शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

कुत्तों को खाना खिलाने का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट

कुत्तों को खाना खिलाने का विवाद पहुंचा कोर्ट, जानिए फिर अदालत ने क्या कहा।
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) से, आवारा कुत्तों को खिलाने को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के वसंत कुंज के एक सेक्टर के निवासियों और पशु प्रेमियों के बीच विवाद के मामले में दखल देने को कहा है। अदालत ने एडब्ल्यूबीआई को उन स्थानों को चिह्नित करने को कहा है। जहां पर कुत्तों को खिलाया जा सकता है। ताकि आसपास के क्षेत्र में शांति और सद्भाव की स्थिति कायम रहे। 
न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने वसंत कुंज के ई-2 ब्लॉक के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) द्वारा डाली जा रही अड़चन के खिलाफ पशु प्रेमियों द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अधिवक्ता अभीक चिमनी द्वारा दाखिल याचिका में अदालत को बताया गया कि जब भी वे सड़कों पर रहने वाले कुत्तों को खाना देने का प्रयास करते हैं। तो स्थानीय निवासी इसमें रुकावट डालते हैं। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय ने 2009 में एक आदेश में एडब्ल्यूबीआई को कुत्तों को खाना देने के लिए कॉलोनियों में जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया था। अदालत ने कहा ऐसा प्रतीत होता है। कि स्थान चिह्नित करने पर सहमति नहीं बन पायी। आरडब्ल्यूए को आशंका है। कि ब्लॉक के खुले क्षेत्र में बच्चे और बुजुर्ग निवासी भी घूमते-टहलते हैं। इससे उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं।
अदालत ने निर्देश दिया कि, क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रखने के लिए एडब्ल्यूबीआई 8 मार्च को दो प्रतिनिधियों को भेजकर आरडब्ल्यूए और याचिकाकर्ताओं के साथ बैठक करेगा। बैठक के दौरान निवासियों से बात कर कुत्तों को भोजन देने के लिए ऐसे स्थान को चिह्नित किया जाएगा जहां पर बच्चे, वरिष्ठ नागरिक नहीं आते-जाते। इस निर्देश के साथ अदालत ने पशुप्रेमियों की याचिका का निपटारा कर दिया।

गुजरात के शहरों में 15 दिन के लिए बढ़ा रात्रि कर्फ्यू

लौट के कोरोना फिर से आया, इन शहरों में 15 दिन के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अहमदाबाद सहित राज्य के चार प्रमुख शहरों में लगाया गया रात का कर्फ्यू 15 दिन और बढ़ाने का निर्यण किया है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में रात के कर्फ्यू की अवधि 28 फरवरी को समाप्त हो रही थी। शुक्रवार रात जारी एक बयान में कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हाल में बढ़ने के बाद सरकार ने चार नगर निगमों में रात का कर्फ्यू 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।
गौरतलब है। कि पिछले वर्ष दीपावली के बाद इन शहरों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद पहली बार रात का कर्फ्यू लगाया गया था। और यह पांचवीं बार है। जब रात्रि कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाया गया है। यह कर्फ्यू आधी रात से शुरू हो कर सुबह छह बजे तक चलता है। लेकिन बयान में यह नहीं बताया गया है। कि बढ़ाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू का वक्त क्या रहेगा।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को गुजरात में संक्रमण के हालात की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। जिसके बाद यह बयान जारी किया गया है। बयान के अनुसार राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में कुल 4.82 लाख स्वास्थ्य कर्मियों में से 4.07 लाख से अधिक को टीके की पहली खुराक दी गई थी।इसमें कहा गया कि अब तक 1.23 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में कई विभागों के टूटे ताले

