शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

उपचुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, जानिए किसको मिला टिकट
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में आज अपना प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय समिति ने अरविंद कुमार शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की चार सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 12 सदस्‍यों का कार्यकाल 30 जनवरी, 2021 को समाप्‍त हो रहा है। इसके लिए 28 जनवरी को चुनाव होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा ने गुरूवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शर्मा को पार्टी मुख्यालय में एक सादे समारोह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
गुजरात कैडर के अरविंद कुमार शर्मा ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। अरविंद कुमार मऊ जिले के एक पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं।

विश्व: सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज

कोरोना टीकाकरण। सरकार की गाइडलाइन जारी, जानें किन्हें लगेगा और किन्हें नहीं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। 16 जनवरी से भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो रहा है। टीकाकरण अभियान से पहले सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया है। कि किन लोगों को अभी टीका नहीं लगवाना है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकों की विनिमयशीलता (इंटरचेंजिंग) की अनुमति नहीं है और गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाएं टीके न लगवाएं क्योंकि उन्हें अभी तक किसी भी कोरोना वायरस-रोधी टीके के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया गया है। बकायदा इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है। और यह एहतियात बरतने को दिशा-निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश को लिखे पत्र में आपातकालीन परिस्थितियों में इनके इस्तेमाल को रेखांकित करते हुए कहा कि कोविड-19 टीके केवल 18 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 टीकों और अन्य टीकों के बीच कम से कम 14 दिन का अंतराल लिया जा सकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘कोविड-19 टीकों की विनिमयशीलता (एक टीका अलग, दूसरा अलग) की अनुमति नहीं है। दूसरी खुराक भी उसी टीके की लेनी होगी, जो पहले टीके की ली गई है। पत्र में कहा गया है। गर्भवती तथा दूध पिलाने वाली महिलाओं को अभी तक किसी भी टीके के क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया गया है। लिहाजा गर्भवती या अपने गर्भवती होने को लेकर अनिश्चित महिलाएं इस समय कोविड-19 टीके न लगवाएं।

नपुसंकता के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

अकांशु उपाध्याय  

 नई दिल्ली। देश में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान ले चुके करोना वायरस पर काबू पाने के लिए टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बीच कोराना टीकों को लेकर कई तरह के भ्रम और अफवाहें भी फैलाईं जा रही हैं। कई तरह के साइड इफेक्ट्स के दावों की वजह से लोगों के मन में दुविधा पैदा हो रही है। इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने खुद इन अफवाहों को दूर करने की कोशिश की है। कोरोना टीकों के साइड इफेक्ट्स को लेकर कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यह नपुंसक बना सकता है। पिछले दिनों एक राजनीतिक पार्टी के नेता की ओर से दावा किए जाने के बाद यह भ्रम और तेजी से फैला।

स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर कहा, ”कोई वैज्ञानिक सबूत ऐसा नहीं है जो बताता हो कि कोविड वैक्सीन से महिला या पुरुष में बांझपन आ सकता है। कृपया इस तरह के अफवाहों या अप्रमाणित स्त्रोतों से आने वाली सूचनाओं पर पर ध्यान ना दें। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना टीकाकरण से होने वाले साइड इफेक्ट्स की जानकारी देते हुए कहा, ”कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन लगाए जाने के बाद कुछ लोगों को हल्के बुखार, टीके वाली जगह पर दर्द, शरीर में दर्द जैसी शिकायतें हो सकती हैं। ये साइड इफेक्ट्स दूसरे टीकों की तरह ही हैं। ये दिक्कतें कुछ समय में खुद ही दूर हो जाने की उम्मीद है।” इस भ्रम को दूर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ”कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन लगाए जाने की वजह से आपको कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता है। यदि आपको टीका लगने के बाद अस्थायी साइड इफेक्ट के रूप में हल्का बुखार आता है तो इसे कोविड ना समझें।

दिल्ली के 6 अस्पतालों में टीके की खेप पहुंची

अकांंशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए अंतिम रूप से 81 अस्पतालों में स्टॉक किए गए दो कोविड-19 टीके की खेप को 6 सरकारी अस्पतालों में भेजा है।

हालांकि, वितरण पैटर्न ने कई लोगों की नाराजगी बढ़ा दी है, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) सहित केवल छह केंद्र संचालित अस्पतालों में आवंटित किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा आवंटित टीकों के साथ अस्पतालों की एक सूची से इस बात का खुलासा हुआ है। इस बीच, 75 अस्पताल जिनमें राज्य-संचालित और निजी अस्पताल शामिल हैं, को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड मिलेगा, जो देश में अपने विपणन और उत्पादन को संभाल रहा है।

