गुरुवार, 27 मई 2021

यूएई-चीन के बीच बढ़ते संबंधों से टेंशन में अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त अरब अमीरात और चीन के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों से अमेरिका टेंशन में है। उसे खाड़ी देश का अपना महत्वपूर्ण साथी दुश्मन चीन के साथ जाता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यही कारण है कि जो बाइडन ने राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद यूएई के साथ एफ-35 लडाकू विमान की डील को रद्द कर दिया था। अमेरिका को डर है कि चीन कहीं दुनिया से सबसे अत्याधुनिक विमान एफ-35 की तकनीकी न हासिल कर ले।
इस साल अप्रैल में अमेरिका और यूएई एफ-35 डील पर फिर से विचार करने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, पेंटागन से साफ-साफ कहा है कि अगर डील फाइनल भी हो जाता है तब भी यूएई को अगले कई सालों तक यह विमान सौंपा नहीं जाएगा। माना जा रहा है कि अमेरिका, यूएई और चीन के बढ़ते रक्षा संबंधों के कारण सख्त कदम उठाने पर मजबूर हुआ है।

अनुबंध-पत्र प्रस्तुत करने पर राहत देने का निर्देश

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ब्लैक फंगस के मरीजों, मुख्य रूप से कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद इससे प्रभावित होने वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन बी के सीमा शुल्क मुक्त आयात की बृहस्पतिवार को अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने दवा पर सीमा शुल्क में केंद्र द्वारा छूट दिए जाने पर अंतिम फैसला लेने तक आयातकों द्वारा अनुबंध-पत्र प्रस्तुत करने पर यह राहत देने का निर्देश दिया है। 

उच्च न्यायालय ने कहा कि म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित हजारों लोगों की जान बचाने के लिए दवाओं की आवश्यकता है और केंद्र को तब तक इसपर सीमा शुल्क में छूट देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए जब तक कि देश में इसकी आपूर्ति कम है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, “हम निर्देश देते हैं कि इस दवा (एम्फोटेरिसिन बी) का किसी भी व्यक्ति को असल सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना ही आयातक द्वारा अनुबंध पत्र प्रस्तुत किए जाने पर उस समय तक अनुमति दी जाए। जब तक कि केंद्र इसपर फैसला नहीं ले लेती है।”

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 117 संक्रमितों की मौंत

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 117 मरीजों की मौत हुई। जो कि 15 अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है। इस दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,072 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर घटकर 1.53 प्रतिशत रह गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। यह लगातार पांचवां दिन है, जब दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही है। संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन 1500 से नीचे रही है। बुधवार को राजधानी में 70,068 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राजधानी में 15 अप्रैल को कोविड-19 के कारण 112 लोगों की मौत हुई थी।

अभियान: 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

बृजेश केसरवानी                 
प्रयागराज। रेल सुरक्षा बल, प्रयागराज मण्डल रेल यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रही है। रेल यात्रा के दौरान या रेल परिसर में किसी भी प्रकार की घटना की रोकथाम हेतु वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज मनोज कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन में निरंतर अभियान चलाये जा रही है। इसी क्रम में यात्री सामान की चोरी की रोकथाम व चोरी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल तथा जीआरपी कानपुर सेंट्रल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.05.2021 को हैरिस गंज पुल के आगे रेलवे लाइन के उत्तर की तरफ बनी पानी की टंकी के पास रेलवे स्टेशन कानपुर से दो शातिर अभियुक्तों को समय करीब 00:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए काला दिवस मनाया

कौशांबी। भारतीय किसान यूनियन की टीम ने काली पट्टी बांधकर काला झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट कर काला दिवस मनाया है। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस किसान मना रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चंदू तिवारी अगुवाई में सैकड़ों किसान एकत्रित हुए और हाथ में काली पट्टी बांधकर काले झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए बुधवार को तहसील चायल में विरोध दिवस मनाया है। चायल तहसीलदार को ज्ञापन देकर किसान बिल वापस लेने की मांग किसानों ने किया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सी.ओ चायल थाना पिपरी प्रभारी चायल चौकी इंचार्ज आदि मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन नेताओ ने कहा कि एमएसपी पर कानून वापस किया जाए। तीन कृषि बिल वापस लिया जाए। चायल में बनी सीएचसी अस्पताल जो सन 2015 में बनाई गई। जिसकी लागत लगभग तीन करोड़ जो वर्तमान समय में चल रही है। महामारी में किसान मजदूरों को इलाज में परेशानी हो रही है। कोविड-19 सेंटर एवं अन्य सभी गंभीर बीमारी के इलाज की व्यवस्था सही ढंग से कराई जाए। जिससे किसान मजदूर का इलाज हो सके और सीएचसी अस्पताल पूर्ण रूप से चलाया जाए। किसानों ने सरकार के विरोध में अपने घरों व वाहनों पर काले झंडे लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन नेता ननकू लाल  शर्मा, मान सिंह पटेल, मोहित कुमार, मोहम्मद शाहिद, सुनीता देवी, लव कुश, बड़े लाल, त्रिभुवन सिंह सहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
अनुराग कुमार

रक्षामंत्री राजनाथ ने ओपीडी पोर्टल की शुरूआत की

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के लिए टेली मेडिसिन सेवा के लिए ‘सर्विसेज़ ई-हेल्थ असिस्टेन्स एवं टेली-कंसल्टेशन (सेहत) ओपीडी पोर्टल की आज शुरूआत की। राजनाथ सिंह ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से इस पोर्टल की शुरूआत की।
यह पोर्टल सेवारत सशस्त्र बलों कार्मिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को टेली-मेडिसिन सेवाएं प्रदान करेगा। वेबसाइट सेहत ओपीडी पर पंजीकरण कर इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। यह उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ सेहत ओपीडी पोर्टल का अंतिम संस्करण है। इसका परीक्षण संस्करण पिछले वर्ष अगस्त में शुरू किया गया था। सैन्य सेवा के डॉक्टरों द्वारा बीटा संस्करण पर 6500 से अधिक चिकित्सा परामर्श पहले ही दिए जा चुके हैं।

कांग्रेस नेता ने बैंकों में भीड़ को देखकर जताई चिंता

अतुल त्यागी                   
हापुड़। गुरुवार को कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने शहर में बैंकों के बाहर लग रही भीड़ को देखते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने कहा है कि देश में कोरोना महामारी का प्रकोप है। ऐसे में बैंकों के बाहर भीड़ का होना बेहद ही चिंता का विषय है। विक्की शर्मा ने बताया है कि वे गुरुवार को रेलवे रोड पर किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे तभी उन्होंने इंडियन बैंक के बाहर लोगों की भीड़ को देखा जहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब उन्होंने बैंक के अधिकारियो से संपर्क करना चाहा तब उनका संपर्क नहीं हो सका। विक्की शर्मा ने बैंकों के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे जनता की सुविधा के लिए कॉविड 19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराए। इसके लिए बैंको के अधिकारी बैंको के बाहर एक कर्मचारी को तैनात किया जाएं। जो लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करा सकें। बैंको के ग्राहकों को बैंकिग संबंधी कार्य करने में कोई परेशानी न हो,इसके लिए बैंकों में आ रहे सभी ग्राहकों को टोकन दिए जाए। विक्की शर्मा ने प्रशासन से भी निवेदन किया है कि प्रशासन शहर में सभी बैंकों का औचक निरीक्षण करें और जहां भी लोगों की भीड़ बैंकों के बाहर दिखाई दें। बैंको के कर्मचारी और लोगों से उनका सख्ती से पालन कराए।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...