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में कई विभागों के टूटे ताले, दो लैपटॉप, एक मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी
संदीप मिश्र 
बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कामर्शियल कोर्ट के मंडलीय कार्यालय, आबकारी विभाग के मालखाना और भूलेख विभाग के कार्यालय के चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोर भूलेख कार्यालय से दो लैपटॉप, एक मोबाइल बिना सिम के, एक डिवाइस चुरा ले गये। आबकारी के मालखाने से भी सामान चोरी हुआ है। कई फाइलें भी चोरी होने की चर्चा है।
इस मालखाने में अवैध शराब के पकड़े गये सामान रखा था। यहां का कुछ सामान कामर्शियल कोर्ट की छत पर बिखरा मिला। तमंचा, बीयर की खाली केन प्लास्टिक के कट्टे भी पड़े मिले। पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया है। चोरी की घटना गुरूवार की रात की बताई जा रही है। कामर्शियल कोर्ट कार्यालय से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भारत के टॉप सरकारी अस्पताल, बेहतर इलाज

भारत के ये है। टोप बेस्ट सरकारी अस्पताल, यहां होता है। बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज, आप भी जानें
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत के कई ऐसे सरकारी अस्पताल हैं। जहां बड़ी से बड़ी बीमारियों का सस्ती इलाज होता हैं। इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग किसी भी बीमारी का इलाज कम से कम खर्च पर वो करा सके।
ये हैं। भारत के टॉप-5 सबसे बेस्ट सरकारी अस्पताल, सभी को जानना ज़रूरी।
1 .अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली: भारत के सबसे बेस्ट सरकारी अस्पतालों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली पहले नंबर पर हैं। बता दें की इस अस्पताल में सभी प्रकार के बीमारियों का इलाज होता हैं।
2 .पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़। भारत के सबसे बेस्ट सरकारी अस्पतालों में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ दूसरे नंबर पर हैं।
इस अस्पताल में कई तरह की उच्च स्तरीय व्यवस्था भी मौजूद हैं। आप यहां बड़े दे बड़े बीमारियों का इलाज करा सकते हैं।
3 .सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली। भारत के बेस्ट अस्पतालों में सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली का नाम आता हैं। सरकार ने इस अस्पताल में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रखी हैं। यहां सस्ते दामों पर बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज करा सकते हैं।
4 .दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, नई दिल्ली। बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज कराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, नई दिल्ली भी अच्छा माना जाता हैं। इस अस्पताल में कई तरह की फैसलिटी मौजूद हैं। यह देश के बेस्ट अस्पतालों में मौजूद हैं।
5 किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल, मुंबई। बता दें की मुंबई का किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल देश के बेस्ट अस्पतालों में से एक हैं। आप इस अस्पतालों में सस्ते दामों पर बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। यहां करीब-करीब सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता हैं।

5 साल में 1 दिन स्कूल नही पहुंची शिक्षिका, वेतन

यूपी का शिक्षा विभाग महान है। पांच साल में एक दिन स्कूल नही पहुंची शिक्षिका, फिर भी मिलता रहा वेतन, तीन पर मामला दर्ज

