गुरुवार, 11 मार्च 2021

बिना सेक्स के महिला हुई गर्भवती, चकराए डॉक्टर्स

हैंपशायर। अगर कोई भी महिला मां बनना चाहती है तो उसके लिए सबसे जरुरी है। सेक्स के बिना कोई भी महिला गर्भधारण नहीं कर सकती। लेकिन एक महिला ऐसी भी है। जो बिना सेक्स किए प्रेगनेंट हो गई। हम बात कर रहें हैं। ब्रिटेन के हैंपशायर में रहने वाली निकोल की। निकोल ने हाल ही में अपनी 8 साल पहले की कहानी शेयर की, जब उसे पता चला कि वह प्रेगनेंट है। निकोल ने बताया कि उसने किसी से भी संबंध नहीं बनाए थे। लेकिन फिर भी वो प्रेगनेंट हो गई थी। निकोल के मुताबिक, सेक्‍स के दौरान उसे असहनीय तकलीफ होती थी। जिसके कारण वह अपने बॉयफ्रेंड से कभी शरीरिक संबंध नहीं बना पाई। इसके बारे में जब उसने डॉक्‍टर से बात की तो जांच के बाद डॉक्‍टर ने कहा था। कि सब ठीक है। निकोल ने बताया कि वो अपने ऑफिस में थी। और उसे अचानक सीने में जलन और चक्‍कर जैसा महसूस हुआ तो उसने अपनी दोस्त से इस बारे में बात की। उसकी दोस्‍त ने निकोल को प्रेगनेंसी टेस्‍ट की सलाह दी। जांच में निकोल के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जिसे देख निकोल हैरान हो गई। निकोल को डर था। कि उसका बॉयफ्रेंड उस पर शक करेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और उस वक्‍त बॉयफ्रेंड ने उसका पूरा साथ दिया। बाद में वे डॉक्‍टर से मिले जब उसे वेजिनीस्मस नाम की बीमारी होने का पता चला। इस मेडिकल कंडीशन में वजाइना की मांसपेशियां इतनी सिकुड़नें लग जाती हैं। कि शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। डॉक्‍टर्स ने उसे बताया कि इस मेडिकल कंडीशन से पीड़ित महिलाओं में सेक्‍स न होने के बावजूद अगर स्‍पर्म या फ्लूड वजाइना में चला जाता है तो महिला गर्भवती हो सकती है।

कोर्ट में पेशी के लिए आया युवक, पढ़ाया निकाह

समस्तीपुर। कोर्ट के कैम्पस में एक युवक को निकाह पढ़वाया गया। मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा है। जहां के न्यायालय परिसर में मुस्लिम समुदाय से आने वाले युवक का निकाह पढ़ाया गया। समस्तीपुर कोर्ट परिसर में हुआ अनोखा निकाह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुसरीघरारी थाना इलाके में एक साल पूर्व एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। बुधवार को आरोपी युवक को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। जहां पर मौलाना द्वारा आरोपी युवक का पीड़ित युवती के साथ निकाह करवाया गया।
बताया जाता है। कि आरोपी युवक को कम से कम सजा हो इसको लेकर ग्रामीणों और परिवारों के रायशुमारी के बाद यह निर्णय लिया गया।
जिस वक्त समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में युवक के साथ निकाह की रस्म को मौलाना पूरा करवा रहे थे। उस दौरान आसपास लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। कोर्ट परिसर में हुए इस निकाह के रसूल की चर्चा खूब हो रही है।
समस्तीपुर न्यायालय परिसर में निकाह की रस्म अदायगी की यह घटना अपने आप में पहली घटना है। न्यायालय परिसर में जिस युवक को मौलाना ने निकाह पढ़वाया वह युवक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर रुदौली गांव का रहने वाला मोहम्मद राजा है।

