शनिवार, 10 अप्रैल 2021

भारत ने श्रीलंका के साथ किया बबल समझौता

नई दिल्ली/ कोलंबो। भारत ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी। इसके साथ ही भारत अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता कर चुका है। 

दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे की सीमा में कुछ पाबंदियों/शर्तों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन कर सकते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता कर लिया है। दक्षेस देशों के साथ यह छठवां और कुल 28वां समझौता है।” मंत्रालय ने कहा, ”निकट भविष्य में अभी पात्र यात्री दोनों देशों के बीच यात्रा कर सकेंगे।” कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में 23 मार्च, 2020 से ही सामान्य उड़ान संचालन निलंबित है।

कोरोना: गाजियाबाद में मिलें 159 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय               

गाजियाबाद। जिला समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू से बाहर निकलती नज़र आ रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज सुबह 6 बजे तक गाज़ियाबाद में 159 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि, 37 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 695 हो गई है। 

पड़ोसी जिले गौतम बुद्ध नगर में 221 नए मरीज मिले हैं और यहाँ 37 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1121 हो गई है। वहीं मेरठ में 236 नए मरीज मिले जबकि 68 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मेरठ में अब 1195 सक्रिय मरीज हैं।  अगर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 12,787 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में यहां 48 मौतें हुई हैं। लखनऊ से 4059 नए मामले सामने आए हैं। यहां 23 की मौत हुई है।

व्यापार मंडल के सहयोग से नेत्र शिविर का आयोजन

कौशाम्बी। नगर व्यापार मंडल मंझनपुर के सहयोग से वशिष्ठ बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज मंझनपुर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष कुशल चिकित्सकों द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। परंपरागत आयोजित नेत्र शिविर का आयोजन शनिवार को वशिष्ठ बालिका इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। नेत्र शिविर में 124 नेत्र रोगियों के नेत्र की जांच कुशल चिकित्सकों द्वारा किया गया। जांच के दौरान सात नेत्र रोगियों को ऑपरेशन की सलाह चिकित्सकों ने दी चिकित्सकों की सलाह पर नेत्र रोगियों ने चित्रकूट के जानकी कुंड स्थित नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन कराने की ठान ली। नेत्र शिविर का आयोजन कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ इंसाफ बख्स और उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें 124 मरीजो की नेत्र जांच की और सात मरीजों को आँख ऑपरेशन के लिए प्रेरित किया नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय भेजा गया बताते है। 

सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड के तहत यह शिविर साल में एक बार मंझनपुर में लगता है। जिसमे दूर दराज से नेत्र रोगी पहुँचते है और अपनी आंखों को जांच कराते है। इस मौके पर बैजनाथ केसरवानी, पत्रकार उर्फ कल्लू प्रसाद, लखन लाल केशरवानी, राजेश केशरवानी, अंशुल केशरवानी, सुभाष गुप्ता, शिवा राजू वर्मा, सुभ आदि लोग मौजूद रहे। 
उज्ज्वल केशरवानी 

जजपा ने विधायक का नाम सीएम खट्टर को सौंपा

राणा ओबराय                   
चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच जजपा ने अब अपने एक विधायक का नाम मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया है।
इसके बारे जब राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला से बात की तो उन्होंने कहा आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का मीडिया में ब्यान देखा है। मंत्री किस एमएलए को बनाया जाएगा। 

यह डॉ अजय चौटाला या दुष्यंत चौटाला को पता है। चेयरमैन बनाने के सवाल पर दिग्विजयसिंह चौटाला ने कहा चेयरमैन जरूर बनने चाहिए। इसकी जानकारी खुद दुष्यंत चौटाला ने मीडिया को दी। उन्होंने जेजेपी के कोटे से बचे एक मंत्री पद के लिए विधायक का नाम सीएम को सौंपा है। वहीं दुष्यंत चौटाला चाहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो और साथ में ही बोर्ड और निगमों के चेयरमैन भी बनाए जाएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार हैं। इसे होना भी चाहिए, लेकिन कब होगा, यह भाजपा को तय करना है। 

