बुधवार, 3 मार्च 2021

हापुड़ः पुलिसकर्मियों के साथ कप्तान ने की बैठक

अतुल त्यागी 
हापुड़। जनपद के सभी थानों से बुलाए गए पुलिसकर्मियों के साथ कप्तान की मीटिंग... कप्तान लगातार पुलिस कर्मियों के साथ निर्धारित संख्या में बुलाकर बीट बुक का अवलोकन कर रहे हैं। साथ ही सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
क्राइम को रोकने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश जिसका असर रोज देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह  ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जिसका सर दिखाई दे रहा है, रोज हो रही हैं। गिरफ्तारी अब अपराधी अपराध छोड़ो या हापुड़ छोड़ो दोनों में एक तो तय है।
हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा चार्ज संभालने के बाद अपराधों पर अंकुश लगा है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस कर्मियों के साथ लगातार हो रही मीटिंग को को लेकर महिला अपराधों पर भी अंकुश लगा है। जनपद कप्तान की मेहनत रंग ला रही है।

हाथरस कांड: मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

हाथरस कांड: मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, घोषित किया एक लाख का इनाम

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस के सासनी इलाके के गांव नोजलपुर में किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी गौरव सोंगरा पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार अन्य दो आरोपियों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पिछले सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
करीब ढाई साल पहले किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गौरव ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। अब गौरव इस मुकदमे को वापस लेने और उनकी छोटी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को किसान के नाराज परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह उनको राजी किया। भतीजे ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर रासुका के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है। गौरव सेंगरा को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है।

विश्व में संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार, 25.49 लाख से ज्यादा की मौत

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ से अधिक हो गयी है और अब तक इस महामारी से 25.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 47 लाख 51 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 25 लाख 49 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है। तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 87 लाख 19 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5.16 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 39 हजार से अधिक हो गयी है। हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 12 हजार 044 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 346 हो गया है। एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ छह लाख 46 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 2.57 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 85,458 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख से अधिक हो गई है और 123,530 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 38 लाख 43 हजार 241 लोग संक्रमित हुए हैं। और 87,373 मरीजों की मौत हुई है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 69,801 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 29.55 लाख से अधिक हो गई है। और 98,288 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 27.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 28,706 लाेगों ने जान गंवाई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 24.62 लाख से अधिक हो गई है। और 70,926 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 59,972 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 52,077 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 52,192 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी से 1-1 से खेला ड्रा

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी से 1-1 से खेला ड्रा

बर्लिन/ नई दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने यूरोप के चार मैच के दौरे के दूसरे मुकाबले में यहां जर्मनी से 1-1 से ड्रा खेला। जरमनप्रीत ने भारत के लिये चौथे मिनट में खाता खोला। जबकि, मार्टिन हैनर ने जर्मनी के लिये बराबरी गोल दागा।
शुरूआती मैच में 6-1 से दबदबे वाली जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी चौथे नंबर की भारतीय टीम ने मेजबानों के खिलाफ आक्रामक शुरूआत की और चौथे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया जिसे डिफेंडर जरमनप्रीत ने शानदार स्लैप शॉट से गोल में बदल दिया। लेकिन दो मिनट के भीतर ही मेजबानों ने वापसी की और पेनल्टी कार्नर हासिल कर बराबरी करने का मौका प्राप्त किया पर इसका फायदा नहीं उठा सके। मेहमानों ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा जारी रखा और गेंद पर बेहतर ढंग से कब्जा रखते हुए शुरूआती बढ़त को दोगुना करने की इच्छा से मौके बनाये। क्वार्टर का समापन हालांकि मेजबान टीम के भारतीय खिलाड़ियों पर दबदबा बनाने से हुआ। मेजबानों ने रणनीति के अनुसार खेलते हुए सर्कल के अंदर कुछ हमले किये जिससे उन्हें लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल हुए।
दूसरे प्रयास में अनुभवी मार्टिन हैनर ने हॉफ टाइम ब्रेक से पहले स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में भी यही लय जारी रखी और गेंद को भारतीय खेमे में रखकर गोल करने के कई मौके बनाये। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने संयमित रहते हुए जर्मनी की फारवर्ड पंक्ति को गोल करने में सफलता नहीं हासिल करने दी। सुरेंद्र कुमार ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में शानदार शॉट रोका।
चौथे क्वार्टर में कुछ दिलचस्प क्षण रहे लेकिन मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। भारतीय मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा हमारे खिलाड़ियों के लिये यह मैच अच्छे अनुभव वाला रहा। यह कठिन मैच था। और टीम ने कड़ी मेहनत की। दोनों टीमों ने मौके बनाये और मेरा मानना है। कि हमने इस मैच से काफी कुछ सीखा। भारतीय टीम अब शनिवार को ब्रिटेन से खेलेगी।

