मंगलवार, 11 मई 2021

इटली में युवती को कोरोना वैक्सीन के 6 डोज दिएं

रोम। दुनिया में कोविड-19 महामारी को शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान कई देशों में लगे लॉकडाउन, आर्थिक संकट, मेडिकल रिसर्च, फ्रंट लाइन वर्कर्स की मेहनत समेत कई पहलुओं पर ढेरों खबरें आईं। वहीं इस बार एक अजीबो-गरीब खबर आई है, जो कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी है। कोविड से लडऩे के लिए जहां ज्यादातर वैक्सीन के 2 डोज पर्याप्त हैं।वहीं इटली में एक युवती को वैक्सीन के 6 डोज दिए गए हैं।
23 साल की इस युवती को हाल ही में पीफाईजर बॉयोनटेक वैक्सीन के 6 डोज दिए गए, वो भी एक ही बार में। महिला को इतने सारे डोज गलती से दे दिए गए। दरअसल, नर्स ने वैक्सीन की शीशी से एक डोज देने की बजाय पूरी शीशी ही गलती से युवती को इंजेक्ट कर दी थी। वैक्सीन की यह मात्रा 6 डोज के बराबर थी। राहत की बात यह रही कि 6 डोज लेने के बाद भी युवती ठीक है। उस पर वैक्सीन ओवरडोज का कोई बुरा असर नहीं हुआ है। हालांकि, वैक्सीन ओवरडोज के बाद उसे तत्काल फ्लुडीस और पेरासिटामल दे दिए गए थे। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक देश की मेडिसिन रेगुलेटरी को घटना की सूचना दे दी गई है। बता दें कि वर्तमान में यह वैक्सीन 90 देशों में लोगों को दिया जा रहा है। जल्द ही कंपनी सिंगापुर में भी वैक्सीन का उत्पादन शुरू करने जा रही है।

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा

अकांशु उपाध्याय                 

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। पेट्रोल की कीमत में जहां 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के दाम भी 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इसी के साथ मंगलवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश चारो महानगरों दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 91.80 रुपये, 98.12 रुपये, 93.62 रुपये और 91.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम भी उछलकर क्रमश: 82.36 रुपये, 89.48 रुपये, 87.25 रुपये और 85.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

तेल की कीमत बेतहाशा बढ़ोतरी से देश के इन चार शहरों श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अनूपपुर में पेट्रोल 102.40 रुपये प्रति लीटर, जबकि रीवा में पेट्रोल 102.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, परभणी में पेट्रोल 100.50 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 

भारत में मिलें कोरोना के वेरियेंट को खतरनाक बताया

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भारत का कोविड-19 वायरस का वेरियेंट बेहद खतरनाक है। यह विश्व की चिंता बढ़ाने वाला है।
ज्ञात रहे कि भारत में इस समय कोरोना वायरस के दूसरे लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि भारत में फैल रहा कोविड-19 वेरिएंट काफी संक्रामक है। यह वैक्सीन को भी बेअसर कर सकता है। एक साक्षात्कार में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि जो आज हम भारत में देख रहे हैं, वह संकेत दे रहा है कि यह एक तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। भारत में इस वेरियेंट को पिछले साल अक्टूबर में वेरिएंट बी.1.617 पहचाना गया था।
सौम्या स्वामीनाथन ने कहा था कि बी 1.617 एक चिंतित करने वाला वेरिएंट है क्योंकि यह म्यूटेट करता है। इससे इसका प्रसार तेजी से होता है। यह वायरस वैक्सीन से तैयार एंटीबॉडीज को बेअसर कर सकता है। डब्ल्यूएचओ के अलावा, ब्रिटेन भी भारत में मिले कोरोना के इस वेरिएंट को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर चुका है। ब्रिटेन के पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड डिपार्टमेंट ने बीते शुक्रवार को कहा था कि यह अन्य वेरिएंट्स की तुलना में तेजी से फैलने वाला स्वरूप है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ले चुके हैं।

कज़ान में गोलीबारी, 11 लोगों की मौंत, 4 घायल

मास्को। रूस के शहर कज़ान के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। रूस की सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपात सेवा के हवाले से खबर दी है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, दो बंदूकधारियों ने स्कूल में गोलीबारी कर दी। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया है। उसकी उम्र 17 वर्ष है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कुछ बच्चों को स्कूल से निकाल लिया गया है। लेकिन अन्य अब भी इमारत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि कज़ान के सभी स्कूलों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। कज़ान रूस के ततारस्तान क्षेत्र की राजधानी है जो मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। रूस में स्कूलों में गोलीबारी होना अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं लेकिन हाल के सालों में स्कूलों में कई हमले हुए हैं जो अधिकतर छात्रों ने किए हैं।

हाईकोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सुनवाई टाली

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर सुनवाई टाल दी है। केंद्र सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि सरकार की तरफ से विस्तृत हलफनामा दायर किया गया है। इस मामले पर अगली सुनवाई कल यानि 12 मई को होगी।
10 मई को हाईकोर्ट सेंट्रल विस्टा में निर्माण कार्य रोकने की मांग करने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई करने को तैयार हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 10 मई को वकील सिद्धार्थ लूथरा ने इस मामले को चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष जल्द सुनवाई के लिए मेंशन किया था।
दरअसल पिछले 7 मई को सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा में निर्माण कार्य रोकने की मांग वाली याचिका पर आदेश दिया था कि याचिकाकर्ता के वकील सिद्धार्थ लूथरा खुद या किसी और वकील के ज़रिए 10 मई को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से जल्द सुनवाई के लिए निवेदन करें। लूथरा का कहना था कि मामले में तत्काल सुनवाई ज़रूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली हाईकोर्ट इस पर विचार करे और मामले को सुनकर आदेश दे।
वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि हर दिन की देरी से मज़दूरों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। लूथरा ने कहा था हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लोग मर रहे हैं। लूथरा ने कहा था दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने सारा निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया हुआ है। लेकिन सेंट्रल विस्टा में काम जारी है। लूथरा ने कहा कि निर्माण कोई अनिवार्य गतिविधि नहीं है। इसे रोका जा सकता है। 

‘स्टीम थेरपी’ की भाप लेने से कोई लाभ नहीं होता

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। भाप लेना ऐसा एक उपाय था। जिसे विशेषज्ञ, संक्रमण से सुरक्षा देने वाले उपायों में से एक मान रहे थे। लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रयोग में लाई जा रही ‘स्टीम थेरपी’ की भाप लेने से कोई लाभ नहीं होता है। अध्ययन के मुताबिक, ”दुनियाभर में प्रचार किया जा रहा है कि नाक और मुंह के माध्यम से भाप लेने से कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है। यदि सभी लोग एक हफ्ते तक स्टीम ले लें तो इस गंभीर महामारी को आसानी से खत्म किया जा सकता है।” इस धारणा को सिरे से खारिज करते हुए रॉयटर्स में छपी एक रिपोर्ट कहती है कि यह सलाह न सिर्फ गलत है बल्कि लोगों के लिए यह खतरनाक भी हो सकता है। न तो यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) और न ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोनावायरस के उपचार के रूप में स्टीम लेने की सलाह देता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-269 (साल-02)
2. बुधवार, मई 12, 2021
3. शक-1984, बैसाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078। 
सहरी 04:00, इफ्तार 07:10। 28 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:04, सूर्यास्त 07:05।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...