झारखंड: ईडी ने जब्त की अपराधियों की संपत्ति

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के जामताड़ा जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी मामले में 66 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी ने गुरुवार को कहा, धन शोधन रोकथाम अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों प्रदीप कुमार मंडल, पिंटू मंडल, अंकुश कुमार मंडल, संतोष मंडल और गणेश मंडल की संपत्तियों को जब्त कर लिया है।
जब्त संपत्ति में मिरगा गांव में तीन आवास, चार वाहन व साइबर अपराधियों के बैंक खाते में जमा रुपये शामिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई, 2016 में जामताड़ा पुलिस द्वारा दर्ज चार्जशीट के आधार पर साइबर अपराधियों प्रदीप और उसके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मामले में छानबीन की शुरुआत की थी। इन पर अवैध तरीके से बैंक मैनेजर या अधिकारी बनकर बैंक ग्राहकों के खातों, एटीएम से पैसे जुटाने के आरोप हैं। इन रुपयों का उपयोग इन्होंने घर बनाने और वाहनों को खरीदने में किया।
सितंबर, 2018 में ईडी ने आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा में दो गांवों - मिरगा और पबाया के छह स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान इन्हें कई संदिग्ध बैंक अकाउंट मिले जिन्हें फ्रीज कर दिया गया था।
एजेंसी ने पीएमएलए की विशेष अदालत के समक्ष अभियुक्तों के खिलाफ 27 मई, 2019 को अभियोजन की शिकायत पहले ही दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों पर आरोप पहले ही तय हो चुके हैं और ट्रायल चल रहा है।

44 घंटे दर्शन के लिए खुला बाबा महाकाल का दरबार

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। 12 ज्योतिर्लिंगों में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में आज गुरुवार को शिव पार्वती विवाह महोत्सव महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। 44 घंटे अनवरत दर्शन के लिए बाबा का दरबार खुला रहेगा। देश भर से श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन पानी के लिए बुकिंग पहले ही करा ली थी। तड़के भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश खोल दिया गया था। जो शुक्रवार रात 11 बजे तक जारी रहेगा।
धार्मिक नगरी में आज शिवमय बनी हुई है। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा महाकाल के दरबार में गर्भगृह रात 2.30 बजे खोला गया था। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बाबा को निराकार स्वरूप में लाया गया और भस्म रमाकर महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महामंडलेश्वर विनीत गिरी महाराज द्वारा भस्मारती की गई। महापर्व होने पर भस्मा आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए अनवरत 44 घंटे दर्शन प्रवेश खोल दिया गया। आज दिन भर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण काल के चलते प्रशासन ऑनलाइन अनुमति प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं को ही बाबा के दरबार में प्रवेश दे रहा है। श्रद्धालुओं ने 8 दिन पूर्व ही अनुमति प्राप्त करना शुरू कर दी थी। करीब 31 हजार आम श्रद्धालुओं को ऑन लाइन अनुमति मिली है। जिन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। वीआईपी दर्शन व्यवस्था का शुल्क 250 रुपए रखा गया है। वीआईपी श्रद्धालुओं को भी बाबा के दर्शन की अनुमति जारी है। वहीं जो श्रद्धालु बिना अनुमति मंदिर तक पहुंचे हैं। उन्हें भी व्यवस्था अनुरूप दर्शन कराए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बुधवार शाम के ही सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को चार धाम मंदिर मार्ग से कतार लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है। 45 से 50 मिनट में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हो रहे हैं। बिना परेशानी के श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन आसानी से हो रहे हैं। और पूरा दरबार बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। दर्शन के लिए अग्रिम बुकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा 250 रुपये के शीघ्र दर्शन पास के लिए पार्किंग स्थलों पर काउंटर स्थापित किए गए हैं। दर्शनार्थियों को मास्क, पानी की बोतल नि:शुल्क दिया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा है। कि कोरोना नियमों का पालन कराते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।

चीनी संसद ने ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने की मंजूरी दी

बीजिंग/ ल्हासा। चीन की संसद ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर बांध बनाने संबंधी 14वीं पंचवर्षीय योजना को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। चीनी संसद ने अरबों डॉलर की लागत वाली परियोजनाओं संबंधी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी। इसमें अरुणाचल प्रदेश सीमा के निकट तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर विवादास्पद जल विद्युत परियोजना भी शामिल है। जिस पर भारत ने चिंता जताई है। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने छह दिवसीय सत्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) को मंजूरी दी। एनपीसी में दो हजार से अधिक सदस्य हैं।जिनमें से ज्यादातर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से है। सत्र में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री ली क्विंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। एनपीसी ने विकास के एक ऐसे खाके को भी मंजूरी दी है जिसमें चीन के विकास को गति देने के लिए 60 प्रस्ताव शामिल हैं। इसे पिछले साल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने पारित किया था। 14वीं पंचवर्षीय योजना में ब्रह्मपुत्र नदी की निचली धारा पर बांध बनाना शामिल था, जिस पर भारत और बांग्लादेश ने चिंता जताई थी। चीन ने इस तरह की चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि वह उनके हितों को ध्यान में रखेगा। भारत सरकार ने लगातार चीनी अधिकारियों को अपने विचार और चिंताओं से अवगत कराया है और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, कि उसकी किसी भी गतिविधि से उसके हितों को नुकसान न पहुंचे। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी के उप प्रमुख चे दलहा ने एनपीसी सत्र के दौरान कहा कि वहां के अधिकारियों को ”इस वर्ष (बांध का) निर्माण शुरू करने का प्रयास करना चाहिए।”

