बुधवार, 16 जून 2021

बिहार में 3 दिनों तक भारी बारिश होने के आसार

अविनाश श्रीवास्तव                  
पटना। बिहार में गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश एवं वज्रपात के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान एवं गोपालगंज के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के शेष जिलों में भी फिलहाल अच्‍छी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के लिए आरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट जारी होने का मतलब काफी अधिक बारिश होना है। इससे बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं। जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है, वहां पहले ही काफी बारिश होने से स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई है। 
सीमावर्ती जिलों के गांवों में बाढ़ का पानी आने लगा है। वहीं, मंगलवार को भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राज्य में मानसून मेहरबान है। प्रदेश के उत्तरी भाग से लेकर बंगाल की खाड़ी तक मानसून के अनुकूल वातावरण बना है। राजधानी में पिछले 36 घंटे में 43 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं, जून में अब तक राजधानी में 111.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्यत: अब तक राजधानी में 57.8 मिमी बारिश होनी चाहिए। राज्य में सर्वाधिक बारिश पश्चिमी चंपारण में हुई है। वहां पर जून में 80 मिमी बारिश सामान्यत: होनी चाहिए, लेकिन अब तक 339 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसी तरह सिवान, गोपालगंज, सारण में भी सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई। 
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी झारखंड होते हुए उत्तर की ओर बढ़ रही है। नमीयुक्त हवा जब चंपारण के इलाके में आगे बढ़ती है तो हिमालय की तराई में रुकावट पैदा होता है, जिससे भारी बारिश होती है।

इजरायल-फिलिस्तीन के बीच युद्ध विराम, समाप्त

येरुशलम। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हुआ संघर्ष विराम चंद दिनों में ही समाप्त हो गया है। इजरायल की तरफ से गाजा पट्टी पर जोरदार हमला किया गया है। हालांकि, उसने इसे जवाबी कार्रवाई करार दिया है। इजरायल का कहना है कि पहले हमास ने हमला बोला था, जिसके जवाब में उसने रॉकेट दागे। बता दें कि दोनों देशों के बीच 11 दिन तक भीषण युद्ध चला था। जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका आदि देशों के प्रयासों के बाद इजरायल और फिलिस्तीन ने युद्ध खत्म करने पर सहमति जताई थी, लेकिन यह सहमति ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर गाजा की तरफ रॉकेट दाग दिए हैं। मंगलवार की रात अचानक इजरायल की तरफ से गाजा पर रॉकेट दागे गए। यह 21 मई को हुए सीजफायर का उल्लंघन है। इजरायल द्वारा किया गया ये हमला संघर्ष विराम समझौते के बाद पहली सबसे बड़ी घटना है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि रॉकेट हमले में जाल-माल का कितना नुकसान हुआ।
वहीं, इजरायल ने कहा है कि उसने केवल हमास की कार्रवाई का जवाब दिया है। इजरायली सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि पहले हमास की तरफ इजरायल पर गोले दागे गए थे, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। इजरायल ने इसे उकसावे की कार्रवाई और सीजफायर का उल्लंघन मानने से इनकार करते हुए कहा कि उसने केवल बचाव में ऐसा किया है। उधर, हमास के प्रवक्ता ने कहा कि फिलिस्तीनी जेरूसलम में अपने अधिकारों और पवित्र स्थलों की रक्षा करना जारी रखेंगे।
इससे ठीक पहले इजरायली दक्षिणपंथियों ने पूर्व जेरूसलम की तरफ मार्च निकाला था, जिसमें काफी उत्तेजक नारेबाजी की गई थी। इससे फिलीस्तीन काफी नाराज था। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच ताजा संघर्ष की वजह यह मार्च हो सकता है। गौरतलब है कि 11 दिनों तक चले इजरायल और फिलिस्तीन के युद्ध का अंत 21 मई, 2021 को सीजफायर समझौते के रूप में हुआ था। इस युद्ध में दोनों तरफ से सैंकड़ों हवाई हमले किए गए थे। जिनमें 220 लोग मारे गए थे, मरने वालों में अधिकतर फिलिस्तीनी नागरिक थे।

