गुरुवार, 11 मार्च 2021

इतिहास में पहली बार किन्नरों ने किया शाही स्नान

हरिद्वार। कुंभ का पहला शाही स्नान आज गुरुवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर हर की पैड़ी पर किया गया। और इतिहास में पहली बार किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हुए मां गंगा को नमन किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ 2021 के इस पावन पर्व पर पहले शाही स्नान में अब तक जूना अखाड़ा अग्नि आह्वान अखाड़ों ने हर की पौड़ी पर कुंभ का शाही स्नान किया इसके अलावा निरंजनी आनंद अखाड़ा ने भी शाही स्नान पूर्ण किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निरंजनी अखाड़ा के शाही स्नान में सन्तो का स्वागत किया। इसके पूर्व सीएम पहुंचे हरकी पैड़ी। श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत तथा गंगाजली ओर प्रसाद, चुन्नी की भेंट। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

विश्व में स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 6.68 करोड़ से अधिक हो गयी है। जबकि, इस महामारी से अभी तक 11.80 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुये हैं। और मरने वालों की तादाद 26.19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 80 लाख छह हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 26 लाख 19 हजार 676 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर निरतंर जारी है। तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 52 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि पांच लाख 29 हजार 203 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 हो गयी है। हालांकि यहां 1,09,38,146 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4628 से घटने से 1,89,226 हो गये हैं। इसी अवधि में 126 और मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,189 हो गयी है।
दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ 12 लाख दो हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 2.70 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल चौथे स्थान पर रूस है।
रूस में कोरोना वायरस से 43.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 88,773 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब 42.47 लाख हो गई है। और 1,25,222 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 40 लाख 22 हजार 400 लोग संक्रमित हुए हैं। और 89,707 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 71,961 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में संक्रमितों की संख्या 31.23 लाख से अधिक हो गई है। और 100,811 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना वायरस से अब तक 28.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 29,227 लाेगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 25.41 लाख से अधिक हो गई है। और 72,858 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलंबिया में कोरोना वायरस से अब तक करीब 22.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। और 60,773 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 53,359 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना वायरस से 21.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 192,491 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में कोरोना वायरस से 18.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और महामारी से 45,997 जान गंवा चुके हैं।
ईरान में कोरोना से 17.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और महामारी से 60,928 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से 15.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। और इसके संक्रमण से 51,015 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में कोरोना वायरस से 14.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 28,925 की मौत हो चुकी है।

