सोमवार, 22 मार्च 2021

माफिया की तरह काम कर रही भाजपा: प्रियंका

सरुपथार। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया, कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है। कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं। दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ”धृतराष्ट्र” और ”शकुनी” से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया। धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”…असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया, ”कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ” उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता ‘शकुनी मामा’ हैं। जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है। प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ”भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है। यदि पार्टी (भाजपा) में कोई स्थिरता या एकजुटता नहीं है, तो फिर वह असम में स्थिरता कैसे ला पाएगी और लोगों को स्थिर सरकार वह कैसे दे सकती है?”

मुफ्त राशन का भाजपा ने किया झूठा वादा: ममता

कोतुलपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मुफ्त राशन की आपूर्ति का झूठा वादा कर रही है। जिसे वह ”कभी पूरा नहीं करे। बांकुड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा को ”बाहरी लोगों की पार्टी” बताया और आरोप लगाया कि वह ”आतंक पैदा करने के लिए राज्य में गुंडों को ला रही है।” बनर्जी ने कहा, ”भाजपा ने मुफ्त राशन देने का झूठा वादा किया। भाजपा के गुंडे आपके घर आकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। ये लोग यदि आपको धमकाते हैं तो उन्हें खदेड़ने के लिए अपने घरों के बरतन हाथों में लेकर तैयार रहें।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के लिए आदेश जारी कर रही है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए, क्या खाना चाहिए। बनर्जी ने कहा, ”वे आपको यह सोचने पर मजबूर करेंगे कि नरेंद्र मोदी बीआर आंबेडकर से बड़े हैं।” बनर्जी ने कहा, ”आपने देखा, कैसे गुजरात में एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम मोदी के नाम पर रख दिया गया? एक दिन वे देश का भी नाम बदलकर रख देंगे, वे सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, कि कांग्रेस और वाम दलों की भाजपा के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा, ”जब मैं विपक्ष में थी तो माकपा के गुंडों ने कोतुलपुर, चोमकैताला, जैरामबाती इलाकों में आतंक फैलाया। उन्होंने मुझ पर हमला किया और अब वे भाजपा के साथ हैं।

बरेली: साइबर अपराधियों ने ठगे 4 लाख रुपये

संदीप मिश्र        

बरेली। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को डाक से नापतौल ऑनलाइन शॉपिंग प्रा.लि. वेबसाइट के नाम से रजिस्टर्ड पत्र भेज दिया। जब व्यक्ति ने पत्र खोलकर उसमें निकले कूपन को स्क्रैच किया तो 9 लाख रुपये इनाम जीतने की बात पता चली। इनाम के नौ लाख रुपये पाने के लिए उसने साइबर ठगों के झांसे में आकर सात बार में अलग-अलग टैक्स के नाम पर 4 लाख 3 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब ठगी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिहारीपुर निवासी शिल्पा ने शिकायत की है कि 18 फरवरी को उनके पति श्याम कुमार के नाम पर नापतौल ऑनलाइन शॉपिंग प्रा.लि. न्यू एलिपोट ब्लॉक कोलकाता से एक रजिस्टर्ड पत्र पहुंचा। यह पत्र विकास कपूर फाइनेंस मैनेजर नापतौल के नाम से भेजा गया था। पत्र खोलने पर लिखा था कि कंपनी की 10वीं वर्षगांठ पर कुछ ग्राहकों का लकी ड्रा में चयन हुआ है जिसमें आप भी शामिल हैं। उसके अंदर एक इनामी स्क्रैच कूपन भी रखा था। जब पति ने कूपन स्क्रैच किया तो 9 लाख 30 हजार रुपये जीतने की बात लिखी थी। उसके साथ एक कोड भी दिया गया था। पत्र में एक वॉट्सएप नंबर भी दिया था। जब उनके पति ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि एक फार्म भरकर भेज दो। फार्म भरकर भेजने के बाद दूसरे दिन फोन आया और लकी ड्रा की राशि लेने के लिए इनाम की एक प्रतिशत राशि ब्रांच मैनेजर ऋ षि कुमार और सहायक मैनेजर रोहित को देनी होगी। उनके पति ने दोनों के खाते में 9300-9300 रुपये जमा कर दिए। उसके बाद जीएसटी, यूपीएसजीएसटी, ट्रांजेक्शन चार्ज, इंटरसिटी टैक्स चार्ज और अन्य टैक्स के नाम पर सात बार में चार लाख 93 सौ रुपये जमा करा लिए। उसके बाद 19 बार में छोटी-छोटी रकम भेजने का लालच दिया। इतनी रकम उन्होंने गोल्ड लोन लेकर जमा की लेकिन फिर भी इनाम की रकम नहीं आई।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान शुरू हुये मुठभेड़ में चार अज्ञात आतंकवादी मारे गये। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए शोपियां में एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। प्रवक्ता ने बताया, कि आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने सोमवार तड़के शोपियां के मनिहाल गांव में संयुक्त रूप से तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