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम लोगों को राहत नहीं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की महंगाई से फिलहाल आम लागों को राहत मिलती नहीं दिख रही। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को एक बार फिर इनके दाम बढ़ा दिये। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 25 पैसे तक और डीजल 13 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले मंगलवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 96.66 रुपये और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 87.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। कीमतों में बढ़ोतरी का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई महीने के दौरान पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.43 रुपये और डीजल की कीमत 2.26 रुपये बढ़ चुकी है। मुंबई में आज पेट्रोल का मूल्य 24 पैसे और डीजल का 14 पैसे बढ़ा। वहाँ एक लीटर पेट्रोल अब 102.82 रुपये का और डीजल 94.84 रुपये का हो गया है। 
चेन्नई में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 97.91 रुपये का और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 92.04 रुपये का बिका। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये और डीजल की 13 पैसे बढ़कर 90.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

दिल्ली में मंगलवार को 228 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय           .            
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 228 नए मामले सामने आये तथा 12 और मरीजों की मौत हो गयी लेकिन राहत की बात यह रही कि इस अवधि में 364 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी।
राजधानी में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में आज सक्रिय मामले 148 और घट कर 3,078 रह गए। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 228 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,31,498 तक पहुंच गयी है। जबकि 364 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 14,03,569 हो गयी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर अब मामूली बढ़कर 0.32 फीसदी हो गई है।
इस दौरान 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,851 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर मामूली बढ़कर 1.74 फीसदी हो गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 71,291 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से आरटीपीसीआर के 48452 और रैपिड एंटिजन के 22839 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसी अवधि में 60,949 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया जिनमें से 40,031 को पहला टीका और 20,918 को दूसरी खुराक दी गयी। दिल्ली में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या अब घटकर 841 रह गयी है।

सुविधा: कई अन्य ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया

संदीप मिश्र                     
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में ट्रेन गतिविधियां बहाल होने लगी हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष गाड़ियों की रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे साथ ही यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 05083 छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी का संचालन 29 जून और 05084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 30 जून से किया जायेगा।
इसके अलावा 05083/05084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ियों की रेक संरचना में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित रेक संरचना के मुताबिक इन गाड़ियों में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच समेत कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। वहीं, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 05403 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी में 18 जून को एवं 05404 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 19 जून, 2021 को साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 03 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-305 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, जून 17, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 15 जून 2021

गाजियाबाद: 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिलें

अश्वनी उपाध्याय         

गाजियाबाद। 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 18 नए मरीज मिले और 19 को डिस्चार्ज किया गया। जिलें में 1 मरीज की मृत्यु दर्ज की गई और अब 243 सक्रिय मरीज हैं।

गौतम बुद्ध नगर में 15 नए मरीज मिले और 22 को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब 169 सक्रिय मरीज हैं।

मेरठ जिले में 19 नए मरीज मिले और 46 को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में 3 मरीज की मृत्यु दर्ज की गई और अब 262 सक्रिय मरीज हैं।

बुलंदशहर जिले में 8 नए मरीज मिले और 29 को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब 150 सक्रिय मरीज हैं।


डीएम सुजीत ने अलवारा झील का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने अलवारा झील का किया निरीक्षण
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मंगलवार को अलवारा झील का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने झील को देखा एवं उसके किनारे-किनारे वृक्षों का रोपण कराने तथा झील का सौन्दर्यीकरण कराये जाने का निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी ने बाढ़ के समय झील के पानी निकासी के लिए भवनसुरी से यमुना नदी तक नाले का निर्माण मनरेगा से कराये जाने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी सरसवां को दिया है। उन्होने झील के आस-पास साफ-सफाई कराये जाने एवं उसे आकर्षक बनाये जाने का भी निर्देश दिया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चन्द्रा, तहसीलदार, परियोजना निदेशक, खण्ड विकास अधिकारी सरसवां सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उज्ज्वल केशरवानी