हालांकि, वैक्सीन के वितरण पैटर्न के पीछे दिल्ली सरकार द्वारा कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कारण प्रस्तुत नहीं किया गया है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यह केंद्र के निर्देश पर किया गया। अधिकारी ने कहा, “वैक्सीन और इसकी खुराक केंद्र सरकार के विशेष निर्देशों के अनुसार आवंटित की गई है। हालांकि, इस कदम से विवाद की आशंका है क्योंकि स्वास्थ्यकर्मियों के पास पहले से ही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेकर आशंका है जिसे तीसरे चरण के ट्रायल की प्रभावकारिता की डेटा प्रस्तुत किए बिना भारत के ड्रग रेगुलेटर द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमोदन मिला।

कई स्वास्थ्य कर्मियों ने आईएएनएस से बात की, उन्होंने कोवैक्सीन के प्रति अपनी आशंकाओं को प्रकट किया। केंद्र संचालित लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) के एक ईएनटी विशेषज्ञ ने कहा, “मैं टीका लगवाने के लिए तैयार हूं लेकिन कोवैक्सीन नही लगवाऊंगा। एलएचएमसी के स्वास्थ्यकर्मियों को कोवैक्सीन दी जाएगी क्योंकि इसके संबद्ध अस्पताल कलावती सरन को 6 केंद्र संचालित अस्पतालों में सूचीबद्ध किया गया है जो भारत बायोटेक का टीका प्राप्त करेंगे। सफदरजंग के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख जुगल किशोर ने कहा कि किसी भी विवाद से बचने के लिए सभी केंद्रों पर एक वैक्सीन कैंडीडेट उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “बेहतर होता कि सरकार सभी केंद्रों पर एक वैक्सीन कैंडीडेट उपलब्ध कराती ताकि लोगों के मन में कोई भ्रम न पैदा हो।”कोवैक्सीन विवादों में रहा है क्योंकि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए सिफारिश की गई थी। बाद में, इसे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में रोल-आउट के लिए 3 जनवरी को मंजूरी दी गई।

अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा: सीएम

अविनाश श्रीवास्तव  

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है और अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा ।

कुमार ने शुक्रवार को पटना के आर. ब्लॉक से दीघा के बीच 379.57 करोड़ रुपये की लागत से बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सड़क जिसका नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल पथ’ रखा गया है, का उद्घाटन करने के बाद राज्य में अपराध की बढ़ती घटना के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए। कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। अपराध में संलिप्त चाहे जो भी हो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे । इस हत्याकांड में संलिप्त अपराधी का स्पीडी ट्रायल करा कर उसे सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने खुद इस मामले में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बात की है और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ।

हिमाचलः तेंदुए ने सड़क पर लोगों से किया प्यार

तेंदुए ने सड़क पर आकर लोगों से किया प्यार

कुल्लू। तेंदुए द्वारा पालतू जानवर और लोगों पर हमले की खबरें, वीडियो और तस्वीरें तो आपने बहुत देखीं और सुनी होंगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी से जो वीडियो सामने आया है वो वाक्य हैरान कर देने वाला है। दरअसल, यहां एक तेंदुए का शावक सड़क पर निकल आया। इस दौरान तेंदुए के शावक को देख लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम लग गया। तेंदुए (Leopard) के शावक के साथ लोग खेलने लगे और उसके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान तेंदुआ वहां करीब एक घंटे तक घूमता रहा और लोग भी तेंदुए को देखने के लिए गाड़ियों से उतर आए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो कुल्लू जिले के तीर्थन घाटी की शरची पंचायत के बंदल स्थित नगलाड़ी-शरची सड़क का है। सुबह करीब सात बजे के आसपास लोगों ने तेंदुए को देखा। बिना किसी डर के सड़क पर घूमते तेंदुए को देखने के लिए जहां आसपास गांव के लोगों को तांता लगा गया, वहीं सड़क पर भी गाड़ियों की लंबी लाइन गई। इस दौरान कई लोग गाड़ियों से बाहर आए और तेंदुए को बिस्कुट फैंकने लगे। सड़क के करीब 300 मीटर पर तेंदुए ने करीब एक घंटे तक डेरा जमाए रखा और लोग उसके वीडियो बनाते रहे।

