लोग भूलते जा रहे हैं कि कोरोना महामारी नामक कोई बीमारी भी है।लोगों के मन से कोरोना का वह मानव जैसे निकल ही गया हो लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। वहीं पर जिस प्रकार शासन के आदेश अनुसार साप्ताहिक सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बाजार खोलने की अनुमति दी जा चुकी है और साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू शनिवार और रविवार का घोषित किया हुआ है। वहीं पर कुछ दुकानदार अपने छोटे से लालच के लिए कोरोना कर्फ्यू का खुलेआम उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध करने पर अपनी दबंगई दिखाते हैं।

दम: राष्ट्रीय हरित अधिकरण आदेश पर रोक लगाईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राउरकेला इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों अथवा वारिसों को हर्जाने की रकम देने के निर्देश दिए गए थे। न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ओडिशा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ओडिशा के फैक्टरी और ब्वॉयलर विभाग तथा अन्य को नोटिस जारी किए। पीठ ने कहा,” नोटिस जारी करें। 
इस बीच नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हरित अधिकरण की प्रधान पीठ के 11 फरवरी 2021 के फैसले और अंतिम आदेश पर क्रियान्वयन पर रोक। कामगारों, जिनकी छह जनवरी 2021 में मौत हो गई थी, के आश्रित नया आदेश आने तक काम जारी रखें।” शीर्ष अदालत अधिकरण के आदेश को चुनौती देने वाली राउरकेला इस्पात संयंत्र की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अधिकरण ने संयंत्र में गैस रिसाव होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों अथवा वारिसों को हर्जाने की रकम देने के निर्देश दिए थे। अधिकरण ने इसके साथ ही एक शीर्ष समिति भी गठित की थी। 
जिसे यह सुझाव देने थे कि उद्योगों को क्या सुरक्षा कदम उठाने चाहिए। अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल माधवी गोराड़िया दीवान ने अपनी दलील में कहा कि मामले पर स्वत: संज्ञान लेना राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अधिकारक्षेत्र में नहीं है और इस बिन्दु पर इस न्यायालय में दो याचिकाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा कि छह जनवरी 2021 को जिन चार कामगारों की मौत हुई थी उनमें से तीन के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि ओडिशा में सरकारी कंपनी एसएआईएल की राउरकेला इस्पात संयंत्र इकाई में जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई थी और कई लोग बीमार हो गए थे।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...