तमाम देश चुप्पी साधे हुए हैं, कब नींद से जागोगे

सत्येंद्र पंवार            
गाजियाबाद। बहुत जनों का दुश्मन कांग्रेस, सपा, बसपा, बीजेपी, आम आदमी पार्टी देश की व्यवस्था बिगाड़ने के लिए कार्यरत है। कोई सबूत देने की जरूरत नहीं क्योंकि सब भारतीयों के सामने हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने जन जागरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम लोग बुरी तरीके से षड्यंत्र में फंसे हुए हैं। माइनॉरिटी को बुरी तरह षड्यंत्र कार्यों ने फंसा रखा है और उनके षड्यंत्रो का जाल आए दिन नए रूप से सुना बुना जा रहा है। तीन परसेंट के यहूदी ब्राह्मणों ने देश को बेच डाला और 80% पर काबिज है, लेकिन पूरा तमाम देश चुप्पी साधे हुए हैं और कब जागोगे, बाहर निकलो। भारतवासियों जंग लड़ो इन बेईमानों से अन्यथा आने वाली नस्लें हमें कोसेगी, कि हमारे बाप-दादाओं ने हमें गुलाम बना कर रह गए और खुद आजादी में जियें। लेकिन, मैं कहता हूं कि यह आजादी भी झूठी है। हमें एक आजादी की ओर लड़ाई लड़नी होगी और वह तीन परसेंट ब्राह्मणवाद, मनुवाद, पूंजीवाद और मनुस्मृति के खिलाफ खड़ा होना होगा। एक क्रांति, एक आंदोलन, एक प्रयास और करना होगा। लाशों के ढेर देखकर भी ना सुधरें, तो कब सुधरेंगे। कोरोना व ऑक्सीजन की कमी जबरदस्त षड्यंत्र था और है।
करोना अर्थात सर्दी-खांसी, जुखाम-बुखार सामान्य फ्लू बिमारी हैं। आज से नहीं सदियों से चला आ रहा है। इससे डरने वाला व्यक्ति वह संविधान और समाज की रक्षा कभी नहीं कर सकता, क्योंकि यह सब षड्यंत्र रचा गया है। भारत देश को गुलाम बनाए रखने के लिए वर्तमान में जो मर रहे हैं वह डर और भय की वजह से  मर रहे हैं और कुछ को जबरन मारा जा रहा है। 2022 और 2024 के बाद ब्राम्हण वादी शक्तियां पूर्ण रूप से हमेशा के लिए ईवीएम मशीन के माध्यम से सत्ता हासिल करें लेगी तो भारत में फिर कितनी मौत होगी ? निरंतर लगातार फिर कोई गिनती भी नहीं गिन पाएगा ? इसलिए डर और भय को निकालिए और जमीनी हकीकत पर समाज में लोगों को जागरूक करने का सिस्टम बनाइए और जागरूक करिए। 
आंदोलन को चला कर ईवीएम मशीन को बंद कराईये,रोकिए। नहीं तो सभी संगठन और पार्टी तो नष्ट होगी ही उसके साथ में समाज को भी नष्ट कर दोगे। सभी संगठन और पार्टी के लोग गजब हो आप सभी एससी, एसटी, ओबीसी  माइनॉरिटी के संगठन पार्टी के  सभी सुप्रीमो लोग एक तरफ ब्राह्मणवाद के विपरीत आंदोलन चला रहे हो कि  सिर्फ नाटक कर रहे हो और दूसरी तरफ ब्राह्मणवाद के द्वारा बनाये गये षड्यंत्र में फस कर उसका साथ देना यह कौन सी गुलामी है और सोचो हजारों साल से ब्राह्मणवाद आपके पक्ष में कोई सही कार्य किया है सोच समझ कर बताना हो सकता है। हमारी बात आप लोगों को समझ में नहीं आयेगा लेकिन जब समय बीत जाएगा तब एहसास होगा लेकिन तब तक देश अनन्त दुरीयो तक गुलाम होने का रास्ता साफ हो जाएगा जय भीम! जय मूलनिवासी! जन जाग्रति हेतु एड मुकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमांचल जोन प्रभारी गाजियाबाद जिला प्रभारी एड रामोतार महानगर अध्यक्ष अनिल मकवाना जिलाध्यक्ष एड सुभाष चन्द मुखी मोदीनगर विधान सभा प्रभारी विजय कश्यप मदनलाल वीरभान बाल्मीकि एड आवेश अहमद राजेन्द्र प्रसाद मौर्य कमल कान्त शहजाद अलवी मेहरवान सैफी राजू रंजन प्रसाद आसिफ अन्सारी सुरेश गौतम राम शरण गौतम  सुनील सैनी हरीश कश्यप कलीमुल्लाह सैफी हाजी अतीक अहमद रंगरेज़ आदि मौजूद रहे।