पाक से लौटी गीता को महिला ने बताया अपनी बेटी

इस्लामाबाद/ मुंबई। पाकिस्तान से वर्ष 2015 में भारत लौटी गीता को महाराष्ट्र की 70 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी बताया है। और कुछ ब्योरों का मिलान होने के बाद उम्मीद जागी है। कि गीता को उसका खोया परिवार वापस मिल सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है। कि वैज्ञानिक रूप से यह बात डीएनए टेस्ट के बाद ही साबित हो सकेगी कि यह महिला गीता की जैविक मां है। या नहीं।
अधिकारियों के मुताबिक मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग ने दिव्यांगों की मदद के लिये इंदौर में चलाई जा रही आनंद सर्विस सोसायटी को गीता की देख-रेख और उसके बिछड़े परिवार की खोज का जिम्मा सौंपा है। गीता न तो सुन सकती है। और न ही बोल सकती है।
संगठन के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बृहस्पतिवार को को बताया कि गीता महाराष्ट्र के परभणी की गैर सरकारी संस्था पहल फाउंडेशन के परिसर में रहकर कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही है। पुरोहित ने बताया कि औरंगाबाद में रहने वाली मीना पांद्रे (70) ने दावा किया है कि गीता उनकी खोई बेटी है। जो उनकी पहली शादी से पैदा हुई थी।
उन्होंने बताया कि पांद्रे ने हमें बताया है। कि गीता के पेट पर जलने का एक निशान है। यह बात सही पाई गई है। पुरोहित ने बताया कि गीता ने बचपन की धुंधली यादों के आधार पर उन्हें इशारों में बताया था। कि उसके घर के पास एक नदी थी। और वहां गन्ने तथा मूंगफली की खेती होती थी। इसके साथ ही वहां डीजल के इंजन से रेल चला करती थी।
उन्होंने बताया कि ये ब्योरे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के कुछ स्थानों से मेल खाते हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही पांद्रे के इस दावे की पुष्टि हो सकेगी कि गीता उनकी बेटी है।
अधिकारियों ने बताया कि गुजरे साढ़े पांच साल के दौरान देश के अलग-अलग इलाकों के 20 से ज्यादा परिवार गीता को अपनी बेटी बता चुके हैं। लेकिन सरकार की जांच में इनमें से किसी भी परिवार का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गीता की उम्र 30 साल के आस-पास आंकी जाती है। वह बचपन में गलती से रेल में सवार होकर सीमा लांघने के कारण करीब 20 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गयी थी।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेले बैठा हुआ पाया था। उस समय उसकी उम्र आठ साल के आस-पास रही होगी। मूक-बधिर लड़की को पाकिस्तान की सामाजिक संस्था ईधी फाउंडेशन की बिलकिस ईधी ने गोद लिया और अपने साथ कराची में रखा था। तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विशेष प्रयासों के कारण वह 26 अक्टूबर 2015 को स्वदेश लौट सकी थी। इसके अगले ही दिन उसे इंदौर में एक गैर सरकारी संस्था के आवासीय परिसर में भेज दिया गया था।

आमिर के बेटे जुनैद महाराजा मूवी से करेंगे डेब्यू

मनोज सिंह ठाकुर

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद फिल्म महाराजा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। आमिर खान के बेटे जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जुनैद जल्द ही यशराज फिल्म्स के बैनर की फिल्म ‘महाराजा’ से डेब्यू करने वाले हैं। यशराज फिल्म्स की ‘महाराजा’ को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशितत करेंगे।
इस फिल्म में जुनैद के अलावा शालिनी पांडे, सरवरी वाग और जयदीप अहलावत अहम किरदारों में नजर आएंगे। बताया जाता है। कि यह फिल्म साल 1862 में सामने आए महाराजा लिबेल मामले पर आधारित है। इसमें जुनैद एक पत्रकार के किरदार में नजर आ सकते हैं। जिसका संबंध इस केस से है। जुनैद इन दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से भी चर्चा में हैं।
आमिर खान, उनकी बेटी ईरा और बेटा जुनैद मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच पर गए थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने इनके फोटोज क्लिक किए। इन फोटोज में जुनैद इतने बदले-बदले नजर आए कि कई फैंस उन्हें पहचान ही नहीं पाए। इसकी वजह है। जुनैद का पहले के मुकाबले फिट दिखाई देना। उनके पहले के फोटोज में वह थोड़े हैल्दी दिखाई देते थे। अब जुनैद ने अपनी बॉडी का इस तरह से ट्रांसफॉर्मेशन किया है। कि तब में और अब में रात-दिन का अंतर साफ नजर आता है।

कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं बचा: अखिलेश

 
संदीप मिश्र  
 बरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। वहां विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। गुरुवार को रामपुर जाते वक्त बरेली पहुंचने के दौरान पत्रकारों के बात करते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं बचा है। और प्रदेश में ऐसी गंभीर घटनाएं हैं, कि जिसकी हम कल्पना भी कर नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए काम करना चाहिए लेकिन सरकार ने पुलिस को राजनीति लोगों को परेशान करने के लिए लगा रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सच्चे ईमानदार अधिकारी हैं। उन्हें काम करने की खुली छूट नहीं मिलेगी तो कैसे उम्मीद कर सकते हैं। कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने अपना काम पूरा नहीं किया और न ही अपना काम नहीं दिखा पा रहे हैं। इसलिए पिछली सरकार के किए गए कार्यों के साथ अपनी सेल्फी खिंचवा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्घाटन पर उद्घाटन कर रहे हैं। और दूसरे के काम पर सेल्फी ले रहे हैं। बुधवार को योगी ने बुंदेलखंड का दौरा किया था। और बांध के सामने खड़े होकर सेल्फी खींची थी। इसके बारे में अखिलेश का कहना है। कि यह उनके शासनकाल में बना था। वहीं उत्तराखंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री बदलने की सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यह शुभ संकेत आ रहा है। कि पड़ोसी प्रदेश में बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी जी का अब आप सोचो अगला नंबर किसका होगा।