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा घपला सामने आया है। एक शिक्षिका का 1297 दिनों तक गैर हाजिर रहने के बाद भी उसका वेतन जारी होता रहा। मामले का खुलासा होने के बाद अब आरोपी शिक्षिका और उसके पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गैरहाजिरी के दौरान वेतन के रूप में ली गई धनराशि की रिकवरी कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने शिक्षिका से रिकवरी के आदेश भी दिए हैं।
अफसरों और शिक्षिका की साठ-गांठ का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के सैदनगर ब्लाक के कुम्हरिया गांव के प्राथमिक स्कूल से जुड़ा हुआ है। यहां प्रीति यादव नाम की एक शिक्षका की तैनाती लगभग 62 माह (2011 से 2015) तक रही है। वह स्कूल से लगातार गैरहाजिर रही
पांच सालों में वह 1297 दिन गैर हाजिर रही। रजिस्ट्रर में उसे गैर हाजिर दिखाया गया है। लेकिन उसके वेतन का भुगतान कर दिया जाता रहा। खास बात यह है। कि तत्कालीन बीएसए ने उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।
एबीएसए ने भी वेतन जारी करने की संस्तुति नहीं की थी। इसके बाद भी वेतन जारी कर दिए गए थे। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी और बीएसए से रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम के आदेश पर अजीमनगर थाने में खंड शिक्षाधिकारी प्रेम सिंह राणा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ रविंद्र कुमार ने पुष्टि की कि आरोपी शिक्षिका, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल बाराबंकी में तैनात है। शिक्षिका
सैदनगर के कुम्हरिया कलां गांव के स्कूल में तैनात रही शिक्षिका प्रीति यादव 2011 में रामपुर में तैनात हुई थीं। वह 2005 से शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्य लक्ष्मी ने बताया कि प्रीति यादव 15 जुलाई 2011 से रामपुर में तैनात थी। ज्वाइन करने के दो दिन बाद से ही वह गैरहाजिर हो गईं। खंड शिक्षाधिकारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई को लिखा। वेतन रोकने के आदेश हुए, लेकिन जब बैंक स्टेटमेंट जारी हुआ तो पता चला कि वेतन जारी हो रहा है। तत्कालीन बीएसए ने सेवा समाप्ति को भी लिखा था। लेकिन जब सेवा समाप्ति का नोटिस जारी हुआ तो उक्त शिक्षिका अंतरजनपदीय तबादले के तहत बाराबंकी चली गई। कार्रवाई के लिए बाराबंकी के बीएसए को भी लिखा गया है।
अफसरों की साठ-गांठ से निकलता रहा वेतन
रामपुर। स्कूल न जाने वाली शिक्षिका का वेतन यूं ही नहीं निकलता रहा। इसके पीछे अफसरों और लेखा विभाग से जुड़े अफसरों और कर्मियों की साठ-गांठ भी कम जिम्मेदार नहीं है। ब्लाक स्तर से बीएसए दफ्तर और लेखा दफ्तर और आला अफसरों तक की साठ-गांठ के चलते यह सब हुआ है। इस तरह के कई केस सामने आ चुके है।

46 साल के व्यक्ति ने खरीदी, 12 साल की लड़की

46 साल के व्यक्ति को 10,000 रुपये में 12 साल की लड़की बेची

नेल्लोर। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक दंपति ने अपनी 12 साल की लड़की को 46 वर्षीय एक व्यक्ति को बेच दिया। दंपति ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उन्हें अपनी बड़ी बेटी का इलाज करना था। उनकी बड़ी बेटी सांस के रोग से पीड़ित है। चिन्ना सुब्बैया ने नाबालिग से शादी की। हालांकि महिला और बाल विकास अधिकारियों ने लड़की को बचा लिया। नाबालिग को जिला बाल स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
कोट्टूर निवासी दंपति से उनके पड़ोसी सुब्बैया ने मुलाकात की। उसने कथित तौर पर 10,000 रुपये में सौदा किया। रिपोर्ट के अनुसार लड़की के माता-पिता ने 25,000 रुपये मागे थे। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुब्बैया की पत्नी ने झगड़े के बाद उसे छोड़ दिया था। नाबालिग से शादी करने के बाद वह उसे अपने रिश्तेदार के यहां धामपुर जिले में ले आया। जहां नाबालिग ने रोना शुरू कर दिया, जिसके बाद पड़ोसियों ने उससे पूछताछ की और गांव के सरपंच को मामले की जानकारी दी। गांव के सरपंच ने तब बाल विकास विभाग से संपर्क किया।

