गुरुवार, 21 जनवरी 2021

बाइडन का प्रशासन, बेहद सक्रिय व सकारात्मक

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने में अमेरिका की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन ‘‘बेहद सक्रिय और सकारात्मक’’ तरीके से मिलकर काम करेंगे। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुतारेस सही समय आने पर अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन से बात करेंगे। दुजारिक ने कहा, ‘‘ शांति और सुरक्षा के मामलों पर अंतरराष्ट्रीय लक्ष्य पूरे करने में अमेरिका की एक अहम भूमिका है। हम सतत विकास के लिए और दुनिया के सभी लोगों के लिए मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने के लक्ष्य से बाइडन प्रशासन के साथ काम करने को उत्साहित हैं।’’दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु, वैश्विक स्वास्थ्य, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कोरोना वायरस के मुद्दों पर बाइडन प्रशासन के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने से जुड़ी खबरें देखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इन खबरों का स्वागत करते हैं। हम इन घटनाक्रमों का स्वागत करते हैं। इन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर होने के बाद इनके नीति बनते ही हम इसका आधिकारिक रूप से भी स्वागत करेंगे।’’ दुजारिक ने कहा कि महासचिव और नया बाइडन प्रशासन ‘‘ बेहद सक्रिय और सकारात्मक तरीके से’’ मिलकर काम करेगा।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 15,223 नए मामले

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,223 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,10,883 हो गए। जिनमें से 1,02,65,70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 151 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,869 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 1,02,65,706 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.75 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,92,308 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.81 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 जनवरी तक कुल 18,93,47,782 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,80,835 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

रोनाल्डो के गोल से जुवेंटस ने 9वीं बार जीता सुपर कप

मिलान। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल की मदद से युवेंटस ने नैपोली को 2-0 से हराकर रिकार्ड नौवीं बार इटालियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। रोनाल्डो ने 64वें मिनट में गोल करके युवेंटस को बढ़त दिलायी। नैपोली के पास मैच को अतिरिक्त समय तक खींचने का मौका था लेकिन उसके कप्तान लोरेंजो इनसाइन आखिरी क्षणों में मिली पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये।

कंगना की बढ़ीं मुश्किलें, अभिनेत्री को किया तलब

मनोज सिंह ठाकुर 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगना को शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अख्तर ने अभिनेत्री पर टेलीविजन साक्षात्कारों में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी। अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी’’ का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था।