कोहरे से परेशान हैं 'उत्तर भारत', 6348 ट्रेनें रद्द

घने कोहरे से परेशान उत्तर भारत, आज 6348 ट्रेनें रद्द, फ्लाइट पर भी असर
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर दक्षिण तक सर्दी का कहर बुरी तरह से जारी है। राजधानी दिल्ली में आज कोहरे ने कोहराम मचाया हुआ है। दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है। यही नहीं घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। देश में आज 6348 ट्रेनें रद्द हैं। तो वहीं 13 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। यहीं नहीं कोहरे का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। विमान कंपनी स्पाइसजेट ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। कि घने कोहरे और खराब मौसम के कारण बागडोगरा की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में यात्री यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। केवल दिल्ली ही नहीं आज उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया हुआ है।

इंसान के जीवन को बर्बाद कर सकती हैं 'शराब'

शराब छोड़ना नहीं होगा आसान, अगर

पालूराम  
नई दिल्ली। शराब या किसी अन्य नशे की लत इंसान के जीवन को बर्बाद कर सकती है। इससे इंसान के न सिर्फ करियर पर असर पड़ता है। बल्कि उसका स्वास्थ्य भी कमजोर होता है। नशे की लत धीरे-धीरे इंसान का आत्म विश्वास भी कमजोर कर देती है। यूं तो नशे के पीछे लोग कई तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन इसकी एक वजह कुंडली के ग्रहों का प्रभाव भी होता है। मानव जीवन में जितनी भी बुरी लत होती हैं। उनका कारक राहु है। अगर कुंडली में राहु पहले, दूसरे, सातवें या 12वें भाव में है। तो जातक के नशे का शिकार होने की पूरी संभावना होती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दूसरे भाव पर होता है। राहु से जुड़े नशों में धूम्रपान सबसे ऊपर है। चंद्रमा को मादक पदार्थों और शराब का कारक माना गया है। शराब को सोमरस के नाम से भी पुकारा जाता है। जो चंद्रमा से ही संबंधित है। इसलिए, अगर कुंडली में चंद्रमा पर राहु का प्रभाव हो या दोनों ग्रह साथ में हों तो जातक शराबी हो जाता है। इतना ही नहीं उसके लिए शराब छोड़ना आसान नहीं होता है। अगर कुंडली में शुक्र के साथ राहु विराजमान हैं। या दोनों ग्रह संबंध बना रहे हों तो भी व्यक्ति शराबी हो सकता है। इस युति में अगर शुक्र नीच का है तो व्यक्ति शराब के साथ दूसरे नशे का आदी भी हो सकता है। अगर इन पर शनि और मंगल का प्रभाव हो तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं। हालांकि अगर चंद्र-राहु और शुक्र-राहु की युति पर बृहस्पति की दृष्टि हो तो जातक नशे की लत से आसानी से मुक्ति पा सकता है।

महाराष्ट्र: एक्ट्रेस कंगना पर लगा चोरी का आरोप

मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। ‘पंगा गर्ल’ जल्द ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ में दिखाई देंगी। मणिकर्णिका में ‘झांसी की रानी’ की कहानी दिखाई गई थी। वहीं, इस फिल्म में ‘कश्मीर की रानी’ के बारे में बताया जाएगा, लेकिन फिल्म ऐलान के बाद ही एक्ट्रेस पर चोरी का आरोप लग गया। ‘दिद्दा’ के राइटर आशीष कौल ने आरोप लगाया कि कंगना ने उनकी कहानी चुरा ली है। आशीष कौल ने कंगना रनौत पर अब कॉपीराइट का आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली कंगना क्या मेरे जैसे राइटर के अधिकारों का खुलेआम हनन नहीं कर रही हैं। राइटर ने कहा कि कंगना ने अधिकारों का घोर उल्लंघन किया है। यह गैरकानूनी है। और उसी देश के आईपीआर और कॉपीराइट कानूनों का पूर्ण उल्लंघन है। उन्होंने आगे कहा कि कंगना का यह अंदाज समझ नहीं आया मैं इसे एक इंटेलेक्चुअल चोरी कहूंगा।

कर्नाटक: 2 वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत

बैंगलुरू। कर्नाटक में धारवाड जिले के इटागट्टी के पास शुक्रवार तड़के टैम्पो और टिप्पर में टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय पीड़ित दावणगेरे से गोवा की ओर जा रहे थे।
क्षतिग्रस्त हो गए हैं और शवों की पहचान के लिए उनके रिश्तेदारों को दावणगेरे से बुलाया गया है। वहीं घायलो को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इस सिलिसेल में धारवाड ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा की जा रही है।

