शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

महाराष्ट्र: कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज व मंदिर बंद

कई इलाकों में स्कूल, कॉलेज, मंदिर बंद
मनोज सिंह ठाकुर   
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन पिछले 24 घंटों में 8,000 से अधिक नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए जो फिलहाल देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। 8,333 नए मामलों के साथ, राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 2,138,154 हो गई है।
इन ताज़ा मामलों में से शुक्रवार को अकेल मुंबई में 1,035 कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि शुक्रवार को बताए गए ताजा संक्रमणों की संख्या में गुरुवार की संख्या से मामूली गिरावट दर्ज की गई। पूरे राज्य में इस समय कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही राज्य के अमरावती जैसे जिलों से रोजाना संक्रमण की संख्या में वृद्धि की सूचना आ रही थी। इसे देखते हुए इन जिलों में प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। जबकि मुंबई में निगरानी को मजबूत किया गया है। इसके अलावा सतारा, नागपुर, पुणे, जालना और लातूर सहित कई जिलों ने प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन और यवतमाल में 28 फरवरी तक 10 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।
महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी कोरोना मामलों को कम करने के लिए विदर्भ क्षेत्र से यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। कई इलाकों में स्कूल, कॉलेज, मंदिर सब बंद कर दिए गए हैं। पूरे राज्य में 22 फरवरी से राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लॉकडाउन की अटकलों के बीच, महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र में पूर्ण, राज्यव्यापी तालाबंदी नहीं की जाएगी लेकिन आम जनता के लिए मुंबई की स्थानीय सेवाओं को बंद करने जैसे अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...