सोमवार, 18 जनवरी 2021

भ्रष्टाचार पर गोण्डा जिलाधिकारी का अंकुश जारी

भ्रष्टाचार पर जिलाधिकारी का अंकुश जारी, लेखपाल को निलंबित तो वाहन चालक को सेवा मुक्ति

गोण्डा। नवागत जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी रखते हुए जहाँ एक भ्रस्ट लेखपाल को निलंबित किया वही दूसरी ओर एक वाहन चालक की सेवा समाप्त किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का जीरो टॉलरेंस जारी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत संज्ञान में आते ही डीएम श्री शाही ने ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, विकासखंड पंडरीकृपाल की लेखपाल दीपा सैनी को सस्पेंड करते हुए संबन्धित लेखपाल के खिलाफ जांच बैठा दी है तथा लेखपाल के पर्वेक्षनीय अधिकारियों की भूमिका तथा नियंत्रण में शिथिलता के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि आज दोपहर ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, की लेखपाल दीपा सैनी द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण संज्ञान में आया था जिस पर डीएम ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने बताया की मतदाता सूची में नाम जोड़ने और घटाने को लेकर आई इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वही दूसरी ओर जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार से खून दिलाने के लिए पैसा वसूलने वाले शव वाहन के चालक चन्द्र प्रकाश सिंह की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मियों की संलिप्तता की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को जांच सौंपी गई है।
बताते चलें कि मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला अस्पताल में परसपुर विकासखंड के हड्डी वार्ड में भर्ती मरीज फूलचंद को खून की आवश्यकता पड़ने पर उसके तीमारदार से शव वाहन के संविदा कर्मी चालक चन्द्र प्रकाश द्वारा सात हजार रुपए वसूल लेने की शिकायत प्रकाश में आई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएम ने संबंधित चालक को सेवा से पृथक् करते हुए प्रकरण में शामिल ब्लड बैंक कर्मियो की संलिप्तता की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा को जांच अधिकारी नामित करते हुए मामले की रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी गई है। डीएम श्री शाही ने कहा है शासन की मंशानुरूप भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका क्विक एक्शन जारी रहैगा।

लखनऊ में एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरें

लखनऊ में शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ। अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन संख्या 4674 शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे लखनऊ में पटरी से उतर गए। हालांकि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे शहीद एक्सप्रेस जैसे ही चारबाग के प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ी, उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये। हालांकि, हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इन दोनों डिब्बों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में भेज कर ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन के दोनों डिब्बों के पटरी से उतरते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गयी लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। हादसा चूंकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही हुआ था इसलिए मामले को तुरंत संभाल लिया गया।

भारतः 24 घंटे में कोरोना से 145 लोगों की मौत

भारत में आठ महीने बाद 24 घंटे में कोरोना से सबसे कम 145 लोगों की मौत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में इस महीने में दूसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 14 हजार से कम नए मामले सामने आए हालांकि नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,71,773 हो गई। वहीं एक दिन में 145 और मरीजों की मौत हुई, जो पिछले करीब आठ महीने में सबसे कम है।
केन्द्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 13,788 नए मामले सामने आए। इससे पहले 12 जनवरी को 12,548 नए मामले सामने आए थे। वहीं 145 और लोगों की वायरस से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,52,419 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,02,11,342 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.59 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम ही है। कुल 2,08,012 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।। जो कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 17 जनवरी तक कुल 18,70,93,036 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 5,48,168 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