वेस्टइंडीज ने वनडे में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

कोलंबो। सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलक को क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के लिए आउट दिए जाने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई जिसके बाद वेस्टइंडीज ने बुधवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की। गुणातिलक ने 55 रन बनाने के अलावा कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की जिससे श्रीलंका की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। करूणारत्ने 52 रन बनाकर वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे।
मैच का विवादास्पद लम्हा 21वें ओवर में आया जब गुणातिलक को क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के आरोप में आउट करार दिया गया। पोलार्ड जब उन्हें रन आउट करने का प्रयास कर रहे थे। तब उन्होंने गेंद पर पैर मार दिया जिसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने रन आउट की अपील की और मैदानी अंपायर जो विल्सन ने आउट का संकेत करते हुए टीवी अंपायर के पास इस मामले को भेज दिया।
तीसरे अंपायर नाइजेल गुगुइड ने इसके बाद जानबूझकर रन आउट रोकने का प्रयास करने के लिए गुणातिलक को आउट करार दिया। श्रीलंका की पारी इसके बाद राह से भटक गई और अशेन बंडारा (50) के अर्धशतक के बावजूद पूरी टीम 49 ओवर में 232 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में शाई होप (110) और एविन लुईस (65) के बीच पहले विकेट की 143 रन की साझेदारी की बदौलत 47 ओवर में दो विकेट पर 236 रन बनाकर जीत दर्ज की। डेरेन ब्रावो ने भी नाबाद 37 रन बनाए।

यूपी: प्रेम कहानी में प्रवेश कर चुके है मोदी और योगी

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। गंगा बनारस शहर को दूर से देखते हुए गुजरती हैं। उन्हें बस इस बात का सुकून रहता है। कि उनके प्रियतम काशी विश्वनाथ इस शहर की आत्मा में बसे हुए हैं। कहा जाता हैं, कि गंगा ने अपने प्रियतम से केवल एक चीज मांगी थी, कि मुझे अपने आस पास रहने दो, शिव ने कहा ठीक है। लेकिन तुम मुझे देख न पाओगी। फिर क्या था गंगा बनारस को छूते हुए बहने लगी उन्हें तो बस शिव के आस पास रहने का सुकून था।
अब बनारस में मोदी और योगी आदित्यनाथ इस प्रेम कहानी में विलेन की तरह प्रवेश कर चुके हैं। उनका काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ऐसा ही है। यह भगवा टीम न केवल इतिहास बदलने की कोशिश कर रही, बल्कि हमारे शिव के तप और गंगा की तपस्या को भी भंग करने की कोशिश कर रही। यह कुछ ऐसा है। कि प्रेमी प्रेमिका से कहें कि दूर से बुझती रहे प्यास और कोई बजरंगी बीच मे आकर कहे कि नही, हम तो तुम दोनों का ब्याह कराएंगे।
शहर बनारस जाम और गंदगी से कराह रहा है। गंगा त्राहिमाम कर रही है। गंगापुत्र तिल तिलकर मरने को मजबूर हैं, मोदी गायब हैं। और सरकार या तो बेवकूफ बना रही या फिर कॉरिडोर। आस्था और विश्वास से यह छेड़छाड़ खतरनाक नतीजे लेकर आएगी। ईश्वर इन्हें माफ करना और इनके भक्तों को भी यह नही जानते यह क्या कर रहे हैं।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...