देश में कोरोना के 46,951 नए मामले मिलें

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों के फिर तेजी से बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान 47 हजार के करीब नये मामले सामने आये हैं और दो सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 46,951 नये मामले दर्ज किये गये। जबकि, रविवार को यह संख्या 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 212 दर्ज की गई है। रविवार को यह संख्या 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक चार करोड़ 50 लाख 65 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

राष्ट्रपति ने बिहार स्थापना दिवस की शुभकानाएं दी

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई! बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारन‌ सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।”

सड़क हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत

कोयंबटूर। तिरूपुर जिले में सोमवार तड़के एक मोटरसाइकिल की सड़क किनारे खड़ी लौरी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तड़के करीब साढ़े तीन बजे ये लोग काम से लौट रहे थे और चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। हादसा एतेविरामपलायम में बाईपास पर हुआ। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो ने अवंशी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है।

भावी पीढ़ियों के लिए 'जल संरक्षण' जरूरी: नायडू

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने जल को जीवन के लिए महत्वपूर्ण और बहुमूल्य बताते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को भावी पीढी के लिए इसका संरक्षण करना चाहिये। नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद कहा कि आज विश्व जल दिवस है। जो जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त करता है। सभापति ने वर्षा जल का संरक्षण किये जाने पर जोर देते हुए कहा कि पानी को किसी भी हालत में बर्बाद नहीं किया जाना चाहिये। उन्होंने सांसदों को जल संरक्षण को बढावा देने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वेदों में जल के महत्व को बताया गया है। नदियों और तमाम जल स्त्राेतों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है। दुनियां की जनसंख्या के 16 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं और और विश्व में जल की उपलब्धता का केवल चार प्रतिशत हिस्सा देश में है।

भारत के राष्ट्रपति कोविंद ने जगन्नाथ के दर्शन किए

पुरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने तीन दिवसीय ओडिशा दौरे के अंतिम दिन सोमवार को अपनी पत्नी के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति अपनी पत्नी तथा राज्य के राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। वह भगवान विष्णु के12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर में करीब 40 मिनट तक रहे।राष्ट्रपति मंदिर के गर्भ गृह में गये और उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए। पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव और मंदिर के मुख्य प्रशासक कृष्णकुमार ने राष्ट्रपति का मंदिर के सिंह द्वार पर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित मां विमला और महालक्ष्मी की भी पूजा की।

महाराष्ट्र को लेकर लोकसभा में हुईं नोकझोंक

मनोज सिंह ठाकुर        

मुंबई। लोकसभा में आज सोमवार को महाराष्ट्र की घटनाओं पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नाेकझोंक हुई। सत्ता पक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर एक मामूली सहायक उपनिरीक्षक को 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा गया तो पूरे महाराष्ट्र का क्या होगा ? जबकि, विपक्ष ने आरोप लगाया, कि सत्तापक्ष महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है। पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रश्नकाल के बाद आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय ढांचागत विकास वित्त बैंक विधेयक 2021 पेश किया। तत्पश्चात राजेन्द्र अग्रवाल ने शून्यकाल की घोषणा की।

पीएम ने की ‘जल शक्ति अभियान की शुरूआत की

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस पर ”जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” की शुरुआत की और कहा कि भारत की आत्म-निर्भरता जल संसाधनों तथा जल संपर्क पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जल के प्रभावी संरक्षण के बिना भारत का तीव्र गति से विकास संभव नहीं है। देश में वर्षा का अधिकतर जल बर्बाद होने पर अपनी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ”हमारे पूर्वज हमारे लिये जल छोड़कर गए। हमारी जिम्मेदारी है, कि हम भविष्य की पीढ़ियों के लिये इसका संरक्षण करें। चिंता की बात है कि भारत में अधिकतर वर्षा जल बर्बाद हो जाता है। बारिश का पानी हम जितना बचाएंगे, भूजल पर निर्भरता उतनी ही कम हो जाएगी।” उन्होंने प्रत्येक गांव में आगामी सौ दिन वर्षा जल संरक्षण की तैयारियों को समर्पित किये जाने का आह्वान किया।

लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन, 33 लोग अरेस्ट

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कम से कम 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया, कि कोविड-19 नियमों के अनुसार घर से बाहर निकलकर प्रदर्शन की इजजात नहीं है। लोग फिर भी हाइड पार्क में एकत्र हुए और व्हाइटहॉल और संसद भवन सरकारी इमारतों की ओर जाने वाली सड़कों पर मार्च किया। शहर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "पुलिस अधिकारियों ने 18:45 बजे 33 लोगों को मध्य लंदन में सभाओं में शामिल होने पर गिरफ्तार किया है। अधिकांश लोगों को कोविड ​​नियमों का उल्लंघन को लेकर गिरफ्तार किया गया हैं। रैली से पहले 60 से अधिक संसदों ने गृहमंत्री प्रीति पटेल को कोरोना वायरस प्रतिबंधों को हटाने के लिए पत्र लिखा था।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...