जेल से भागे 400 से ज्यादा कैदी, 25 कैदियों की मौत

जेल में हड़कंप, भागे 400 से ज्यादा कैदी, 25 कैदियों की मौत

पोर्ट-ओ-प्रिंस। हैती की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जेल से 400 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। और गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक समेत 25 लोगों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस के उत्तर पूर्व में स्थित क्रूआ दि बूके सिविल जेल में हुई। घटना के वक्त जेल में 1542 कैदी थे। इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था। वर्ष 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे। मारे जाने वाले लोगों में एक शक्तिशाली गैंग का सरदार और जेल निदेशक भी शामिल हैं। यह घटना राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के बाहरी इलाके में गुरुवार को क्रॉक्स-डेस-बुकेट्स जेल में घटित हुई।
माना जा रहा है, कि गैंग लीडर अर्नेल जोसेफ को जेल से भगाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। जोसेफ हैती में 2019 में गिरफ्तारी से पहले तक दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोपों में वांछित भगोड़ा था। जेल से फरार होने के बाद उसके पैरों में जेल की चेन थी। और वह मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग रहा था।
जोसेफ के भागने के एक दिन बाद उसे एक चेकप्वांइट पर देखा गया। पुलिस प्रवक्ता गैरी डेसोर्स ने कहा कि देखे जाने पर जोसेफ ने पुलिसवालों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। गैंग लीडर राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में स्थित गांग डी एडियो और अन्य समुदायों पर शासन करता था।
अधिकारियों ने अभी तक जेल तोड़े जाने को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सिवाय इसके कि 60 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है। और मामले की जांच जारी है। राज्य सचिव, फ्रांट्ज़ एक्जेंटस ने कहा कि अधिकारियों ने जेल तोड़े जाने की घटना की जांच के लिए कई आयोग बनाए हैं। मारे जाने वालों में जेल निदेशक भी शामिल हैं। जिनकी पहचान पॉल जोसेफ हेक्टर के तौर पर हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कैदियों के फरार होने से पहले बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों को जेल के सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाते देखा था। गोलीबारी शुरू होने के काफी देर बाद तक जेल के अंदर गोलियों की आवाजें सुनाई देती रहीं। हैती के राष्ट्रपति जोवेलेन मोइस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कैदियों के भागने और गोलीबारी की घटना की निंदा की और लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा।
वहीं कुछ लोगों का मानना है, कि घटना को एक प्रमुख व्यवसायी के बेटे क्लिफोर्ड ब्रांड्ट को मुक्त करने के लिए अंजाम दिया गया था। जिसे 2012 से प्रतिद्वंद्वी व्यवसायी के वयस्क बच्चों का अपहरण करने के आरोप में जेल में बंद किया गया है। डोमिनिकन रिपब्लिक सीमा के पास ब्रांड्ट को दो दिन बाद पकड़ लिया गया।

महाराष्ट्र: कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज व मंदिर बंद

कई इलाकों में स्कूल, कॉलेज, मंदिर बंद
मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन पिछले 24 घंटों में 8,000 से अधिक नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए जो फिलहाल देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। 8,333 नए मामलों के साथ, राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 2,138,154 हो गई है।
इन ताज़ा मामलों में से शुक्रवार को अकेल मुंबई में 1,035 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि शुक्रवार को बताए गए ताजा संक्रमणों की संख्या में गुरुवार की संख्या से मामूली गिरावट दर्ज की गई। पूरे राज्य में इस समय कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही राज्य के अमरावती जैसे जिलों से रोजाना संक्रमण की संख्या में वृद्धि की सूचना आ रही थी। इसे देखते हुए इन जिलों में प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। जबकि मुंबई में निगरानी को मजबूत किया गया है। इसके अलावा सतारा, नागपुर, पुणे, जालना और लातूर सहित कई जिलों ने प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन और यवतमाल में 28 फरवरी तक 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।
महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी कोरोना मामलों को कम करने के लिए विदर्भ क्षेत्र से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। कई इलाकों में स्कूल, कॉलेज, मंदिर सब बंद कर दिए गए हैं। पूरे राज्य में 22 फरवरी से राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लॉकडाउन की अटकलों के बीच, महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र में पूर्ण, राज्यव्यापी तालाबंदी नहीं की जाएगी लेकिन आम जनता के लिए मुंबई की स्थानीय सेवाओं को बंद करने जैसे अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

असुविधा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल के दामों में आज लगी आग
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से तीन दिन की राहत के बाद शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। शनिवार को डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई सहित देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 रुपये और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये और डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 89.38 रुपये और डीजल 81.91 रुपये प्रति लीटर है। बैंगलूरु में पेट्रोल 94.22 रुपये और डीजल 86.37 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 99.21 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 रुपये और डीजल 81.17 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 93.48 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 89.31 रुपये और डीजल 81.85 रुपये प्रति लीटर है।