व्हाट्सएप को चेतावनी, नीति बदलो या भारत छोड़ो

मोदी सरकार का व्हाट्सएप को कड़ा अल्टीमेटम पॉलिसी बदलो या भारत छोड़ो’
आकाश उपाध्याय   
नई दिल्ली। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी नीति को लेकर काफी हो हल्ला मच रहा है। और भारत भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को अपने दिशा निर्देश में एक स्पष्ट चेतावनी दी है।.अलग अलग देशों के लिए अलग अलग नीतियाँ नहीं चलेंगी, और यदि व्हाट्सएप अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो केंद्र सरकार उसका हाल टिक टॉक से भी बुरा कर सकती है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने व्हाट्सएप को एक लंबे पत्र में कहा, “विगत है कि व्हाट्सएप की नई पॉलिसी के अनुसार यूजर के चैट का डेटा फ़ेसबुक के बिजनेस अकाउंट के साथ शेयर किया जा सकता है। इसमें हिस्सा न लेने पर यूजर के व्हाट्सएप अकाउंट हटने का भी खतरा है। यदि ऐसा लागू होता है। तो न केवल यूजर की निजता खतरे में आएगी, बल्कि डेटा का दुरुपयोग भी होगा, जिससे राष्ट्र की सुरक्षा भी खतरे में आ सकती है।
इसका अर्थ है। कि व्हाट्सएप यूजर्स का डेटा फ़ेसबुक क्या, भविष्य में किसी के साथ भी शेयर कर सकता है। और यदि यूजर इससे सहमत नहीं, तो उसका अकाउंट निरस्त कर दिया जाएगा। यह न केवल सरासर तानाशाही प्रतीत होता है।.बल्कि ये व्हाट्सएप की संकुचित सोच को भी दर्शाता है। जन विरोध के चलते टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप की लोकप्रियता के बढ़ रही है।.ऐसे  में हाल के लिए  व्हाट्सएप ने इस नीति को मई तक के लिए स्थगित कर दिया है।
परंतु बात यहीं पर नहीं रुकती। व्हाट्सएप की नीतियां  यूरोप के लिए अलग हैं। और भारत जैसे देशों के लिए अलग। इस पर आक्रामक रुख अपनाते हुए मंत्रालय ने पत्र में आगे कहा यदि इस नीति को आप अपनाने को इतने ही उत्सुक है। तो या तो सबके साथ अपनाइए, या फिर किसी के ऊपर लागू मत कीजिए। यह अलग अलग देशों के लिए अलग अलग नीति नहीं चलेगी”। बता दें कि व्हाट्सएप की नीतियां यूरोप में पर लागू नहीं होंगी।
लेकिन इस पत्र की जो सबसे महत्वपूर्ण बात थी।वह थी केंद्र सरकार की चेतावनी। उनके अनुसार भारत व्हाट्सएप के लिए सबसे बड़ा यूजर बेस है।.लेकिन जिस प्रकार के पक्षपाती नीतियों को व्हाट्सएप अपना रहा है। उससे स्पष्ट है कि भारतीय नागरिकों के प्रति व्हाट्सएप के मन में कोई सम्मान नहीं है। व्हाट्सएप को स्मरण रहे कि सरकार के पास संवैधानिक रूप से पूर्ण अधिकार है। अपने नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का, जिससे वह पीछे नहीं हटने वाली। 
इसका मतलब स्पष्ट है। यदि व्हाट्सएप अपने पक्षपाती नीतियों से पीछे नहीं हटा, तो केंद्र सरकार उसे टिक टॉक की शैली में समझा सकती है। यानि टिक टॉक का भारत में भारी यूजर बेस होने के बावजूद राष्ट्र हित से समझौता होने के कारण उसे प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिससे टिक टॉक को करोड़ो रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा जिस प्रकार से सिग्नल और टेलीग्राम के लिए भारतीय यूजर्स में उत्सुकता बढ़ रही है। उससे भारत को ऐसा कोई निर्णय लेने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं होगी। ऐसे में व्हाट्सएप के लिए भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है। या तो हमारी नीति से चलो,या टिक टॉक की तरह बैन होने के लिए तैयार रहो।

सालों से खुद को जिंदा साबित करने का संघर्ष

15 सालों से खुद को ज़िंदा साबित करने के लिए संघर्ष कर रहा बुज़ुर्ग, जानिए क्या हैं पूरा मामला

मिर्जापुर। कुछ दिन पहले खबर मिली थी कि एक वृद्ध ‘साहब मैं जिंदा हूं, साहब मैं आदमी हूं भूत नहीं’ का बोर्ड थामे, जिला कलेक्ट्रेट के बाहर बैठा हुआ है। वह बीते 15 वर्षों से खुद को जिंदा साबित करने में जुटा हुआ है। मामला सामने आते ही खुद मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया था। और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएम निर्देश के बाद मिर्जापुर के जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई जांच में वृद्धि को उनके द्वारा बताए गए एड्रेस पर अमोई गांव ले जाया गया। किन्तु वह जिन रिश्तेदारों के बारे में बता रहे थे। वही रिश्तेदार उन्हें नहीं पहचान सके।
जानकारी के अनुसार, खुद को भोला बताने वाले इस शख्स की शिनाख्त श्याम नारायण के रूप में हुई है। अब प्रशासन तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए श्याम नारायण की डीन ऐ जांच कराने जा रहा है। बुजुर्ग ने बताया था कि वह बीते 15 सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए जद्दोजहद कर रहा है।उसने बताया कि जमीन के लिए परिवार वालों से मिलकर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने खतौनी में उसे मरा हुआ घोषित कर दिया है। दस्तावेज़ पर उसे मरा हुआ दिखा कर जमीन परिवार वालों के नाम कर दी गई है। डीएम ऑफिस के सामने खुद को जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए बैनर लेकर बुजुर्ग एक बार फिर इंसाफ की आशा में बैठकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा था।
मामला सदर तहसील के अमोई गांव के रहने वाले 56 वर्षीय भोला सिंह का है. वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने हाथों में खुद के जिंदा रहने का बैनर लेकर बैठा. मामला मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन में अफरा-तफ़री मच गई है। बुजुर्ग भोला सिंह का कहना है। कि उन्हें राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने मरा हुआ बताकर उनके हिस्से की भूमि भाई राज नारायण के नाम कर दी गई है। बार-बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...