गुरुवार, 10 जून 2021

आत्महत्या: रफ्तार के आगे कूदीं महिला व 5 बेटियां

दुष्यंत टीकम                 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक महिला और उसकी पांच बेटियों ने तेज रफ्तार रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महासमुंद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात उमा साहू (45 वर्ष), उनकी बेटी अन्नपूर्णा (18 वर्ष), यशोदा (16 वर्ष), भूमिका (14 वर्ष), कुमकुम (12 वर्ष) और तुलसी (10 वर्ष) ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

टेंभुरकर ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि साहू परिवार जिले के बेमचा गांव का निवासी है। रात में महिला का पति के साथ विवाद हुआ तब वह अपने बच्चों के साथ वहां से निकल गई थी। बाद में उनके शव रेल पटरियों पर मिले।

सीजन: गर्मी में एसी को टक्कर देगा 'बर्फ' वाला कूलर

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन शुरु हो गया है। लोगों ने जहां एसी, पंखे और कूलर चलाने शुरु कर दिये हैं। वहीं, अब ज्यादा बढ़ती गर्मी को देखते हुए एसी की डिमांड भी बढ़ने लगी है। लेकिन बाजार में अब एसी की ठंडक को टक्कर देने वाला बर्फ वाला कूलर आ गया है। दरअसल, बाजार में बिजली के बढ़ते हुए बिलों को देखते हुए एसी का कम इस्तेमाल करते हैं और कूलर ज्यादा चलाते हैं, ताकि बिजली की भी बचत हो सके। लेकिन, एसी की ठंडक के बिना लोगों को राहत भी नहीं मिलती है।

ऐसे में अब बाजार में एसी को टक्कर देने वाला बर्फ वाला कूलर आ गया है। जिसकी बाजार में कीमत भी बेहद कम है और एसी जैसी ठंडी हवा देगा। बाजार में अब आइस चेंबर वाला कूलर आ चुका है जो कि एसी की तरह ही ठंडी हवा देगा। इस नई तकनीक को देखकर हर कोई हैरान है। 

अंधविश्वास: भोपा के कहने पर ऊंट की गर्दन काटीं

नरेश राघानी            

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में अंधविश्वास की वजह एक इंसान वहशी बन गया। जिले के सूरजपोल इलाके में पुलिस क्वार्टरों के पीछे ही एक व्यवसायी ने एक भोपा के कहने पर ऊंट की गर्दन काट दी और तंत्र-मंत्र किया। राज्य पशु की बलि के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने 24 मई को ऊंट की गर्दन काटकर बलि देने का खुलासा कर मामले में दूध व्यवसायी राजेश उर्फ राजू पुत्र लालू राम निवासी बलीचा, गोवर्धन विलास, उसके एक साथी रघुनाथ उर्फ रघुवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह देवडा निवासी सवीना खेडा, भोपा शोभा लाल पुत्र मेंदु लाल व भोपा के पुत्र चंद्र प्रकाश उर्फ चेतन निवासी टेकरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर बनें रहें

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल कीमत बुधवार को क्रमश: 95.56 रुपये और 86.47 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। गत 04 मई से अब तक 21 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं। जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.16 रुपये तथा डीजल 5.74 रुपये महंगा हो चुका है।दूसरे शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मुंबई में पेट्रोल 101.76 रुपये, चेन्नई में 96.94 रुपये और कोलकाता में 95.52 रुपये प्रति लीटर पर रहा। डीजल मुंबई में 93.85 रुपये कोलकाता में 89.32 रुपये और चेन्नई में 91.15 रुपये प्रति लीटर बिका।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

करेंसी बिटक्वाइन को अमेरिका ने दी वैधानिक मंजूरी

अकांशु उपाध्याय                        

नई दिल्ली। डिजिटल रूप से विश्व में चलने वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन को सेंट्रल अमेरिका देश अल साल्वाडोर ने वैधानिक मंजूरी दे दी है। यानी, अब सेंट्रल अमेरिका के देश अल सल्वाडोर में लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन वैध मुद्रा होगी। इस हिसाब से क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन को वैध मुद्रा का दर्जा देने वाला अल सल्वाडोर दुनिया का पहला देश बन गया है। अल सल्वाडोर को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं है। जहां पर इसको बिटक्वाइन को वैध माना गया हों। देश में अमेरिकी डॉलर पहले की तरह वैध मुद्रा बनी रहेगी और बिटकॉइन का उपयोग वैकल्पिक होगा।सोमवार को अल साल्वाडोर कांग्रेस ने राष्ट्रपति नायब बुकेले के क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

इस संदर्भ में अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा कि, "62 मतों के साथ, सत्र ने बिटक्वाइन को मंजूरी दी है। जिसके साथ बिटक्वाइन अल साल्वाडोर की कानूनी मुद्रा बन गई है।"बिटक्वाइन को वैध मुद्रा बनाने का कानून 90 दिनों में लागू हो जाएगा। पांच जून को राष्ट्रपति नायब बुकेले ने कहा था कि वे बिटक्वाइन को देश की वैध मुद्रा बनाने के लिए जल्द ही बिल पेश करेंगे।

अल-साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले का कहना है, कि बिटक्वाइन को आधिकारिक मुद्रा बनाने से विदेशों में रहने वाले साल्वाडोर के नागरिकों के लिए घर पर पैसे भेजना आसान हो जाएगा। बुकेले ने एक ट्वीट में कहा कि, श्यह हमारे देश के लिए वित्तीय समावेशन, निवेश, पर्यटन, नवाचार और आर्थिक विकास लाएगा। इस कदम से साल्वाडोर के लोगों के लिए वित्तीय सेवाएं खुल जाएंगी। विदेशों में काम कर रहे साल्वाडोर के लोग काफी तादाद में करेंसी अपने घर भेजते है। विश्व बैंक के डाटा के अनुासार, साल 2019 में लोगों ने कुल छह अरब डॉलर देश में भेजे थे। बिटक्वाइन एक प्रकार की डिजिटल मुद्रा या क्रिप्टो-करेंसी है। जो तत्काल भुगतान को सक्षम बनाती है। बिटक्वाइन को वर्ष 2009 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। यह एक ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल पर आधारित है और इसे किसी भी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया जाता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-299 (साल-02)
2. शुक्रवार, जून 11, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:45, सूर्यास्त 07:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...