मुंबई: पारो को लेकर बेहद आशान्वित आभिनेत्री पूनम

पारो को लेकर बेहद आशान्वित हैं। पूनम दुबे
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे अपनी आने वाली फिल्म पारो के लिये बेहद आशान्वित है। पूनम दुबे की फ़िल्म पारो प्रदर्शित होने वाली है। जो आज के युवाओं पर आधारित है। इस फ़िल्म को लेकर पूनम बेहद आशान्वित हैं। और उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक बेटी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी है।
उन्होंने कहा कि पारो में पुराने वाले देवदास से रिलेटेड कुछ भी नहीं है। सिर्फ नाम पारो है। यंग जेनरेशन के बीच की एक लव स्टोरी को उठाया गया है। एक लड़की अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकती है। वो इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमे लड़की का त्याग और प्यार है। फ़िल्म के निर्देशक नीलमनी सिंह हैं। जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उनके साथ काम करने को लेकर पूनम दुबे ने कहा कि निर्देशक नील सिंह की यह पहली फ़िल्म है। ये कभी नहीं लगा कि वे फर्स्ट टाइम फ़िल्म निर्देशन कर रहे हैं। वे अपने सिनेमा के साथ कम्प्रोमाइज नहीं करते। वहीं निर्देशक ने फिल्म को लेकर कहा कि ये फ़िल्म मेरी बेटी है। मेरा प्यार है। मैं इसके साथ कोई समझौता नहीं कर सकता।

अमेरिका ने इराक सैन्य हवाईअड्डे पर दागे रॉकेट

बगदाद। पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। गठबंधन और इराकी बलों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबर प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए। मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है।

स्वास्थ्य के बाद विकास व शिक्षा पर है फोकस: पीएम

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर देते हुए युवा पीढ़ी के विकास को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश को आत्मविश्वासी युवकों की जरूरत है जो सीधे तौर पर शिक्षा, ज्ञान व कौशल से जुड़ा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी आधार पर विकसित की गई है। उन्होंने कहा, श्इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य के बाद जो दूसरा सबसे बड़ा फोकस है, वो एजुकेशन, स्किल, रिसर्च और इनोवेशन पर ही है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं में आत्मविश्वास उतना ही जरूरी है। आत्मविश्वास तभी आता है। जब युवा को अपनी शिक्षा, अपनी ज्ञान पर पूरा विश्वास हो।
विश्व वन्यजीव दिवस का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वन की सुरक्षा और जानवरों के सुरक्षित आवास पर जोर दिया औश्र वन्यजीव सुरक्षा के लिए काम करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा, श्किसानों की आय बढ़ाने के लिए, उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी रिसर्च में जो साथी लगे हैं। देश को उनसे बहुत उम्मीदे हैं। मेरा इंडस्ट्री के तमाम साथियों से आग्रह है कि इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ाए।श् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। हर भाषा के विशेषज्ञ की यह जिम्मेदारी है कि दुनिया के बेहतरीन सामग्री को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।श् उन्होंने आगे कहा, श्फ्यूचर फ्यूल, ग्रीन एनर्जी, हमारी ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए बजट में घोषित हाइड्रोजन मिशन एक बहुत बड़ा संकल्प है। भारत ने हाइड्रोजन वाहन का टेस्ट कर लिया है। अब हाइड्रोजन को ट्रांसपोर्ट के फ्यूल के रूप में उपयोगिता और इसके लिए खुद को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए अब हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में शिक्षा के महत्व, रिसर्च व कुशलता विकास को लेकर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस सत्र के बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार शाम 3.35 बजे सत्र के समापन समारोह को संबोधित करेगे।

‘धमाका’ फिल्म में एंकर का किरदार निभाएगा कार्तिक

मनोज सिंह ठाकुर  

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म धमाका का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में कार्तिक आर्यन एक न्यूज एंकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने स्टूडियो में कैमरे के सामने बैठे हुए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह न्यूजरुम में बैठकर बोलते हैं, बंद करो, ये कैमरा बंद करो। ये शो मुझसे नहीं होगा। लेकिन सामने खड़ी टीम उनका हौसला बढ़ाती है और टीजर के आखिरी में कार्तिक कहते हैं। मैं हूं अर्जुन पाठक भरोसा 24/7 से जो भी कहूंगा सच कहूंगा।

आईएएस ने ली 3 महिला की हत्या की जिम्मेदारी

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में एक स्थानीय रेडियो और टीवी स्टेशन में काम करने वाली तीन महिलाओं की हत्या करने की जिम्मेदारी मंगलवार देर रात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। वहींं, अफगान सरकार ने इन हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। युद्धग्रस्त देश में लोगों को निशाना बनाकर हत्या किए जाने के मामले बढ़े हैं। तीनों मीडियाकर्मियों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। निजी चैनल के समाचार संपादक और ननगरहर प्रांत के अधिकारियों ने बताया, कि महिलाओं को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारी गई। अफगान अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों की हत्या के संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान कारी बसर के रूप में की गई है।

भारत: राष्ट्रपति कोविंद ने लगवाया कोरोना का टीका

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली और उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं। राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं।गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए लोग कोविन टू-पाइंट जीरो पोर्टल या आरोग्‍य सेतु जैसे अन्‍य आई टी ऐप्‍लीकेशन पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मार्च को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी।

टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा किया: सीएम

 हरिओम उपाध्याय  
 लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धारण की जाने वाली ‘टोपी’ पर पूर्व में तल्ख टिप्पणी कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हाथरस में हाल में हुई घटना ने इस टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल हाथरस में भी साबित हुआ है। दिन भर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपी वाला कौन था? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कटघरे में खड़ा किया है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कल हाथरस में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई, क्या समाजवादी पार्टी का उस अपराधी से कोई संबंध नहीं है? हर अपराधी के साथ समाजवादी शब्द क्यों जुड़ जाता है। मैं यह पूछना चाहता हूं यह कौन सी स्थिति है, कौन सी मजबूरी है? इस पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया और एक फोटो दिखाते हुए कहा कि हाथरस मामले का आरोपी भाजपा के सांसद के साथ बैठा है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...