शनिवार, 13 मार्च 2021

छपरा: 184 कार्टन विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

 अविनाश श्रीवास्तव
छपरा। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को 184 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि सीवान- मशरक राजकीय राजमार्ग संख्या 73 पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक मोबिल टैंकर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोबिल टैंकर से 184 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है। सूत्रों ने बताया कि मोबिल टैंकर पर सवार दिल्ली निवासी फुरकान और रायबरेली निवासी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

दुर्दांत: 1 ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

 अविनाश श्रीवास्तव 
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना अंतर्गत गद्दी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सभी के शव फांसी के फंदे से झूलते मिले। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटनास्थल का मुआयना कर रहा है। मृतकों की शिनाख्त मिश्रीलाल साह (50), उनकी पत्नी (44 , दो बेटियों और नौ वर्ष के एक पुत्र के रूप में की गई है।
क्षेत्र में चर्चा है। कि आर्थिक तंगी से परेशान होने के कारण मिश्रीलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिश्रीलाल कोयला बेचकर जीवकोपार्जन करते थे। और उनकी बड़ी लड़की ने करीब ढाई साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था। जिसके बाद परिवार गांव के लोगों से और रिश्तेदारों से अलग-थलग रहने लगा था।

शोपियां में मुजाहिद्दीन के 7 सहयोगी गिरफ्तार किए


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले सात लोगों को शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने बताया, कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

पंजाब के मंत्री पहुंचे लखनऊ, करीबियों ने अगवानी की

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। पंजाब के एक मंत्री बिना किसी सूचना के लखनऊ पहुंच जाते हैं। सबसे बड़ी बात, जब वे लखनऊ पहुंचते हैं तो उनकी अगवानी माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी करते हैं। अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ तो पंजाब सरकार माफिया को यूपी को सौंपने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मंत्री की अगवानी माफिया के करीबी कर रहे हैं। यूपी का माफिया मुख्तार अंसारी यूपी और पंजाब की सरकार के बीच हाॅट टाॅक का सबब बना हुआ है। दोनों राज्यों की सरकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार मुख्तार अंसारी को यूपी लाने की मांग कर रहा है। लेकिन पंजाब इसके लिए तैयार नहीं है। पंजाब सरकार बार-बार मुख्तार की खराब तबियत का हवाला देती है। लेकिन अब उसके दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के एक मंत्री बिना कोई जानकारी दिये लखनऊ पहुंच गये। लखनऊ का दौरा गुपचुप रूप से किया। सबसे बड़ी बात तो यह है। कि मंत्री का स्वागत करने वाले लोग मुख्तार के करीबी बताये जा रहे हैं। बताया जाता है। कि मंत्री के लिए मुख्तार के करीबियों ने फाईव स्टार होटल का अरेंजमेंट किया। मुख्तार अंसारी पिछले दो साल से पंजाब की जेल में हैं। लेकिन यूपी के बार-बार कहने के बावजूद भी पंजाब मुख्तार अंसारी को नहीं सौंप रहा है। वहीं पंजाब के मंत्री की अगुवाई मुख्तार के करीबियों द्वारा की जा रही है।

सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र, शिक्षकों की संख्या बढ़ी

हरिओम  उपाध्याय
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद को 271 खंड शिक्षा अधिकारी दिए। इन सभी नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रदान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दी।
लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने चार वर्ष के इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की गरिमा दांव पर लगी थी। जाति, क्षेत्र, मत और मजहब देखकर नियुक्तियां दी जाती थीं। धनबल और बाहुबल का भरपूर दुरुपयोग होता था। उन स्थितियों में पारदर्शिता और सुचिता कपोल कल्पना मात्र थी। लेकिन आज सभी चयन आयोगों से पारदर्शी तरीके से अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है। सरकार ने आयोगों और बोर्डों को पहले ही कह दिया था। कि कहीं भी पक्षपात या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। इसी का परिणाम है। कि आज कोई भी युवा भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं करता है। 309 पदों के लिए विज्ञापन और भर्ती 271 पदों पर
बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए 309 पदों पर विज्ञापन निकाला था। जिसमें से 271 सफल घोषित हुए। प्रदेश में 12 साल बाद खंड शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी 2019 की मुख्य परीक्षा में 271 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। खंड शिक्षा अधिकारी 2019 की मुख्य परीक्षा 6 दिसंबर, 2020 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 4182 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
प्रदेश में हर तीसरे दिन होता था बड़ा दंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन बड़ा दंगा होता था। जिसमें काफी संपत्ति की हानि होती थी। इन दंगों के कारण प्रदेश की छवि प्रभावित होती थी। आम आदमी परेशान होते थे। इस दौरान नियंत्रण के लिए पुलिस बल की आवश्यकता थी। लेकिन पुलिस कर्मियों की संख्या कम थी। तीन लाख की बजाए सवा लाख बल ही मौजूद था।
कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया, महिलाओं को दी प्राथमिकता
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन उसकी 54 कंपनियां समाप्त कर दी गई थीं। तब प्रदेश सरकार ने कहा कि पूरी पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया होनी है। जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। इसी का परिणाम है। कि चार वर्षों के दौरान डेढ़ लाख से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई।
पूर्व सरकारों में बिना वसूली नहीं होती थी। नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से पूछा कि भर्ती के दौरान किसी को सिफारिश की आवश्यकता पड़ी। जवाब नहीं में आया तो सीएम योगी ने फिर पूछा कि किसी अधिकारी नेता, मंत्री या उनके घर के लोग आपसे पैसे वसूलने के लिए आए हों। इसका भी जवाब नहीं में आया तो उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले ऐसा होता था। कोई खानदान था। जिनमें अलग-अलग भर्ती आवंटित हो जाती थी। कि ये भर्ती चाचा देखेंगे, ये भर्ती भाई देखेंगे या भतीजा देखेगा।