उईगुर मुसलमानों के ‘नरसंहार’ पर बोलना जारी रखेंगे

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिकी रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है, कि शिनजियांग प्रांत में उईगुर मुसलमानों के खिलाफ चीन के ‘नरसंहार’ पर अमेरिका जोर-शोर से आवाज उठाता रहेगा। राष्ट्रपति बाइडन के पदभार संभालने के बाद अगले सप्ताह शीर्ष अमेरिकी और चीनी अधिकारियों की रूबरू होने वाली पहली बैठक के पहले कई सांसदों ने चीन में मानवाधिकार की बदतर स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की है। व्हाइट हाउस और विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान चीन की विदेश नीति विभाग के शीर्ष अधिकारियों, चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जेइची और स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी के साथ 18 मार्च को अलास्का के ऐंकरेज में वार्ता करेंगे। संसद में विदश मामलों की समिति के सदस्यों को ब्लिंकन ने बताया, कि चीन के मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों पर अमेरिका बोलना जारी रखेगा।

प्रियंका-जोनस करेंगे 2021 के नामांकनों का ऐलान

लॉस एंजिलिस। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति एवं गायक निक जोनस 15 मार्च को 93वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का ऐलान करेंगे। ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में इसकी जानकारी दी। ‘आस्कर डॉट कॉम’, ‘ऑस्कर डॉट ओआरजी’ और अकादमी के डिजिटल मंच फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ‘लाइव’ प्रसारण के दौरान दो भागों में 23 श्रेणियों में नामित लोगों की घोषणा की जाएगी। प्रियंका ने भी ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, छाया धुएं का गुबार

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी के फटने से बृहस्पतिवार को लावा निकला और धुआं का गुबार छा गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इंडोनेशिया के ज्वालामुखी और भूगर्भ आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा प्रांत के माउंट सिनाबंग में ज्वालामुखी से 1,000 मीटर की ऊंचाई तक धुआं और लावा निकलने लगा जिससे तीन किलोमीटर के दायरे में धुंध छा गया।
सिनबांग निगरानी पोस्ट पर तैनात एक अधिकारी अर्मेन पुत्रा ने बताया कि ज्वालामुखी फटने से कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि लोगों को ज्वालामुखी के क्रेटर के मुहाने से पांच किलोमीटर दूर रहने को कहा है। पिछले कुछ सप्ताह में सेंसर उपकरण पर ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिलने के बाद चौकसी बरती जा रही थी। और दूसरे शीर्ष स्तर की चेतावनी जारी की गयी थी।
पिछले साल से ही 2600 मीटर ऊंचे इस पर्वत में ज्वालामुखी सुलग रहा था। पिछले महीने 5000 मीटर की ऊंचाई तक राख निकला था। और आसपास धुआं छा गया था। ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में सिनाबंग के आसपास से करीब 30,000 लोगों को दूसरे स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

इतिहास में पहली बार किन्नरों ने किया शाही स्नान

हरिद्वार। कुंभ का पहला शाही स्नान आज गुरुवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर हर की पैड़ी पर किया गया। और इतिहास में पहली बार किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हुए मां गंगा को नमन किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ 2021 के इस पावन पर्व पर पहले शाही स्नान में अब तक जूना अखाड़ा अग्नि आह्वान अखाड़ों ने हर की पौड़ी पर कुंभ का शाही स्नान किया इसके अलावा निरंजनी आनंद अखाड़ा ने भी शाही स्नान पूर्ण किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निरंजनी अखाड़ा के शाही स्नान में सन्तो का स्वागत किया। इसके पूर्व सीएम पहुंचे हरकी पैड़ी। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत तथा गंगाजली ओर प्रसाद, चुन्नी की भेंट। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