971 करोड़ की लागत से संसद भवन का निर्माण

 नए संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू, जानिए कितनी आएगी लागत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। नए संसद भवन का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत एक महीने से अधिक समय पहले इस परियोजना की आधारिशला रखी थी। नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार का होगा। साल 2022 में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। सरकार साल 2022 का मानसून सत्र नए भवन में आहूत करना चाहती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 दिसंबर को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना पर 971 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस सप्ताह की शुरुआत में 14 सदस्यीय धरोहर समिति ने नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा उसने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को भी हरी झंडी दी थी।
उच्चतम न्यायालय ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले केन्द्र को समिति तथा अन्य संबंधित प्राधिकरणों की मंजूरी लेने का आदेश दिया था। निर्माण कार्य पहले इसलिये शुरू नहीं हो सका था क्योंकि सरकार ने उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया था कि जब तक न्यायालय मामले में लंबित याचिकाओं पर फैसला नहीं ले लेता, तब तक न तो निर्माण और न ही विध्वंस कार्य शुरू किया जाएगा।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट पर बनाए 274 रन

ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट पर बनाए 274 रन

सिडनी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को अपनी एकादश में चार बदलाव किए जबकि मेजबान टीम में मार्नस लाबुशेन (108) के शानदार शतक से शुरुआती झटकों से संभलकर स्टंप्स तक पांच विकेट पर 274 रन बना लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान टिम पेन 62 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 38 रन और कैमरुन ग्रीन 70 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए अबतक 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। सिडनी में तीसरा टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद भारतीय टीम अपनी चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही थी और उसने मैच की पूर्व संध्या तक अपनी एकादश का ऐलान नहीं किया। सुबह मैच के लिए टॉस होने के बाद जो एकादश सामने आयी उसमें चार बदलाव किए गए थे। चोटिल होने के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा की जगह टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके लगे और उसके तीन विकेट 87 रन पर ही गिर गए। इसके बाद लाबुशेन ने लड़खड़ाती ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 204 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 108 रन बनाए।
भारत के गेंदबाजों ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट 65 रन पर गिराकर उसे शुरुआती झटके दिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया। वार्नर ने चार गेंदों में एक रन बनाए। सिराज ने वार्नर को इस सीरीज में दूसरी बार अपना शिकार बनाया।
चोटिल विल पुकोवस्की की जगह टीम में शामिल किए गए मार्कस हेरिस भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराकर उनका विकेट लिया। हेरिस ने 23 गेंदों में केवल पांच रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट चार जबकि दूसरा विकेट 17 रन के स्कोर पर गिरा।
इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद स्टीवन स्मिथ और लाबुशेन ने हालांकि लड़खड़ाती ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही वाशिंगटन सुंदर ने स्मिथ को रोहित के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। स्मिथ ने 77 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए।
स्मिथ का विकेट 87 के स्कोर पर गिरा और यहां से लाबुशेन ने मैथ्यू वेड के साथ पारी को आगे बढ़ाया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की तथा अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। अपना पहला टेस्ट मुकाबला खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने ठाकुर के हाथों कैच कराकर वेड को आउट कर कंगारु टीम को चौथा झटका दिया। वेड ने 87 गेंदों में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाए।
वेड के आउट होने के बाद नटराजन ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए रिषभ पंत के हाथों आउट कराकर लाबुशेन को पवेलियन भेजा। नटराजन का मैच में यह दूसरा विकेट था और लाबुशेन को आउट कर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। लाबुशेन का विकेट 213 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद पेन और ग्रीन ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम को मजबूती दी। दोनों बल्लेबाज दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे रहे। पेन और ग्रीन ने अंत के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया और उन्हें विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया।
यह दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी को गति देने की कोशिश करेंगे और टीम को मजबूत स्कोर पर ले जाना चाहेंगे जबकि भारतीय गेंदबाज कंगारु टीम की पारी को जल्द समेट कर मैच में वापसी करना चाहेंगे। भारत की ओर से नटराजन ने 20 ओवर में 63 रन देकर दो विकेट, सिराज ने 19 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट, सुंदर ने 22 ओवर में 63 रन देकर एक विकेट और ठाकुर को 18 ओवर में 67 रन देकर एक विकेट मिला जबकि नवदीप सैनी 21 रन देकर खाली हाथ रहे। श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...