गुरुवार, 13 मई 2021

अमेरिका के साथ भारत के लिए भी चिंता का विषय

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में कोरोना के मामले गिरावट की ओर हैं। मगर विशेषज्ञ अब नए खतरे को लेकर चिंता में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल की शुरुआत में अमेरिकी बच्चों में कोरोना के संक्रमण के मामले वयस्कों की तुलना में ज्यादा देखे गए। इससे आशंका पैदा हो गई है कि क्या कोरोना अब बच्चों के लिए गंभीर संकट बनने जा रहा है ? भारत में भी कई विशेषज्ञ बच्‍चों को होने वाले खतरों को लेकर चेतावनी दे चुके हैं।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन के मुताबिक, अप्रैल की शुरुआत में छोटे बच्चों से लेकर 12 साल तक की उम्र के बच्चों में कोरोना के मामले 65 या उससे ऊपर के वयस्कों की तुलना में बढ़ गए। ताजा आंकड़े भी इस ट्रेंड के बरकरार रहने की ओर इशारा करते हैं। यही नहीं, कोरोना के कारण बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की दर में भी कमी नहीं आई है। ऐसे में रिसर्चर्स को आशंका है कि कोरोना के वेरियंट युवाओं को नए-नए तरीके से प्रभावित कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कोविड वर्किंग ग्रुप की सलाह को स्वीकारा

अश्वनी उपाध्याय              
गाजियाबाद। जैसा की उम्मीद की जा रही थी। कोरोना रोधी वैक्सीन की राष्ट्रव्यापी कमी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविशील्ड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए समय अंतराल 12 से 16 हफ्ते रखने के कोविड वर्किंग ग्रुप की सलाह को स्वीकार लिया है। ऐसे में जिन लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक ली है। अब ये 12 से 16 हफ्ते के अंतराल पर वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकेंगे। इससे पहले कोविड पर पैनल- राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह ने यह भी कहा कि गर्भवती महिलाएं अपने लिए वैक्सीन चुन सकती हैं और गर्भवती महिलाएं डिलीवरी के बाद कभी भी वैक्सीन लगवा सकती हैं। पैनल ने कहा कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित रहे हैं। वे 6 महीने के बाद ही टीकाकरण करवाएं।

एसडीएम सिराथू ने गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

कौशाम्बी। उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम ने गेहूं क्रय केंद्र शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर केंद्र पर वारदाना कांटा माप बांट आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के बाद भंडारण कराएं। उन्होंने केंद्र प्रभारी से कहा, कि गेंहू खरीद के बाद उसको सुरक्षित करते हुए बारिश से बचाव की पूरी व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा, कि किसी दशा में गेहूं भीगने ना पाए।इस बात को केंद्र प्रभारी सुनिश्चित कर ले।
इस बार गेंहू खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। शमसाबाद केंद्र में 77 किसानों से अब तक 3144 कुंतल गेंहू की खरीद हुई है। गेंहू खरीद कमजोर होने पर केंद्र प्रभारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।मानक के अनुरूप गेहूं की खरीददारी की जाए। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया, कि गेहूं खरीद में और तेजी लाई जाय भुगतान सीधे किसानों के खातों में भेजा जाए। केंद्र पर अपने कार्य करने वाले व आने वाले किसानों को मास्क व सोसल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना महामारी से अन्य बचाव व उपायों को लेकर उन्हें जागरूक करें।
सन्तलाल मौर्य 

वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर्स जारी कियें जाएंगे

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। हरियाणा में भी हालात बेहद खराब बने हुए हैं। रोजाना नए मामलों की संख्या काफी बड़े स्तर पर दर्ज की जा रही है। वहीं रोजाना मौतों की भी एक बड़ी संख्या है। वहीं इस बीच हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि अब हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर्स जारी किये जाएंगे। विज ने कहा कि खासतौर पर ऐसा इसलिए किय जा रहा है। ताकि प्रदेश के प्रत्येक 18+ नागरिकों का फ्री और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन हो सके।
बीते बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 12,490 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 165 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि, बीते बुधवार को जहाँ 12,490 नए मामले और 165 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं 14,264 कोरोना मरीजों की रिकवरी भी हुई है।हरियाणा में नए मामलों के बाद कोरोना के एक्टिव केस 1,07,058 हैं। हरियाणा में अबतक कोरोना के चपेट में 6,52,742 लोग आ चुके हैं।