विश्व में कोरोना संक्रमित संख्या-साढ़े 9 करोड़ हुई

विश्व में कोरोना संक्रमिताें की संख्या साढ़े नौ करोड़ के पार

वाशिंगटन। विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अभी तक इससे साढ़े नौ करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और इसके कारण 20 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ 50 लाख तीन हजार 533 लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 20 लाख 29 हजार 938 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.39 करोड़ के पार हो चुकी है। जबकि करीब 3.97 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 71 हजार 773 तक पहुंच गया है। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 11 हजार 342 हो गयी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,419 तक पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 84.88 लाख के पार हो गयी है। जबकि इस महामारी से 2.09 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 34.30 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 64,601 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 34.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 89,429 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.69 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। और 70,422 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.87 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 23,997 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।
इटली में अब तक 23.81 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 82,177 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 22.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 53,314 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 20.51 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 46,781 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 19.08 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 48,631 लोगों ने जान गंवाई है।
अर्जेंटीना में कोविड-19 से 17.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 45,407 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 1.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.35 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। तथा 33,355 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका कोरोना संक्रमितों के मामले में ईरान से आगे निकल गया है यहां कोरोना से संक्रमित के मामले करीब 13.38 लाख तक पहुंच गयी है। और तथा 37,105 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,803 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 11.98 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। जबकि 21,767 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 38,770 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,107 लोगों की मौत हुई है।
इंडोनेशिया में कोरोना से 9.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 25,987 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 14,338 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं।.जबकि 18,024 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17,221 लोगाें की मौत हो चुकी है।
बेल्जियम में 6.77 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,396 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,477 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.08 लाख से ज्यादा है। और मृतकों का आंकड़ा 12,944 तक पहुंच गया है। पुर्तगाल में संक्रमितों की संख्या 5.49 लाख को पार कर गयी है और 8,861 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 5.48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 4,005 लोगों की जान जा चुकी है। 
बंगलादेश में कोरोना में 5.27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 7,906 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वीडन में इस महामारी से 5.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 10,323 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.19 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,951 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में पांच लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9,895 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 4.95 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 8,682 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोरक्को में इस महामारी से 4.59 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,942 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,082 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से करीब 3.65 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6,323 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,319, बोलीविया में 9,636, मिस्र में 8,583, ग्वाटेमाला में 5,254 तथा चीन में 4,797 लोगों की मौत हो चुकी है।

महिला पुलिसकर्मी ने किया डांस, वीडियों वायरल

राणा ओबराय 

चंडीगढ़। पंजाब में लोहड़ी का जश्न अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। इसका एक उदाहरण वायरल वीडियो के रूप में हमारे सामने आया है। सोशल मीडिया पर हर रोज न जाने कितने ही डांस वीडियो अपलोड किए जाते हैं। एक वीडियो इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दिलजीत दोसांझ के मशहूर गाने ‘पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर डांस करती दिख रही है। इसके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि लोग इसके फैन हो गए हैं। ये वीडियो लोहड़ी के जश्न का बताया जा रहा है। लोहड़ी पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने ये परफामेंस दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से ये वीडियो टॉप सर्च में आ गया है। दरअसल, पंजाब में लोहड़ी के त्योहार पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने एक दमदार परफॉर्मेंस दी, जो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैलेंट से भरपूर इस महिला पुलिसकर्मी ने ‘जेहड़ा धक्के चढ़ गया यारा दे, पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर एनर्जी भरा परफॉर्मेंस दे कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अमृतसर सुखचैन गिल भी बैठे हैं।

दुल्हे को लाखों का चूना लगा दुल्हन हुई फरार

लखनऊ। लखनऊ से शादी को लेकर एक हेरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक लुटेरी दुल्हन शादी से पहले होने वाले दूल्हे को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को युवक की शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही लड़की उसे लाखों की चपत लगाकर कर फरार हो गई। दरअसल मनोज अग्रवाल नाम के युवक की मेट्रोमोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए एक लड़की से जान-पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों में बाते होने लगी और धिरे-धिरे बाद बात शादी तक पहुंची थी। मनोज अग्रवाल ने शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद 15 अगस्त को उसकी प्रियंका सिंह नाम की एक लड़की की उसे रिक्वेस्ट मिला जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी को किया गिरफ्तार

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरईएस) के वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने देशभर के 20 ठिकानों पर छापे भी मारे हैं। सीबीआई ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें एक निजी कंपनी को परियोजनाओं के ठेके दिलाने के ऐवज में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि 1985 बैच के भारतीय रेलवे आभियांत्रिकी सेवा (आईआरईएस) अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को गुवाहाटी के मालीगांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं दो अन्य को उत्तराखंड के देहरादून में गिरफ्तार किया गया। जहां अधिकारी के निर्देश पर कथित रिश्वत का लेनदेन हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोप है कि 58 वर्षीय चौहान ने निजी कंपनी को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की अनेक परियोजनाओं के ठेके दिलाने के बदले कथित तौर पर घूस मांगी थी।

