शनिवार, 6 मार्च 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का चक्का-जाम
बच्ची को ऑपरेशन से बिना पेट सिले किया बाहर
महिला दिवस के मौके पर सरकार ने दिया तोहफा
सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुजरात पहुंचे पीएम
मुंबई: आयकर विभाग के छापे पर तापसी ने ली चुटकी
अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार
भाजपा में शामिल होते ही त्रिवेदी का टीएमसी पर हमला
दिल्ली का होगा अपना अलग शिक्षा बोर्ड, दी मंजूरी
इमरान के हाथों से फिसलते-फिसलते बचीं कमान
चंदन की 1 एकड़ की खेती में 30 करोड़ की कमाईं
समुद्र किनारे दिखा 23 फुट बडा रहस्यमयी जीव
लंदन। समुद्र किनारे अक्सर ऐसी चीजें मिलती रहती हैं। जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। कई बार तो उन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूके वेल्स में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ब्रॉड हैवन साउथ बीच पर एक विशालकाय जीव मिलने से हड़कंप से मच गया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह के जीव नहीं देखे थे। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी हैरान-परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक, समुद्र किनारे जिस जीव को देखा गया है। उसके दांत हाथी जैसे काफी बड़े-बड़े हैं। इतना ही नहीं उसकी बॉडी आधी मछली जैसी और आधी डायनासोर की तरह है।हालांकि, इस जीव की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी बॉडी को फिलहाल रिसर्च के लिए भेजा गया है। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह जीव कहां से आया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस जीव की लंबाई 23 फीट है। लेकिन, उसका कोई चेहरा नहीं है। इस विशालयकाय जीव को देखने के बाद एक्सपर्ट भी काफी हैरान हैं। क्योंकि, उन्होंने भी इस पहले इस तरह के जीव नहीं देखे थे। वहीं, इस जीव का वजन तकरीबन 36 किलो था। रिपोर्ट अनुसार, समुद्र से बाहर आने के बाद जीव का शरीर सड़ने लगा था। कयास लगाया जा रहा है कि पानी के अंदर ही उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, अभी तक इस जीव को लेकर कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। एक्सपर्ट का कहना है कि जीव का शरीर इतना सड़ चुका था कि कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। फिलहाल, उस पर छानबीन जारी है।
कार में जरूरी होगा डबल एयरबैग, नए नियम
अमेरिकी मूल की नौरीन को बैंक की वीपी और कू
भारतीय अमेरिकी मूल की नौरीन हसन को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की VP और COO
एल्बनि। भारतीय अमेरिकी मूल की 25 वर्षीय महिला नौरीन हसन को न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी सीओओ) बनाया गया है। बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि नियुक्ति15 मार्च से प्रभावी होगी। इस नियुक्ति को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और फेडरल रिजर्व सिस्टम की ओर से मंजूरी दे दी गई है। बयान में कहा गया। “पहले उपाध्यक्ष के रूप में, हसन न्यूयॉर्क फेड की दूसरे रैंक की अधिकारी होंगी और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की वैकल्पिक मतदान सदस्य होंगी।” न्यूयॉर्क बैंक के अध्यक्ष और सीईओ जॉन सी. विलियम्स ने बताया कि नौरीन लीडरशिप बैकग्राउंड से हैं और इन्होंने कई टीमों का नेतृत्व किया है। इनके पास वित्तीय अनुभव भी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि नौरीन इस पद पर रहकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगी और अभिनव के साथ टीम का नेतृत्व करेंगी। बयान के अनुसार, नौरीन हसन ने पहले वित्तीय सेवा उद्योग में विभिन्न भूमिका निभाई हैं।जो मुख्य रूप से डिजिटल और व्यावसायिक प्रक्रिया परिवर्तन पर केंद्रित है। पिछले चार वर्षों से, वह मॉर्गन स्टेनले में धन प्रबंधन की मुख्य डिजिटल अधिकारी थीं।हसन के माता-पिता भारत के केरल राज्य के रहने वाले हैं और अमेरिका में प्रवासी भारतीय के रूप में रह रहे हैं। उनके पिता जावेद के. हसन आईबीएम में पूर्व सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुके हैं और ग्लोबल इंटरकनेक्ट सिस्टम के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
धरती पर हो जाएंगी ऑक्सीजन की भारी कमी
ट्रेन में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी भर सकेंगे जुर्माना
अलर्ट: 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी सर्दी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। 4 मार्च को असम और मेघालय में तूफान आने की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 7 मार्च को पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पड़ने की आशंका है। वहीं सात मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने एक बार फिर मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। यह 5 मार्च से प्रभाव डालना शुरू कर देगा। इसके प्रभाव के कारण 6 से 8 मार्च तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पांच और छह मार्च को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाईं कमेटी, सरकार
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-202 (साल-02)
2. रविवार, मार्च 07, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत
4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त 06:23।
5. न्यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +919350302745 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
शुक्रवार, 5 मार्च 2021
चीन का बजट पहली बार 200 अरब डॉलर के पार
बीजिंग। चीन का रक्षा बजट पहली बार 200 अरब डालर के पार पहुंच गया है। चीन ने शुक्रवार को वर्ष 2021 के लिये अपना रक्षा बजट 6.8 प्रतिशत बढ़ाकर 209 अरब डालर कर दिया। यह आंकड़ा भारत के रक्षा बजट के मुकाबले तीन गुणा से भी अधिक है। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’ के अधिवेशन के पहले दिन इस बजट की घोषणा की। यह लगातार छठा वर्ष है। जब चीन के रक्षा बजट में एक अंकीय वृद्धि हुई है। चीन की संसद में 209 अरब डालर का रक्षा बजट ऐसे समय पेश किया गया है। जब चीन और भारत के बीच लद्दाख क्षेत्र में तनाव चल रहा है और अमेरिका के साथ भी चीन का सैन्य तनाव जारी है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बजट की जानकारी देते हुये कहा कि इस साल (2021) का योजनाबद्ध रक्षा व्यय 1,350 अरब युआन (करीब 209 अरब अमेरिकी डालर) होगा। एजेंसी ने कहा कि यह लगातार छठा साल है। जब रक्षा बजट में एक अंकीय वृद्धि की गई है। एजेंसी ने कहा है कि चीन का रक्षा बजट अमेरिका के रक्षा बजट का एक चौथाई के करीब है। अमेरिका का रक्षा बजट 2021 के लिये 740.5 अरब डालर रखा गया है। वहीं भारत के रक्षा बजट के मुकाबले चीन का बजट तीन गुणा से भी अधिक है। भारत का रक्षा बजट (पेंशन सहित) 65.7 अरब डालर के करीब है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई प्रावधान नहीं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया के नियमन पर केन्द्र के दिशानिर्देशों में अनुचित विषयवस्तु दिखाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ उचित कार्रवाई के कोई प्रावधान नहीं हैं। न्यायालय ने वेब सीरीज तांडव को लेकर दर्ज प्राथमिकियों पर अमेजन प्राइम वीडियो की भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। न्यायाधीश अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर एस रेड्डी की पीठ ने वेब सीरीज तांडव को लेकर दर्ज प्राथमिकियों पर अग्रिम जमानत का अनुरोध करने वाली पुरोहित की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया। न्यायालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर केन्द्र के नियमन महज दिशानिर्देश हैं। इनमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई प्रावधान नहीं हैं। केन्द्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार उचित कदमों पर विचार करेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए किसी भी तरह के नियमों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने पुरोहित को अपनी याचिका में केन्द्र को भी पक्षकार बनाने को कहा।
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...