बंगाल: चुनाव खत्म, राजनीतिक हलचल लगातार जारी

राणा ओबराय             
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। सबसे ज्यादा मुश्किल इस वक्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खेमे में है। जहां नेता लगातार साथ छोड़ रहे हैं। इस सबके बीच बीते दिन पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और राज्य में चुनाव बाद हुई हिंसा का मसला उठाया। हालांकि, इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के करीब दो दर्जन विधायक गायब रहे, जिसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं। राज्यपाल के साथ सुवेंदु की बैठक से गायब रहे 24 भाजपा विधायक विधानसभा में बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 50 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले। 

लेकिन इस वक्त पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी के 75 विधायक हैं यानी 25 विधायक शुभेंदु अधिकारी के इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल नहीं रहे। जो विधायक नहीं पहुंचे उनमें से ज्यादातर उत्तर बंगाल से आते हैं। यहीं पर सवाल उठने लगा कि क्या नदारद विधायक टीएमसी में शामिल होने की मंशा रखते हैं। क्योंकि पिछले कई दिनों से और खासतौर पर मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने के बाद से अटकलें बढ़ गई हैं कि बीजेपी के कई विधायक टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। जब इसको लेकर शुभेंदु अधिकारी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोगों को नहीं बुलाया था। 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी भूमिका में नजर आने वाले मुकुल रॉय ने अब भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। 

बीते दिनों ही वह ममता बनर्जी की मौजूदगी में वापस टीएमसी में शामिल हो गए। टीएमसी ने इसका इनाम भी दिया और मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया। अब इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के कई नेता वापस टीएमसी में जा सकते हैं। इनमें राजीब बनर्जी का नाम सबसे आगे चल रहा है। जो चुनाव से पहले ही टीएमसी छोड़ बीजेपी में आए थे। लगातार पार्टी छोड़ रहे नेताओं को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी बयान दिया है। दिलीप घोष का कहना है कि बीजेपी में रहने के लिए त्याग करना होगा। जिन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए वो लोग जा सकते हैं।

भाजपा समर्पित वीरेंद्र को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी

राणा ओबराय              
चंडीगढ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भाजपा समर्पित कार्यकर्ता वीरेंद्र गर्ग को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी है। पूर्व में मीडिया विभाग देख रहे गर्ग ने अपने दायित्व को बड़ी ईमानदारी व मेहनत के साथ निर्वहन करते हुए शिखर तक पहुंचाया था। अब पुनः प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने गर्ग के पूर्व के किये कार्य को देखते हुए उन्हें प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। 
अपनी नियुक्ति पर गर्ग ने कहा प्रदेश संगठन ने मुझ पर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसको मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा। इस अवसर पर वीरेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहरलाल केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता सहित पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

सीबीआई जांच कराएं जाने की मांग, पत्रकार अड़े

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। प्रतापगढ़ में एबीपी नेटवर्क के संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत की एसआईटी या फिर सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर मीडिया कर्मियों व आम नागरिकों की आवाज लगातार बुलंद होती जा रही है। इस मामले में मीडिया कर्मियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज के मीडिया कर्मियों ने मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी मांग को लेकर आज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर मौन रहते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल मीडिया कर्मियों का कहना है कि जब परिवार और प्रतापगढ़ के नागरिकों को स्थानीय पुलिस पर कोई भरोसा ही नहीं है, तो फिर ऐसी जांच का कोई औचित्य नहीं है। 
प्रयागराज के मीडिया कर्मियों ने सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत की जांच एसआईटी या फिर सीबीआई से कराए जाने की मांग की है तो साथ ही उनके परिवार को आर्थिक मदद देने और पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल प्रयागराज के मीडिया कर्मियों का कहना है। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होंगी। तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा एवं मंडल प्रभारी ओमप्रकाश गौतम के नेतृत्व में नीम सराय नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया और डॉक्टर श्रृद्धा यादव से मुलाकात करके वहा की मूलभूत सुविधाओ के विषय की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कविराज, मंडल  अध्यक्ष संजय कुशवाहा, ओमप्रकाश गौतम, सतेन्द्र शर्मा शिवाकांत पांडेय, केशव लाल मिश्रा, आदित्य तिवारी उपस्थित रहे।