शादी के बंधन में बंधेगी 'हॉकी' खिलाड़ी पूनम

राणा ओबराय 

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पूनम मलिक नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगी। इससे पहले 28 फरवरी को गोद भराई की रस्म निभाई जाएगी। पूनम की शादी गोरछी निवासी सुनील ख्यालिया के साथ होगी। सुनील सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं पूनम भी आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले के उमरा गांव की पूनम की शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि उमरा की पूनम ने रियो ओलंपिक-2016 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। पूनम मूलरूप से उमरा की रहने वाली हैं, वो दिल्ली और हिसार में हॉकी का अभ्यास कर रही हैं, वहीं पूनम ने अपने गांव से ही हॉकी की शुरुआत की थी।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, लगातार बारिश

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। लेकिन अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में यहां बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में अगले दो दिनों में हवा की दिशा बदलने के साथ तापमान भी बढ़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा और हल्की बारिश का भी अनुमान है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिससे केंद्र शासित प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

जमीनी विवाद में मारपीट, महिला का गर्भपात हुआ

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली।

 कोतवाली क्षेत्र के मऊ सर्की गांव में कुए पर पानी भरने के विवाद को लेकर 4 दबंगों ने एक गर्भवती महिला की इस कदर पिटाई कर दी, कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का आरोप है कि, मारपीट के चलते उसका 3 महीने का गर्भ गिर गया है। पुलिस ने मामले में दबंगों के विरुद्ध एनसीआर पंजीकृत कर महिला को डॉक्टरी के लिए भेजा है।

आपको बता दें कि, घटना मऊ सर्की मजरे मऊ गांव की रहने वाली रन्नो देवी पत्नी शीतला प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, विगत 15 जनवरी को सुबह 7:00 बजे वह सार्वजनिक कुएं पर पानी भरने गई थी, तभी उसके पड़ोसियों राम लखन पुत्र काशी प्रसाद, गोलू पुत्र रमा, मोनू पुत्र रमा तथा सुरेश पुत्र राम लखन ने उसे कुएं में पानी भरने से जबरन रोक दिया। जब उसने वजह पूछी तो चारों ने लाठी-डंडे लात घूसो से उस पर हमला बोल दिया, और इस कदर पीटा कि, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाने आकर भुक्तभोगी ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध तहरीर दी पुलिस ने एनसीआर लिखकर उसे मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

हालांकि भुक्तभोगी रन्नों देवी ने आरोप लगाया है कि, बिपक्षियों की पिटाई की वजह से उसके पेट में पल रहे -तीन माह के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

