मंगलवार, 26 जनवरी 2021

फरीदाबाद में 2 दर्जन किसान और नेता गिरफ्तार

फरीदाबाद। दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के सभी दावे धरे के धरे रह गए हैं। किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह बैरिकेड्स तोड़े जाने की खबरें हैं। कई स्थानों पर किसान अपने निर्धारित रूट से हटकर दिल्ली बॉर्डर में घुस आए हैं। पुलिस को कई स्थानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा है और आंसू गैस छोड़ने पड़े हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में लगभग 10 स्थानों पर बैरिकेड तोड़ डाले गए हैं। कई जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं। वहीं फरीदाबाद में 2 दर्जन किसानों और नेताओं को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। अब तक के अपडेट के अनुसार किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर के पास बेरीकेड तोड़ डाले हैं और किसान आईटीओ तक पहुंच गए हैं। आईटीओ में तोड़फोड़ की खबर है। यहां पर पुलिस जीप और डीटीसी बसों को में तोड़फोड़ की गई है। यहां से किसान लाल किले की ओर जा रहे हैं।आईटीओ मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई। आईटीओं पर पत्थरबाजी हुई है। कुछ पुलिसवालों को चोटें भी आई है। अक्षरधाम नोएडा मोड़ के पास झड़प किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर भी झड़प की खबरें हैं। कुछ जगहों पर ट्रक तोड़ी गई है, कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है।मुकरबा चौक पर भी हालत थोड़े खराब हुए हैं। टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बेरीकेड्स को किसानों ने तोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसानों ने एनओसी के 37 शर्तों का घोर उल्लंघन किया है। पुलिस कई जगह बल प्रयोग कर रही है। आंसू गैंस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...