हापुड़: दुकानें खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगीं

अतुल त्यागी                
हापुड़। कस्बे में गस्त के दौरान पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कई लोगों को दबोचा। आगे से कस्बे में बिना बेवजह घूमने वाले, चोरी चुपके दुकानें खोलने वालो पर सख्त कार्रवाई होगीं।
इमरजेंसी सेवाएं किराना स्टोर के सामान की सेवाएं घर-घर पहुंचाई जाएंगी। होम डिलीवरी करने वालो की जल्द लिस्ट जारी होगीं।
कस्बे के बाजार में एकत्रित जमा भीड़ से तहसील प्रशासन ने सबक लिया। पूर्णता लॉकडाउन का पालन करने के कस्बे में निर्देश दिएं।
कस्बे में पैदल गस्त करते हुए धौलाना एसडीएम अरविन्द द्रिवेदी, पिलखुवा सीओ डॉ तेजवीर सिंह, धौलाना एसएचओ धर्मेन्द्र सिंह व पुलिस बल के साथ बाजार बंद कराते हुए अधिकारीगण।

सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग पर शिद्दत से विचार किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में होने वाली सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग पर शिद्दत से विचार किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन ने गुरुवार को कहा कि वह शीर्ष अदालत में होने वाली सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग के प्रस्ताव पर गम्भीरता से विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस दिशा में ठोस पहल करने से पहले वह न्यायालय के सभी न्यायाधीशों की आम सहमति चाहेंगे।
न्यायमूर्ति रमन कोविड महामारी के मद्देनजर मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप लांच करने के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीडियाकर्मियों को सम्बोधित कर रहे थे। सीजेआई ने कहा कि नयी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में शुरुआती दिनों में कुछ खामियां आ सकती हैं, लेकिन इसे अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
न्यायमूर्ति रमन ने देश की न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को परम्परागत सिद्धांत करार देते हुए कहा कि इन प्रक्रियाओं तक आम लोगों की पहुंच महत्वपूर्ण है, क्योंकि अदालतों, खासकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णयों का देश भर के लोगों की जीवन पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी अदालती कार्यवाहियां नहीं रुकीं, लेकिन अदालत कक्ष में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर सुनवाई के बजाय वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये सुनवाई की ओर बढ़ना आसान नहीं था।
सीजेआई ने कहा कि मोबाइल ऐप विकसित करने के लिए गठित तकनीकी टीम के समक्ष भी अनेक चुनौतियां थीं, क्योंकि टीम के छह सदस्य कोविड पॉजिटिव पाये गये थे, फिर भी इन सदस्यों ने घर से काम करके सात दिनों के भीतर मीडियाकर्मियों के लिए जरूरी सुविधाओं को ऐप में समाहित कर दिया। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में न्यायमूर्ति रमन के अलावा न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता तथा सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सीएम योगी ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा सहित आगरा-अलीगढ़ में कोविड—19 की समीक्षा करेंगे। वह यहां कोविड-19 अस्पताल और कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया हैं। मुख्यमंत्री के आने की सरकारी जानकारी जिला प्रशासन को मिल गई है। जिला प्रशासन के अधिकारी तेजी से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गए है। 
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में बने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के अलावा किसी एक अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल सकते है। बुधवार देरशाम तक मुख्यमंत्री का अधिकृत प्रोग्राम प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है। 
 लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार सुबह 8 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे, सीएम तीन घंटे आगरा में रहेंगे। इसके बाद मथुरा जाएंगे, मथुरा में कोविड की समीक्षा बैठक के साथ किसी गांव में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के साथ बातचीत के बाद आखिर में अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। अलीगढ़ में एएमयू यूनिवर्सिटी ज़्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरूवार ही सीएम ने एएमयू के वीसी से फ़ोन पर बातचीत की है और एएमयू के ज़्यादातर स्टाफ़ कोरोना की चपेट में है। इसके बाद सीएम लखनऊ लौटेंगे।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। उसी के अनुरूप एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारियां भी शुरू करा दी गई हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड हॉस्पिटल में सुविधाएं और बेहतर बनाई जा रही है। मेडिसिन विभाग में कोविड और पोस्ट कोविड मरीजों के लिए बेड संख्या बढ़ाकर 100 की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय काला ने बताया कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के लिहाज से जरूरी तैयारियां की जा रही है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...