वीरेंद्र को टिकट कटने से गुर्जर समाज में भारी रोष

भानु प्रताप उपाध्याय  
शामली। कांधला पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को भाजपा के द्वारा एमएलसी का टिकट नहीं दिए जाने से गुर्जर समाज के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। गुर्जर समाज के लोगों ने पंचायत कर विरेंद्र सिंह को एमएलसी का टिकट दिए जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव गंगेरू में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के बैनर तले रविवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाजपा के द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को एमएलसी का टिकट नहीं दिए जाने को लेकर रोष प्रकट किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह के अह्वान पर गुर्जर समाज के लोगों ने लोकसभा और विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों को अपना मत देकर लोकसभा और विधानसभा में भेजने का काम किया था। समाज के लोगों को पूरा विश्वास था कि भाजपा के दस एमएलसी प्रत्याशी वाली सूची में पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह का भी नाम होगा, सूची में नाम नहीं होने से गुर्जर समाज के साथ हीं पश्चिम यूपी के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह को एमएलसी प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो समाज सड़कों पर उतरकर भाजपा का विरोध करेगा, और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। पंचायत में सतपाल सिंह, पूर्व राजपाल सिंह, पूर्व प्रधान पप्पू, रवि चौहान, देवी सिंह, सोनू चौहान, तनवीर, फाजिल, देवी सिंह, सतीश, धूमसिंह, करण सिंह, भंवर सिंह, संतोष सहित आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम ने मेट्रो रेल परियोजना की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की रखी आधारशिला
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भूमि पूजन कर अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए। ये मेट्रो परियोजनाएं इन शहरों में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उपलब्‍ध कराएंगी। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण में कुल 28.25 किलोमीटर की लंबाई के दो मार्गों पर मेट्रो का संचालन होगा। पहला कॉरिडोर मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक होगा और इसकी कुल लंबाई 22.83 किलोमीटर होगी जबकि दूसरा कॉरिडोर जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक होगा और इसकी कुल लंबाई 5.41 किलोमीटर होगी। इन परियोजनाओं पर कुल लागत 5384.17 करोड़ रुपये की आएगी। कुल 40.35 किलोमीटर लंबाई के दो मेट्रो रेल गलियारों वाली सूरत मेट्रो रेल परियोजना की अनुमानित लागत 12020.32 करोड़ रुपए है।
सरथना से ड्रीम सिटी तक पहले गलियारे की कुल लंबाई 21.61 किलोमीटर है। जिसमें से 6.47 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। और 15.14 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर है। यह गलियारा 20 स्‍टेशनों – सरथना, नेचर पार्क, कपोदरा, लाभेश्‍वर चौक एरिया, सेंट्रल वेयर हाउस, सूरत रेलवे स्‍टेशन, मस्‍कटी हॉस्पिटल, गांधी बाग, मजूर गेट, रूपाली कनाल, ड्रीम सिटी को जोड़ेगा। दूसरा गलियारा भेसन से सरोली लाइन का है जो 18.74 किलोमीटर लंबा है। यह पूरी तरह जमीन से ऊपर (एलिवेटिड) है। यह 18 मेट्रो स्‍टेशनों – भेसन, उगाट, वारिग्रह, पालनपुर रोड, एलपी सावनी स्‍कूल, अडाजन गाम, एक्‍वेरियम, मजूर गेट, कामेला दरवाजा, मगोब और सरोली को जोड़ेगा।

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

लंदन। जॉनी बेयरस्टॉ और डैन लारेंस के बीच 52 रन की अटूट साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को जीत के लिये आखिरी दिन 36 रन की जरूरत थी। श्रीलंका ने टर्निंग विकेट पर उसे 74 रन का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने कल तीन विकेट 14 रन पर गंवा दिये थे। जिसके बाद बेयरस्टॉ और लारेंस ने उसे संकट से निकाला।
बेयरस्टॉ 65 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि लारेंस ने 21 रन बनाये। बेयरस्टॉ तीसरे ही ओवर में दिलरूवान परेरा की आफ स्पिन पर पगबाधा हो जाते लेकिन कार्यवाहक कप्तान दिनेश चांदीमल ने रिव्यू नहीं लिया। इससे पहले श्रीलंका के पहली पारी के 135 रन के जवाब में इंग्लैंडने 421 रन बनाये थे। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 359 रन बनाये। दूसरा टेस्ट शुक्रवार से यहीं खेला जायेगा। इंग्लैंड ने 2018 में तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती थी।

किसानों का पैसा पूंजीपतियों में बांट रही सरकार

किसानों का पैसा पूंजीपतियों में बांट रही सरकार: राहुल
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है, कि मोदी सरकार को किसानों की फिक्र नहीं है और वह उनकी पूंजी को अपने उद्योगपति मित्रों में बांट रही है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 8,75,000 करोड़ रूपये का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।
इसके साथ ही उन्होंने एक आंकड़ा दिया है। जिसमें कहा गया है, कि 2014 से अब तक सरकार पूंजीपतियों को बड़ी रकम दे चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 में 60 हजार करोड़ से पूंजीपतियों में बांटी गयी यह रकम हर साल बढ़ती गयी और 2019 में 237 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा पूंजीपतियों को दिया गया।