माघ पूर्णिमा पर स्नान करते 5 श्रद्धालु डूबे, 3 लापता

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज के सिकंदरपुर क्षेत्र में माघ पूर्णिमा के मौके का गंगा स्नान के दौरान पांच श्रद्धालु नदी में डूब गए। जिनमें से तीन को बचा लिया गया। धिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आज बड़ा गंगा स्नान के मौके पर कादरगंज गंगा घाट पर बड़ी संख्या में स्नानार्थी जुटे थे कि इस बीच स्नान कर रहे दो लोग पैर फिसलने के कारण नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गये जिन्हे बचाने के प्रयास में एक एक कर तीन और लोग डूबने लगे।

आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने 5 शहर चुनें

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के आयोजन के लिए देश में कोलकाता और अहमदाबाद समेत पांच शहरों का चुनाव किया है। लेकिन कोराना वायरस (कोविड-19) महामारी के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुये अभी तक मुंबई को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। आईपीएल के 14वें सीजन के लिए हाल ही में चेन्नई में नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। टूर्नामेंट के स्थान और शेड्यूल को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। अब स्थिति के पहले से बेहतर होने और टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में होना पूरी तरह तय है।

चौथें टेस्ट से पहले टीम से बाहर हुए गेंदबाज बुमराह

अहमदाबाद। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को निजी कारणों से गुरूवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट के लिये भारतीय टीम से रिलीज किया गया है। बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चौथे टेस्ट के लिये बुमराह की जगह किसी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा,” जसप्रीत बुमराह ने अनुरोध किया था कि निजी कारणों से वह चौथा टेस्ट नहीं खेल पायेंगे। उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है और वह चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं।” बुमराह को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये पहले ही आराम दिया गया है।

रुद्रपुर में कई जगहों पर बनेंगे हाईटेक शौचालय

रुद्रपुर। शहर के मुख्य स्थानों पर नगर निगम नए हाईटेक शौचालय बनाने की तैयारी में है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा टेंडर भी निकाला गया है। बता दें बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण के दौरान कई शौचालय भी ध्वस्त कर दिये गए थे, जिसको लेकर अब नगर निगम नए हाईटेक शौचालय बनाने जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा टेंडर भी निकाला गया है।
न्यायालय के आदेश पर रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में 12 मई 2018 से अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने व्यापक अभियान शुरू किया था। कई दिनों तक चले इस अभियान में अतिक्रमण की जद में आए कई शौचालयों को भी ध्वस्त किया गया था। इसके बाद बाजार क्षेत्र में नगर निगम ने नए शौचालयों का निर्माण नहीं कराया। इस कारण व्यापारियों के साथ ही खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में दुकानदारों व ग्राहकों को शौच संबंधित समस्याओं को देखते हुए नगर निगम बाजार क्षेत्र में जल्द छह नए हाईटेक शौचालयों के निर्माण करने के लिए आठ मार्च को टेंडर खोलने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टेंडर में केवल संस्थाएं ही आवेदन करेंगी। ठेकेदारों द्वारा कार्यों में बरती जा रही लापरवाही के चलते नगर निगम द्वारा यह फैसला लिया गया है।

पर्यावरण अनुकूल वस्तु का उपयोग बढ़ाने का आह्वान

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को खिलौना निर्माताओं से नवप्रवर्तन पर ध्यान केन्द्रित करने और विनिर्माण में प्लास्टिक का इस्तेमाल घटा कर उसकी जगह पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग बढ़ाने का आह्वान किया। भारत के पहले खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन करते हुए, मोदी ने कहा कि हमें खिलौना क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा और वैश्विक बाजार की जरुरतों को भी पूरा करना होगा। उन्होंने बाजार में भारत की वर्तमान स्थिति पर खेद जताते हुए कहा कि 100 अरब डॉलर के वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है, और देश में बिकने वाले लगभग 85 प्रतिशत खिलौने आयात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारत में हाथ से बने उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

