रविवार, 18 अप्रैल 2021

कोठी में महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की

राणा ओबराय       
चंडीगढ। हरियाणा मेें चीफ सेक्रेटरी के पद पर तैनात विजय वर्धन से जुड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को उनकी कोठी में एक महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब महिला ने घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद महिला हंगामा करने लगी और सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर मेन गेट से अंदर घुस गई। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोठी के बाहर निकाला। बावजूद इसके महिला नहीं रुकी और उसने कोठी की दीवार फांद कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर 26 थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के झज्जर की रहने वाली है लेकिन वह कोठी में क्यों घुसने की कोशिश कर रही थी,इसके बारे में उससे पूछताछ जारी है। बहरहाल पुलिस ने चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन की कोठी की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल पंकज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जिलें में व्हाट्स एप हेल्पलाइन सर्विस आरंभ की

अश्वनी उपाध्याय         

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला चैप्टर ने आज एक व्हाट्स एप हेल्पलाइन सर्विस आरंभ कर दी है। अब जिलें के निवासी 9999081239 नंबर पर व्हाट्स एप के माध्यम से कोविड संक्रमण से संबन्धित जानकारी ले सकेंगे। यह सेवा 9 बजे प्रातः से रात्रि 9:00 बजे तक कार्य करेगी। आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. नवनीत वर्मा ने बताया कि मरीजों द्वारा भेजे गए संदेशों पर कार्यवाही करते हुए आईएमए के एक्सपर्ट उत्तर देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बृहस्पतिवार एवं रविवार सप्ताह में 2 दिन 3:00 से 4:00 से 1 घंटे के लिए जूम प्लेटफार्म पर आईएमए के दो विशेषज्ञ 1 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे एवं जनसाधारण के सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि प्राइवेट अस्पताल में जो भी कोविड सेवाएं दे रहे हैं। उनकी बेड स्थिति से आपको दिन में है। एक बार जरूर अवगत कराया जाए। अगर कहीं रेमदेसीविर इंजेक्शन की कमी हो रही है। उसके लिए प्रशासन से बात करके उपलब्धता के लिए कार्यवाही की जाएगी। ऑक्सीजन अगर कहीं खत्म हो रही है। उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।  

श्रेय उपायुक्त राजेश को जाएगा, नियंत्रण किया

राणा ओबराय             
दादरी। हरियाणा में कोरोना के कारण हाहाकार मची हुई है। सभी जिलों में दिन प्रतिदिन केस बढ़ते जा रहे हैं।
इसके विपरीत चरखी दादरी एक ऐसा जिला है। जहां पर कोरोना केसों में कमी आयी है। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को जाता है। जब कोरोना बाबत भारतीय न्यूज/राष्ट्रीय ख़ोज के सम्पादक राणा ओबराय ने दादरी डीसी राजेश जोगपाल से बात की तो उन्होंने बताया कि मैने जिले में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया हुआ है। जोगपाल ने बताया कि मैने जिले में कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाने के लिए 2 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। उनका काम कोरोना नियमो को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती करना व जुर्माना वसूलना है। उन्होंने बताया इसलिए मेरे जिले में कोरोना केसों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि जिले में आज तक 150477 लोगो के सेम्पल लिए गए। आज की ताजा स्तिथि के बारे में उन्होंने बताया कि 70289 लोगो को वैक्सीन लगवाई गयी हैं। इस समय जिले में 236 कोरोना एक्टिव केस है। जिनमें से सिर्फ 36 कोरोना रोगी हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। इस रिपोर्ट से हमारा यह मानना है कि यदि सभी जिलों में प्रशासन दादरी डीसी राजेश जोगपाल की तरह सख्त रवैये अपनाए तो कोरोना को मात दी सकती है।

पुलिस उपनिरीक्षक ने चलाया वाहन जांच अभियान

कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक लालचंद यादव के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान उपनिरीक्षक ने बिना मास्क और बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग की वाहनों के अभिलेखों को चेक किया गया। बिना मास्क बिना हेलमेट के निकल रहे लोगों के उपनिरीक्षक ने चालान काटे और जुर्माना वसूला यातायात पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बबलू मिश्रा 

हापुड़: अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

अतुल त्यागी       
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनूपशहर गंग नहर में गांव रजापुर झाल पर 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी राहुल चौधरी का कहना है कि शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है और गंग नहर में पीछे से बहकर आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और शिनाख्त का प्रयास जारी है।

संभल: वायरस की चपेट में आएं 7 पुलिसकर्मी

हरिओम उपाध्याय    
संभल। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप का असर संभल जिले के हयातनगर थाने पर पड़ा है। जिसे सात पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि जिले के हयातनगर थाने के सात पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। इसलिए संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार थाने को 48 घंटे के लिए बंद कर दियाउन्होंने बताया कि अभी कई पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। चक्रेश मिश्रा के अनुसार हयातनगर थाने के बंद रहने के दौरान उसका कामकाज सराय तरीन पुलिस चौकी से संचालित किया जाएगा। गया है।

चुनाव से पहले लोगों की जान बचाइएं: आप पार्टी

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए उनसे ”चुनाव प्रबंधन छोड़ कर कोरोना प्रबंधन शुरू करने को कहा। आप नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तेज गति से देश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। उतनी ही तेज रफ्तार से भाजपा की चुनावी रैलियां भी बढ़ रही हैं।
आप विधायक ने कहा  देश में कोरोना वायरस संक्रमण से बिगड़ते हालात देखते हुए मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रबंधन छोड़ कर कोरोना प्रबंधन शुरू करें। उन्होंने कहा चुनाव आएंगे और जाएंगे। कृपया करके पहले लोगों की जिंदगियां बचाइए।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...