दिल्ली में किसे एंट्री देनी है, पुलिस तय करें: एससी

किसानों की ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिल्ली में किसे एंट्री देनी है, ये पुलिस तय करे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा कि 26 जनवरी को किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। और यह फैसला लेने का पहला अधिकार पुलिस को है कि राष्ट्रीय राजधानी में किसे प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहते है।
प्रस्तावित ट्रैक्टर या ट्रॉली रैली अथवा गणतंत्र दिवस पर समारोहों एवं सभाओं को बाधित करने की कोशिश करने अन्य प्रकार के प्रदर्शनों पर रोक का अनुरोध करने वाली केंद्र की याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि पुलिस के पास इस मामले से निपटने का पूरा अधिकार हैं। न्यायमूर्ति एलएन राव और न्यायमूर्ति विनीत सरन भी इस पीठ में शामिल हैं।
पीठ ने कहा क्या उच्चतम न्यायालय यह बताएगा कि पुलिस की क्या शक्तियां हैं। और वह इनका इस्तेमाल कैसे करेगी? हम आपको यह नहीं बताने जा रहे कि आपको क्या करना चाहिए। पीठ ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को बताया कि मामले में आगे की सुनवाई 20 जनवरी को होगी। पीठ ने कहा दिल्ली में प्रवेश का मामला न्याय व्यवस्था से जुड़ा है। और पुलिस इस पर फैसला करेगी। उसने कहा अटॉर्नी जनरल हम इस मामले की सुनवाई स्थगित कर रहे हैं। और आपके पास इस मामले से निपटने का पूरा अधिकार है।

सीएम का बीजेपी पर निशाना, असम रवाना हुए

असम रवाना हुए सीएम भूपेश ने बघेल किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

रायपुर। असम रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान आंदोलन, प्रदेश में बीजेपी के आंदोलन सहित अन्य मुद्दों को लेकर बयान दिया। किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन को बीजेपी ने एक नहीं कई बार बदनाम करने की कोशिश की। किसान नहीं दलाल है। इस तरह के आरोप लगाए। रेप का भी आरोप लगाए। फिर भी किसान डटे रहे। कभी पाकिस्तानी,चीनी, खालिस्तानी कहती हैं। देश के किसान न दबेंगे और न पीछे हटेंगे। किसानों को एनआईए नोटिस दे रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के आंदोलन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी हंटर मार रहीं है। इसलिए बीजेपी के नेता आंदोलन करने को मजबूर हो गए हैं। उनके पास अब कुछ बता नहीं। इस दौरान सीएम ने बीजेपी से सवाल किया कि ​क्या वो खुले मंडी में धान बेचेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का लाभ नहीं लेंगे।

कर्मचारियों को वैक्सीन न लगवाने पर धमकी

आदेश पर बढ़ा विवाद: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन न लगवाने पर वेतन रोकने की धमकी, अब उठाया ये कदम