गंगवार ने फुटवियर का फीता काटकर किया उद्घाटन

 पंकज कपूर 
रुद्रपुर। कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने ट्रांजिस्ट कैंप श्मशान घाट रोड पर राठौर इलेक्ट्रिशन एंड फुटवियर का फीता काटकर उद्घाटन किया। केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा ग्राहकों की सेवा का ख्याल रखना ही व्यवसाय की मूल साख होती है। उन्होंने राठौर इलेक्ट्रीशियन एंड फुटवियर के प्रोपराइटर अनिल कुमार राठौर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है, कि आज शनिवार को युवा वर्ग स्वरोजगार से जुड़ रहा है। जो स्वयं के लिये आय के स्रोत पैदा करने के साथ ही अन्य लोगों के लिये भी रोजगार के अवसर पैदा करता है।
राठौर इलेक्ट्रीशियन एंड फुटवियर के प्रोपराइटर अनिल कुमार राठौर ने कहा की ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन करने वालों में मौजूद कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार, नरेश कुमार, रामपाल धनकर, ईश्वरी प्रसाद राठौर, सुनील राठौर, अनिल राठौर, अमर सिंह राठौर, तारावती राठौर, छत्रपति राठौर, छोटेलाल राठौर, बेचेलाल राठौर, अयोध्या प्रसाद राठौर, ओमप्रकाश राठौर, लक्ष्मी देवी राठौर, रूपा देवी राठौर, अजय राठौर, रवि राठौर, मुन्नालाल राठौर, लाखन राठौर, सूरज राठौर आदि लोग उपस्थित थे।

इज़ाफ़ा: 28 से घरेलू मार्गों पर शुरू होगी 66 नई उड़ानें


मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने घरेलू नेटवर्क पर 28 मार्च से 66 नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इनमें कुछ मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानें भी शामिल हैं। एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि इन नयी उड़ानों का परिचालन बोइंग 737 और क्षेत्रीय जेट बॉम्बार्डियर क्यू 400 के जरिये किया जाएगा। कंपनी का इरादा अपने नेटवर्क के विस्तार के जरिये महानगरों और छोटे शहरों के बीच संपर्क बढ़ाना है।स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) शिल्पा भाटिया ने कहा अपने घरेलू परिचालन का विस्तार कर हम खुश हैं। गर्मियों की समयसारिणी की शुरुआत के साथ हम 66 नयी उड़ानें शुरू करेंगे। देश की सबसे बड़ी क्षेत्रीय विमानन कंपनी के रूप में हम क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं। एयरलाइन ने बयान में कहा कि छोटे शहरों की यात्रा मांग को पूरा करने के लिए उसने दरभंगा, दुर्गापुर, झारसुगुड़ा, ग्वालियर और नासिक को कुछ महत्वपूर्ण महानगरों से जोड़ने के लिए नयी उड़ानें शुरू की हैं। शुरुआत में इन शहरों को स्पाइसजेट ने उड़ान योजना से जोड़ा था। स्पाइसजेट ने कहा कि वह अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, हैदराबाद-दरभंगा-हैदराबाद, पुणे-दरभंगा-पुणे और कोलकाता-दरभंगा-कोलकाता मार्ग पर नई उड़ानें शुरू करेगी।
इससे पहले एयरलाइन ने दरभंगा को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ा था। इसी तरह दुर्गापुर को पुणे से जोड़ा जाएगा। दुर्गापुर को स्पाइसजेट पहले ही चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से जोड़ चुकी है। झारसुगुड़ा को अब भी दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता के बाद चेन्नई से जोड़ा जाएगा।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...