हैवानियत: बहन से दुष्कर्म करता था नाबालिग भाई

राणा ओबराय  

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग भाई (16 साल) मानसिक रूप से बीमार सगी बहन (17 साल) से दुष्कर्म करता रहा। बहन की तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पांच माह के गर्भ का पता चला। इसके बाद पूछताछ में सच्चाई उजागर हुई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किशोरी के माता-पिता काम पर चले जाते थे। उनका बेटा और मानसिक रूप से बीमार बेटी घर पर रहते थे। शुक्रवार को माता पिता को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया। इस पर वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।

बालिकाएं-महिलाएं खुलकर बोले, चुप्पी तोड़ो मंच

संदीप मिश्र  
रायबरेली। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पिछली नवरात्रि के आगामी नवरात्र तक पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसे जनपद रायबरेली में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना मंच सुगम करता टीम बखूबी बच्चों अभिभावकों के सहयोग से चार्ट पोस्टर रंगोली पेंटिंग पपेट आदि के माध्यम से जबरदस्त जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अमावा विकासखंड की मीना मंच विद्यालय ओ न ई जंगल के प्रांगण में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय स्टाफ द्वारा कराया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में डरे नहीं सहे नहीं खुलकर मुकाबला करें हिम्मत और साहस से सामना करके परिस्थितियों से निपटें आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करें खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित करें।
सेवानिवृत शिक्षिका डॉक्टर शैल सिंह ने कहा कि आज बालिकाएं एवं महिलाएं आत्मनिर्भर निडर साहसी बन रही हैं जरूरत है कि अपने आप को कमजोर न समझे अगला अपने आप कमजोर हो जाएगा।
कार्यक्रम में बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस .एस पाण्डेय ने बताया कि आज पूरे जनपद में गांव-गांव घर-घर तक प्रदेश सरकार की मुहिम को पहुंचाने के लिए पूरी सुगम करता टीम पेंटिंग रंगोली पपेट चार्ट मेहंदी स्लोगन के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान को प्रभावशाली तरीके से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन चलाया जा रहा है श्री पांडे ने कहा कि आवश्यक एवं महत्वपूर्ण नंबर सभी को जानकारी होना चाहिए जिसमें वुमन पावर लाइन 1090 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 आपातकालीन पुलिस सहायता 112 स्वास्थ्य सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को आवश्यकता पड़ने पर डायल करें।
विद्यालय स्टाफ राजेंद्र कुमार कंचन मीना मंच सुगम करता गरिमा सिंह ने बच्चों के द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्टाल के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु बालिकाओं की भागीदारी कराई गई प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरी भूरी सराहना की गई।
आयोजित कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह संचालन नीरज बृजेंद्र सिंह नोडल बालिका शिक्षा सौदामिनी सिंह कुमकुम आकांक्षा गुप्ता उषा सिंह गीता सहित अन्य आगंतुकों द्वारा मिशन शक्ति अभियान पर विचार व्यक्त किए गए।
अंत में सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद एवं आभार विद्यालय प्रभारी राजेंद्र कुमार एवं गरिमा सिंह द्वारा संयुक्त रुप से व्यक्त किया गया।

निषाद समाज के लोगों को 10 लाख रुपये की मदद

 बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे बंसवार। उनके साथ पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ भी पहुंचें। बताते चले कि पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार निषाद समाज के लोगों को 10 लाख रुपये की दी मदद। इससे पूर्व महासचिव प्रियंका गांधी ने बंसवार में आकर की थी पीड़ितों से मुलाकात की थी
। श्रीमती गांधी ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया था। जिसे महासचिव प्रियंका गांधी ने पूरा किया वादा। श्रीमती गांधी ने ट्वीट करके किया था आर्थिक मदद देने का ऐलान।