रांची। झारखंड के कोडरमा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने के संबंध में जारी एक आदेश पर विवाद बढ़ने के बाद रविवार को आदेश वापस ले लिया गया है। आदेश में सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने टीका नहीं लगवाया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। झारखंड के कोडरमा जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला स्वास्थ्य समिति की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पार्वती कुमारी नाग और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डा. अभय भूषण प्रसाद की ओर से 16 जनवरी को एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को दिया गया जिसमें चेतावनी देते हुए लिखा था। ''कार्यालय आदेश ज्ञापांक 90, कोडरमा दिनांक 15-01-2021 के निर्देशानुसार जो सरकारी सेवक कोविड-19 का टीका नहीं लगाये हैं। वे शीघ्र कोविड-19 टीका लगायें. कोविड-19 का टीकाकरण नहीं लेने की स्थिति में अगले आदेश तक संबन्धित सरकारी सेवकों का वेतन अवरुद्ध रहेगा. लिये गये टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात ही वेतन भुगतान किया जायेगा। गौरतलब है कि इस सरकारी आदेश के जारी होते ही इसका विरोध शुरू हो गया और जब मामले ने तूल पकड़ लिया तो इसे वापस ले लिया गया। इस संबंध में कोडरमा स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मियों ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें यह आदेश प्राप्त हुआ है। जिससे कर्मियों में भारी रोष है। झारखंड के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य नितिन मदन कुलकर्णी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस तरह का आदेश निकाला गया था लेकिन इसे वापस ले लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि इस संबन्ध में विभाग ने संबद्ध लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, स्वास्थ्य सचिव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन कोडरमा जिले के दोनों केन्द्रों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन जब लोग कम संख्या में पहुंचे तो दबाव डालने के लिए यह आदेश जारी किया गया लेकिन इस आदेश के बाद भी 200 के स्थान पर सिर्फ 139 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हुई बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े जानें आपके शहर में क्या हैं कीमत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लागातर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार तीन दिनों तक दाम स्थिर रहने के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज डीजल की कीमत में 24 से 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं पेट्रोल की कीमत में 23 से 25 पैसे तक इजाफा किया गया है। इन शहरों में आज पेट्रोल की कीमत ये है। आईओईसीएल से मिली जानकारी के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 86.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91.56 रुपये प्रति लीटर है। तो चेन्नई में कीमतों में इजाफा होने के बाद पेट्रोल के दाम 87.63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
मासूम बच्चों को दी ये खौफनाक मौत इन शहरों में आज प्रति लीटर डीजल की ये है।दाम वहीं डीजल के दाम दिल्ली में 75.13 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 78.72 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 81.87 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 80.43 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. कैसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत बता दें कि आप पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता एसएमएस के जरिए लगा सकते हैं।इसके लिए इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक आपको आर एस पी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249992249 पर एसएमएस करना होगा। गौरतलब है। कि हर शहर का कोड अलग है। ये आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाएगा। ये भी बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत बदलती हैं। और सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू भी हो जाती है।

एक्ट्रेस काजोल की बहन ने शेयर की तस्वीरें, वायरल

एक्ट्रेस काजोल की बहन ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि मिनटों में हुआ वायरल
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। बाँलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में तनिषा बिकनी पहने समंदर किनारे चिल करती दिखाई दे रही हैं। बता दें तनिषा की उम्र 42 साल है। हालाकि एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की हैं। तनिषा अपनी हॉटनेस को लेकर को सुर्खियों में रहती है। लेकिन उनका करयर ग्राफ देखे तो उन्होंने यहां कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है। बता दें कि तनिषा बिग बॉस में भई दिखाई दे चुकी हैं। हालांकि उनका गेम भी दर्शको को ज्यादा पसंद नहीं आया था। तनिशा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। उनका सोशल मीडिया देखे तो पूरा का पूरा उनकी ऐसी ही दिलकश तस्वीरों से पटा हुआ है।इंडियन हो या वेस्टर्स तनिशा हर ड्रेस को बेहद शानदार अंदाज में कैरी करती हैं।

भाजपा के प्रतियाशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा के 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिलू किया है। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा है। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा के सभी उम्मीदवार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गए और इसके बाद विधान भवन पहुंचे। उल्लेखनीय है। क़ि सपा के अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उप्र के संसदीय एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को कहा भाजपा ने दस सुयोग्य उम्मीदवार दिए हैं। जिन्हें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा है।

मुंबई: वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर मचा बवाल

कविता गर्ग 

मुंबई। वेब सीरीज तांडव को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि निर्देशक अली अब्बास जफर, सैफ अली खान, लेखक गौरव सोलंकी ने इस वेब सीरीज के जरिए भगवान राम और शिव का अपमान किया है। अब इस मामले में मेकर्स के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान  स्टारर वेब सीरीज तांडव  रिलीज के बाद से ही विवादों में घि‍र गई है। अब उत्‍तर प्रदेश में भी इस फिल्‍म का विरोध शुरू हो गया है। इस फिल्‍म को तत्‍काल बैन करने की मांग की जा रही है। वहीं, अब लखनऊ के हजरतगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव की तहरीर पर ‘तांडव’ को रिलीज कराने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल कंटेंट हेड इंडिया अपर्णा पुरोहित, तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्णा मेहरा और राइटर गौरव सोलंकी के खिलाफ नामजद और एक अन्य अज्ञात समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...