नशीली पार्टी अपने शबाब पर थी, पुलिस की छापेमारी

कविता गर्ग   

मुंबई। एक अपकमिंग बॉलीवुड एक्‍ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है । ये एक्‍ट्रेस अपने जन्मदिन पर ड्रग्स के साथ पार्टी कर रही थी, पार्टी जब अपने शबाब पर थी, तभी पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस को किसी ने इस पार्टी के बारे में खुफिया तौर पर खबर दे दी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने देर रात होटल में छापा मारा, अभिनेत्री को उसके कुछ और दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्‍ट्रेस की पहचान नाइरा नेहल शाह के रूप में हुई है।

मामला मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाना इलाके का है, यहां एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहल शाह अपना जन्मदिन मना रही थी । पुलिस ने रविवार मिडनाइट में इस पार्टी का भंडाफोड़ किया । एक पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार देर रात करीब तीन बजे एक फाइव स्टार होटल में रेड की गई । यहां बॉलीवुड में छोटे मोटे रोल करने वाली अभिनेत्री और उसके साथी को ड्रग्स का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

सांताक्रुज पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सांताक्रुज पुलिस के वरिष्ठ अधिकरी ज्ञानेश्वर गनोरे को किसी ने गुप्ता सूचना दी थी कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही है, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस फाइव स्टार होटल पहुंची और बॉलीवुड एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ लिया गया ।

पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री नेहल शाह होटल के एक रूम में चरस का इस्तेमाल भी कर रही थी। पुलिस ने यहां छापेमारी के दौरान अभिनेत्री नेहल और उसके दोस्त आशिक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया । दोनों ही वहां पर चरस का सेवन करते हुए पकड़े गए । दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस मामले में इनके कनेक्‍शन तलाश रही है, आपको बता दें नाइरा नेहल शाह दो तेलगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

मां और नाबालिग बेटी के साथ तीन ने गैंगरेप किया

अतीक अहमद    

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला और उसकी नाबालिग 11 साल की बेटी के साथ तीन दबंगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर महिला के पति के हाथ-पैर बांधे और उसके सामने ही उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

वहीं इस मामले पर पीड़ित बच्ची ने बताया कि जब वो लोग रात में घर के आंगन में सो रहे थे तो कुछ लोग मेरी मम्मी और पापा को अंदर ले गए। फिर मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ बदतमीजी करने लगे। उन सब ने मिलकर मुझे, मम्मी और पापा को खूब मारा। जब वो मेरे सामने आएंगे तो मैं उन्हें पहचान लूंगी। पापा को तखत से बांध दिया फिर तीनों ने हमारे साथ बदतमीजी की।

इसके बाद हम सब थान गए दारोगा ने पापा को बोला कि तू झूठ बोल रहा है। मैं अलग बैठी रही मुझसे किसी ने कोई बात नहीं की। इसके अलावा पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति को जमकर मारा पीटा और उनके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद मेरे सामने मेरी बेटी के साथ रेप किया और फिर मेरे साथ। इस दौरान मेरी नाबालिग बेटी चिल्लाती रही। लेकिन उस पर इन बदमाशों को बिल्कुल भी तरस नहीं आया।

बताया जा रहा है कि जब इस गैंगरेप की घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना कोतवाली बिलारी पुलिस से की तो उनकी कहीं, कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार दबंगों के खौफ से काफी डरा हुआ है।

वहीं इस मामले में सीओ बिलारी देश दीपक ने बताया कि थाना बिलारी के देव पुर नगला में एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि जिसमें उसने बताया है कि बीते शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में 12 बजे से 1:30 बजे के बीच में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी और 11 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। इस संबंध में थाना बिलारी पर तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस संबंध में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

बुजुर्गों की पिटाई करने वाले दो और गिरफ्तार किए

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर बुज़ुर्ग के साथ मारपीट व अभद्रता के वायरल वीडियो के संबंध में जांच करने पर पाया कि पीड़ित अब्दुल समद दिनांक 5 जून को बुलंदशहर से बेहटा, लोनी बॉर्डर आया था। जहां से एक अन्य व्यक्ति के साथ मुख्य आरोपी परवेश गुज्जर के घर बंथला,लोनी गया था। परवेश के घर पर कुछ समय में अन्य लड़के कल्लू, पोली, आरिफ, आदिल व मुशाहिद आदि आ गए और परवेश के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। उनके अनुसार अब्दुल समद ताबीज बनाने का काम करता है, उसके दिए ताबीज से उनके परिवार पर उल्टा असर हुआ। इस वजह से उन्होंने ये कृत्य किया है। अब्दुल समद और प्रवेश ,आदिल ,कल्लू आदि लड़के एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित थे। क्योंकि अब्दुल समद द्वारा गांव में कई लोग को ताबीज दिए गए थे। प्रकरण में पंजीकृत अभियोग में समुचित धाराओं की वृद्धि करते हुए पूर्व मे ही मुख्य अभियुक्त परवेश गुज्जर की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मंगलवार को अन्य दो अभियुक्तों कल्लू व आदिल की गिरफ्तारी की गयी है। अन्य अभियुक्तो की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आप का जनसंपर्क अभियान, राशन वितरण किया