हमारी तरफ से जिस विधायक को मंत्री बनाया जाना है, उसका नाम दिया जा चुका है। हम तो यह भी चाहते हैं कि सरकार को बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बना देने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। प्रदेश में ऐलनाबाद व कालका उपचुनाव से जुड़े सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव जुलाई-अगस्त में संभावित हैं। इन चुनाव को भाजपा व जजपा मिलकर लड़ेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। कौन सी सीट पर कौन पार्टी लड़ेगी। इसका फैसला दोनों दलों की संयुक्त बैठक में होगा।

मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति ने जारी किएं निर्देश

राणा ओबराय        
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अब सभी कक्षाएं ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन चलाई जाएंगी। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर एनके तनेजा ने यह निर्णय लिया है। मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति ने निर्देश जारी किएं। सभी विभागाध्यक्षों को इसकी सूचना दे दी गई है। पिछले साल कोविड-19 के चलते जिस तरह से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुई थी। 

उसी तरह से इस बार भी सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलाई जाएंगी। इसमें छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी भी की जाएगी। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्ष को नियमित रूप से छात्रों को पढ़ाने के लिए कहा है। जिससे उनका साल भी खराब न हो और वह कोविड-19 से बच भी सकें। विश्वविद्यालय की ओर से पिछले साल ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई कंटेंट भी अपलोड किए गए थे। ऑनलाइन पठन-पाठन के साथ ही विश्वविद्यालय ने ई कंटेंट तैयार करने के लिए भी कहा है। उधर, कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं चल रही हैं। 

कॉलेजों को ले हैं अभी कोई निर्देश नहीं दिया गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में करीब चार लाख छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। कोविड-19 के तहत सभी केंद्रों को आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। परीक्षा के दौरान सभी छात्रों को मास्क पहन कर आना होगा। साथ ही परीक्षा कक्ष में छात्रों को दूर दूर बैठाया जाएगा। गेट पर प्रवेश के समय थर्मल स्कैनिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा कोविड-19 छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनके लिए दोबारा से व्यवस्था कराई जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहल की शुरुआत

अतुल त्यागी              
हापुड़। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। एसपी नीरज जादौन ने महिलाओ की सुरक्षा को लेकर जनपद के हजारो थ्रीव्हीलर टेम्पुओं के चारो तरफ एक चार अंको का नंबर लिखवाया है। साथ ही थीव्हीलर के अंदर थ्रीव्हीलर के अंदर टेम्पू चालक का फोटो उनका लाइसेंस नंबर, थ्रीव्हीलर नंबर लिखवाया है। 
ताकि, कोई भी महिला जब थ्रीव्हीलर में बैठकर यात्रा करे तो उस नंबर को नोट कर अपने पपरिजनों और रिश्तेदारों को भेज दे। 

वही, महिलाये भी एसपी की इस पहल की सराहना कर रही है। एसपी नीरज जादौन ने बताया, कि जनपद में महिलाओ की सुरक्षा को लेकर थ्रीव्हीलर के चारो तरह एक चार अंको का नंबर लिखवाया गया है, जोकि, जनपद से शुरू है। इससे नंबर से पुलिस को काफी मदद मिल रही है। साथ ही वो महिलाये जो रात या अकेले यात्रा करती है तो इस नंबर को नोट कर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को भेज सकती है। ताकि, कोई अनहोनी पर थ्रीव्हीलर का पता लगाया जा सके। एसपी नीरज जादौन ने बताया की इन नंबरों से कई घटनाओ का भी खुलासा किया गया है।

हापुड़: बदमाशो ने व्यापारी को मारीं गोली, भर्ती

अतुल त्यागी          
हापुड़। जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर गुड़ व्यापारी से गोली मारकर लूट का मामला सामने आया है। जहां बताया जा रहा है, कि गुड़ व्यापारी आपने घर से गुड़ मंडी के लिए जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशो ने व्यापारी को रास्ते मे रोक लिया और थैला देने के लिए कहा। 

वही जब व्यापारी ने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशो ने व्यापारी को गोली मार दी। गनीमत ये रही, कि शर्ट की जेब मे मोबाइल होने के कारण गोली रपट गयी और व्यापारी के पेट मे जा लगीं। वही आननफानन में व्यापारी को गंभीर हालत के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...