शनिवार, 6 मार्च 2021

महिला दिवस के मौके पर सरकार ने दिया तोहफा

महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री

आगरा। हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएस आई) ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा के ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में महिलाएं निशुल्क प्रवेश कर पाएंगी। एएसआई ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। बीते साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा शुरू की थी। जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है।
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है। वहीं 10 से 12 मार्च तक ताजमहल में मुगल शहंशाह शाहजहां के 366 वें उर्स पर पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। 10 और 11 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद और 12 मार्च को सुबह से शाम तक पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...