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र में कई जगह पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिव बाबू पाठक ने पश्चिमी करावल नगर एवं लोनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कोविड-19 के बारे में आमजन को जागरूक किया एवं मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। उन्होंने मकान मालिकों से कहा कि किरायेदारों का किराया वैश्विक महामारी के दौरान माफ कर दें। 2 महीने का किराया अवश्य माफ होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शिव बाबू पाठक ने पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सीमा भारद्वाज, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भावना विष्ट के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गरीब बेसहारा जनों को राशन भी वितरण किया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग मास्क लगाएं एवं 2 गज की दूरी आपस में बनाए रखें। यही महामारी से बचाव का मूल मंत्र है और स्वच्छता कायम रखना भी आवश्यक है। 

खास: 86 अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम अधूरे

अश्वनी उपाध्याय   
गाजियाबाद। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मनमाना शुल्क वसूलने के बाद निजी एवं सरकारी अस्पतालों के संचालक मरीजों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में पता चला है कि 86 अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम अधूरे हैं। विभाग ने 112 सरकारी एवं निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के तहत केवल 26 अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम पूरे मिले। शेष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू है। इनमें जिला एमएमजी अस्पताल, जिला संयुक्त अस्पताल व संतोष अस्पताल भी शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के एक दर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आग बुझाने के इंतजाम अधूरे मिले हैं।जिस निजी अस्पतालों में इंतजाम अधूरे
आस्था हास्पिटल प्रताप विहार, आनंद हास्पिटल लालकुआं, सुशीला मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल पटेलगनर, आलोकी अस्पताल प्रतापविहार, हेल्थ केयर नंदग्राम, नंदग्राम नर्सिंग होम नंदग्राम, शगुप्ता नर्सिंग होम घूकना, कंसल हास्पिटल सेवानगर मेरठ रोड़, पल्लिएटिव केयर गोविदपुरम, वर्धमान हास्पिटल सेक्टर-23 संजयनगर, विनायक हास्पिटल गुलधर, जिदल मेडिकल सेंटर पटेलनगर थर्ड, एपेक्स हेल्थ केयर राजनगर एक्सटेंशन, सर्वोदय हास्पिटल कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, पल्मानिक राजनगर, उत्तम हास्पिटल सेक्टर-9 विजयनगर, ओजस हास्पिटल राजेंद्र नगर, श्रेया हास्पिटल शालीमार गार्डन, वर्धमान नर्सिंग होम शालीमार गार्डन, स्पर्श मल्टी, स्पेशियलिटी हास्पिटल शालीमार गार्डन, परख हास्पिटल विक्रम एंक्लेव शालीमार गार्डन, गेटवेल हास्पिटल शालीमार गार्डन, राज नर्सिंग होम शालीमार गार्डन, नंदलाल हास्पिटल गरिमा गार्डन, शिवकृष्ण मेडिकेयर, अंबे हास्पिटल लाजपतनगर, साहिबाबाद मेडिकेयर सेंटर, गुप्ता नर्सिंग होम लाजपतनगर, आशीर्वाद आर्थोपेडिक सेंटर नवीन पार्क, संजीवनी नर्सिंग होम श्याम पार्क, नवजीवन मदर चाइल्ड, राजेंद्र नर्सिंग होम राजेंद्र नगर, वात्सल्य मेडिकेयर, न्यू विजन आइ हास्पिटल राजेंद्रनगर, ब्लेसिग हास्पिटल नेहरूनगर, संतोष सुदर्शन भाटिया मोड, शंकर हास्पिटल लालकुआं, संतोष हास्पिटल अंबेडकर रोड पुराना बस अड्डा, एडवांस लाइफ केयर मेरठ रोड, रामशरण गर्ग इंडो-जर्मन हास्पिटल काजीपुरा, गार्गी हास्पिटल राजनगर, संजीवनी हास्पिटल विजयनगर, रिलायबल हास्पिटल प्रतापविहार, कैलास हास्पिटल मेरठ रोड, अटलांटा हास्पिटल वसुंधरा, प्रेमधर्म हास्पिटल वसुंधरा, चंद्रलक्ष्मी हास्पिटल वैशाली, पारस हास्पिटल वैशाली, जीएमएस हास्पिटल मुरादनगर, रूरल इंसटीटयूट आफ मेडिकल साइंस रावली रोड मुरादनगर, पीजीएम हास्पिटल मुरादनगर, शकुंतला देवी हास्पिटल मोदीनगर, विद्यावती मेमोरियल हास्पिटल मोदीनगर, प्रियदर्शी हास्पिटल मोदीनगर, जीवन हास्पिटल मोदीनगर, दुबे नर्सिंग होम मोदीनगर, लोकप्रिय हास्पिटल मोदीनगर, शिवम हास्पिटल मोदीनगर, आशीर्वाद हास्पिटल मोदीनगर, सर्वोदय अस्पताल मोदीनगर, परमेश्वरी नर्सिंग होम मोदीनगर, नवजीवन नर्सिंग होम मोदीनगर, जशलोक हास्पिटल मोदीनगर, सिटी केयर हास्पिटल निवाड़ी। 