विश्व में स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ से अधिक हो गयी है। जबकि, इस महामारी से अभी तक 11.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुये हैं। और मरने वालों की तादाद 26.19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 80 लाख छह हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 26 लाख 19 हजार 676 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर निरतंर जारी है। तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 52 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि पांच लाख 29 हजार 203 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 हो गयी है। हालांकि यहां 1,09,38,146 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4628 से घटने से 1,89,226 हो गये हैं। इसी अवधि में 126 और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,189 हो गयी है।
दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ 12 लाख दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 2.70 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है।
रूस में कोरोना वायरस से 43.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 88,773 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.47 लाख हो गई है। और 1,25,222 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 40 लाख 22 हजार 400 लोग संक्रमित हुए हैं। और 89,707 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 71,961 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में संक्रमितों की संख्या 31.23 लाख से अधिक हो गई है। और 100,811 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 28.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 29,227 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.41 लाख से अधिक हो गई है। और 72,858 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक करीब 22.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। और 60,773 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 53,359 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 192,491 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 18.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और महामारी से 45,997 जान गंवा चुके हैं।
ईरान में कोरोना से 17.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और महामारी से 60,928 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। और इसके संक्रमण से 51,015 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोना वायरस से 14.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 28,925 की मौत हो चुकी है।

पाक से लौटी गीता को महिला ने बताया अपनी बेटी

इस्लामाबाद/ मुंबई। पाकिस्तान से वर्ष 2015 में भारत लौटी गीता को महाराष्ट्र की 70 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी बताया है। और कुछ ब्योरों का मिलान होने के बाद उम्मीद जागी है। कि गीता को उसका खोया परिवार वापस मिल सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है। कि वैज्ञानिक रूप से यह बात डीएनए टेस्ट के बाद ही साबित हो सकेगी कि यह महिला गीता की जैविक मां है। या नहीं।
अधिकारियों के मुताबिक मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग ने दिव्यांगों की मदद के लिये इंदौर में चलाई जा रही आनंद सर्विस सोसायटी को गीता की देख-रेख और उसके बिछड़े परिवार की खोज का जिम्मा सौंपा है। गीता न तो सुन सकती है। और न ही बोल सकती है।
संगठन के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बृहस्पतिवार को को बताया कि गीता महाराष्ट्र के परभणी की गैर सरकारी संस्था पहल फाउंडेशन के परिसर में रहकर कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही है। पुरोहित ने बताया कि औरंगाबाद में रहने वाली मीना पांद्रे (70) ने दावा किया है कि गीता उनकी खोई बेटी है। जो उनकी पहली शादी से पैदा हुई थी।
उन्होंने बताया कि पांद्रे ने हमें बताया है। कि गीता के पेट पर जलने का एक निशान है। यह बात सही पाई गई है। पुरोहित ने बताया कि गीता ने बचपन की धुंधली यादों के आधार पर उन्हें इशारों में बताया था। कि उसके घर के पास एक नदी थी। और वहां गन्ने तथा मूंगफली की खेती होती थी। इसके साथ ही वहां डीजल के इंजन से रेल चला करती थी।
उन्होंने बताया कि ये ब्योरे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के कुछ स्थानों से मेल खाते हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही पांद्रे के इस दावे की पुष्टि हो सकेगी कि गीता उनकी बेटी है।
अधिकारियों ने बताया कि गुजरे साढ़े पांच साल के दौरान देश के अलग-अलग इलाकों के 20 से ज्यादा परिवार गीता को अपनी बेटी बता चुके हैं। लेकिन सरकार की जांच में इनमें से किसी भी परिवार का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गीता की उम्र 30 साल के आस-पास आंकी जाती है। वह बचपन में गलती से रेल में सवार होकर सीमा लांघने के कारण करीब 20 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गयी थी।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेले बैठा हुआ पाया था। उस समय उसकी उम्र आठ साल के आस-पास रही होगी। मूक-बधिर लड़की को पाकिस्तान की सामाजिक संस्था ईधी फाउंडेशन की बिलकिस ईधी ने गोद लिया और अपने साथ कराची में रखा था। तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विशेष प्रयासों के कारण वह 26 अक्टूबर 2015 को स्वदेश लौट सकी थी। इसके अगले ही दिन उसे इंदौर में एक गैर सरकारी संस्था के आवासीय परिसर में भेज दिया गया था।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...