जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में एक अमानवीय घटना सामने आई है। जिले के परबतसर इलाके में तीन युवकों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया।गैंगरेप के बाद दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया। महिला लहुलुहान हालत में तड़पती रही। बाद में होश संभालकर महिला किसी तरह अपनी घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद युवकों ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करवाया है। नागौर जिले के एक अधिकारी ने कहा, ''पीड़ित महिला ने बताया कि वह दूध खरीदने के लिए एक व्यक्ति के घर गई थी। जिस दौरान उसके घर पहुंची तो उसकी पत्नी कुछ काम से बाहर गई हुई थी। जब मैं वहां पहुंची तो उस समय घर के मालिक के अलावा दो अन्य लोग मौजूद थे। तीनों ने मिलकर मेरे साथ गैंगरेप किया।' पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ नृशंस तरीके से बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
1. अंक-163 (साल-02)
2. बुधवार, जनवरी 27, 2021
3. शक-1983, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:09, सूर्यास्त 05:42
5. न्यूनतम तापमान -05 डी.सै.,अधिकतम-18+ डी.सै.। शीत लहर के साथ, घना कोहरा पड़ने की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)