क्या कहते हैं अधिकारी

सुनील कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जिले के कोविड और नान कोविड अस्पतालों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कई अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं हैं। किसी भी अप्रिय घटना की संभावना से बचने के लिए अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण कराकर सदैव कार्यशील रखना अनिवार्य है। सीएमओ को निरीक्षण रिपोर्ट भेजकर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

डॉ.एन के गुप्ता,सीएमओ ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा निरीक्षण के बाद रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के आधार पर आग बुझाने के ठोस इंतजाम न करने वाले निजी अस्पतालों के पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सुसंगत धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। सरकारी अस्पतालों के प्रबंधन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आग बुझाने के इंतजाम न किया जाना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ हैं।

भाजपा छोड़कर 300 ने आरएलडी की सदस्यता ली

अलीगढ़। पीजरी पैंठ धरना स्थल पर अहेरिया समाज के करीब 300 लोगों ने भाजपा छोड़ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली। मंगलवार को अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैंठ पर किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर आकर अहेरिया समाज के लोगों ने भाजपा छोड़ राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली। वहीं किसान एकता जिंदाबाद राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह अमर रहे चौधरी अजीत सिंह अमर रहे राकेश टिकैत जिंदाबाद जयंत चौधरी जिंदाबाद किसान गरीब मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। पीजरी पैंठ पर मौजूद सभी गांव व क्षेत्र वासियों ने कहा 2022 के चुनाव में हम सभी राष्ट्रीय लोकदल का साथ देंगे गांव पीजरी नागरी के अहेरीया (वहेलिया) समाज को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता अब्दुल्ला शेरवानी जिला प्रभारी शामली चौधरी राम बहादुर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल चौधरी सत्यवीर सिंह  सत्तो पूर्व युवा प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश वीरपाल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख गोंडा ऋषि पाल सिंह चौधरी अशोक फौजदार आदि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने करीब 300 लोगों को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता दिलाई। वही अहेरिया समाज के प्रेमपाल सिंह एक्स इंजीनियर pwd ने वादा किया कि अलीगढ़ हाथरस, बुलंदशर आदि जिलों के अपने सभी समाज को राष्ट्रीय लोक दल से जोड़ने का काम करूंगा। वहीं राष्ट्रीय लोकदल अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने अहेरिया समाज से वादा किया कि आपके समाज के साथ हमारा राष्ट्रीय लोकदल 24 घंटे कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगा। धरना स्थल पर संचालन चौधरी राम वीर सिंह पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा व अध्यक्षता हरिओम सिंह पूर्व प्रधान अहेरिया नेकी मोजूद रहे।
वही, चौधरी सतवीर सिंह सत्तो ने कहा हमारा अनिश्चितकालीन धरना किसानों की मांगें मनवाने तक जारी रहेगा। सदस्यता ग्रहण करते समय चौधरी विजेंद्र सिंह अजय कुमार ऋषि पाल सिंह सुभाष सिंह राकेश कुमार पूर्व प्रधान नयावास राम वीर सिंह अहेरीया एक्स मैनेजर एसबीआई ननूआ सिंह आकाश चौधरी रिंकू सिसोदिया एडवोकेट राकेश पाल सिंह अहेरिया  गजाधर सिंह अहेरिया राम चरण सिंह अहेरिया रामकिशन सिंह अहेरिया बुद्धसेन अहेरिया विजय सिंह अहेरिया बनी सिंह बनवारी सिंह अहेरिया पन्नालाल अहेरिया विनोद कुमार पप्पू सिंह रामेश्वर मंगूअहेरिया राजू अहेरिया सोनू कुमार अहेरिया बबलू अहेरिया अजूआ शर्मा  सहित सैकड़ों की संख्या में अहेरिया समाज मौजूद रहा।