8वें दिन भी फीता बांधकर कर्मचारियो का प्रदर्शन

सन्दीप मिश्र  

रायबरेली। राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर रायबरेली में 8 वे दिन कर्मचारियो ने किया प्रदर्शन परिषद के जिला मंत्री राजकुमार ने बताया कि करोना महामारी में लगातार जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियो के मांगो पर माननीय मुख्य सचिव से हुए समझौतों पर अभी तक शासनादेश जारी नही हुआ है। जिससे कर्मचारियो में आक्रोश ब्याप्त है। कर्मचारियो के भत्ते बन्द किये गये गए डीए फ्रीज किये गये है। परिषद माननीय मुख्य मंत्री जी उत्तर प्रदेश से अनुरोध करता है कि कर्मचारियो के 27 सूत्रीय मांगपत्र पर /पूर्व में हुए समझौतों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर जल्द से जल्द शासनादेश जारी करने की कृपा करें। जिससे समस्त कर्मचारी सौहारदपुरक सरकारी कार्यो का सम्पादन कर सकें तथा अपने बच्चों का लालन पालन शिक्षा की ब्यवस्था भी कर सके उक्त प्रदर्सन में मुख्य रूपस्वास्थ्य विभाग ,परिवहन विभाग सिचाई विभाग समाज कल्याण विभाग वन विभाग के कर्मचारियो के द्वाराकिया जा रहा हैआलोक वाजपेई....
ड्राज कुमार, संजयमधेशिया, आर पी कनौजिया अवधेश सिंह, अनिता, सुमन राजीव, चतुर्वेदी चंद्रकेश, मायापति मोहन, राजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, अभिषेक गुप्ता, भीष्म सिंह, देवकी नंदन वर्मा, सरोजनी तिवारी, रूबी मौर्या, सपना सचान, रंजना मौर्या, पूजा यादव, आलोक वर्मा, चेतना वर्मा, रत्नम तिवारी, अंशिका सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-195 (साल-02)
2.  रविवार, फरवरी 28, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2077। 

4. प्रातः 06:48, सूर्यास्त 06:21।

5. न्‍यूनतम तापमान -09 डी.सै.,अधिकतम-28+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

ईरान के सशस्त्र समूहों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला

वाशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिकी सेना ने पूर्वी सीरिया में ईरान के समर्थन वाले सशस्त्र समूहों पर हमले किए हैं। अमेरिका ने इराक में अपने सैनिकों के ठिकानों पर हुए रॉकेट हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘प्रेसिडेंट जो बाइडेन के निर्देश पर अमेरिकी मिलिट्री फोर्सेज ने पूर्वी सीरिया में ईरानी सशस्त्र समूहों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है।’ कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई में सशस्त्र समूहों के करीब 17 लड़ाके मारे गए हैं। अमेरिकी प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि यह कार्रवाई इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए रॉकेट हमलों के जवाब में की गई है। जॉन किर्बी ने कहा, ‘अमेरिकी और नाटो सेनाओं के सैन्य ठिकानों पर हाल ही में इराक में हुए हमलों के जवाब में यह एक्शन हुआ है।’ पेंटागन के मुताबिक अमेरिकी फाइटर जेट्स ने 7 ठिकानों को निशाना बनाते हुए 7 500-lb बम गिराए हैं। इनमें से एक ठिकाना ईरान और सीरिया के बॉर्डर पर स्थित क्रॉसिंग भी है। अमेरिका का कहना है कि इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल ईरान समर्थित उग्रवादी समूह हथियारों के मूवमेंट के लिए करते थे। किर्बी ने कहा कि इन हमलों में ईरान समर्थित समूहों के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। इन समूहों में कताएब हिजबुल्ला और कताएब सैयद अल-सुहादा शामिल हैं। सीरिया के एक मानवाधिकार संगठन ने अमेरिकी हमलों में एक दर्जन से ज्यादा ईरान समर्थित लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स के डायरेक्टर रामी अब्दुल रहमान ने कहा, ‘अमेरिकी हमलों में तीन ट्रक तबाह हो गए हैं, जिन पर ईरान समर्थित समूहों ने हथियार लाद रखे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में मौतें भी हुई हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि करीब 17 लड़ाके मारे गए हैं।’ ग्रुप का कहना है कि मारे गए सभी लड़ाके हाशद अल-शाबी ग्रुप के हैं। जो ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों का प्रमुख संगठन है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...