सभा में सैकड़ों लोगों ने आरएलडी की सदस्यता ली

बुलन्द शहर। सैंकड़ों दलित समाज के लोगों ने आज राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली। आज मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल बुलंदशहर के तत्वाधान में सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन पार्टी जिला मुख्यालय बुलंदशहर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी राष्ट्रीय लोक दल व संचालन योगेंद्र सिंह लोधी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने किया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर श्री हुकम सिंह जी व श्रीमती मोनिका जी व सैकड़ों साथियों प्रधान व बीडीसी और गजेंद्र सिंह जी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री यशवीर सिंह चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल ने सभी को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता दिलाई चौधरी यशवीर सिंह जी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल गरीब मजदूर किसान की लड़ने वाली पार्टी है केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहे दिल्ली आंदोलन को तब तक खत्म नहीं किया जाएगा जब तक सरकार इन तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेती ।
2022 में आने वाले विधानसभा के आम चुनाव में बीजेपी का सफाया होगा और सुबे में राष्ट्रीय लोकदल के बिना सरकार नहीं बनेगी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हुकम सिंह जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेजी से मा०जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में युवाओं किसान मजदूर पार्टी से जुड़ कर माननीय जयंत चौधरी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनाएंगे  एससी एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार जी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह साहब के विचारधारा एक थी और अब दोनों विचारधाराओं के लोग एकजुट हो गए हैं अब सूबे में माननीय जयंत चौधरी जी का राज होगा यह दलित समाज और मा ०चौधरी चरण सिंह जी का किसान मजदूर समाज एकजुट हो चला है।अरुण चौधरी जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि आज जनपद बुलंदशहर में बाबा अंबेडकर और माननीय चौधरी चरण सिंह साहब की विचारधारा एक एक हो चुकी है और इसका संदेश संपूर्ण भारतवर्ष में जाएगा इस विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम राष्ट्रीय लोक दल का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि अब समान विचारधारा वाले लोग एकजुट होते जा रहे हैं और यह तानाशाह और किसान विरोधी सरकार को हटाने का संकल्प युवाओं ने तथा सभी किसान मजदूरों ने लिया है और शीघ्र ही भाजपा की सरकार सुबे से समाप्त हो जाएगी ।
अंत में सदस्यता अभियान में चौधरी वीरेंद्र सिंह लोर पूर्व प्रदेश महासचिव ,चौधरी बिजेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, अनु चौधरी क्षेत्रीय महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल, नवेद मियां क्षेत्रीय सचिव राष्ट्रीय लोकदल ,नरेश प्रधान क्षेत्रीय सचिव राष्ट्रीय लोकदल  श्रीमती सविता सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर मांगेराम सूर्यवंशी जिला पंचायत सदस्य ,श्री तालेवर सिंह जिला पंचायत सदस्य ,सुनील चरोरा जिला पंचायत सदस्य, श्री सतवीर सिंह दीवान जी, गजेंद्र सिंह जाटव, हुकम सिंह जाटव, ओमवीर सिंह मालिक चौधरी जगबीर सिंह रामपाल सिंह प्रधान दरियापुर श्री सत्यभान प्रधान लोहरा कपिल कुमार बीडीसी भीमसेन बीडीसी राकेश बीडीसी सहित सैकड़ों नेताओं ने अपने विचार रखकर राष्ट्रीय लोक दल में आए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। अरुण चौधरी जी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल ने सभी राष्ट्रीय लोक दल में आए अन्य दलों के दलित समाज से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय लोक दल का पटका पहना कर स्वागत किया।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...